Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

दक्षता उन्नयन 2021-22 बेसलाइन टेस्ट अनुसार अंकुर एवं तरुण समूह के बच्चों की जानकारी हेतु गूगल डाटा एन्ट्री फॉर्म || क्या क्या भरना होगा?

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

दक्षता उन्नयन 2021-22 बेसलाइन टेस्ट अनुसार अंकुर एवं तरुण समूह के बच्चों की जानकारी हेतु गूगल डाटा एन्ट्री फॉर्म || क्या क्या भरना होगा?

अंकुर एवं तरुण समूह के बच्चों की जानकारी हेतु गूगल डाटा एन्ट्री फॉर्म दक्षता उन्नयन 2021-22 बेसलाइन टेस्ट की जानकारी भरना।

सत्र 2021-22 में विद्यालय खुलने के पश्चात कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों के बेसलाइन टेस्ट लिए जाने के पश्चात समूह निर्धारण किया गया है। विद्यार्थियों के स्तरानुसार दो समूह– अंकुर एवं तरुण बनाए गए हैं। समूह निर्धारण करने के पश्चात विद्यार्थियों की जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा जारी गूगल डाटा एंट्री फॉर्म में जानकारी प्रेषित करना है। नीचे डाटा एंट्री फॉर्म की लिंक दी गई है, जिस पर क्लिक करके सीधे फार्म को ओपन किया जा सकता है और पूरा भरा जा सकता है। जानकारी को प्रेषित करने से पहले महत्वपूर्ण निर्देशों को अवश्य पढ़ें। ये निर्देश इस प्रकार हैं–

इस 👇 बारे में भी जानें।
50% सूखा राशन बच्चों को होगा वितरित, 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन

1. इस फॉर्म को शाला प्रमुख द्वारा कक्षा हेतु भरा जाना है।
2. शाला प्रमुख कृपया समूह-वार विद्यार्थियों की संख्या शाला खुलने के बाद हुई बेसलाइन के अनुसार भरें, न कि वर्तमान स्थिति के अनुसार। (अर्थात इस सत्र में शाला खुलने के बाद जब भी विद्यार्थी का प्रथम बार आंकलन किया गया हो तब के अनुसार स्थिति भरें।)
3. हर शाला से यह फॉर्म केवल एक ही बार भरा जाना है।
4. इस डाटा को एकत्रित करने के पीछे उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को जानना है| इस डाटा के आधार पर किसी भी शिक्षक/हेडमास्टर/अधिकारी पर कार्यवाही नहीं की जायेगी, अतः वस्तुस्थिति अनुसार सही डाटा भरना सुनिश्चित करें।
5. सभी शाला प्रमुख दिनांक 6 दिसम्बर तक फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
शासन द्वारा विद्यालयों की दर्ज संख्या के आधार पर वार्षिक अनुदान राशि

डाटा एंट्री फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारी भारी जानी है–
1. हेड मास्टर का नाम
2. हेड मास्टर की यूनिक आईडी
3. विद्यालय का डाइस कोड
4. जिला का नाम
5. विकासखण्ड
6. कक्षा 3-5 में कुल विद्यार्थियों की संख्या
7. कक्षा 3-5 के कितने विद्यार्थी हिंदी विषय में अंकुर समूह में हैं?
8. कक्षा 3-5 के कितने विद्यार्थी गणित विषय में अंकुर समूह में हैं?
9. कक्षा 3-5 के कितने विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में अंकुर समूह में हैं?

10. कक्षा 6-8 में कुल विद्यार्थियों की संख्या
11. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थी हिंदी विषय में अंकुर समूह में हैं?
12. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थी हिंदी विषय में तरुण समूह में हैं?
13. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थियों ने हिंदी विषय में तरुण समूह पूर्ण कर लिया है?
14. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थी गणित विषय में अंकुर समूह में हैं?
15. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थी गणित विषय में तरुण समूह में हैं?
16 कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थियों ने गणित विषय में तरुण समूह पूर्ण कर लिया है?
17. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में अंकुर समूह में हैं?
18. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में तरुण समूह में हैं?
19. कक्षा 6-8 के कितने विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में तरुण समूह पूर्ण कर लिया है?

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 शालाओं में Standard Operating Procedures (SOPs) परिशिष्ट 'अ' की जानकारी

उपरोक्त जानकारी तैयार कर लेने के पश्चात नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डाटा एंट्री फॉर्म भरना प्रारंभ करें।

गूगल डाटा एन्ट्री फार्म हेतु यहाँ क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us