An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मगध साम्राज्य का इतिहास | The Magadh Empire time period

प्राचीन भारत में 16 महाजनपद थे। इन महाजनपदों में 4 महाजनपद मगध, कोशल, वत्सअवंती सबसे अधिक शक्तिशाली थे। इन चारों में भी 'मगध महाजनपद' सबसे अधिक शक्तिशाली था। यह बुद्ध के समय एवं परिवर्ती काल में उत्तरी भारत का सबसे समृद्ध तथा शक्तिशाली जनपद था। गौतम बुद्ध के पूर्व 'बृहद्रथ' एवं 'जरासंघ' यहाँ के प्रतिष्ठित राजा हुए थे। इस महाजनपद की स्थिति मूल रूप से दक्षिणी बिहार में थी। इस महाजनपद के क्षेत्र के अंतर्गत आधुनिक पटना तथा गया जिला थे। इसकी राजधानी 'गिरिब्रज' थी। कालांतर में इसे परिवर्तित कर 'राजगृह' बना दिया गया। यह पाँच पहाड़ियों से गिरी हुई थी। मगध की सीमा भारत के उत्तर में गंगा नदी से दक्षिण में विंध्य पर्वत तथा पूर्व दिशा में चंपा से पश्चिम में सोन नदी तक फैली हुई थी। मगध की राजधानी कालांतर में परिवर्तित होकर 'पाटलिपुत्र' बना दी गई। मगध के उत्कर्ष हेतु कई महत्वपूर्ण कारकों ने अपना योगदान दिया। जैसे विस्तृत कृषि हेतु उपजाऊ मैदान, कृषि में लोहे का प्रयोग, वन क्षेत्र तथा उनमें हाथियों की उपलब्धता, कृषि में नवीन तकनीक का प्रयोग, प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधनों की उपलब्धता, प्राकृतिक सुरक्षा एवं व्यापार की अनुकूल दशा आदि ने मगध को बहुत लाभ पहुँचाए। मगध महाजनपद में उस समय के अन्य तीन शक्तिशाली महाजनपदों कोशल, वत्सअवंती को अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया। इससे अखंड भारत का निर्माण हुआ एवं मगध, महाजनपद से एक विशाल, समृद्ध और शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में परिवर्तित हो गया। मगध साम्राज्य का इतिहास हमारे भारतवर्ष के इतिहास का एक स्वर्णिम युग है। इसे इतिहास के पन्नों में 'मगध के उत्कर्ष' के रूप में भी लिखा गया है।
Mahajanpad kalin nagar
There were 16 Mahajanapadas in ancient India. Among these Mahajanapadas, 4 Mahajanapada Magadha, Kosala, Vats and Avanti were the most powerful. Among these four, 'Magadha Mahajanapada' was the most powerful. This is Buddha It was the most prosperous and powerful district of Northern India during the time of & transitional times. Gautam Buddha Prior to , 'Brihadratha' and 'Jarasangha' were the eminent kings here. The condition of this Mahajanapada was originally in southern Bihar. There were modern Patna and Gaya districts under the area of ​​this Mahajanapada. Its capital was 'Giribraj'. It was later converted into 'Rajgriha'. It was felled by five hills. The border of Magadha extended from the Ganges River in the north of India to the Vindhya Mountains in the south and Champa in the east to the Son River in the west. The capital of Magadha was later converted to 'Pataliputra'. Several important factors contributed to the rise of Magadha. Such as fertile plains for extensive agriculture, use of iron in agriculture, forest area and availability of elephants in them, use of new technology in agriculture, availability of abundant mineral resources, natural security and favorable conditions of trade, etc. have greatly benefited Magadha. In Magadha Mahajanapada, he included the other three powerful Mahajanapadas of that time, Kosala, Vats and Avanti in his kingdom. This led to the creation of a united India and Magadha was transformed from Mahajanapada into a vast, prosperous and powerful empire. The history of Magadha Empire is a Golden Age of the history of our India. It is also written in the pages of history as 'Utkarsh of Magadha'.

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस 👇बौद्ध एवं जैन धर्म के बारे में भी जाने
1. बौद्ध धर्म एवं बुद्ध का जीवन परिचय
2. जैन धर्म के 24 तीर्थंकर एवं महावीर स्वामी की पारिवारिक जानकारी

मगध साम्राज्य के प्रमुख वंश निम्नलिखित हैं (Following are the major dynasties of Magadha Empire)-

1. हर्यक वंश (Haryak Dynasty)- इस वंश के शासकों ने मगध पर 544 ईसा पूर्व से 412 ईसा पूर्व तक शासन किया। इसका संस्थापक 'बिंबिसार' था तथा राज्य की राजधानी 'राजगृह' अथवा 'गिरीब्रिज' (पाटलिपुत्र) थी। इसके प्रमुख शासक निम्नलिखित हैं-

The rulers of this dynasty ruled Magadha from 544 BCE to 412 BCE. Its founder was 'Bimbisara' and the state capital was 'Rajgriha' or 'Giribridge' (Pataliputra). Its principal rulers are the following-

बिंबिसार (Bimbisara)- इसे मगध साम्राज्य की सत्ता का वास्तविक संस्थापक कहा जाता है। यह अपने वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक था। इन्होंने 544 ईसा पूर्व से 492 ईसा तक शासन किया। इन्होंने 52 वर्षों तक शासन किया। केवल 15 वर्ष की आयु में इन्हें मगध की राजगद्दी सौंप दी गई थी। इनके शासनकाल में मगध का विशिष्ट स्थान था। जैन साहित्य के अनुसार बिंबिसार का एक अन्य नाम 'श्रेणिक' था। इन्हें वैवाहिक संबंधों से राजनीतिक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। इन्होंने अपने राज्य की नींव विभिन्न वैवाहिक संबंधों के फलस्वरूप ही रखी थी। बिंबिसार ने तीन विवाह किए थे- प्रथम विवाह कोशलराज की पुत्री और प्रसेनजीत की बहन 'महाकोशला देवी' से किया गया था। इस विवाह से उन्हें दहेज में 'काशी' प्रांत प्राप्त हुआ। इससे 100000 की वार्षिक आय प्राप्त होती थी। दूसरा विवाह 'चेलना' (छलना) से किया। यह वैशाली की लिच्छवी राजकुमारी थी। अजातशत्रु बिंबिसार कि इसी रानी का पुत्र था। तीसरा विवाह उन्होंने क्षेमा पंजाब के मद्र कुल की राजकुमारी से किया था। वैवाहिक संबंधों की प्रतिष्ठा के फलस्वरुप बिंबिसार ने मगध को पश्चिम तथा पूर्व की ओर विस्तारित करने वाले मार्ग को प्रशस्त कर लिया। बिंबिसार ने अपने शासनकाल में अंग राज्य को जीता तथा उसे अपने राज्य में मिला लिया। उसने वहाँ अपने पुत्र आजातशत्रु को शासक बनाया। जो राज्य शक्तिशाली थे तथा जिन्हें वह हरा नहीं सकता था। उन राज्यों से बिंबिसार ने मित्रता कर ली। जैसे अवंती के शासक चंद प्रद्योत से बिंबिसार ने मित्रता कर ली थी। चंद प्रद्योत के यहाँ उसने अपने 'राज्यवैद्य जीवक' को इलाज हेतु भेजा था। 492 ईसा पूर्व में बिंबिसार की हत्या उसके पुत्र आजातशत्रु द्वारा कर दी गई। उसकी मृत्यु के पश्चात अजातशत्रु ने अपना शासन प्रारंभ किया।
Indian emperor
It is said to be the real founder of the power of the Magadha Empire. It was the first powerful ruler of his dynasty. They ruled from 544 BCE to 492 BCE. He ruled for 52 years. At the age of only 15, he was entrusted with the throne of Magadha. Magadha had a special place during his reign. Jain According to the literature, another name for Bimbisara was 'Category'. They gained political prestige through matrimonial relations. He laid the foundation of his kingdom as a result of various matrimonial relations. Bimbisara had made three marriages- First marriage to the daughter of Koshalraj and sister of Prasenjit 'Mahakoshla Devi'. By this marriage he received the province of 'Kashi' in dowry. It used to earn an annual income of 100000. Second marriage to 'Chelna' (deceit). It was the Lichchavi princess of Vaishali. Ajatashatru Bimbisara was the son of this queen. Third Marriage He was married to Madra Kul's princess from Kshema Punjab. As a result of the prestige of matrimonial relations, Bimbisara paved the way extending Magadha towards west and east. Bimbisara won the Anga Kingdom during his reign and annexed it to his kingdom. He made his son Ajatashatru the ruler there. The states which were powerful and which they could not defeat. Bimbisara befriended those states. For example, Bimbisara befriended the ruler of Avanti Chand Pradyot. He sent his 'Rajyavadivika Jeevak' to Chand Pradyot for treatment. In 492 BC Bimbisara was assassinated by his son Ajatashatru. Ajatashatru began his rule after his death.

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. सिकंदर का भारत पर आक्रमण- इसके कारण एवं प्रभाव
2. सिन्धु सभ्यता में जीवन
3. वैदिक सभ्यता - ऋग्वैदिक काल
4. मध्यप्रदेश का प्राचीन इतिहास
5. भारत का इतिहास - बुद्ध के समय के प्रमुख गणराज्य (गणतंत्र)

अजातशत्रु (Ajatashatru)- इन्होंने 492 ईसा पूर्व से 460 ईसा पूर्व तक शासन किया। इनका शासनकाल 32 वर्ष का था। इनका 'कोशल नरेश प्रसेनजित' के साथ युद्ध हुआ था। इस युद्ध में प्रसनजीत की पराजय हो गई। बाद में दोनों शासकों में समझौता हो गया। कोशल नरेश प्रसेरजित ने अपनी पुत्री 'वाजिरा' का विवाह आजातशत्रु से करवा दिया। अजातशत्रु जैन मतानुयायी था। इसका उपनाम 'कुणिक' था। अजातशत्रु का लिच्छवियों के साथ भी युद्ध हुआ था। इसमें अजातशत्रु को विजय प्राप्त हुई। इस युद्ध में उसने अपने कूटनीतिक मित्र 'वस्सकार' की सहायता ली थी। इस युद्ध में आजातशत्रु ने 'रथमूसल' एवं 'महाशिलाकंटक' नामक हथियारों का उपयोग किया था. कालांतर में काशी तथा वैशाली दोनों ही मगध के अंग बन गए। अजातशत्रु के समय बौद्ध धर्म की प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था। यह बौद्ध संगीति 'राजगृह की सप्तपर्णी गुफा' में आयोजित की गई थी। 32 वर्षों तक मगध पर शासन करने के पश्चात बिंबिसार के समान ही उसके पुत्र उदायिन द्वारा अजातशत्रु की हत्या कर दी गई।

They ruled from 492 BCE to 460 BCE. His reign was 32 years old. He had a war with 'Kosala Naresh Prasenjit'. Prasanjeet was defeated in this war. Later the two rulers reached an agreement. Koshal Naresh Praserjit got his daughter 'Vajira' married to Ajatashatru. Ajatashatru Jain was Matanuayi. It was nicknamed 'Kunik'. Ajatashatru also had a war with the Lichchhavis. In this, Ajatshatru was conquered. In this war, he enlisted the help of his diplomatic friend 'Vasskar'. In this war, Ajatashatru used weapons called 'Rathmusal' and 'Mahashilakantak'. Later, both Kashi and Vaishali became part of Magadha. Buddhism at the time of Ajatashatru. The first Buddhist musical of was organized. This is Buddhist Sangiti was held in the ‘Saptaparni Cave of Rajagriha’. After ruling Magadha for 32 years, Ajatashatru was assassinated by his son Udayin just like Bimbisara.

उदायिन (Udayin)- इन्होंने 460 ईसा पूर्व से 412 ईसा पूर्व तक शासन किया। इन्होंने 48 वर्षों तक शासन किया। पुराणों तथा जैन ग्रंथों के अध्ययन से ज्ञात होता है कि इस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम के तट पर 'कुसुमपुरा' (पाटलिपुत्र) नाम के नगर की स्थापना की थी। इस नगर को उसने अपनी राजधानी बनाया। यह भी जैन मतानुयायी था। उदासीन के पश्चात उसका पुत्र 'नागदशक' राजगद्दी पर बैठा। वह हर्यक वंश का अंतिम शासक था।

They ruled from 460 BCE to 412 BCE. He ruled for 48 years. Puranas and Jain It is known from the study of texts that this ruler established a city named 'Kusumpura' (Pataliputra) on the banks of the confluence of the Ganges and Sone rivers. He made this city his capital. Also Jain was Matanuayi. After being indifferent, his son 'Nagdashak' sat on the throne. He was the last ruler of the Harayak dynasty .

हर्यक वंश के अंतिम शासक नागदशक की उसके अमात्य शिशुनाग ने हत्या कर दी। उसके बाद शिशुनाग ने मगध पर अपना अधिकार कर लिया। इससे मगध में एक नए वंश शिशुनाग की नींव रखी गयी।

The last ruler of the Harayak dynasty, Nagadashak, was assassinated by his mother Amatya Shishunaga. After that Shishunaga took control of Magadha. This laid the foundation for a new dynasty in Magadha Shishunaga.

2. शिशुनाग वंश (Shishunaga Dynasty)- इस वंश के शासकों ने मगध पर 412 ईसा पूर्व से 344 ईसा पूर्व तक शासन किया। इस वंश का संस्थापक शिशुनाग था। इसी शासक के नाम पर इस वंश का नाम शिशुनाग वंश पड़ गया। इस वंश के प्रमुख शासक निम्नलिखित हैं-

The rulers of this dynasty ruled Magadha from 412 BCE to 344 BCE. The founder of this dynasty was Shishunaga. After the name of this ruler, this dynasty got the name Shishunag dynasty. Following are the main rulers of this dynasty-

शिशुनाग (Shishunaga)- यह शिशुनाग वंश का संस्थापक है। इसने 412 ईसा पूर्व से 394 ईसा पूर्व तक शासन किया। इनका शासनकाल 18 वर्षों का था। इन्होंने अवंती व वत्स राज्यों पर अधिकार कर लिया। इसने वैशाली को अपनी राजधानी बनाया। इसके शासनकाल में मगध साम्राज्य में बंगाल तथा मालवा का भू-भाग सम्मिलित.था। 'महावंश' के अध्ययन से ज्ञात होता है कि शिशुनाग की मृत्यु के बाद उसका पुत्र 'कालाशोक' ने शासन किया।

It is the founder of the Shishunaga dynasty. It ruled from 412 BCE to 394 BCE. His reign was of 18 years. He took control of the Avanti and Vatsa states. This made Vaishali its capital. During its reign, the Magadha Empire included the territory of Bengal and Malwa. The study of 'Mahavansh' shows that after Shishunaga's death, his son 'Kalashoka' ruled.

कालाशोक (Kalashok)- इसने च 394 ईसा पूर्व से 366 ईसा पूर्व तक शासन किया। इन्होंने 28 वर्षों तक शासन किया। इस शासक का नाम 'पुराण' एवं 'दिव्यावदान' में 'काकवर्ण' प्राप्त होता है। इसने वैशाली को परिवर्तित कर पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया। इसी के समय बौद्ध धर्म की द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया। यह बौद्ध संगीति 'वैशाली' में हुई थी। इसी समय बौद्ध संघ दो भागों में विभाजित हो गया। ये भाग स्थविरमहासांघिक हैं। 'महाबोधिवंश' के अध्ययन से ज्ञात होता है कि कालाशोक के 10 पुत्र थे। इन्होंने कालाशोक की मृत्यु के पश्चात मगध पर 366 ईसा पूर्व से 344 ईसा पूर्व तक शासन किया। इनका शासनकाल 22 वर्षों का था।

It ruled from 394 BCE to 366 BCE. He ruled for 28 years. The name of this ruler is found in 'Purana' and 'Divyavadaan' 'Kakavarna'. This made Vaishali the capital of Pataliputra. At the same time Buddhism Second Boudha sangiti was organized. This is Boudha Sangiti took place in 'Vaishali'. At the same time Buddhist Sangha Divided into two parts. These parts are stabilizer and Mahasanghika. 'Mahabodhivansh' 's study showed that Kalashoka had 10 sons. He ruled Magadha from 366 BCE to 344 BCE after the death of Kalashoka. His reign was 22 years.

'बाणभट्ट' की रचना 'हर्षचरित' से ज्ञात होता है कि कालाशोक को अपनी राजधानी में भ्रमण करते समय 'महापद्मनंद' नाम के एक व्यक्ति ने चाकू मार डाला और उसकी हत्या हो गई।

'Banabhatta' 's composition 'Harshacharitha' suggests that a person named 'Mahapadmanand' while visiting Kalashoka in his capital. Stabbed and killed.

3. नंद वंश (Nanda Dynasty)- इस वंश के शासकों ने 344 ईसा पूर्व से 323 ईसा पूर्व तक शासन किया। इस वंश का संस्थापक 'महापद्मनंद' था। इस वंश के प्रमुख शासक निम्नलिखित हैं-

The rulers of this dynasty ruled from 344 BCE to 323 BCE. The founder of this dynasty was 'Mahapadmananda'. Following are the main rulers of this dynasty-

1. महापद्मानंद- (Mahapadmananda) पुराणों से ज्ञात होता है कि इस वंश का संस्थापक महापद्मनंद था। यह एक 'शूद्र' था। इसमें महापद्मनंद को 'सर्वक्षत्रांतक' अर्थात् क्षत्रियों का नाश करने वाला एवं 'भार्गव' अर्थात् दूसरे परशुराम का अवतार कहकर संबोधित किया गया है। इस शासक ने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की थी। इसने 'एकराट' तथा 'एकक्षत्र' की उपाधि धारण की थी। महापद्मनंद के कुल 8 पुत्र थे। धनानंद भी उसका पुत्र था। धनानंद नंद वंश का अंतिम शासक था।

It is known from the Puranas that the founder of this dynasty was Mahapadmananda. It was a 'Shudra'. In this, Mahapadmananda is called 'Sarvakshatrantak' ie destroyer of Kshatriyas and 'Bhargava' ie incarnation of the second Parashurama. Has been addressed. This ruler established a vast empire. It assumed the titles of 'Ekarat' and 'Ekakshatra'. Mahapadmananda had a total of 8 sons. Dhanananda was also his son. Dhanananda was the last ruler of the Nanda dynasty.

2. धनानंद (Dhananand)- यह शासक सिकंदर के समकालीन था। इसी के समय में 326 ईसा पूर्व में 'मेसिडोनिया' के शासक सिकंदर ने पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया था। यूनानी (ग्रीक) लेखकों ने इसे 'अग्रमीज' कहा है। धनानंद एक अत्याचारी शासक था। इससे जनता संतुष्ट थी क्योंकि इसने उन पर बहुत से कर आरोपित किए थे। धनानंद ने अपने दरबार में तक्षशिला के आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) का अपमान किया था। 322 ईसा पूर्व में 'चंद्रगुप्त मौर्य' ने अपने गुरु चाणक्य के साथ मिलकर धनानंद की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने मगध पर 'मौर्य वंश' की नींव रखी। मौर्य वंश के शासकों के समय मगध साम्राज्य चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया था।

This ruler Alexander was a contemporary of. At the same time in 326 BC, the ruler of 'Macedonia' Alexander invaded northwest India. Greek (Greek) writers call it 'Agramiz'. Dhanananda was a tyrannical ruler. The public was satisfied with this as it levied a lot of taxes on them. Dhanananda insulted Acharya Chanakya (Kautilya) of Taxila in his court. Dhanananda was assassinated in 322 BCE by 'Chandragupta Maurya' together with his guru Chanakya. He then laid the foundation of 'Maurya dynasty' on Magadha. The Magadha Empire reached its climax at the time of the rulers of the Maurya dynasty.

परीक्षा की दृष्टि से यह लेख विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है आशा है यह आपको काफी उपयोगी लगा होगा।
This article is important for the students from the exam point of view, hope you have found it very useful.
धन्यवाद।

RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

18 जुलाई नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस– इस दिवस का इतिहास || International Nelson Mandela Day 18 July

शांति और रंगभेद के खिलाफ अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले नेल्सन मंडेला जो दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे इनकी गिनती उन लोगों में की जाती है

Read more

बुन्देलखण्ड (जेजाकभुक्ति) का चन्देल वंश | Chandela Dynasty Of Bundelkhand (Jejakabhukti)

बुन्देलखण्ड (जेजाकभुक्ति) में 9वीं शताब्दी के दौरान नन्नुक नामक व्यक्ति ने चंदेल वंश की स्थापना की थी। उसने 'खजुराहो' को अपनी राजधानी बनाया थी।

Read more

शाकंभरी का चौहान वंश- अजयराज, विग्रहराज चतुर्थ (वीसलदेव), पृथ्वीराज || Chauhan Dynasty Of Shakambhari - Ajayraj, Vigraharaj (Visaldev), Prithviraj

7वीं शताब्दी के दौरान वासुदेव ने शाकंभरी में चौहान वंश की स्थापना की थी। चौहान वंश के प्रमुख शासक 1. अजयराज 2. विग्रहराज चतुर्थ (वीसलदेव) 3. पृथ्वीराज तृतीय थे।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe