An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



परीक्षापयोगी 52 प्रश्न - वार्षिक परीक्षा कक्षा पाँचवी विषय हिन्दी के एटग्रेड पुस्तिका से || Important 52 questions

प्रश्न 1 - सुरबाला के गहने किससे गुथे हैं?
उत्तर - सुरबाला के गहने फूलों से गुथे हैं।

प्रश्न 2 - मातृभूमि वीरों से क्या अपेक्षा रखती है?
उत्तर - मातृभूमि वीरों से उसकी रक्षा करने की अपेक्षा रखती है।

प्रश्न 3 - 'शीश' शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर - 'शीश' शब्द का अर्थ 'सिर' होता है।

प्रश्न 4 - निम्न शब्दों के पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर -
पथ - रास्ता, मार्ग, राह
अम्बर - आसमान, आकाश, गगन, नभ
सूरज - सूर्य, भानु, दिनकर, रवि
सिंह - शेर, वनराज, नाहर, केहरी
आँख - नयन, लोचन, चक्षु

प्रश्न 5- यदि आप वनमाली होते तो बगीचे में क्या-क्या कार्य करते?
उत्तर - यदि मैं वनमाली होता तो बगीचे में तरह-तरह के फूलों के पौधे लगाता। साथ ही साथ सब्जी के पौधे लगाकर उनसे सब्जियाँ प्राप्त करता। चारों ओर गमलों में धनिया और पालक लगाता।

प्रश्न 6 - ईश्वरचन्द्र के पिताजी ने जीविका के लिए क्या किया?
उत्तर - ईश्वरचन्द्र के पिताजी ने जीविका के लिए जगदुर्लभसिंह के यहाँ दो रूपये माहवार की नौकरी कर ली।

प्रश्न 7- पढ़ाई पूरी होने के बाद जो समय बचता था उसमें ईश्वरचन्द्र विद्यासागर क्या करते थे?
उत्तर - पढ़ाई पूरी होने के बाद जो समय बचता था उसमें विद्यासागर कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाया करते थे।

प्रश्न 8 - 'प्रशंसा' शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर - 'प्रशंसा' शब्द का विलोम 'निंदा' है।

प्रश्न 9 - भोजन के लिए अन्न कहाँ उगाया जाता है?
उत्तर - भोजन के लिए अन्न धरती पर उगाया जाता है।

प्रश्न 10 - हम अनपढ़ों को पढ़ाने के लिए क्या प्रयास कर सकते हैं?
उत्तर - हम अनपढ़ों को पढ़ाने के लिए प्रति दिवस उनके पास जाकर शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें अक्षर ज्ञान देने का प्रयास कर सकते हैं।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

प्रश्न 11 - मिट्टी शब्द का बहुवचन लिखिए।
उत्तर - मिट्टी शब्द का बहुवचन 'मिट्टीयों' या 'मिट्टियाँ' होगा।

प्रश्न 12 - 'तरु' को त्यागी क्यों कहा जाता है?
उत्तर - तरु अर्थात पेड़ सदैव दूसरों को अपने फल, इमारती एवं जलाऊ लकड़ियाँ, राहगीरों को छाया इत्यादि प्रदान करते हैं इसलिए उन्हें त्यागी कहा जाता है।

प्रश्न 13 - ईदगाह में एक साथ की जाने वाली 'प्रार्थना' को क्या कहते हैं?
उत्तर - ईदगाह में एक साथ की जाने वाली 'प्रार्थना' को 'नमाज' कहते हैं।

प्रश्न 14 - 'सुरलोक सिधारना' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
उत्तर - 'सुरलोक सुधारना, मुहावरे का अर्थ है 'मृत्यु हो जाना'।

प्रश्न 15 - नीचे अशुद्ध शब्दों को शुद्ध कीजिए।
उत्तर -
अशुद्ध शब्द - शुद्ध शब्द
आर्शीवाद - आशीर्वाद
पवर्त - पर्वत
र्निभय - निर्भय

