An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मिशन अंकुर के लक्ष्य (कक्षा 1 और 2 के लिए) || Goals of Mission Ankur for class 1st and 2nd

मिशन अंकुर के तहत कक्षा 1 और 2 के बच्चों के बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान एवं जीवन के बुनियादी कौशलों के लक्ष्यों को प्राप्त करना है। मिशन अंकुर कार्यक्रम के अपेक्षित व्यापक लक्ष्यों का विवरण इस प्रकार है -

(1) भाषा को समझ के साथ पढ़ना - बुनियादी साक्षरता के महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक है "समझ के साथ पढ़ना"। बच्चा जब किसी पाठ को पढ़कर उसका अर्थ समझने लगे तब माना जाता है। कि वह समझ के साथ पढ़ रहा है। समझ के साथ पढ़ने के लिए कुछ बेहद जरूरी चरण होते हैं जिन पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाना होगा। जैसे कि ध्वनि जागरूकता, वर्ण/मात्रा पहचान, शब्द भण्डार, डिकोडिंग और पठन।

(2) भाषा का लेखन - लेखन का आशय लिखित रूप में स्वतन्त्र अभिव्यक्ति से है। जिस तरह पढ़ना महत्वपूर्ण है उसी तरह से लिखना भी महत्वपूर्ण है। बच्चों के साथ प्रारम्भ से ही लेखन पर कार्य किया जाएगा। लेखन की यह यात्रा चित्र बनाने, शब्दों में लिखने से होते हुए वाक्य के रूप में लिख पाने तक जाएगा।

(3) बुनियादी गणितीय संक्रियाएँ - बुनियादी गणित में संक्रियाओं की समझ एक महत्वपूर्ण घटक है। जोड़, घटाव, गुणा और भाग केवल संख्याओं का अमूर्त उपयोग नहीं है। इन संक्रियाओं का अनुप्रयोग दैनिक जीवन में व्यापक रूप में होता है। ये संक्रियाएँ विषयवस्तु के विश्लेषण, वर्णन और जीवन के संदर्भ में सरल समस्याओं की व्याख्या और समाधान के लिए उपयोगी हैं।

(4) जीवन के बुनियादी कौशल - निपुण भारत मिशन के तहत केवल बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर ही फोकस नहीं किया गया है बल्कि बच्चों को विद्यालय और घर में ऐसा माहौल भी देना है जिससे वे जीवन जीने के कुछ बुनियादी कौशल भी हासिल कर पाएँ। इसके लिए बच्चों को सामाजिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की गतिविधियाँ की जानी होगी।

उक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी हितधारकों यथा- शिक्षक, अभिभावक, समुदाय एवं अधिकारीगण सभी का मिलजुल कर कार्य करना महत्वपूर्ण है जिससे बच्चे मंजिल तक पहुँच सके।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
8. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
9. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
10. विद्यालय Udise कैसे भरें
11. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
12. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
13. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




अंकुर शिक्षक संदर्शिका का उपयोग कैसे करें? कक्षा 3 की भाषा (हिन्दी) || How to use Teachers Handbook of NIPUN Bharat Mission Ankur

NIPUN Bharat Mission Ankur के अन्तर्गत कक्षा 3 की भाषा (हिन्दी) की अंकुर शिक्षक संदर्शिका का उपयोग कैसे करें? नीचे बिंदुवार जानकारी दी गई है।

Read more

अंग्रेजी भाषा शिक्षण पद्धती || English Language Teaching Method || साक्षरता पाठ्यचर्या के स्तंभ - सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

अपने परिवेश से वस्तुओं और परिचित संकेतों को लेबल करना। अंग्रेजी शब्दों, अभिवादन, अभिव्यक्ति के विनम्र रूपों को सुनना, और अंग्रेजी या घरेलू भाषा में जवाब देना।

Read more

NIPUN BHARAT निपुण भारत कार्यक्रम के वृहत्तर लक्ष्य - समझ के साथ पढ़ना, लिखना, बुनियादी गणितीय संक्रियाएँ एवं जीवन कौशल

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 के बच्चों के अधिगम प्रतिफलों को प्राप्त करने के लिए राज्य में "मिशन अंकुर" के नाम से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe