Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

Pedagogical questions for cm rise teachers exams ||  पर्यावरण अध्ययन के पेडागाजीकल प्रश्न

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

Pedagogical questions for cm rise teachers exams || पर्यावरण अध्ययन के पेडागाजीकल प्रश्न

CM rise exams के लिए पर्यावरण अध्ययन के पेडागाजीकल प्रश्न 10 प्रश्न दिये गये हैं।

प्रश्न 1 – प्राथमिक स्तर के बच्चों की पर्यावरण अध्ययन पुस्तक में परिवेश के प्राकृतिक और सामाजिक घटकों को समग्र रूप में प्रस्तुत करने का कारण है–
(A) बच्चों को अधिक उम्र होने पर उक्त बातों को समझने में कठिनाई होती है।
(B) प्राथमिक स्तर की आयु वर्ग के बच्चे अपने परिवेश को समग्र रूप से देखते हैं।
(C) सामाजिक एवं प्राकृतिक घटकों का संबंध समझाना उद्देश्य है।
(D) उक्त में से कोई कथन सही नहीं है।
उत्तर – (B) प्राथमिक स्तर की आयु वर्ग के बच्चे अपने परिवेश को समग्र रूप से देखते हैं।

प्रश्न 2 – कक्षा 4 के पर्यावरण विषय के नये पाठ्यक्रम को कितनी थीम में बाँटा गया है?
(A) 6
(B) 5
(C) 10
(D) 8
उत्तर – (A) 6

प्रश्न 3 – कक्षा 4 की पर्यावरण पाठ्यपुस्तक में 'परिवार एवं मित्र', 'भोजन', 'पानी', 'आवास', 'यात्रा तथा हम' के अलावा एक और थीम रखी गई है वह है–
(A) हम चीजें कैसे बनाते हैं?
(B) भूमि और कृषि।
(C) संचार के साधनों का महत्व।
(D) शहरीकरण की समस्या।
उत्तर – (A) हम चीजें कैसे बनाते हैं।

प्रश्न 4 – प्राथमिक स्तर की पर्यावरण पाठ्यपुस्तक के निर्माण में किस बात को स्थान नहीं दिया गया है?
(A) विषय-वस्तु बाल केंद्रित है।
(B) बच्चों को स्वयं खोज कर पता लगाने का अवसर दिया गया है।
(C) रटने की प्रवृत्ति को कम करने का प्रयास किया गया है।
(D) परिभाषाएँ, वर्णन, अमूर्त प्रत्यय आदि को स्थान दिया गया है।
उत्तर – (D) परिभाषाएँ, वर्णन, अमूर्त प्रत्यय आदि को स्थान दिया गया है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. cm rise शिक्षक चयन हेतु पर्यावरण विषय के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न
2. CM rise शिक्षक चयन परीक्षा हेतु पर्यावरण अध्ययन के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न (कक्षा-3 पाठ 2 पौधों की परी)
3. CM Rise school Teacher Exams || Pedagogical Questions of Environmental Study
4. पेडागाजीकल प्रश्न पर्यावरण अध्ययन Class 3rd पाठ 5 व 6
5. पर्यावरण अध्ययन के पेडागाजीकल प्रश्न, CMrise विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा

प्रश्न 5 – प्राथमिक स्तर की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक में भाषा प्रयुक्त की गई है–
(A) औपचारिक।
(B) अनौपचारिक।
(C) साहित्यिक।
(D) बोलचाल की भाषा।
उत्तर – (D) बोलचाल की भाषा।

प्रश्न 6 – प्राथमिक स्तर की पर्यावरण पाठ्यपुस्तक में दिए गए क्रियाकलापों से–
(A) बच्चों की अवलोकन क्षमता विकसित होगी।
(B) बच्चों के क्रियात्मक कौशल का विकास होगा।
(C) स्थानीय ज्ञान को विद्यालय के ज्ञान से जोड़ने में मदद मिलेगी।
(D) उक्त सभी कथन सत्य है।
उत्तर – (D) उक्त सभी कथन सत्य है।

प्रश्न 7 – प्राथमिक स्तर की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक में क्रियाकलापों एवं प्रश्नों को पाठों के अंत में न देकर उन्हें पाठ का हिस्सा बनाया गया है। अतः अध्यापकों को–
(A) पुस्तक में दिए गए क्रियाकलापों और प्रयोग की गई सामग्री को स्थानीय परिवेश के अनुसार रूपान्तरित करना चाहिए।
(B) सभी क्रियाकलापों को अक्षरशः हल कराना चाहिए।
(C) सभी दिए गए प्रश्नों को अभ्यासिका में पाठ के अंत में हल कराना चाहिए।
(D) उक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर – (A) पुस्तक में दिए गए क्रियाकलापों और प्रयोग की गई सामग्री को स्थानीय परिवेश के अनुसार रूपांतरित करना चाहिए।

प्रश्न 8 – पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक के निर्माण में इस बात की काफी गुंजाइश रखी गई है, कि बच्चे ज्ञान प्राप्ति के लिए शिक्षक और पाठ्यपुस्तक के अलावा अन्य स्रोतों से मदद लें। निम्न में से कौनसा ज्ञान प्राप्ति का अच्छा स्रोत नहीं हो सकता?
(A) परिवार के सदस्य
(B) समुदाय के लोग
(C) समाचार पत्र एवं पत्रिकाएँ
(D) तकनीकी शिक्षा संस्थान
उत्तर – (D) तकनीकी शिक्षा संस्थान

प्रश्न 9 – पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक में विषय वस्तु को चित्रों की सहायता से पढ़ाना एक प्रमुख आधार रखा गया है। यहाँ चित्रों का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि वे–
(A) लिखित कार्य के पूरक हों।
(B) बच्चों को खुशी प्रदान करें।
(C) बच्चे चुनौती पूर्ण तरीके से कुछ सीखें।
(D) उक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर – (D) उक्त सभी कथन सही हैं।

प्रश्न 10 – बच्चों की रचनात्मकता को नकारा नहीं जाना चाहिए क्योंकि–
(A) सृजनशीलता पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
(B) स्व-प्रकटीकरण की क्षमता का ह्रास हो सकता है।
(C) कार्य में अरूचि हो सकती है।
(D) सभी कथन सही हैं।
उत्तर – (D) सभी कथन सही हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. CM rise विद्यालय शिक्षकों के चयन हेतु पर्यावरण अध्ययन की तैयारी
2. सी एम राइज शिक्षक परीक्षा हेतु पर्यावरण के प्रश्न
3. गणित प्रश्नोत्तरी CM rise शिक्षक चयन परीक्षा
4. CM rise शिक्षक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन वैकल्पिक प्रश्न
5. पर्यावरण के वैकल्पिक प्रश्न, CM rise शिक्षक चयन परीक्षा

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को अवश्य देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us