Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

IVRS नम्बर क्या है? इसकी उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली || What is Interactive Voice Response System

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

IVRS नम्बर क्या है? इसकी उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली || What is Interactive Voice Response System

Interactive Voice Response System (IVRS) नम्बर क्या है? इसकी उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली को जानिये।

IVRS जिसका फुल फॉर्म Interactieve Voice Response System है, जिसे हिन्दी में परस्पर संवाद प्रतिक्रिया प्रक्रम कहा जाता है। इसके अन्तर्गत एक मोबाइल नम्बर 8604-8604-85 उपलब्ध कराया गया है। इस नम्बर का उपयोग एवं उपयोगिता क्या है, नीचे विवरण दिया गया है।

IVRS नम्बर का उद्देश्य

IVRS नम्बर के माध्यम से कोई भी SMC सदस्य, अभिभावक, माता-पिता किसी भी समय निम्न बातों को जान सकते हैं-

○ शाला प्रबन्धन समिति के दायित्व - यह आईवीआरएस नंबर बहुत ही उपयोगी है। काल के माध्यम से शाला प्रबंधन समिति के कौन-कौन से कार्य हैं, उनके क्या-क्या उत्तरदायित्व हैं इसके बारे में सारगर्भित जानकारी सहज और सरल शब्दों में उपलब्ध कराई जाती है।

○ माता पिता/अभिभावकों के दायित्व - बच्चों की उत्तरोत्तर प्रगति एवं अच्छी शिक्षा के लिए माता-पिता या अभिभावक के कौन-कौन से उत्तरदायित्व हैं, इसके बारे में सहज तरीके से समझाया जाता है।

○ बच्चों ने स्कूल में क्या सीखा - इस नम्बर की सहायता से माता-पिता या अभिभावक यह जान सकते हैं कि विद्यालय में बच्चों ने क्या सीखा है? शिक्षकों ने बच्चों को क्या सिखाया है? किस तरह से बच्चों की शिक्षा दीक्षा सम्पन्न हो रही है?

IVRS नंबर के उपयोग की प्रक्रिया

1. उपरोक्त जानकारियों के बारे में जानने के लिए अपने फोन के माध्यम से उक्त दिए गए नंबर (8604-8604-85) को डायल करना होगा।
2. यदि उक्त नम्बर डायल करने पर फोन न लगे तो पुनः प्रयास करना चाहिए।
3. फोन लग जाने के पश्चात जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनते हुए जिस जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं उसके अनुसार दिए गए विकल्पों के लिए बटन (जैसे 1 दबाएँ, 2 दबाएँ, 3 दबाएँ, 4 दबाएँ आदि) का चुनाव करना चाहिए।
4. इस नंबर का उपयोग एक समय में 1000 साथी एकसाथ फ़ोन लगाकर सकते हैं। यदि आपको फ़ोन व्यस्त मिलता है तो दोबारा फ़ोन लगाया जा सकता है।

इस आईवीआरएस नंबर का प्रयोग करते हुए विद्यालय हित में एसएमसी को कार्य करने में काफी सहायता मिलती है। सदस्य जान पाते हैं कि smc का महत्व क्या है, किस तरह से विद्यालय विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

SMC प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी
1. SMC सदस्यों को बैठक/प्रशिक्षण हेतु आमंत्रण
2.SMC प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us