प्रश्न 15 - तवे से रोटियाँ उतारते समय किस वस्तु का उपयोग किया जाता है?
उत्तर - तवे से रोटियाँ उतारते समय 'चिमटा' का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 16 - चन्दन की माँ का नाम क्या था?
उत्तर - चन्दन की माँ का नाम पन्ना था।

प्रश्न 17 - बनवीर किसे मारना चाहता था?
उत्तर - बनवीर कुँवर उदयसिंह को मारना चाहता था।

प्रश्न 18 - पन्ना ने उदयसिंह के प्राणों की रक्षा क्यों की?
उत्तर - पन्ना स्वामी-भक्त थी और अपनी स्वामी भक्ति का कर्ज उतारना चाहती थी, इसलिए उसने उदय सिंह के प्राणों की रक्षा की।

प्रश्न 19 - शिवाजी और किस साम्राज्य के बीच लड़ाई चलती रही?
उत्तर - शिवाजी और मुगल साम्राज्य के बीच लड़ाई चलती रही।

प्रश्न 20 - माता जीजाबाई ने देश रक्षा हेतु शिवा को किन ग्रंथों की कहानियाँ सुनाकर प्रेरित किया?
उत्तर - माता जीजाबाई ने देश रक्षा हेतु शिवा को रामायण एवं महाभारत ग्रन्थों की कहानियाँ सुनाकर प्रेरित किया।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

प्रश्न 21 - शाहआलम को शिवाजी ने झुककर प्रणाम क्यों नहीं किया? शिवाजी के अंदर क्या भाव थे?
उत्तर - शाहआलम क्रूर, आततायी था। वह प्रजा पर अत्याचार करता था। शिवाजी के अंदर स्वाभिमान की भावना थी और वे अपने देश को प्रेंम करते थे, इसलिए उन्होंने शाह आलम को झुककर प्रणाम नहीं किया।

प्रश्न 22 - शिवाजी के उज्ज्वल चरित्र की चर्चा चारों ओर क्यों फैली?
उत्तर - शिवाजी ने शत्रु की बहू की तुलना अपने माता से की और ससम्मान उन्हें वापस पहुँचा दिया, इसीलिए उनके उज्जवल चरित्र की चर्चा चारों ओर फैल गई।

प्रश्न 23 - रम्मो और कल्लो की पढ़ाई का जिम्मा किसने लिया?
उत्तर - रम्मो और कल्लो की पढ़ाई का जिम्मा बाबूजी ने लिया।

प्रश्न 24 - 'खिड़की' शब्द का बहुवचन लिखिए।
उत्तर - 'खिड़की' शब्द का बहुजन 'खिड़कियाँ' होगा।

प्रश्न 25 - निम्न मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर - नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना।
वाक्य में प्रयोग - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
मन मार कर रह जाना = क्रोध आने पर भी चुप रहना।
वाक्य में प्रयोग - व्यापारी का नुकसान होने पर भी वह मन मार कर रह गया।

प्रश्न 26 - रधिया अपनी बेटियों को पढ़ाने से मना क्यों कर रही थी?
उत्तर - रधिया के परिवार में बेटियों को पढ़ाने का रिवाज नहीं था। वह चाहती थी कि उसकी बेटियाँ उसके काम में हाथ बटायेंगी, इसलिए वह बेटियों को पढ़ाने से मना कर रही थी।

प्रश्न 27 - "जाके हिरदे साँच है, ताके हिरदे आप" पंक्ति में 'आप' किसे कहा गया है?
उत्तर - उक्त पंक्ति में 'आप' ईश्वर को कहा गया है।

प्रश्न 28 - हमें हमेशा अभ्यास क्यों करते रहना चाहिए?
उत्तर - हमें हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए क्योंकि अभ्यास करने से कठिन से कठिन बात भी हमें बनने लगती है और हम हर बात को अभ्यास से सीख सकते हैं।

प्रश्न 29 - कोयल और कौवे में किसकी आवाज मधुर होती है?
उत्तर - कोयल और कौवे में कोयल की आवाज मधुर होती है।

प्रश्न 30 - कोयल काको देत है, कागा कासो लेत।
तुलसी मीठे वचन ते, जग अपनो कर लेत।।
दोहे का भावार्थ लिखिए।
उत्तर - उक्त दोहे में तुलसीदास जी कहते हैं कि कोयल किसी को कुछ नहीं देती है और न ही कौवा किसी से कुछ लेता है फिरभी कोयल को सभी पसंद कर लेते हैं, क्योंकि कोयल मीठा बोलती है। जो व्यक्ति मीठा बोलता है वह लोगों को अपना बना लेता है।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर
4. भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा भारती कक्षा- 5 भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं अभ्यास

प्रश्न 31 - हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा क्यों कहते हैं?
उत्तर - हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं। सबसे ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग है. इन तीन रंगों के कारण इसे तिरंगा कहा जाता है।

प्रश्न 32 - 'परिणामतः' शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय को अलग अलग कीजिए।
उत्तर -
मूलशब्द - परिणाम
प्रत्यय - तः

प्रश्न 33 - राजाभाऊ महाकाल के जन्म दिनांक की एक अन्य विशेषता लिखिए।
उत्तर - राजाभाऊ महाकाल का जन्म 26 जनवरी 1923 को हुआ था जबकि उन्होंने 15 अगस्त 1955 को देश हित में अपना बलिदान दिया। इस तरह हम देखें तो राजाभाऊ महाकाल के दोनों दिवस हमारे राष्ट्रीय दिवस हैं।

प्रश्न 34 - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बचपन की तीन रुचियों के विषय में लिखिए।
उत्तर - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बचपन की तीन रुचियाँ हैं-
1. खेलना।
2. समुद्र में स्नान करना।
3. साज सज्जा करना।

प्रश्न 35 - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा महिलाओं को दिए गए संदेश को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को संदेश दिया और कहा - कि यदि पति या पुत्र शराब पीकर घर आते हैं तो उनके लिए घर के दरवाजे बंद कर दें और अपने बेटे बेटियों को उचित शिक्षा दें।

प्रश्न 36 - सर्वप्रथम डॉ कलाम ने किस रूप में अपनी सेवाएँ दी?
उत्तर - सर्वप्रथम डॉक्टर कलाम ने रॉकेट इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएँ दी।

प्रश्न 37 - जीवन का ध्येय निश्चित करने के संबंध में डॉ कलाम ने क्या परामर्श दिया अपने शब्दों में संक्षेप में बताइए।
उत्तर - जीवन का ध्येय निश्चित करने के संबंध में डॉ कलाम ने परामर्श दिया कि - जब भी ध्येय (लक्ष्य) निश्चित कर लिया जावे तो उसके पश्चात हमें पसीना बहाना चाहिए अर्थात कठोर परिश्रम करना चाहिए। हमारे सामने किसी भी तरह की कठिनाइयाँ आए तो उनसे डरना नहीं है, हमारे समक्ष कोई भी प्रश्न अर्थात समस्याएँ आएँ तो उनका डटकर मुकाबला करते हुए उन पर विजय प्राप्त करना चाहिए।

प्रश्न 38 - निम्न शब्दों का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर -
विकसित - अविकसित
अविस्मरणीय - विस्मरणीय

प्रश्न 39 - 'मध्य प्रदेश का गीत' कविता में किस पर्वतमाला का उल्लेख किया गया है?
उत्तर - 'मध्य प्रदेश का गीत' कविता में विंध्याचल पर्वतमाला का उल्लेख किया गया है।

प्रश्न 40 - मध्य प्रदेश के किसी एक पर्यटन स्थल की विशेषताओं के बारे में संक्षेप में बताइए, जहाँ आप घूमना चाहते हैं।
उत्तर - मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल पचमढ़ी है। यहाँ ऊँची पहाड़ियाँ एवं जलवायु ठंडक प्रदान करने वाली है। यहाँ पर कई दर्शनीय स्थल जैसे धूपगढ़, चौरागढ़, पाण्डव गुफाएँ आदि देखने योग्य हैं।

प्रश्न 41 - नौसेना को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर - नौसेना को जल सेना के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 42 - आप सैनिक न होते हुए भी अपने देश की सुरक्षा किस प्रकार कर सकते हैं? अपने शब्दों में बताइए।
उत्तर - यदि हम सैनिक नहीं भी हैं तो भी अपने देश की सुरक्षा कर सकते हैं। हम सदैव देश के हित में कार्य करें, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान न पहुँचाएँ और न दूसरों को पहुँचाने दें। यदि कोई गलत काम कर रहा है तो उसे रोके या इसकी सूचना पुलिस को दें।

प्रश्न 43 - सेना के कार्यों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर - सेना का मुख्य कार्य देश की सीमाओं की रक्षा करना है। यदि कोई शत्रु बाहर से आक्रमण करता है तो उसका डटकर मुकाबला करते हुए देश की रक्षा करती है। आपातकाल जैसे सूखा, बाढ़, भूस्खलन जैसी स्थिति में सहायता प्रदान करती है।

प्रश्न 44 - रामगढ़ की रानी अवंती बाई की कहानी कौन सुना रहा था?
उत्तर - रामगढ़ की रानी अवंती बाई की कहानी बाबा थानसिंह सुना रहे थे।

प्रश्न 45 - रानी का टीला क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर - रानी अवन्ती बाई ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने देवहारगढ़ की पहाड़ी पर अंग्रेजों से लड़ने के लिए अपना मोर्चा जमाया और साहस पूर्वक लड़ते हुए इसी पहाड़ी पर अपना बलिदान दे दिया, यहाँ पर उनके साथियों ने उनका अंतिम संस्कार कर पत्थरों से उनका स्मारक बनाया जिसे 'रानी का टीला' के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 46 - रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों से बदला लेने के लिए क्या किया?
उत्तर - रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों से बदला लेने के लिए अंग्रेजों के पिट्ठू अधिकारियों को अपने राज्य से बाहर निकाल दिया और उन्होंने सुहागपुर, बिछिया, नारायणगंज को अपने कब्जे में ले लिया। रानी ने अंग्रेज सेनापति कैपटन वडिंगटन को परास्त कर दिया किंतु प्राणों की भीख माँगने के कारण रानी ने उसे प्राण दान दे दिया। इस तरह रानी ने अंग्रेजों से अपना बदला लिया।

प्रश्न 47 - महाकाल मंदिर कहाँ है?
उत्तर - महाकाल मंदिर उज्जैन में स्थित है।

प्रश्न 48 - उज्जयिनी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखिए।
उत्तर - उज्जयिनी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में महाकाल मंदिर, गोपाल मंदिर, गढ़ कालिका देवी मंदिर, भर्तृहरी गुफाएँ, काल भैरव, सिद्धवट, कालियादेह महल, सांदीपनि आश्रम और वेधशाला हैं।

प्रश्न 49 - वेधशाला किसे कहते हैं?
उत्तर - जहाँ पर नक्षत्र व ग्रहों की गति, स्थिति आदि का पता लगाया जाता है उसे वेधशाला कहते हैं।

प्रश्न 50 - निम्नलिखित विशेषण शब्दों से संज्ञा शब्द बनाइए।
उत्तर -
विशेषण शब्द - संज्ञा शब्द
मीठा - मिठाई
बुरा - बुराई
खट्टा - खट्टापन
अच्छा - अच्छाई
तरुण - तरुणाई

प्रश्न 51 - निम्नलिखित वाक्यों के प्रकारों का एक एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर - आज्ञावाचक वाक्य - सुधीर, तुम अब घर चले जाओ।
विस्मयादिबोधक वाक्य - अरे! तुम अभी भी यही हो।
इच्छावाचक वाक्य - ईश्वर करे तुम अच्छे अंकों से पास हो जाओ।
प्रश्नवाचक वाक्य - तुम कहाँ रहते हो?

प्रश्न 52 - निम्नलिखित अनेकार्थी शब्द के दो अर्थ लिखिए।
उत्तर - पन्ना - एक नाम, पुस्तक का पृष्ठ
रक्त - खून, लाल रंग
काल - समय, अनिष्ट करने वाला।

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe