An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



3 जून 'विश्व साइकिल दिवस || विश्व साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई? इसका महत्व || World bicycle Day

  • BY:
     RF Temre

ऐसा माना जाता है "सच्चा सुख निरोगी काया" तो निरोगी काया (स्वस्थ शरीर) के लिए आवश्यक है व्यायाम, योग। व्यायाम की भरपाई साइकिलिंग के द्वारा भी होती है, जिससे कि शरीर की मांसपेशियों एवं हाथ पैरों का व्यायाम होता है। इस तरह व्यक्ति स्वस्थ होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018 में साइकिल दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पहली बार माह अप्रैल में न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72 वें नियमित सत्र के दौरान इसका प्रस्ताव लाया गया। 'साइकिल दिवस' मनाने का मुख्य ध्येय मानव मात्र के शारीरिक फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। इस तरह अधिकाधिक लोगों के द्वारा साइकिल चलाने से पर्यावरण प्रदूषण की वृद्धि दर को भी कम किया जा सकता है। अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 'विश्व साइकिल दिवस' मनाने का फैसला लिया। इस हेतु '3 जून' का दिन तय किया गया। साल 2018 से अब तक भारत समेत कई देश में 'विश्व साइकिल दिवस' हर साल 3 जून को मनाया जाता है।

विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और लाभ हैं। (1) साइकिल हमारे पर्यावरण संरक्षण हेतु उपयोगी है क्योंकि इसका प्रयोग करने से वाहनों से निकलने वाला धुआँ कम हो जाता है जिससे प्रकृति का प्रदूषण नहीं बढ़ता है।

(2) साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। साइकिल चलाने से कार्य तो पूरा होता ही है साथो-साथ शरीर का व्यायाम भी पूरा हो जाता है जिससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

(3) साइकिल लोगों के लिए अपने गन्तव्य तक पहुँचने का अच्छा साधन है। यह हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर एक वाहन के तौर पर देखा जाये तो भारत के साथ-साथ अन्य देशों में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं और यह पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा साधन है।

(4) ऊर्जा संसाधन जैसे डीजल-पेट्रोल आदि का का दोहन बहुत तेजी से हो रहा है। यदि साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जाये तो इनकी बचत होगी और साथ ही शहरों, नगरों के प्रदूषण स्तर में भी कमी आयेगी।

(5) साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि के साइकिलिंग बहुत फायदेमंद है। लोग मोटापे का शिकार होकर कई तरह की बिमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। साइकिलिंग से लोग मोटापे से छुटकारा पाकर स्वस्थ जीवन जीने लगते हैं।

इस तरह विभिन्न लाभ साइकिलिंग से मिलते हैं। 'विश्व साइकिल दिवस' मानव समुदाय के लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो समय-समय पर पर्यावरण सुरक्षा में अहम भूमिका निभायेगा।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. डिजिटल जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति का फॉर्म की प्रविष्टियाँ
2. जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ऑपरेशन सिंदूर – आतंकवाद पर भारत की निर्णायक प्रहार नीति और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

7 मई 2025 को भारत द्वारा आतंकियों पर की गई प्रभावशाली सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीति और समसामयिक अध्ययन का अद्वितीय उदाहरण है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।