An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पर्यावरण अध्ययन : कक्षा V वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) | Environmental study Solved Qurstion Paper

बहु-विकल्पीय प्रश्न

निर्देश -

प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

1. कुत्तों में विशेष शक्ति होती है—
(i) देखने की,
(ii) सूँघने की,
(iii) खाने की,
(iv) पीने की।
उत्तर— (ii) सूँघने की,

2. मैं किसानों का मित्र कहलाता हूँ, किसानों की फसल चूहों से बचाता हूँ। एक त्यौहार पर किसान मेरी पूजा करते हैं-
(i) मेंढक,
(ii) साँप,
(iii) नेवला,
(iv) कुत्ता।
उत्तर— (ii) साँप,

3. आँखें बन्द करके भी आप किसी चीज के स्वाद को कैसे पहचान लेते हैं ?
(i) सूंघकर,
(ii) चखकर,
(iii) बोलकर,
(iv) छूकर।
उत्तर— (ii) चखकर

4. मामिडी तान्ड्रा किससे बनता है ?
(i) आम,
(ii) केला,
(iii) सेब,
(iv) अंगूर।
उत्तर— (i) आम,

5. चनों को अंकुरित करने के लिए उन्हें..............
(i) कई दिनों तक पानी में डुबोकर रखना चाहिए,
(ii) भिगोकर गीले कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए,
(iii) धोकर धूप में रख देना चाहिए,
(iv) उबालकर फ्रिज में रख देना चाहिए।
उत्तर— (ii) भिगोकर गीले कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए,

रिक्त स्थानों की पूर्ति

निर्देश -

निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

1. तालाब, नदी आदि के किनारे घाट बने होते हैं।
2. मृत सागर दुनियाँ का सबसे नमकीन सागर है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
4. बछेन्द्री पाल भारत की पहली और संसार की पाँचवीं ऐसी महिला हैं जिन्होंने एवरेस्ट पर कदम रखा।
5. किले की दीवारें मजबूत व मोटी-मोटी होती थीं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

निर्देश -

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक से दो वाक्यों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 1. तोप का इस्तेमाल किस बादशाह ने किया था ?
उत्तर— तोप का इस्तेमाल औरंगजेब ने किया था।

प्रश्न 2. चाँद से जुड़े हुए कोई दो त्यौहारों के नाम लिखिए।
उत्तर— ईद, करवा चौथ चाँद से जुड़े त्यौहार हैं।

प्रश्न 3. आपके इलाके में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है ? पता करके लिखिए।
उत्तर— हमारे इलाके में पेट्रोल ₹ 100 प्रति लीटर तथा डीजल ₹ 96 प्रति लीटर है।

प्रश्न 4. चांगपा अपने टेंटों को क्या कहते हैं ?
उत्तर— चांगपा अपने टेंटों को 'रेबो' कहते हैं।

प्रश्न 5. भूकम्प में तुम अपने पालतू जानवरों की सुरक्षा तथा देखभाल के लिए क्या करोगे ?
उत्तर— भूकम्प में अपने पालतू जानवरों को खुले में एक साथ बाँधकर रखेंगे।

लघु उत्तरीय प्रश्न

निर्देश -

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 1. भूकम्प आने पर प्राथमिकता के आधार पर कौन-से दो कार्य आप पहले करेंगे ?
उत्तर— भूकम्प आने पर निम्नलिखित कार्य करेंगे-
(1) भूकम्प आने पर सर्वप्रथम घर के बाहर खुले में जायेंगे।
(2) किसी मजबूत चीज के नीचे छिपकर उसे पकड़ लेंगे।

प्रश्न 2. ठंड के दिनों में जब आप शीशे पर फूँक मारते हैं तो वह धुँधला हो जाता है, क्यों ?
उत्तर— ठंड के दिनों में साँस गर्म होती है और शीशा ठंडा। इसलिए साँस के साथ आई भाप से ठंडे शीशे पर पानी की बूँदें जैसी बन जाती हैं। यह नमी शीशे को धुँधला कर देती है।

प्रश्न 3. सड़क पर झाडू लगाने वालों के प्रति आपका व्यवहार कैसा होना चाहिए ?
उत्तर— सड़क पर झाड़ू लगाने वालों के प्रति हमारा व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए।

प्रश्न 4. आपको क्या लगता है, लड़के-लड़कियों के खेलों में अन्तर होना चाहिए या नहीं ? और क्यों ?
उत्तर— लड़के और लड़कियों के खेलों में कोई अन्तर नहीं होना चाहिए। लड़कियाँ भी लड़कों की तरह मेहनतीप्रतिभाशाली होती हैं। उन्हें लड़कों की तरह मौका दिया जाये तो किसी प्रकार के अन्तर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

प्रश्न 5. क्या तुमने ऐसे लोगों के बारे में सुना है, जो अपनी पुरानी जगह से हटना पसन्द नहीं करते ? उनकी कुछ बातें बताओ ।
उत्तर— परिवार में दादा-दादी गाँव में रहते हैं, वे गाँव के घर को छोड़ना नहीं चाहते। वे कहते हैं, ये उनके पुरखों की जमीन है। उनका बचपन वहीं पर बीता है। उनकी बहुत-सी यादें उस जगह से जुड़ी हैं। वे अपने घर, खेत, गाय-भैंस आदि छोड़कर शहर नहीं आना चाहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निर्देश -

