An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ 1 "वर दे" हिन्दी विशिष्ट - कक्षा आठवीं (ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका) सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर || Path 1 "Var De" Hindi Vishishht 8th At-grade

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. कवि स्वतंत्रता का मंत्र कहाँ भरने की बात कह रहा है?
उत्तर - कवि स्वतंत्रता का मंत्र भारत में भरने की बात कर रहा है।

प्रश्न 2. ‘विद्या की देवी' किसे कहा जाता है?
उत्तर - विद्या की देवी सरस्वती माता को कहा गया है।

प्रश्न 3. नव-नभ से कवि का क्या आशय है?
उत्तर - 'नव नभ' के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि सभी प्राणी नए भारतवर्ष की रचना करें और उन्हें इस निर्माण में सभी नए साधन प्राप्त हों।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए -
काट अन्ध उर के बंधन स्तर,
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,
कलुष भेद, तम हर, प्रकाश भर,
जगमग जग कर दे।

भावार्थ - हे माँ ! मनुष्य मात्र के हृदय में जो अज्ञान के भिन्न-भिन्न स्तरों के बन्धन हैं, उन्हें काट दे (दूर कर दे) और उन्हें हर प्रकार के अज्ञान से मुक्त कर दे। उनके हृदयों में ज्ञान का ज्योति रूपी झरना बहा दे। मन के विकारों (बुरे भावों) को दूर कर दे। अज्ञान के अन्धकार को मिटा दे। ज्ञान का प्रकाश भर दे। सम्पूर्ण संसार को जगमगा दे।

प्रश्न 5. "नवजात शिशु के चरण कमल के समान सुन्दर है।" वाक्य में उपमेय, उपमान, साधारण धर्म एवं वाचन शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर -
उपमेय - नवजात शिशु के चरण
उपमान - कमल
साधारण धर्म - सुंदर
वाचक शब्द - समान

प्रश्न 6. 'आकाश' के तीन पर्यायवाची शब्द लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर - 'आकाश' के तीन पर्यायवाची शब्द - (1) नभ (2) आसमान (3) गगन
(1) नभ - नभ में असंख्य तारे टिमटिमाते रहते हैं।
(2) आसमान - आसमान में पक्षी उड़ रहे हैं।
(3) गगन - गगन में बादल मंडरा रहे हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7. आप माँ सरस्वती से अपने राष्ट्र के लिए वरदान में क्या-क्या माँगना चाहेंगे?
उत्तर - हम माँ सरस्वती से अपने राष्ट्र के लिए वरदान मांगेंगे कि हे सरस्वती माँ! मेरे राष्ट्र में सुख समृद्धि हो। कोई किसी को गुलाम न बनाए। देश के सारे बच्चे पढ़ लिखकर ज्ञानवान बने एवं देश की समृद्धि में अपना हाथ बटायें। सबको बराबर की शिक्षा प्राप्त हो। देश में आतंक, भ्रष्टाचार और कलह न हो। चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई दे। सब लोग प्रसन्न एवं खुश हो। अकाल, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से मेरा देश सदैव दूर रहे।

मूल्यांकन-1
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 8. वर दे! कविता में वीणावादिनी किसे कहा गया है?
उत्तर - वर दे! कविता में माँ सरस्वती को वीणा वादिनी कहा गया है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9. उपमा अलंकार किसे कहते हैं? लिखिए।
उत्तर - जहाँ एक वस्तु की दूसरी वस्तु से समानता या तुलना की जाती है, वहाँ उपमा अलंकार होता है।
दो वस्तुओं में रूप, गुण आदि के आधार पर समता या तुलना की जाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10. वर दे! कविता में कवि प्रकृति की किन-किन वस्तुओं में नया रूप देखना चाह रहा है? विस्तारपूर्वक लिखिए-
उत्तर - कवि आसमान में नयापन, नए-नए पक्षी जिन्होंने अभी-अभी जन्म लिया है उनकी नवीन उड़ान के साथ ही इन पक्षियों के नए-नए पंख को नवीन बादल के समान धीमा और गंभीर नवीनता युक्त वाणी (स्वर) प्राप्त हो देखना चाहता है। कवि प्रकृति मे हर ओर नवीनता देखना चाहता है।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
संस्कृत - प्रथमः पाठः-लोकहितं मम करणीयम् 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
2. मध्य प्रदेश की संगीत विरासत पाठ के प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन
3. पाठ 8 अपराजिता हिन्दी (भाषा भारती) प्रश्नोत्तर एवं भाषाअध्ययन
4. पाठ–5 'श्री मुफ़्तानन्द जी से मिलिए' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 7 'भेड़ाघाट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
6. पाठ 8 'गणितज्ञ ज्योतिषी आर्यभट्ट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर और व्याकरण)
7. पाठ 10 बिरसा मुण्डा अभ्यास एवं व्याकरण
8. पाठ 11 प्राण जाए पर पेड़ न जाए अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
9. पाठ 12 याचक एवं दाता अभ्यास (बोध प्रश्न एवं व्याकरण)

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी || महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण || Path 15 Maheshwar

पाठ 15 महेश्वर (Path 15 Maheshwar) जो कि कक्षा 8 विषय हिन्दी से लिया गया है। यहाँ इसके महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण को पढ़े।

Read more

पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण || Path 14 Navsanvatsar

कक्षा 8 विषय- हिन्दी के पाठ 14 'नवसंवत्सर' से परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण का अध्ययन करें।

Read more

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24 कक्षा 8 Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' भाषा-भारती (हिन्दी)

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा 8 विषय भाषा भारती से पाठ 1 'वर दे' Important प्रश्न व उनके उत्तर पढ़ें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe