Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) || वर्ष 2022-23 राशि व्यय हेतु आवश्यक बिन्दु || प्राप्त अतिरिक्त राशियाँ

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) || वर्ष 2022-23 राशि व्यय हेतु आवश्यक बिन्दु || प्राप्त अतिरिक्त राशियाँ

वर्ष 2022-23 राशि व्यय हेतु एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) से संबंधित आवश्यक बिन्दु।| कौनसीअतिरिक्त राशियाँ प्राप्त होंगी।

[A] बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर प्राप्त राशि -
दर्ज सं. – राशि
1 से 30 - 10,000
31 से 100 - 25,000
101 से 250 - 50,000
251 से 1000 - 75,000
1001 से अधिक - 1,00,000

[B] राशि व्यय हेतु आवश्यक बिन्दु -
1. कुल राशि में से न्यूनतम 10 प्रतिशत राशि -

शाला स्वच्छता हेतु शाला की साफ-सफाई, शौचालय की दैनिक साफ-सफाई, सफाई सामग्री पर व्यय करना अनिवार्य।

2. कुल राशि की 30% राशि -
भवन का रख-रखाव में प्रयोगशाला उपकरण, पुस्तकालय, उपकरण, फर्नीचर, मरम्मत (विकासखंड से शाला तक पुस्तक परिवहन कक्षा 9-12) पुताई, बिजली बिल, लघु संरचना एवं विद्यालय के सूचना पटल की व्यवस्था शाला संचालन के समय एवं दैनिक गतिविधियों के अंतर्गत शाला परिसर शिक्षक एवं विद्यार्थियों की स्वच्छता संबंधी कार्यवाही हेतु व्यय किया जा सकता है।

3. कुल राशि की 10% राशि -
स्कूल चलें हम ग्राम / वार्ड शिक्षा रजिस्टर को अद्यतन करना, जन शिक्षा योजना का निर्माण शिक्षा चौपाल, मेला, शिक्षा सभा, डॉक्यूमेंटेशन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का जन शिक्षा केन्द्र से शाला तक परिवहन।

4. कुल राशि का 5% राशि -
विद्यालय हेतु आवश्यक स्टेशनरी एवं सामग्री क्रय (प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के लिए) हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के लिए स्थानीय निधि से व्यय किया जाये।

5. कुल राशि का 5% राशि -
शाला प्रबंध समिति की बैठक, (प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के लिए) शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल मेला, बाल सभा, मिल बाँचे म०प्र० कार्यक्रम, कहानी उत्सव, शालेय प्रतियोगिता, महापुरूषों की जयंती।

6. कुल राशि की 10% राशि -
राष्ट्रीय दिवस जैसे- गणतन्त्र दिवस स्वतन्त्रता दिवस के समारोहों का आयोजन।

7. कुल राशि की 20% राशि -
कलर चौक, डस्टर, बालक बालिकाओं की पुस्तकों पर आवश्यकता अनुसार कवर, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कलर बॉक्स, ड्राईंग बुक, बच्चों को बैठने हेतु प्लास्टिक मेट / दरी, माध्यमिक शालाओं के लिए विज्ञान सामग्री के साथ-साथ Online शैक्षणिक गतिविधियों (DigiLEP) को ध्यान में रखते हुये आवश्यक सामग्री यथा पेन ड्राईव Internet, Smart Class से संबंधित व्यय किया जायें। प्रयोगशाला उपकरणों का रख-रखाव / मरस्मत / बदलाव प्रयोगशाला सामग्री का क्रय (यदि विज्ञान फंड की राशि पर्याप्त न हो तो)

8. कुल राशि की 10% राशि -
विद्यालय की अन्य आवश्यकता हेतु एसएमसी के निर्णय अनुरूप विद्युत व्यय का भुगतान राज्य के ग्लोबल बजट से प्रथमता: किया जाना चाहिए। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर स्थानीय निधि से व्यय किया जा सकता है। अपरिहार्य परिस्थितियों में विद्युत व्यय का भुगतान किया जा सकेगा।

[C] अन्य शालेय गतिविधियों हेतु अतिरिक्त राशियाँ -
1. प्रति शिक्षक राशि 500/- तथा राशि रू. 2000/- प्रति विद्यालय -

Safety & Security हेतु।

2. राशि 1000 /- रु. प्रति विद्यालय -
बाल सभा की गतिविधियों के आयोजन हेतु।

3. राशि रू. 5000/- प्रति प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला -
यूथ एण्ड ईको क्लब के अंतर्गत विज्ञान मित्र क्लब, आसपास की खोज।

4. व्यय हेतु अनुपातिक राशि / प्रतिशत -
प्राथमिक स्तर हेतु राशि 5000/- रू.
माध्यमिक स्तर हेतु राशि 10000/ रू.
एक परिसर एक शाला (EPES) एवं अन्य
शालाओं हेतु राशि 10000/रु. -
खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा हेतु।

5. राशि 9000/- रू. (माध्यमिक स्तर) -
आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु जहाँ बालिकाओं का नामांकन अधिक हो।

6. राशि 70 रू. प्रति छात्र की दर से -
कक्षा 1 एवं 2 के लिये स्लेट / शैक्षणिक सामग्री।

7. राशि 40 रु. प्रति छात्र की दर -
मूल्यांकन (बेस लाईन एंड लाईन प्रतिभा पर्व एवं वार्षिक मूल्यांकन सी.सी.ई.)

8. 3000 /- रूपये -
SMC / SMDC के प्रशिक्षण हेतु।

9. राशि रू. 800 -
SMC के सदस्यों को मोटिवेशन यथा जिनके बच्चें की शैक्षणिक सत्र में 95% से अधिक उपस्थित रहते है उन्हें कक्षा 1 से 8 में प्रत्येक कक्षा से क्रमश: 01 बालक एवं 01 बालिका के लिए शील्ड, कप एवं प्रमाण पत्र हेतु।

एकीकृत शाला निधि से शालेय सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु सुझावात्मक बिन्दु - (i) पूरे कक्षा कक्ष हेतु प्लास्टिक मेट।
(ii) विद्यालय हेतु उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सूचना बाहर दीवार बोर्ड पर।
(iii) सभी बच्चों की पाठ्यपुस्तकों पर कवर।
(iv) शाला में तापमापी एवं वर्षा मापक यंत्र की उपलब्धता।

[D] क्रय की प्रक्रिया - कार्य की प्राथमिकता / आवश्यकता के आधार पर कक्षा 01 से 08 की शालाओं में पूर्ववत म0प्र0 भण्डार क्रय नियम तथा अन्य एकीकृत शालाओं में समग्र शिक्षा वित्तीय मैन्युल का पालन करते हुये क्रय किया जायें।
शाला प्रबंध समिति की बैठक (शासन के प्रावधान अनुसार SMDC / SMC) आयोजित की जाकर शाला की वास्तविक आवश्यकता का आकलन कर सामग्री के औचित्य के आधार पर क्रय का निर्णय लें।

अधिक जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र का अवलोकन करें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
13. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1.मिशन अंकुर के लक्ष्य
2. स्कूल रेडीनेस क्या है, इसके घटक
3. साक्षरता क्या है? इसके सही मायने
4. साक्षरता विकास के घटक - मौखिक साक्षरता विकास
5. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
6. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
7. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
8. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
9. पेंशन से आशय।
10. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us