Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

NIPUN BHARAT निपुण भारत कार्यक्रम के वृहत्तर लक्ष्य - समझ के साथ पढ़ना, लिखना, बुनियादी गणितीय संक्रियाएँ एवं जीवन कौशल


NIPUN BHARAT निपुण भारत कार्यक्रम के वृहत्तर लक्ष्य - समझ के साथ पढ़ना, लिखना, बुनियादी गणितीय संक्रियाएँ एवं जीवन कौशल

उप शीर्षक:
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 के बच्चों के अधिगम प्रतिफलों को प्राप्त करने के लिए राज्य में "मिशन अंकुर" के नाम से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 के बच्चों के अधिगम प्रतिफलों को प्राप्त करने के लिए राज्य में "मिशन अंकुर" के नाम से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बच्चों साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का व्यापक अनुभव देने का प्रयास करता है।

मिशन अंकुर के उद्देश्यों की संप्राप्ति में सभी हितधारकों (शिक्षकों, समुदाय एवं अभिभावकों, विभिन्न स्तर के राज्य एवं स्थानीय अधिकारियों) की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी हितधारक साथ में मिलकर कार्य करेंगे।

2026-27 - निपुण भारत मिशन लक्ष्य

निपुण भारत मिशन के तहत कुछ दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की योजना है। इन दीर्घकालिक लक्ष्यों को 2026-27 तक प्राप्त करने के लिए देशभर में मिशन मोड में काम किया जायेगा। निपुण भारत कार्यक्रम के वृहत्तर लक्ष्यों को नीचे देखा जा सकता है।

[1] समझ के साथ पढ़ना

बुनियादी साक्षरता के महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक है "समझ के साथ पढ़ना"। बच्चा जब किसी पाठ को पढ़कर उसका अर्थ समझने लगे तब माना जाता है कि वह समझ के साथ पढ़ रहा है समझ के साथ पढ़ने के लिए कुछ बेहद जरूरी चरण होते हैं जिनपर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जायेगा। जैसे कि ध्वनि जागरुकता, वर्ण पहचान, डिकोडिंग और पठन

[2] लिखना

समझ के साथ पढ़ने के साथ ही लिखने के कौशल का विकास भी बुनियादी साक्षरता के महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक है। समझ के साथ लिखने का कौशल विकसित करने के लिए बच्चा को क्रमशः उभरता लेखन, देखकर लिखना आदि चरणों से गुजरना होगा।

[3] बुनियादी गणितीय संक्रियाएँ

बुनियादी गणित में संक्रियाओं की समझ एक महत्वपूर्ण घटक है। जोड़, घटाव, गुणा और भाग केवल संख्याओं का अमूर्त उपयोग नहीं है। इन संक्रियाओं का अनुप्रयोग दैनिक जीवन में व्यापक रूप में होता है। ये संक्रियाएँ विषयवस्तु के विश्लेषण, वर्णन और जीवन के संदर्भ सरल समस्याओं की व्याख्या और समाधान के लिए उपयोगी हैं।

[4] जीवन के बुनियादी कौशल

निपुण भारत मिशन के तहत केवल बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर ही ध्यान केन्द्रित नहीं करना है, है बल्कि बच्चों को विद्यालय और घर में ऐसा माहौल भी देना है जिससे वे जीवन जीने के कुछ बुनियादी कौशल भी हासिल कर पाएँ। इसके लिए बच्चों को सामाजिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की गतिविधियाँ की जाएँगी।

निपुण भारत एवं मिशन अंकुर के इन प्रकरणों 👇 को भी पढ़ें।
1. मिशन अंकुर के लक्ष्य (कक्षा 1 और 2 के लिए)
2. स्कूल रेडीनेस क्या है? इसकी व्याख्या, स्कूल रेडीनेस के घटक
3. समेकित पाठ योजना (Integrated Lesson Plan) के लाभ, स्कैफ्फोल्डिंग क्या है?
4. भाषा शिक्षण पद्धति TPR (Total Physical Response) क्या है? School Readiness का महत्व


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

6 * 8 = ?

You may also like

अंकुर शिक्षक संदर्शिका का उपयोग कैसे करें? कक्षा 3 की भाषा (हिन्दी) || How to use Teachers Handbook of NIPUN Bharat Mission Ankur

अंकुर शिक्षक संदर्शिका का उपयोग कैसे करें? कक्षा 3 की भाषा (हिन्दी) || How to use Teachers Handbook of NIPUN Bharat Mission Ankur

NIPUN Bharat Mission Ankur के अन्तर्गत कक्षा 3 की भाषा (हिन्दी) की अंकुर शिक्षक संदर्शिका का उपयोग कैसे करें? नीचे बिंदुवार जानकारी दी गई है।

Read more
अंग्रेजी भाषा शिक्षण पद्धती || English Language Teaching Method || साक्षरता पाठ्यचर्या के स्तंभ - सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

अंग्रेजी भाषा शिक्षण पद्धती || English Language Teaching Method || साक्षरता पाठ्यचर्या के स्तंभ - सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

अपने परिवेश से वस्तुओं और परिचित संकेतों को लेबल करना। अंग्रेजी शब्दों, अभिवादन, अभिव्यक्ति के विनम्र रूपों को सुनना, और अंग्रेजी या घरेलू भाषा में जवाब देना।

Read more
FLN - भाषा शिक्षण पद्धति TPR (Total Physical Response) क्या है? || School Readiness का महत्व

FLN - भाषा शिक्षण पद्धति TPR (Total Physical Response) क्या है? || School Readiness का महत्व

Total Physical Response (TPR) एक भाषा सीखने की कार्यनीति है जिसमें छात्र (शारीरिक) क्रियाओं के माध्यम से निर्देशों को सुनते है और उनका जवाब देते है।

Read more

Search Option

Follow us