Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

विद्यार्थियों के लिए 'ओजस' यूथ क्लब हेतु प्रति शाला 5000/- रूपये की राशि || क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी


विद्यार्थियों के लिए 'ओजस' यूथ क्लब हेतु प्रति शाला 5000/- रूपये की राशि || क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी

उप शीर्षक:
इस लेख में विद्यार्थियों के लिए 'ओजस' यूथ क्लब के गठन एवं क्रियान्वयन हेतु rsk द्वारा जारी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई है।

राज्य शिक्षा केन्द्र का आदेश क्र./पापु/राशिके/2023 2902 भोपाल, दिनाक 20/11/29 के विषय― शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए यूथ क्लब "ओजस" क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी करने एवं
संदर्भ पत्र - रा.शि.के. का पत्र क्र./5976-77 दिनांक 14/8 / 23 के अनुसार निम्न जानकारी उल्लेखित की गई है―

यूथ क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की जन्मजात प्रतिभा और रूचियों को विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों के माध्यम से खोजना प्रोत्साहित कर पोषित करना, और विकसित करना है। एन.ई.पी.2020 के सेक्शन 4.44 में भी विद्यालयों में विषय केन्द्रित और परियोजना आधारित क्लब्स को गठित कर विद्यालयों, संकुल काम्लेक्स, जिला स्तर और राज्य स्तर आदि पर आयोजित करने को प्रोत्साहित किया गया है। इसी अनुक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी गतिविधि केलेण्डर में दी गई माहवार "ओजस क्लब" गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इस हेतु प्रत्येक विद्यालयों में यूथ क्लब "ओजस क्लब" का गठन विगत वर्ष के समान कर लिया गया होगा।

क्लब की गतिविधियाँ, मॉनिटरिंग एवं बजट
1. गतिविधियों का आयोजन-

(1) सामान्यतः गतिविधियों सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाए।

(2) गतिविधियों का आयोजन विद्यालय समय के बाद अथवा विद्यालय समय से पूर्व भी किया जा सकता है। इस पर निर्णय विद्यार्थियों की सहमति से लिया जाए।

(3) प्रभारी शिक्षक शाला के आसपास स्थित अच्छे संस्थानों / केन्द्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे सकते है। यह कार्य विभिन्न जयंतियों और महापुरूषों की वर्षगाँठ मनाने के दिवस के समय एवं शनिवार को किया जा सकता है।

(4) क्लब की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा बाल सभा के दौरान भी प्रदर्शन किया जायें।

(5) प्रभारी शिक्षक क्लब की गतिविधियों की सूचना तथा डाक्यूमेंटेशन को सूचना पटल पर चस्पा करेंगे। प्रभारी शिक्षक गतिविधियों का संचालन कर उसका डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे तथा प्रतिमाह आयोजित गतिविधियों का विवरणमय फोटोग्राफ तैयार करेंगे। केलेण्डर में दी गयी गतिविधियों में स्थानीय आवश्यकता के आधार पर अन्य गतिविधियों समाहित की जा सकती है।

2. ओजस' यूथ क्लब की गतिविधियों की मॉनिटरिंग

ओजस यूथ क्लब से संबंधित गतिविधियों निरन्तर संचालित हो इस हेतु सप्ताह में प्रत्येक शनिवार अथवा शाला के प्रधान से निर्धारित समय प्राप्त कर विकासखण्ड एवं जिले में पदस्थ समस्त अकादमिक स्टाफ डाइट प्राचार्य / व्याख्याता, एपीसी अनिवार्यतः किसी न किसी एक शाला में उपस्थित होकर ओजस यूथ क्लब से संबंधित गतिविधियों के संचालन की मॉनिटरिंग करेंगे मॉनिटरिंगकर्ता से यह भी अपेक्षित है कि वह गतिविधि संचालन में आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करेंगे। क्लब प्रभारी विद्यालय स्तर पर मॉनिटरिंग पंजी का संधारण करेगें।

3. बजट व्यवस्था

'ओजस' यूथ क्लब प्रति शाला 5000/- रूपये के मान से प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए लिमिट जारी की जाएगी। आवंटित राशि का व्यय भंडार क्रय नियमानुसार किया जाये। ओजस यूथ क्लब अंतर्गत आवंटित बजट का उपयोग स्त्रोत सामग्री (Resource material) विशेषज्ञों को स्थानीय आवश्यकतानुसार मानदेय, गतिविधियों के आयोजन हेतु किया जा सकेंगा। व्यय उपरांत उपयोगिता प्रमाण पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र को प्रेषित किया जाना होगा।

जानकारी का स्रोत― राज्य शिक्षा केन्द्र का आदेश क्र./पापु/राशिके/2023 2902 भोपाल, दिनांक 20/11/29.

इस 👇 बारे में भी जानें।
एल्युमिनियम के बर्तनों के घातक परिणाम— इनमें मध्याह्न भोजन न पकाने के निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
प्राथमिक शिक्षक, खेल संगीत शिक्षक वरिष्ठता सूची

इस 👇 बारे में भी जानें।
समय विभाग चक्र अकादमिक वर्ष 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
base line test 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
नवीन शैक्षिक सत्र हेतु लोक शिक्षा संचनालय के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Aera Education Office की स्थापना

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान प्रथम चरण 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियाँ। राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु

इस 👇 बारे में भी जानें।
Class 1st and 2nd FLN Evaluation

इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषा संगम कार्यक्रम क्या है? RSK पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
एफ. एल.एन अंतर्गत कक्षा 3 के शिक्षकों हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
महिला कर्मचारियों को 7.दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Udise+ पोर्टल पर डाटा संकलन की जानकारी


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

3 * 4 = ?

You may also like

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) निकास और प्रत्याहरण संशोधन विनियम 2025 : नए नियमों की संपूर्ण व्याख्या

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) निकास और प्रत्याहरण संशोधन विनियम 2025 : नए नियमों की संपूर्ण व्याख्या

NPS से पैसा निकालने और पेंशन प्राप्ति के नियमों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का विस्तृत विवरण

Read more

Search Option

Follow us