An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कालिदास समारोह क्या है || प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार || सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

  • BY:
     RF competition

कालिदास समारोह क्या है?

महाकवि कालिदास संस्कृत के महान विद्वान थे। उन्होंने कई चिर-स्मरणीय एवं लोकप्रिय ग्रंथों की रचना की है। संस्कृत भाषा के विकास हेतु प्रतिवर्ष उज्जैन जिले में राज्यस्तरीय कालिदास समारोह का आयोजन किया जाता है।

समारोह का आयोजन

विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए शाला स्तर, विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर तथा संभाग स्तर पर चित्रांकन, श्लोक पाठ एवं नृत्य नाटिका प्रतियोगिता के उपरान्त चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय कालिदास समारोह में सहभागिता करते है।
प्रमुख प्रतियोगिताएँ
चित्रांकन, श्लोकपाठ, एवं नृत्य नाटिका।

प्रतियोगिताओं की तिथियाँ

इस वर्ष भी शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 अनुसार कालिदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाना है, जिसकी तिथियाँ निम्नानुसार है -
शाला स्तर पर - 24 अगस्त 2022
विकासखंड स्तर पर - 6 सितम्बर
जिला स्तर पर - 12 अक्टूबर 2022
संभाग स्तर पर - 19 अक्टूबर 2022
राज्य स्तर पर - 4 एवं 5 नवम्बर 2022

समारोह के स्तरवार आयोजन स्थल एवं नोडल अधिकारी

कालिदास समारोह के स्तरवार आयोजन स्थल एवं नोडल अधिकारी निम्नानुसार होंगे -
1. स्तर - शाला स्तर पर
स्थान - शाला
नोडल अधिकारी - संस्था प्रधान
2. स्तर - विकासखंड स्तर
स्थान - विकासखंड उत्कृष्ट उ.मा.वि
नोडल अधिकारी - प्राचार्य, उत्कृष्ट उ.मा.वि. विकासखंड
3. स्तर - जिला स्तर
स्थान - जिला उत्कृष्ट उ.मा.वि.
नोडल अधिकारी - जिला शिक्षा अधिकारी
4. स्तर - संभाग स्तर
स्थान - संभाग मुख्यालय उत्कृष्ट उ.मा.वि.
नोडल अधिकारी - संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी।
5. स्तर - राज्य स्तर
स्थान - उज्जैन
नोडल अधिकारी - उज्जैन के संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ

उक्त प्रतियोगिताएँ 4-5 नवम्बर 2022 में उज्जैन में संपन्न होंगी। प्रथम स्थान प्राप्त चयनित प्रतिभागी क्रमशः शाला से विकास खण्ड स्तर पर विकासखण्ड से जिला स्तर जिला स्तर से संभाग स्तर और संभाग स्तर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होंगे।

प्रतियोगियों की संख्या

प्रतियोगिताओं का समय तथा प्रत्येक प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले प्रतियोगियों की संख्या निम्नानुसार रहेगी।

प्रतियोगिता का नाम - श्लोक
निर्धारित समय - तीन मिनट
प्रतिभागियों की संख्या - प्रति वर्ग से एक प्रतिभागी।

प्रतियोगिता का नाम - नृत्य वाटिका
निर्धारित समय - पन्द्रह मिनट
प्रतिभागियों की संख्या - प्रतिवर्ग से 12 सदस्य।

प्रतियोगिता का नाम - चित्रांकन
निर्धारित समय - साठ मिनट
प्रतिभागियों की संख्या - जिलास्तर से प्रथम स्थान प्राप्त प्रविष्टि दल प्रभारी साथ लायेंगे। चित्रांकन का प्रभारी छात्र नही आयेंगा।

प्रतियोगिताओं के वर्ग

प्रतियोगिताएँ 02 वर्गों में आयोजित की जायेगी।
कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 एवं प्रथमा तक के विद्यार्थी तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तथा पूर्व एवं उत्तर मध्यमों तक के विद्यार्थी रहेगें।

प्रतियोगिताओं का आधार

प्रतियोगिताएँ महाकवि कालिदास के साहित्य पर आधारित रहेंगी। अतः संस्कृत पाठ्यपुस्तकों में दिये गये कालिदास विरचित साहित्य के अंशों को विशेष प्राथमिकता दी जाये।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 4-5 नवम्बर 2022 को उज्जैन में आयोजित किया जायेगा। अतः आपके संभाग के समस्त प्रतिभागी विद्यार्थी एक शिक्षक तथा शिक्षिका के नेतृत्व में निर्धारित तिथि को प्रातः 10:00 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर परिसर उज्जैन स्थित सभागार में अनिवार्यतः पंजीयन करायेंगे। आवास व्यवस्था महाकाल धर्मशाला एवं हरसिद्धि धर्मशाला उज्जैन में की जायेगी। दलप्रभारी शिक्षक / शिक्षिका के रूप में ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाये जिन्हें नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का अनुभव हो।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का परिसर

सभी प्रतियोगिताएँ महाकलेश्वर मंदिर परिसर सभागार उज्जैन में आयोजित की जायेगी।

आवागमन सुविधा

समस्त प्रतिभागियों के आवागमन का व्यय तथा प्रतिभागी शिक्षक का व्यय कार्यक्रम स्थल पर देय होगा। इस हेतु न्यूनतम रेलमार्ग से द्वितीय श्रेणी शयनयान / बस परिवहन की पात्रता होगी प्रतिभागियों के भोजन प्रमाण पत्र तथा आवास / स्थानीय परिवहन आदि की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन द्वारा की जायेगी।

राज्य स्तरीय आयोजन का दायित्व

राज्यस्तरीय आयोजन का दायित्व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन संभाग उज्जैन तथा जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन का रहेगा।

समारोह हेतु राशि का व्यय

आपके जिले में कालिदास समारोह के लिए दी गई गत वर्षों की राशि यदि शेष हो तो उसका उपयोग जिला / राज्यस्तरीय आयोजन में किया जा सकेगा। इसके व्यय विवरण की एक प्रति आयोजन स्थल पर दी जाये ताकि समायोजन हो सके।

प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सामग्री

सभी प्रतिभागी शीत के अनुसार गर्म कपड़े एवं ओढ़ने के लिये चादर इत्यादि स्वयं लायेंगे, दरी, गद्दे की एकजाई व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी, उज्जैन द्वारा की जायेगी।
प्रतिभागी तथा शिक्षक, कालिदास अकादमी उज्जैन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह के कार्यक्रमों में भी उपस्थित रह सकेंगे।

पुरस्कार

राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को कमशः 3100 / - 2100/- तथा 1100/- रूपये नगद तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। किसी प्रतियोगिताओं के वर्ग विशेष प्रथम, द्वितीय, या तृतीय स्थान में एक से अधिक प्रतिभागियों को स्थान प्राप्त होने पर निर्धारित पुरस्कार राशि उक्त प्रतिभागियों के समान रूप से विभाजित कर वितरित की जायेगी।

टीप - यह सुनिश्चित किया जाये कि नाट्य तथा अन्य प्रतियोगिताओं में आवश्यक रूप से प्रत्येक संभाग की सहभागिता हो, संभाग से कितने छात्र एवं कितनी छात्राएँ तथा दल प्रभारी शिक्षक / शिक्षिकाएँ उपस्थित हो रहे है, इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी, उज्जैन को समय पूर्व भेजना सुनिश्चित करें ताकि आवास एवं अन्य व्यवस्थायें पृथक-पृथक की जा सके।

अधिक जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचनालय के 17 अगस्त 2022 के दिशा निर्देश का अवलोकन करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
13. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1.मिशन अंकुर के लक्ष्य
2. स्कूल रेडीनेस क्या है, इसके घटक
3. साक्षरता क्या है? इसके सही मायने
4. साक्षरता विकास के घटक - मौखिक साक्षरता विकास
5. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
6. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
7. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
8. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
9. पेंशन से आशय।
10. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नई शिक्षा नीति 2020 और पहले की नीतियाँ - उद्देश्य, प्रमुख सिद्धांत और शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयास | महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

नई शिक्षा नीति 2020 और पिछले प्रयासों जैसे NPE 1986, RTE 2009, और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा, जो शिक्षा प्रणाली में समावेशिता, गुणवत्ता, और सुधार के लिए समर्पित हैं।

Read more

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिचय आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | SDG-4 क्या है | शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्य

इस लेख में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का परिचय एवं इस पर आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसी के साथ SDG-4 क्या है? शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्यों की जानकारी दी गई है।

Read more

5 वीं एवं 8 वीं का वार्षिक परीक्षा-परिणाम (Result) घोषित अकादमिक सत्र 2024-25 | Result opened Class 5th and 8th academic year 2024-25

इस भाग में अकादमिक सत्र 2024-25 कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं का वार्षिक परीक्षा-परिणाम (Result) घोषणा की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।