An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ - 1 मछली उछली (गणित) कक्षा 5 || एटग्रेड अभ्यासिका महत्वपूर्ण गणित के प्रश्न

प्रश्न 1. (अ) एक लाख को अंको में लिखिए।
हल - 1,00,000
(ब) एक करोड़ की संख्या में कितने शून्य होते हैं?
हल - 7 (सात) शून्य
यदि एक करोड़ की संख्या को अंकों में लिखें तो 10000000 होगी। इसमें सात शून्य हैं।

प्रश्न 2. एक बोरी में 50 किलोग्राम चावल है ऐसी ही 8 बोरियों में कुल कितने किलोग्राम चावल आएगा?
हल - बोरी में चावल = 50 किलोग्राम बोरियों की संख्या = 8
(एक की मात्रा दिए होने और बहुत सारी वस्तुओं की मात्रा ज्ञात करने के लिए गुणा प्रक्रिया की जाएगी।)
8 × 50
= 400
उत्तर = 400 किग्रा

प्रश्न 3. यदि दूध की कीमत 50 रूपये प्रति लीटर है तो 2000 रूपये में कितने लीटर दूध आएगा?
हल - दूध की कीमत = 50 रूपये प्रति लीटर
कुल राशि = 2000 रूपये
(यहाँ भाग प्रक्रिया की जाएगी।)
2000 ÷ 50
= 40
उत्तर = 40 लीटर

प्रश्न 4. यदि अंगूर से किशमिश बनाने पर उसका वजन 1⁄3 रह जाता है तो 12 किलोग्राम अंगूर से कितनी किशमिश बनेगी?
हल - हिस्सा रह जाता है = 1⁄3
कुल अंगूर = 12 किलोग्राम
जबकि 1 किलोग्राम अंगूर को से किशमिश बनाने पर भार 1⁄3 रह जाता है।
इसलिए 12 किलोग्राम से = 12 का 1⁄3
= 12 × 1⁄3
= 12⁄3
= 4
उत्तर = 4 किग्रा

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)
2. पाठ 1 कैसे पहचाना किटी ने दोस्त को (एटग्रेड अभ्यास)
3. Lesson 1 Prayer प्रश्नोत्तर

प्रश्न 5. एक कार एक घंटे में 60 किलोमीटर की दूरी तय करती है तो वह ढाई घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?
हल - चाल = 60 किमी/घण्टा कुल समय = ढाई घण्टा अर्थात 2 1⁄2 जबकि कार 1 घंटे में 60 किलोमीटर दूरी तय करती है।
इसलिए 2 1⁄2 में
= 2 1⁄2 × 60
= 5⁄2 ×60
= 300⁄2
= 150
उत्तर = 150

प्रश्न 6. एक रेलगाड़ी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चलती है तो उसे 360 किलोमीटर की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
हल - चाल = 80 किलोमीटर प्रति घण्टा
कुल दूरी = 360 किमी
समय = दूरी⁄चाल
= 360⁄80
4.5 या 4 घण्टा 30 मिनट
उत्तर = 4 घण्टा 30 मिनट

प्रश्न 7. यदि एक फल विक्रेता 80 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से सेब बेचता है तो 12 किलोग्राम में रुपये मिलेंगे?
हल - फल की दर = 80 रूपये प्रति किलोग्राम
फल की मात्रा = 12 किलोग्राम
कुल प्राप्त राशि = 12 × 80
= 960
उत्तर = 960 रुपये

प्रश्न 8. एक व्यक्ति ने मोटर साइकिल खरीदने के लिए बैंक से 65000 रूपये का कर्ज लिया। उसने एक वर्ष में कुल मिलाकर 78684 रूपये वापस किए। बताइये उसने हर महीने कितने पैसे वापस किए?
हल - कर्ज = 65000 रूपये
एक वर्ष में वापसी राशि = 78684 रूपये
1 वर्ष = 12 माह
प्रतिमाह वापस राशि= 78684 ÷ 12
12)78684(6557
- 72
―――
= 66
- 60
―――
= 68
- 60
―――
= 84
- 84
―――
= 00
भागफल = 6557
उत्तर = 6557 रूपये

प्रश्न 9. लड्डू की कीमत 200 रूपये प्रति किलोग्राम तथा पेड़े की कीमत 400 रूपये प्रति किलोग्राम है। राजू के पास 800 रूपये है। जिसमें से वह एक चौथाई रूपये लड्डू खरीदने में तथा तीन चौथाई रूपये पेड़े खरीदने में खर्च करता है। बताइए
(अ) उसने कितने किलोग्राम लड्डू खरीदे?
(ब) उसने कितने किलोग्राम पेड़े खरीदें?
(स) उसने कितने किलोग्राम लड्डू एवं पेड़े खरीदे?

हल - कुल रूपये = 800
800 का 1⁄4 (एक चौथाई)
= 800 × 1⁄4
= 800⁄4
= 200 रुपये
800 का 3⁄4 (तीन चौथाई)
= 800 × 3⁄4
= 2400⁄4
= 600 रूपये

लड्डू की कीमत = 200 रूपये प्रति किलोग्राम
लड्डू खरीदने में = 200 रूपये व्यय
अतः 1 किलोग्राम लड्डू खरीदे

पेड़े खरीदने में = 600 रूपये व्यय
पेड़े की कीमत = 400 रूपये प्रति किलोग्राम
600 रूपये में पेड़े = 600 ÷ 400
400)600 (1.5
- 400
―――
= 2000
- 2000
―――
0000
भागफल = 1.5 या 1 1⁄2
उत्तर = 1 1⁄2 किग्रा

प्रश्न 10. एक पानी की टंकी बनाने में लगने वाले खर्च का विवरण निम्नानुसार है-

सामग्री मात्रा कीमत कुल कीमत
ईट 500 1200 रूपये प्रति हजार 600
सीमेंट 7 बोरी 325 रूपये प्रति बोरी 2275
रेत 1 ट्राली 5500 रूपये प्रति ट्राली 5500
सरिया (छड़) 40 किलोग्राम 45 रूपये प्रति किलो 1800
मजदूरी कुल मजदूरी 15000 रूपये 15000
एक पानी की टंकी बनाने में लगा कुल खर्च = 25,175

गणित के इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ
2. आकृतियों और कोण - प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ (सारांश)
3. गणित का जादू पाठ-3 'कितने वर्ग' प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा विषय गणित कक्षा 5 पाठ 1 मछली उछली के Important प्रश्न हल सहित (मूल्यांकन सत्र 2023-24)

मूल्यांकन सत्र 2023-24 हेतु अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा विषय गणित कक्षा 5के पाठ 1 मछली उछली के Important प्रश्न हल सहित दिये गए हैं।

Read more

पाठ 4 हिस्से और पूरे (कक्षा 5 गणित का जादू) प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Lesson 4 Parts and Whole Concepts and Exercise

कक्षा 5 गणित का जादू के पाठ 4 हिस्से और पूरे (Lesson 4 Parts and Whole) की प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास (concepts and exercises) यहाँ दिये गए हैं। प्रमुख अभ्यासों को हल कराया गया है।

Read more

गणित 5th अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 || Annual Exams 5th Maths Modal Question Paper

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी हेतु कक्षा पाँचवी विषय गणित का मॉडल प्रश्न पत्र अभ्यास हेतु यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe