An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मोगली बाल उत्सव 2022 - निबंध प्रतियोगिता के विषय || Mogali Utsav - प्रतियोगिता के आयोजन का विवरण

मोगली उत्सव क्यों?

विद्यार्थियों के पर्यावरण के प्रति प्रेंम लगाव जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष मोगली बाल उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 2022 में भी मोगली बाल उत्सव का आयोजन किया जाना है।

मोगली उत्सव का आयोजन

इस वर्ष 2022 में भी मोगली बाल उत्सव का आयोजन किया जाना है इस हेतु प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु स्तरवार, वर्गवार प्रतियोगिता आयोजन की तिथि निम्नानुसार होगा -

प्रथम स्तर (विद्यालय स्तर)

कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 5 वीं से 8 वीं) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 वीं से 12 वीं) में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं हेतु सभी प्राथमिक विद्यालयों / मिडिल स्कूलों / हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिये विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता दिनांक 13 अगस्त 2022 को होगी। एन.जी.सी / ईको क्लब से संबंधित विद्यालय अपने निकटस्थ विद्यालयों में इन प्रतियोगिताओं का प्रचार-प्रसार एवं समन्वय करेंगे तथा सभी विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। निबंध प्रतियोगिता हेतु लेखन सामग्री की व्यवस्था विद्यालयों की स्थानीय निधि से की जायेगी।

निबंध प्रतियोगिता के विषय

मोगली बाल उत्सव की निबंध प्रतियोगिता के विषय निम्नानुसार होगे -

वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9, 10, 11 एवं 12)

1. वन अधिकारों को मान्यता।
2. प्रदूषण कारण एवं निवारण।
3. बढ़ते बीहड़ घटते वन।
4. राष्ट्रीय हरित कोर- ईको क्लब।
5. विश्व वसुन्धरा दिवस।
6. आबाद स्वपोषी विकास।
7. यदि पानी हुआ बर्बाद तो हम कैसे रहेंगे।
8. परिस्थिकीय पिरामिड।
9. हरित उत्पाद।
10. मोंगली का परिवार।
11. प्रदेश की खनिज सम्पदा।
12. भू-क्षरण कारण एवं निवारण।
13. ओजोन परत का क्षरण।
14. ऊर्जा के पर्यावरण मित्र विकल्प।
15. पर्या- पानी परम्परा।
16. घटते चरागाह' वनों पर बढ़ता दवाब।
17. पर्यावरण संरक्षण मेंज जन भागीदारी आवश्यक क्यों?
18. धरती की यह है पीर" न है जंगल न है नीर"।
19. पर्यावरण से प्रति हमारी परम्परा और रीति।
20. जंगल क्यों नाराज हैं?
21. इको क्लब-बच्चों की सेवा की उपादेयता।
22. तपती धरती।
23. नहीं, मरती नदी, हम सजग होते यदि।

कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 5 6 7 एवं 8)

1. धरती का लिबास, पेड़, पौधे, घास।
2. विश्व पर्यावरण दिवस।
3. नर्मदा- प्रदेश की जीवन रेखा।
4. ताल-तलैया - प्रकृति के श्रृंगार।
5. सफेद शेर-प्रदेश का गौरव।
6. पेड़ पहाड़ के गहने।
7. कचरे के दुष्प्रभाव।
8. जंगल का सिपाही।
9. जड़ी बूटियां घरेलू उपचार।
10. मोगली का परिवार।
11. किचन गार्डन।
12. पोलीथिन के दुष्प्रभाव।
13. वर्मी कम्पोस्ट।
14. वृक्षों की उपादेयता।
15. जब पक्षी नहीं होगें।
16. नदी किनारे मेले, मिल छोड़ झमेले।
17. जंगल क्यों नाराज हैं?
18. राष्ट्रीय उद्यान।
19. ओजोन परत का क्षरण।
20. ऊर्जा के पर्यावरण मित्र विकल्प।
21. जल जनित बीमारियाँ।

टीप - 1. सभी विषय विद्यार्थियों को पूर्व से बता दिये जाऐगें ताकि वे तैयारी कर सकें। प्रतियोगिता का समय 1 घण्टा 30 मिनट रहेगा। निबन्ध हेतु शब्दों की सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो-दो छात्र तथा दो-दो छात्राओं को चयन किया जायेगा।

2. ऐसे विद्यालय जिनमें कक्षा 5 वीं से 8 वीं तक कक्षाएँ संचालित हैं उनमें इन कक्षाओं की प्रतियोगिताओं में से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र / छात्राओं का चयन किया जायेगा जो विद्यालय केवल कक्षा 5 वीं तक संचालित है, उनमें केवल कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रतियोगिता होगी तथा प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 5 वीं के दो छात्र / छात्राओं का चयन किया जायेगा। जिन प्राथमिक विद्यालयों में सहशिक्षा नहीं है उनमें से बालक प्राथमिक विद्यालय से एक छात्र तथा बालिका प्राथमिक विद्यालय में से एक छात्रा का चयन किया जायेगा। इसी प्रकार हाई स्कूल में जहाँ कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं कक्षाएँ संचालित है वहाँ 9 वीं एवं 10 वीं के लिए छात्र / छात्राओं के मध्य चयन होगा। जहाँ हायर सेकेण्डरी स्कूल में 11 वीं एवं 12 वीं संचालित है वहाँ 11 वीं एवं 12 वीं के लिए छात्र / छात्राओं के मध्य चयन होगा। जिन हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राथमिक, मिडिल, कक्षाएँ संचालित है वहाँ कनिष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग के लिए पृथक पृथक प्रतियोगिताएं होगी। निबन्धों का मूल्यांकन संबंधित शाला के शिक्षकों द्वारा किया जायेगा निबन्ध हेतु 100 अंक नियत रहेंगे जिसे सर्वाधिक अंक प्राप्त होंगे वह प्रथम होगा शाला स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को विद्यालय की स्थानीय निधि से पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।

कनिष्ठ वर्ग के शाला स्तर पर चयनित प्रतियोगिताओं के लिए दिनांक 06 सितम्बर 2022 को जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। इनमें से प्रथम प्रतियोगी छात्र / छात्रायें विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे, अर्थात् कनिष्ठ वर्ग के जो छात्र / छात्राएँ शाला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेना होगा और जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन परीक्षा के दिन ही जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी के निर्देशन पर किया जाएगा तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र / छात्राओं को इसकी सूचना जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी द्वारा उसी दिन अनिवार्यतः दी जायेगी, ताकि वे विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सके। जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त दो छात्र तथा दो छात्राओं को विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की पात्रता होगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पृथक से जारी किए जायेंगे।

द्वितीय स्तर (विकासखण्ड स्तर)

विकास खण्ड पर लिखित प्रश्न प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता दिनांक 08-09-2022 को प्रातः 11:00 बजे प्रत्येक जिले के विकास खण्डों में संकुल स्तर उ.मा.वि / हाई स्कूल में होगी। इसमें दो वर्गो कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 5, 6, 7 एवं 8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के समस्त विद्यालयों के चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त दो छात्र तथा दो छात्राओं तथा वरिष्ठ वर्ग के समस्त विद्यालयों के चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त दो छात्र तथा दो छात्राएँ सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता हेतु प्रश्न पत्र संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार कर भेजे जायेंगे। संकुल स्तर पर सम्पन्न लिखित प्रश्न प्रतियोगिता की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित शासकीय उ.मा.वि में किया जायेगा। यह मूल्यांकन संस्था के प्राचार्य तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी की देख-रेख में किया जायेगा। संकुल संस्था के प्राचार्य लिखित प्रश्न प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएँ विकास खण्ड स्थित मूल्यांकन केन्द्र में उसी दिन भिजवायेंगें।

लिखित प्रश्न प्रतियोगिता के मूल्यांकन उपरान्त दिनांक 12-09-2022 तक परीक्षा फल की घोषणा की जावेगी तथा विकास खण्ड मुख्यालय स्थित मूल्यांकन केन्द्र के प्राचार्य उमावि द्वारा दिनांक 13-09-2022 को कार्यक्रम आयोजित कर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र तथा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया जायेगा इस हेतु व्यय आयोजन संस्था की स्थानीय निधि से किया जायेगा। छात्रा को संकुल स्तर पर आवश्यक होने पर लेखन सामग्री की व्यवस्था संकुल प्राचार्य द्वारा स्थानीय निधि से की जाएगी। मूल्यांकन संबंधी व्यय मूल्यांकन संस्था के प्राचार्य द्वारा स्थानीय निधि से किया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर प्रतियोगिता में से कनिष्ठ वर्ग का एक छात्र तथा एक छात्रा एवं वरिष्ठ वर्ग का एक छात्र तथा एक छात्रा का चयन किया जायेगा जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह छात्र / छात्रा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होंगे।

तृतीय स्तर (जिला स्तर)

जिला स्तर पर मौखिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता दिनांक 03-10-2022 को दोनों वर्गों कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 5 से 8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) में होंगी प्रत्येक विकास खण्ड से चयनित दो छात्र तथा दो छात्राऐं (प्रत्येक वर्ग से) सहभागिता करेंगे। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ठ उ.मा. विद्यालय द्वारा किया जायेगा। संस्था प्राचार्य इसके संयोजक होंगे क्विज प्रतियोगिता का संचालन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (इन्को) द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों / व्याख्याताओं द्वारा किया जायेगा आवश्यक लेखन सामग्री की व्यवस्था आयोजक संस्था की स्थानीय निधि से की जायेगी। विकास खण्ड स्तर से जिला स्तर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के यात्रा व्यय की व्यवस्था जिस संस्था में वे अध्ययनरत है उस संस्था की स्थानीय निधि से की जायेगी।

जिला स्तर पर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण तथा राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार दिये जायेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन जिला स्तर प्रतियोगिता में जिले से प्रथम स्थान प्राप्त कनिष्ठ वर्ग से एक छात्र तथा एक छात्रा एवं वरिष्ठ वर्ग से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन राज्यस्तर हेतु किया जायेगा। इस प्रकार एक जिले से दो छात्र एवं दो छात्रा कुल 04 विद्यार्थी राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के पेंच अभ्यारण्य सिवनी में सहभागिता करेंगे।

चयनित छात्र / छात्राओं तथा शिक्षक / शिक्षिका के "राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव" के आयोजन में भाग लेने हेतु यात्रा व्यय एप्को (पयार्वरण नियोजन एवं समन्वय संगठन) द्वारा हर जिले के इको क्लब के आकस्मिक व्यय हेतु प्रदान की गई राशि में से वहन किया जायेगा। इसी राशि से दल के प्रत्येक सदस्य को मार्ग व्यय रूपये 150/- एवं 150 /- रूपये वैज्ञानिक संस्कृतिक गतिविधि योजना से इस प्रकार कुल रूपये 300 / - मार्ग व्यय भोजन / स्वल्पाहार के लिये दिया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि मद अंतर्गत समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को आवंटित राशि से ट्रेकिंग शूज कय करने हेतु प्रति प्रतिभागी सदस्य को रूपये 800/ की नगद राशि प्रदान की जाये एवं सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक प्रतिभागी के पास ट्रेकिंग शूज उपलब्ध हैं।

संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि चयनित छात्र एवं छात्राऐं मोगली बाल उत्सव में आवश्यक रूप से सम्मिलित हो यदि अपरिहार्य स्थिति में कोई छात्र अथवा छात्रा सम्मिलित होने में असमर्थ हो तो जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त कर चयनित सूची से छात्र अथवा छात्रा को मोंगली बाल उत्सव में अनिवार्यतः सम्मिलित कराया जायेगा।

कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा वित्तीय व्यवस्था, प्रमाण पत्र, पुरस्कार राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किया जायेगा वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा विभिन्न व्यवस्था प्रमाण पत्र पुरस्कार आदि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाये राज्यस्तरीय आयोजन की समस्त व्यवस्थाये जिला प्रशासन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा की जायेगी। जिला स्तर पर चयनित तथा राज्य स्तर पर भाग लेने वाले दल की सूची राज्य स्तरीय आयोजन के 16 दिवस पूर्व संचालनालय के ईमेल पता [email protected] पर अपलोड की जाये।

अधिक जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र 17/8/2022 के पत्र का अवलोकन करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थल एवं उनकी प्रसिद्धि के कारण

इस 👇 बारे में भी जानें।
उम्मीदवारों (अभ्यर्थियों) के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिन्दु।

इस 👇 बारे में भी जानें।
विश्व साइकिल दिवस 3 जून

इस 👇 बारे में भी जानें।
SC एवं ST वर्ग में सम्मिलित जातियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
म.प्र. की जातियाँ एवं उनके परम्परागत व्यवसाय (काम-धन्धे) - पिछड़ा वर्ग संवर्ग

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूलों में विद्यार्थी सुरक्षा आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
ICT के अन्तर्गत उपकरण एवं उनका उपयोग

इस 👇 बारे में भी जानें।
दिव्यांगता एवं उसकी पहचान एवं लक्षण

इस 👇 बारे में भी जानें।
आकाशीय बिजली (वज्रपात) के प्रकार एवं प्रभाव

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची | अधिभार निकालने का सूत्र | formula to calculate surcharge

इस लेख में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची दी गई है इसी के साथ अधिभार निकालने के सूत्र की जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेश || Orders to put up pictures of leaders in schools.

इस लेख में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe