An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



एशिया महाद्वीप की जलवायु, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन तथा कृषि | Climate, Vegetation, Natural Resources and Agriculture of the Continent of Asia

एशिया महाद्वीप में शीत ऋतु में स्थल पर पवनें स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं। इसका प्रमुख कारण स्थल पर उच्च वायुदाब का होना है। ये पवनें शुष्क होती हैं। इस वजह से वर्षा नहीं करती। जब ये पवनें समुद्र से नमी ग्रहण कर लेती हैं तो ये महाद्वीप के कुछ क्षेत्रों में वर्षा करती हैं। इस प्रकार की पवनों से जापान, फिलीपींस आदि देशों में वर्षा होती है। एशिया महाद्वीप के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। इसका प्रमुख कारण ग्रीष्म ऋतु में स्थलखंड पर निम्न वायुदाब तथा समुद्री सतह पर उच्च वायुदाब का होना है। एशिया के भारत के 'मॉसिनराम' में विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है। यहाँ पर वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पवनों के कारण होती है। एशिया के पश्चिमी भाग में कम वर्षा होती है। इस कारण यहाँ शुष्क क्षेत्र का विकास हुआ है। एशिया के उत्तरी क्षेत्र में अधिकांश समय बर्फ जमी रहती है। इसलिए इस क्षेत्र को 'पृथ्वी का शीत ध्रुव' कहा जाता है। इसी स्थान पर विश्व का सबसे ठंडा क्षेत्र 'वर्खोयांस्क' स्थित है। महाद्वीप के उत्तरी भाग में 'टुंड्रा वनस्पति' पाई जाती है। इसके अंतर्गत काई तथा लाइकेन आते हैं। टुंड्रा वनस्पति के दक्षिण में शंकुधारी वनों का विस्तृत विकास हुआ है। इसे 'टैगा वनस्पति' के नाम से जाना जाता है। टैगा वनस्पति के प्रमुख वृक्ष चीड़, स्प्रूस,फर आदि हैं। टैगा वनस्पति के दक्षिण में स्थित शीतोष्ण घास के मैदान पाए जाते हैं। इन्हें 'स्टेपीज' के नाम से जाना जाता है। यहाँ की प्रमुख वनस्पति घास है। महाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तथा मध्य एशियाई क्षेत्रों में मरुस्थलीय विस्तार हुआ है। अतः यहाँ पर 'मरुस्थलीय वनस्पतियाँ' पाई जाती हैं। एशिया के दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी तथा पूर्वी एशिया के क्षेत्रों में 'मानसूनी वनों' पाए जाते हैं। मानसूनी वनों के प्रमुख वृक्ष सागौन, साल, चंदन आदि हैं।

Asia continent winds blow from land to sea in winter. The main reason for this is the high air pressure at the site. These winds are dry. Because of this it does not rain. When these winds absorb moisture from the ocean, they cause rain in some areas of the continent. This type of wind causes rain in countries like Japan, Philippines etc. Rainfall occurs in the summer season in most areas of the continent of Asia. The main reason for this is the low air pressure on the land area and high air pressure on the sea surface in summer. 'Mosinram' in Asia's India receives the highest rainfall in the world. The rainfall here is due to the south-west monsoon winds. The western part of Asia receives little rainfall. Due to this arid region has developed here. In the northern region of Asia, snow remains frozen for most of the time. That's why this region is called 'Earth's cold pole'. At this place the world's coldest region 'Verkhoyansk' is located. 'tundra vegetation' is found in the northern part of the continent. Under this comes moss and lichen. To the south of the tundra vegetation there is an extensive development of coniferous forests. It is known as 'taiga vegetation'. The main trees of taiga vegetation are pine, spruce, fir etc. To the south of the taiga vegetation are found temperate grasslands. These are known as 'steppes'. The main vegetation here is grass. Desert expansion has occurred in the South-West and Central Asian regions of the continent. Therefore, 'desert vegetation' is found here. 'monsoon forests' are found in the regions of South, South-East and East Asia of Asia. The main trees of monsoon forests are Teak, Sal, Sandal etc.

एशिया महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. एशिया महाद्वीप की प्रमुख जल संधियां
3. एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
4. एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल एवं मैदान
5. एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें

एशिया प्राकृतिक संसाधन धनी महाद्वीप है। यहाँ के प्रमुख संसाधन मृदा, जल, वन, घास भूमियाँ आदि हैं। इन सभी संसाधनों का वितरण असमान है। महाद्वीप में लोहा, मैंगनीज़, बॉक्साइट, कोयला, टिन अभ्रक, प्राकृतिक गैस, खनिज तेल आदि उपलब्ध हैं। कोयले के भंडार रूस, चीन तथा भारत में उपलब्ध हैं। जबकि मलेशिया में टिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। महाद्वीप की कुल भूमि का लगभग छठवाँ भाग कृषि योग्य है। यह क्षेत्र प्रमुख रूप से मैदानों और नदी घाटियों में फैला हुआ है। एशिया महाद्वीप की प्रमुख फसलें गेहूँ, चावल, बाजरा, ज्वार, तिलहन, दालें, गन्ना, चाय, कपास, पटसन, रबड़ आदि हैं।

Asia is a natural resource rich continent. The major resources here are soil, water, forests, grasslands etc. The distribution of all these resources is unequal. Iron, manganese, bauxite, coal, tin mica, natural gas, mineral oil are available in the continent. Coal deposits are available in Russia, China and India. Whereas tin is available in sufficient quantity in Malaysia. About one-sixth of the total land area of ​​the continent is arable. This area is mainly spread over plains and river valleys. Major crops of Asia continent are Wheat, Rice, Bajra, Jowar, Oilseeds, Pulses, Sugarcane, Tea, Cotton, Jute, Rubber etc.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
2. भारत में खनिज उत्पाद
3. भारत में परिवहन
4. भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
5. भारत के उद्योग- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में
6. भारत में रसायन उद्योग
7. भारत में प्रमुख लौह इस्पात उद्योग
8. भारत में वस्त्र उद्योग
9. भारत में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग

आशा हैं एशिया महाद्वीप से संबंधित जानकारी महत्वपूर्ण और परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RFTemre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe