An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Antibody Cocktail – Covid-19 के उपचार के लिए एक नई विदेशी दवा | Antibody Cocktail – A new foreign drug

Covid-19 के उपचार के लिए एक नई विदेशी दवा भारत में आ चुकी है, जिसका नाम एंटीबॉडी कॉकटेल (Antibody cocktail) है। यह दवा सबसे पहले अक्टूबर 2020 में तब चर्चा में आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप covid से संक्रमित हुए और उनके इलाज में अन्य दवाओं के साथ यह Antibody cocktail भी दी गई थी।

Antibody Cocktail का अर्थ–

Antibody Cocktail का अर्थ है मानव शरीर में बनने वाले Antibody की तरह प्रयोगशाला में तैयार किए गए Antibody का मिश्रण है। अमेरिका और यूरोप मैं सफलतापूर्वक covid-19 के इलाज में इस दवा का प्रयोग किया गया है। विगत दिवस भारत में इस दवा के 1,00,000 पैकेट आ चुके हैं। जिनका इस्तेमाल अब covid-19 के मरीजों के इलाज में होगा।

इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ये 10 बातें आवश्यक
2. कोरोना संक्रमण से बचने व स्वस्थ रहने के लिए उपाय
3. भाप लेने की क्या फायदे हैं
4. क्या हवा से भी कोरोनावायरस फैल सकता है?
5. टीका के बगैर रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ती है?
6. covid-19 महामारी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारत में इसका निर्माण–

Antibody का मिश्रण यह दवा स्विट्जरलैंड की Roche Company द्वारा विकसित की गई है। भारत में इसका निर्माण सिपला फार्मा सिटी कल कंपनी के साथ निर्माण किया जाएगा। इस दवा में 1200 mg की दो दवायें द्रव रूप में होती हैं। इनमें एक है– Casirivimab और दूसरी दवा Imdevimab है। इन दोनों दवाओं के एक पैक की कीमत भारत में ₹1,19,500 है। यह दवा 2 मरीजों को दी जा सकेगी, जिससे एक मरीज की दवा का खर्च 59750 आएगा।

दवा की विशेषता–

इस दवा की विशेषता है कि यह corona virus के spikes के प्रोटीन को खत्म कर देती है, जिससे वायरस की growth रुक जाती है। इस दवा को covid positive मरीजों में बिना लक्षणों वाले माइल्ड तथा मॉडरेट मरीजों को ही दिया जाएगा। गंभीर मरीजों पर इसका प्रयोग नहीं होगा। जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, उनको भी यह दवा नहीं दी जा सकेगी। संक्रमण के प्रारंभिक 7 से 10 दिन के अंदर यह दवा दी जा सकेगी।

इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. टीका लगने पर बुखार क्यों आता है?
2. कोरोना के इलाज में घर पर- क्या करें, क्या न करें?
3. covid-19 का टीका लगाने से पहले इन बातों पर ध्यान दें।
4. covid-19 बचाव हेतु एक ही तरह की वैक्सीन लगवाएँ।
5. क्या तनाव कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को कम कर सकता है?
6. प्लाज्मा थेरेपी से Covid19 का इलाज कैसे किया जाता है?

दवा किस तरह और किन्हे दी जाएगी?

वर्तमान में इस दवा की सप्लाई महानगरों के बड़े अस्पतालों में ही की जाएगी तथा डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन observation में ही दी जाएगी। मरीज को एक-दो घंटे अस्पताल में रखकर घर जाने दिया जाएगा। यह दवा माइल्ड एवं मॉडरेट मरीजों को सीवियर होने की संभावना को 70% तक कम कर देती है। शरीर में antibody पहुँच जाने के कारण virus जल्दी खत्म हो जाता है और मरीज स्वस्थ हो जाता है।
Antibody cocktail दवा 12 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे पॉजिटिव बच्चों को भी दी जा सकेगी, जिनका वजन 40 किलो या उससे अधिक है। भारत में covid मरीजों के उपचार में यह दवा निश्चित ही लाभकारी सिद्ध होगी।

दवा मँहगी है अतः जनसामान्य को जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं vaccine लगवाने के लिए प्रेरित करना ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि "Prevention is better than cure".

इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. कोरोना के मरीज ब्लैक फंगस बीमारी से कैसे बचें
2. ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण क्या है?
3. कोरोना से लड़ने की ताकत आपके अंदर है, उसे पहचाने
4. ब्लैक फंगस शरीर के अंदर कैसे पहुंचता है?
5. ब्लैक फंगस शरीर पर कैसे कार्य करता है?
6. 2DG कोविड-19 के इलाज की पहली स्वदेशी दवा

अधिक जानकारी के लिए नीचे 👇 दिए गए Video को क्लिक कर देखें।
आशा है, यह लेख सामान्य ज्ञान एवं जानकारी हेतु आप लोगों को काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी लगा होगा।
धन्यवाद।
R.N. Patle
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

28 जुलाई विशेष World Hepatitis Day (विश्व हेपेटाइटिस दिवस) || हेपेटाइटिस की स्थिति || हेपेटाइटिस से बचने के 10 उपाय

"विश्व हेपेटाइटिस दिवस" हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता प्रसारित करने और लोगों को शीघ्र निदान, रोकथाम और हेपेटाइटिस के उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।

Read more

प्याज में कौन सा रसायन होता है जिसे काटने पर आँखे जलन करती हैं? | Why do eyes burn when onion is cut?

प्याज में एक रसायन होता है, जिसका नाम साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड (Sine-Propanthyl-s-oxide) होता है। यही आँखों में आँसू और जलन का कारण होता है

Read more

Follow us

Catagories

subscribe