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30-50 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 1. पुल या कारखाने बनाने के लिए लोगों को अपने घरों से हटाकर दूसरी जगह बसाना ठीक है या नहीं, सोचकर लिखिए।
उत्तर— पुल या कारखाने बनाने के लिए लोगों को अपने घरों से हटाकर दूसरी जगह बसाना ठीक नहीं है क्योंकि हटाये जाने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं, साथ ही सरकार की तरफ से मुआवजा भी ठीक तरह से नहीं मिल पाता। दूसरी जगह के लोग उन्हें स्वीकार नहीं करते तथा उनका मजाक उड़ाते हैं। उनके बच्चों को अपनी पढ़ाई छोड़कर जीविकोपार्जन में अपने परिवार का हाथ बंटाना पड़ता है।

प्रश्न 2. अगर सभी किसान एक ही तरह के बीज बोएँ, एक ही तरह की फसल उगाएँ तो क्या होगा ?
उत्तर— अगर सभी किसान एक ही तरह के बीज बोएँ, एक ही तरह की फसल उगाएँ तो अलग-अलग प्रकार के अनाज नहीं मिलेंगे तथा पौष्टिकता की भी कमी होगी। मिट्टी का उपजाऊपन खत्म हो जायेगा, फसलों के दाम घट जायेंगे। खाने का स्वाद ही चला जायेगा।

प्रश्न 3. झूम खेती के बारे में लिखिए।
उत्तर— झूम खेती का तरीका निराला होता है। एक फसल कटने के बाद कुछ साल तक उसमें खेती नहीं करते। इस जगह जो बाँस या पौधे उग आते हैं, उन्हें जला दिया जाता है। इसमें जमीन को जोता नहीं जाता। पौधों की राख में बीज हल्के से हिलाकर छिड़क देते हैं। अनचाही घास और पौधों को उखाड़ते नहीं हैं, उन्हें गिराकर वहीं छोड़ देते हैं जिससे जमीन और उपजाऊ होती है। एक ही खेत में अलग-अलग तरह के बीज; जैसे-मकई, सब्जियाँ, मिर्च और चावल बोए जाते हैं।

प्रश्न 4. दिव्यांगजनों को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है? हमें उनके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ?
उत्तर— दिव्यांगजनों को निम्नलिखित परेशानियों का सामना करना पड़ता है-
(1) उनमें अपनी कमियों के कारण हीनता की भावना जन्म ले लेती है।
(2) समाज में उन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं।
(3) कुछ लोग उनका मजाक बनाते हैं।
(4) दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजगार मिलने में कठिनाई होती है।
हमें उनके साथ सकारात्मक (अच्छा) व्यवहार करना चाहिए तथा यथासंभव उनकी सहायता करनी चाहिए।

प्रश्न 5. अलग-अलग किसानों के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या फर्क हैं ?
उत्तर— अलग-अलग किसानों के जीवन की समानताएँ और फर्क निम्नलिखित हैं-
समानताएँ -
(1) किसान अपनी जीविका के लिये खेती पर निर्भर रहते हैं।
(2) अधिकतर किसान पढ़े-लिखे नहीं होते।
(3) सभी किसानों की जीवन शैली एक जैसी होती है; जैसे- खेती, बुवाई, कटाई करना, शहर में अनाज बेचना आदि।
(4) वे बारिश पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं।
फर्क -
(1) कुछ किसानों के पास अपनी जमीन होती है और कुछ गरीब किसान बड़े किसानों के खेत पर काम करते हैं।
(2) अलग-अलग किसान अलग-अलग तरह की फसलें उगाते हैं।
(3) कई किसान ऐसे इलाके में रहते हैं जहाँ बारिश बहुत अधिक होती है; जैसे-मेघालय और कुछ ऐसे इलाकों में रहते हैं जहाँ सूखा रहता है।
(4) कुछ किसान कृषि के लिये नई तकनीकों का प्रयोग करते हैं तो कुछ पारम्परिक तरीकों से ही खेती करते हैं।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन आदर्श हल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा तैयारी
2. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025
3. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
7. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
8. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
10. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
11. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. कक्षा- 5 विषय - गणित, वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)

मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) | Imp Solved Qurstions
2. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025
3. कक्षा - 5 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित आदर्श प्रश्न पत्र (उत्तर सहित)
4. कक्षा -5 हिन्दी ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र
5. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास
6. 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न
7. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
8. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024
9. उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा)

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पर्यावरण अध्ययन : कक्षा V वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) | Environmental study Solved Qurstion Paper

इस भाग में पर्यावरण अध्ययन : कक्षा V वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) दिया गया है।

Read more

व्यक्तित्व और उसका मापन | व्यक्तित्व की परिभाषाएं इसके अंग, निर्धारक तत्व, अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व, संतुलित व्यक्तित्व | Personality and its measurement introvert and extrovert personality

इस लेख में शिक्षक चयन परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यक्तित्व मापन इसकी प्रविधियाँ ,अंतर्मुखी एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई है।

Read more

बहुआयामी बुद्धि (Multi-Dimensional Intelligence) किसे कहते हैं | बहुआयामी बुद्धि सिद्धांत | बहुआयामी बुद्धि से लाभ

इस लेख में शिक्षक चयन परीक्षाओं की तैयारी हेतु बालविकास एवं शिक्षाशास्त्र के अंतर्गत बहुआयामी बुद्धि क्या होती है इसके बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe