An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



संकुल स्तर पर एरिया एजुकेशन ऑफिस की स्थापना – लगभग 40 से 50 शालाएँ होंगी अधीन।

लोक शिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा जारी दिशानिर्देश दिनांक 23 जून 2023 के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग में संकुल स्तर पर एरिया एजुकेशन ऑफिस की स्थापना किये जाने के तारतम्य में पत्र जारी किया गया है। पत्र को आप नीचे पढ़ भी सकते हैं। पत्र का अक्षरशः विवरण निम्नानुसार है―

पत्र में कहा गया है कि ― स्कूल शिक्षा विभाग में संकुल स्तर पर एरिया एजुकेशन ऑफिस की स्थापना की जानी है। इस हेतु सर्वप्रथम एरिया एजुकेशन ऑफिस अंतर्गत आने वाले एरिया (क्षेत्राधिकार) का निर्धारण किया जाना है। एक एरिया एजुकेशन ऑफिस के अधीन लगभग 40 से 50 शालाएं होंगी। आपके जिला अंतर्गत शासकीय शालाओं की संख्या के आधार पर अधिकतम एरिया एजुकेशन ऑफिस की संख्या संलग्न की जा रही है, जिसके आधार पर एरिया क्षेत्राधिकार का निर्धारण किया जाना है अतः इस हेतु निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें―

1. एजुकेशन पोर्टल के आधार पर वर्तमान संकुल एवं उनके तहत आने वाली शालाओं की जानकारी संलग्न है एवं पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

2. जिला शिक्षा अधिकारी संकुलवार जानकारी का प्रिंटआउट तैयार कर विकासखण्डवार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, प्रोगामर जिला शिक्षा केन्द्र, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं जनशिक्षकों की बैठक आयोजित करेंगे।

3. बैठक में संकुलवार शालाओं की भौगोलिक स्थिति एवं वर्तमान में उस संकुल में कितनी शालाएं हैं इसका परीक्षण करवाएं। यदि भौगोलिक रूप से संकुल के समक्ष अंकित शालाएँ उचित हैं तथा उनकी संख्या भी निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप 50 शालाओं की सीमा में है तो उस संकुल को यथावत मान्य करेंगे। वर्तमान व्यवस्था में अनावश्यक हस्तक्षेप न किया जाए।

4. यदि शालाओं की संख्या अधिक है तो भौगोलिक दृष्टि से अतिरिक्त शालाओं को किस संकुल में जोड़ा जाना है अथवा किन्ही नवीन संकुल को चिन्हांकित कर जोड़ा जाना है उसका उल्लेख उस शाला के सामने करें।

5. इस प्रकार आपके अधीनस्थ प्रत्येक संकुल से चर्चा करते हुए भौगोलिक स्थिति के आधार पर संकुलवार संख्याओं का निर्धारण कर लें संकुल की शालाएं एरिया एजुकेशन ऑफिसर का एरिया (क्षेत्राधिकार) मानी जाएगी।

6. उपर्युक्त प्रक्रिया अनुसार समस्त शालाओं की संकुल से मेपिंग करते हुए जिले स्तर से तत्संबंधी चिन्हांकन की कार्यवाही करे।

7. यह कार्यवाही दिनांक 28.6.2023 तक जिला स्तर पर पूर्ण करें, तदुपरांत जानकारी की हस्ताक्षरित कॉपी के साथ संबंधित जिले के प्रोग्रामर जिला शिक्षा केन्द्र के माध्यम से संयुक्त संचालक कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।

8. संयुक्त संचालक द्वारा जिला स्तरीय कार्यवाही का परीक्षण कर उसे अंतिम रूप से हस्ताक्षर कर राज्य कार्यालय को दिनांक 01.07.2023 तक हार्ड व साफ्ट कॉपी में भेजेंगे।

9. उक्त कार्यवाही के उपरांत एरिया एजुकेशन ऑफिस के चिन्हांकन संबंधी नोटिफिकेशन राज्य स्तर से जारी किया जाएगा। उपरोक्तानुसार कार्यवाही समयसीमा में करना सुनिश्चित करें।
नीचे 👇 लोकशिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र का अवलोकन करें।

AEO hetu lokshikshan sanchnalaya ka patra

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान प्रथम चरण 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियाँ। राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु

इस 👇 बारे में भी जानें।
Class 1st and 2nd FLN Evaluation

इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषा संगम कार्यक्रम क्या है? RSK पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
एफ. एल.एन अंतर्गत कक्षा 3 के शिक्षकों हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आदेश

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

सत्र 2024-25 में 5 वीं 8 वीं का वार्षिक मूल्यांकन (वार्षिक परीक्षा) कैसे किया जायेगा | सतत व्यापक मूल्यांकन निर्देश

इस लेख में सत्र 2024-25 हेतु कक्षा पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा के संचालन के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के सतत व्यापक मूल्यांकन के निर्देशों की जानकारी दी गई है।

Read more

सत्र 2024-25 में अर्द्ववार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा का प्रारूप एवं संचालन कैसे होगा?

इस लेख में सत्र 2024-25 से हेतु अर्धवार्षिक एवं वार्षिक मूल्यांकन किस तरह से होगा इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देश से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

सत्र 2024-25 में बच्चों का मासिक मूल्यांकन प्रक्रिया एवं प्रश्नपत्रों का ब्लूप्रिंट

इस लेख में सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के मासिक मूल्यांकन की प्रक्रिया एवं प्रश्न पत्र के ब्लूप्रिंट के संबंध में जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe