हिन्दी कक्षा 11 वार्षिक परीक्षा हेतु वैकल्पिक प्रश्न (उत्तर सहित) | विगत वर्षों में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्न
वैकल्पिक प्रश्न
(1) मीराबाई की भाषा मूलतः है— (वार्षिक परीक्षा 2024)
(अ) ब्रज
(ब) अवधी
(स) राजस्थानी
(द) मालवी
उत्तर— (स) राजस्थानी
(2) "यहाँ दरख्तों के साए में धूप लगती है" पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? (वार्षिक परीक्षा 2022)
(अ) व्यतिरेक
(ब) विरोधाभास
(स) भ्रांतिमान
(द) मानवीयकरण
उत्तर— (अ) व्यतिरेक
(3) चित्रपट-संगीत का पर्याय कहा गया है―
(अ) नूरजहाँ को
(ब) आशा भौंसले को
(स) लता मंगेशकर को
(द) कविता कृष्णमूर्ति को
उत्तर― (स) लता मंगेशकर को
(4) विराट के प्रति जिज्ञासा की भावना मिलती है―
(अ) प्रगतिवाद में।
(ब) छायावाद में।
(स) प्रयोगवाद में।
(द) नयी कविता में।
उत्तर― (ब) छायावाद में।
(5) 'संचार' शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है जिसका अर्थ है―
(अ) समझना।
(ब) रटना।
(स) चलना।
(द) पढ़ना।
उत्तर― (स) चलना।
(6) अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद होते हैं―
(अ) 6
(ब) 8
(स) 4
(द) 10
उत्तर― (ब) 8
(7) 'गीत गोविन्द' के रचयिता हैं— (वार्षिक परीक्षा 2024)
(अ) जयदेव
(ब) श्रीदेव
(स) महादेव
(द) त्रिदेव
उत्तर— (अ) जयदेव
(8) हिन्दी का प्रथम उपन्यास माना जाता है― (वार्षिक परीक्षा 2022)
(अ) सेवा सदन।
(ब) परीक्षा गुरु।
(स) इरावती।
(द) चन्द्रकांता।
उत्तर― (ब) परीक्षा गुरु।
(9) कविता 'आओ, मिलकर बचाएँ' में चिन्ता व्यक्त की गई है―
(अ) आदिवासी समाज की।
(ब) पहाड़ी समाज की।
(स) शहरी समाज की।
(द) ग्रामीण समाज की।
उत्तर― (अ) आदिवासी समाज की।
प्रश्न (10) मीरा अपना सर्वस्य मानती हैं-
(अ) राम को
(ब) विष्णु को
(स) राजा रावल को
(द) कृष्ण को
उत्तर— (द) कृष्ण को
(11) किसी भी फिल्म या धारावाहिक की कथा को कहा जाता है— (वार्षिक परीक्षा 2022)
(अ) पटकथा
(ब) लोककथा
(स) नई कथा
(द) चित्रकथा
उत्तर— (अ) पटकथा
(12) वीरगाथाकाल की प्रसिद्ध रचना है
(अ) रामचरितमानस
(ब) पद्मावत
(स) पृथ्वीरास रासो
(द) साकेत
उत्तर— (स) पृथ्वीरास रासो
(13) प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपन्यास है—
(अ) सपना।
(ब) गबन।
(स) सवा सेर गेहूँ।
(द) अज्ञेय की पाती।
उत्तर— (ब) गबन।
(14) भारत में छपने वाला पहला अखबार था—
(अ) बंगाल गज़ट।
(ब) उदंत मार्तण्ड।
(स) जनसत्ता।
(द) हिन्दुस्तान।
उत्तर— (अ) बंगाल गज़ट।
(15) कुँई की खुदाई इस औज़ार से की जाती है—
(अ) कुल्हाड़ी।
(ब) फावड़ा।
(स) बसौली।
(द) छैनी-हथौड़ा।
उत्तर— (स) बसौली।
(16) 'गलता लोहा' पाठ के लेखक हैं— (वार्षिक परीक्षा 2024)
(अ) शेखर जोशी
(ब) कृष्णनाथ
(स) बालमुकुन्द गुप्त
(द) प्रेमचन्द
उत्तर— (अ) शेखर जोशी
(17) 'सूर्योदय हो गया' में शब्द-शक्ति है—
(अ) अभिधा।
(ब) लक्षणा।
(स) व्यंजना।
(द) अमोघ।
उत्तर— (स) व्यंजना।
(18) हिंदी कविता का जागरण काल किस युग को माना जाता है?
(अ) द्विवेदी युग।
(ब) भारतेन्दु युग।
(स) शुक्ल युग।
(द) प्रसाद युग।
उत्तर— (ब) भारतेन्दु युग।
(19) 'करत करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान' पंक्ति में अलंकार है— (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) विरोधाभास
(ब) दृष्टान्त
(स) व्यतिरेक
(द) विभावना
उत्तर— (ब) दृष्टान्त
(20) भारतेन्दु काल के नाटककार हैं—
(अ) जयशंकर प्रसाद
(ब) बालकृष्ण भट्ट
(स) शम्भूनाथ सिंह
(द) डॉ. रामकुमार वर्मा
उत्तर— (स) शम्भूनाथ सिंह
(21) किसी सामग्री से उसकी अशुद्धियों को दूर कर उसे पठनीय बनाना कहलाता है— (वार्षिक परीक्षा 2024)
(अ) पत्रकारिता
(ब) जनसंचार
(स) पटकथा
(द) सम्पादन
उत्तर— (द) सम्पादन
(22) संक्षेपण का गुण नहीं है—
(अ) स्पष्टता
(ब) संक्षिप्तता
(स) शुद्धता
(द) विस्तार
उत्तर— (द) विस्तार
(23) 'गलता लोहा' कहानी में गोपाल सिंह है— (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) सब्जीवाला
(ब) गीतकार
(स) दुकानदार
(द) अध्यापक
उत्तर— (स) दुकानदार
(24) शास्त्रीय कलाओं का मूलाधार है—
(अ) लोककला
(ब) संगीत
(स) चित्रकला
(द) नृत्य
उत्तर— (अ) लोककला
(25) सीधे-सीधे बरसात से मिलने वाला पानी कहलाता है— (वार्षिक परीक्षा 2022)
(अ) रेजाणी पानी
(ब) पालर पानी
(स) पाताल पानी
(द) पहला पानी
उत्तर— (ब) पालर पानी
(26) पत्रकारिता लोकतन्त्र का स्तम्भ है—
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा
उत्तर— (द) चौथा
(27) चन्नमल्लिकार्जुन का अर्थ है—
(अ) शिव
(ब) ब्रह्मा
(स) राम
(द) विष्णु
उत्तर— (अ) शिव
(28) क्षेत्र का तद्भव है— (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) घर
(ब) मैदान
(स) क्षेत्रफल
(द) खेत
उत्तर— (द) खेत
(29) 'जामुन के पेड़' के नीचे दबे हुए आदमी का गद्य संग्रह था— (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) रेशम का फूल
(ब) अशोक का फूल
(स) ओस का फूल
(द) शिरीष का फूल
उत्तर— (स) ओस का फूल
(30) पटकथा की मूल इकाई है—
(अ) कहानी
(ब) संवाद
(स) दृश्य
(द) गीत
उत्तर— (स) दृश्य
(31) खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना है—
(अ) इन्दुमती
(ब) अष्टयाम
(स) गोरा-बादल की कथा
(द) परीक्षा गुरु
उत्तर— (स) गोरा-बादल की कथा
(32) सुनील के खेत में 5 क्विंटल गेहूँ की पैदावार हुई है। रेखांकित शब्द में कौन-सा विशेषण है? (वार्षिक परीक्षा 2022)
(अ) संख्यावाचक
(ब) परिमाणवाचक
(स) क्रियाविशेषण
(द) प्रविशेषण
उत्तर— (ब) परिमाणवाचक
(33) बायोडाटा की भाषा होनी चाहिए— (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) आलंकारिक
(ब) सरल एवं सीधी
(स) घुमावदार
(द) चौंकाने वाली
उत्तर— (ब) सरल एवं सीधी
(34) दुष्यंत कुमार त्यागी की रचना 'एक कंठ विषपायी 'किस विधा की रचना है? (वार्षिक परीक्षा 2022)
(अ) उपन्यास
(ब) आत्मकथा
(स) काव्य संग्रह
(द) गीतिनाट्य
उत्तर— (द) गीतिनाट्य
(35) हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग कहलाता है—
(अ) वीरगाथाकाल
(ब) रीतिकाल
(स) भक्तिकाल
(द) आधुनिककाल
उत्तर— (स) भक्तिकाल
(36) बेबी हालदार घर के मालिक को इस नाम से पुकारती थी—
(अ) तातुश
(ब) बाबा
(स) बाबूजी
(द) मालिक
उत्तर— (अ) तातुश
(37) कबीर ने कुम्हार को किसका प्रतीक माना है?
(अ) राजा का
(ब) ईश्वर का
(स) पिता का
(द) मित्र का
उत्तर— (ब) ईश्वर का
(38) निम्नलिखित में से विज्ञान सम्बन्धी तकनीकी शब्द है—
(अ) नाभिक
(ब) पर्यवेक्षक
(स) अनुबन्ध
(द) तदर्थ
उत्तर— (अ) नाभिक
(39) चिराग मयस्सर नहीं हैं— (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) शहर को
(ब) देश को
(स) हर घर को
(द) जनता को
उत्तर— (अ) शहर को
(40) मधुबनी चित्रकला किस प्रांत की है? (वार्षिक परीक्षा 2023)
(अ) मिथिला
(ब) उड़ीसा
(स) महाराष्ट्र
(द) मध्यप्रदेश
उत्तर— (अ) मिथिला
(41) लता मंगेशकर के पिताजी का नाम था—
(अ) सुरेन्द्र नाथ
(ब) दीनानाथ
(स) रामनाथ
द) हृदयनाथ
उत्तर— (ब) दीनानाथ
(42) कलाओं के लिए स्वर्ण युग कहलाता है—
(अ) गुप्त साम्राज्य
(ब) मुगल काल
(स) वैदिक काल
(द) मौर्य साम्राज्य
उत्तर— (अ) गुप्त साम्राज्य
(43) रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार होते हैं— (वार्षिक परीक्षा 2024)
(अ) तीन
(ब) पाँच
(स) आठ
(द) दस
उत्तर— (अ) तीन
(44) गजल के शेर (छंद) के लिये आवश्यक हैं—
(अ) धुन
(ब) कथ्य
(स) बहर
(द) कथन
उत्तर— (स) बहर
(45) सरदार पूर्णसिंह निबन्धकार हैं—
(अ) द्विवेदी युग के
(ब) छायावादी युग के
(स) प्रगतिवादी युग के
(द) भक्ति युग के
उत्तर— (अ) द्विवेदी युग के
(46) 'नीर भरे नित प्रति रहे, तउ न प्यास बुझाय' में अलंकार है— (वार्षिक परीक्षा 2024)
(अ) वक्रोक्ति
(ब) दृष्टान्त
(स) विभावना
(द) विशेषोक्ति
उत्तर— (द) विशेषोक्ति
(47) प्रसादजी ने लगभग कहानियाँ लिखी हैं—
(अ) 49
(ब) 59
(स) 69
(द) 79
उत्तर— (स) 69
(48) चित की उत्तेजना वृत्ति से सम्बन्ध होता है—
(अ) ओज गुण का
(ब) प्रसाद गुण का
(स) माधुर्य गुण का
(द) किसी का नहीं
उत्तर— (अ) ओज गुण का
(49) कबीर को हजारीप्रसाद द्विवेदी ने कहा है—
(अ) भाषा का डिक्टेटर
(ब) सधुक्कड़ी भाषी
(स) खिचड़ी भाषी
(द) सहज भाषी
उत्तर— (अ) भाषा का डिक्टेटर
(50) निम्नलिखित में से कौन-सा बिम्ब का मूलभूत तत्व नहीं है?
(अ) कल्पना
(ब) भाव
(स) ऐन्द्रिकता
(द) गंध
उत्तर— (द) गंध
इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िये।
1. मूल्य ह्रास क्या है?
2. व्यष्टि एवं समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर
3. केंद्रीय बैंक और वाणिज्यिक बैंक के कार्य
4. मांग एवं पूर्ति वक्र का एक साथ शिफ्ट होना
5. चेक के प्रकार
इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िये।
1. भारतीय रिजर्व बैंक और इसके कार्य
2. मुद्रास्फीति का अर्थ, परिभाषा एवं महत्वपूर्ण तथ्य
3. अर्थशास्त्र की समझ- आर्थिक गतिविधियाँ, व्यष्टि और समष्टि, अर्थमिति
4. अर्थव्यवस्था एवं इसके प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र
5. आर्थिक प्रणालियाँ- बाजार अर्थव्यवस्था, गैर-बाजार अर्थव्यवस्था और मिश्रित अर्थव्यवस्था
इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िये।
1. आर्थिक सुधार से संबद्ध- वॉशिंगटन सहमति
2. चीनी आर्थिक विकास का मॉडल- बीजिंग सहमति
3. अर्थव्यवस्था से संबद्ध सैंटियागो सहमति
4. किसी देश की अर्थव्यवस्था के संदर्भ में जीडीपी एवं इसके प्रयोग
5. एनडीपी से तात्पर्य एवं एनडीपी व जीडीपी में संबंध
6. किसी देश की राष्ट्रीय आय (साइमन कुज्नेट्स के अनुसार)
7. जीएनपी- निजी प्रेषण, विदेशी ऋणों का ब्याज, विदेशी अनुदान
8. एन.एन.पी. की परिभाषा, एन.एन.पी. एवं जी.एन.पी में संबंध
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments