An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पर्यावरण शिक्षा के उद्देश्य || Aims of Environmental Education || CTET, TET, Teachers Exams

पर्यावरण शिक्षा जीवन के आधार की शिक्षा है अतः शिक्षण प्रक्रिया में छात्र को पर्यावरणीय अवधारणाओं को सरल, सहज, स्व-अनुभव से सीखने को अवसर प्रदान करना अधिक महत्वपूर्ण है। प्रत्येक स्तर के छात्रों में दक्षताओं के विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय अवधारणाओं का स्पष्ट ज्ञान, दृष्टिकोण, व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अतः शिक्षण प्रक्रिया में सीखने को प्रेरित करने वाले अवसरों की प्रधानता होना चाहिए।

पर्यावरण शिक्षा के उद्देश्य

छात्रों को पर्यावरण विषय पढ़ाने के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
(1) पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागकता का विकास करना।

(2) पर्यावरण के घटक, प्रकृति चक्र, प्राकृतिक संसाधन, -प्रदूषण, संरक्षण संबंधी ज्ञान उपलब्ध कराना।

(3) छात्रों में अवलोकन, भाषा प्रयोग, प्रयोग, सारणीयन, संग्रह, एकत्रीकरण, चित्रण, सामाजिक दायित्वों का ज्ञान, समूह में काम करना, चित्रांकन करने के कौशलों का विकास करता है।

(4) पर्यावरणीय प्रयास, उपाय, कार्यकलापों, अवधारणाओं के संदर्भ में मूल्यांकन करने की योग्यता का विकास करना।

(5) सहभागिता - पर्यावरण सभी के लिए साझे का है,जब जीवन के आधार संयुक्त हो तो संरक्षण के प्रयास भी सम्मिलित होना आवश्यक है, अत: छात्रों में सहयोग सहभागिता के विकास देने वाले प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करना।

(6) पर्यावरणीय (स्थानीय) समस्या के प्रति जानना, समझना तथा संरक्षण हेतु प्रेरित करना।

(7) शहरीकरण, बढ़ती जनसंख्या तथा प्राकृतिक स्रोतों को कमी के प्रभाव को जानना, समझना सक्रिय चिन्तन लिये व्यवहार करने के लिए प्रेरित करना।

(8) राष्ट्रीय धरोहर, वन सम्पदा, जैव विविधता को जानना समझना तथा प्रकृति से लगाव रखने की अभिवृत्ति को विकसित करना।

(9) पशुपालन, ऊर्जा संग्रह, जल अपव्यय प्रति जागरुकता विकसित करना।

पर्यावरण शिक्षा प्रदान करने के तरीके

(A) कक्षा के बाहर-
(i) सर्वेक्षण
(ii) परियोजना
(iii) क्षेत्र भ्रमण
(B) कक्षा के अन्दर
(i) खेल
(ii) भूमिका अभिन्य
(iii) अन्य पर्यावरण गतिविधियाँ -
(क) परिचर्चा
(ख) समस्या हल
(ग) केस स्टडी
(घ) मुद्दा विशेष का विश्लेषण
(ङ) चर्चा कला
(च) अभिनय
(छ) हस्त कला

पर्यावरण का शिक्षाशास्त्र के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पर्यावरण की अवधारणा
2. पर्यावरण शिक्षा के उद्देश्य
3. पर्यावरण शिक्षा का महत्व

वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी

टीप - उत्तर शीट सबसे नीचे देखें।
[1] पर्यावरण शिक्षा जीवन की आधार की शिक्षा है अतः शिक्षण प्रक्रिया में छात्र को -------- पर्यावरणीय अवधारणों को सी सिखाना महत्वपूर्ण है।
(A) अनुशासन के साथ।
(B) श्याम पट एवं पाठ्‌य सामग्री के प्रयोग से।
(C) सरल, सहज, स्वअनुभव से।
(D) अधिक से अधिक गृहकार्य प्रदान करके।

[2] छात्रों को पर्यावरण को शिक्षा दी जानी चाहिए -
(A) केवल कक्षा के अन्दर।
(B) केवल कक्षा के बाहर।
(C) कक्षा के बाहर एवं अन्दर।
(D)केवल परिभ्रमण द्वारा।

[3] बच्चों को पर्यावरण शिक्षा देने का उद्देश्य है-
(A) पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागकता का विकास करना।
(B) खेती में पैदावार बढ़ाना।
(C) विभिन्न प्रकार के रोगों की रोकथाम करना।
(D) मछली पालन का विकास करना।

[4] पर्यावरण शिक्षण का निम्न में उद्देश्य नहीं है-
(A) पर्यावरण के घटकों का ज्ञान कराना।
(B) पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान कराना।
(C) सामाजिक संबंधों में मजबूती का ज्ञान कराना।
(D) प्राकृतिक संसाधनों का ज्ञान कराना।

[5] अवधारणाओं के संदर्भ में मूल्यांकन करने की योग्यता का विकास करना एक उद्देश्य है-
(A) भाषा में
(B) अंग्रेजी में
(C) पर्यावरण में
(D) उपरोक्त कोई नहीं।

[6] पर्यावरणीय समस्या है -
(A) केवल वैज्ञानिकों की।
(B) बुद्धजीवी वर्ग की
(C) आम जनता की।
(D) उपरोक्त सभी की।

[7] यदि एक शिक्षक अपनी कक्षा में जल अपव्यय के बारे में बार्तालाप करता है तो छात्रों में सुधारात्मक प्रक्रिया के अन्तर्गत होगा-
(A) वे जल का नाश नहीं करेंगे।
(B) जल के महत्व को समझ जायेंगे।
(C) जल प्रदूषण रोकने के प्रयास करेंगे।
(D) विकल्प A एवं B सही हैं।

[8] पर्यावरण अध्ययन का हिस्सा नहीं है-
(A) राष्ट्रीय धरोहरें।
(B) ऊर्जा का संग्रह।
(C) जल का अपव्यय।
(D) मनोरंजन करना।

उत्तर शीट

[1] (C) सरल, सहज, स्वअनुभव से।
[2] (C) कक्षा के बाहर एवं अन्दर।
[3] (A) पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागकता का विकास करना।
[4] (C) सामाजिक संबंधों में मजबूती का ज्ञान कराना।
[5] (C) पर्यावरण में।
[6] (D) उपरोक्त सभी की।
[7] (D) विकल्प A एवं B सही हैं।
[8] (D) मनोरंजन करना।

पर्यावरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. पर्यावरण और इसके घटक- जल, मिट्टी, खनिज हरित गृह प्रभाव
2. पर्यावरणीय तथ्य- भौतिक, जैविक एवं सामाजिक पर्यावरण

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पर्यावरणीय शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सहसम्बंध || सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्‌देश्य || वैकल्पिक प्रश्न

इस लेख में पर्यावरण शिक्षा के शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध को स्पष्ट किया गया है।

Read more

Paryavaran Shiksha ke Sutra and Dayitva | पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व | Teachers selection CTET and TET exam

इस लेख में शिक्षक चयन परीक्षाओं TET and CTET की तैयारियों हेतु पर्यावरण शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe