Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

जिसने सूरज चाँद बनाया | Class 1st Hindi (Bhasha Bharti) Path 1 Jisne Suraj Chand Banaya


जिसने सूरज चाँद बनाया | Class 1st Hindi (Bhasha Bharti) Path 1 Jisne Suraj Chand Banaya

उप शीर्षक:
पाठ-1 "जिसने सूरज चाँद बनाया", यह कविता कक्षा 1 के पाठ्यक्रम में रखी गई है जिसमें ईश्वर से प्रार्थना की गई है।

सम्माननीय साथियों,
जय हिंद,
आप लोगों को कक्षा पहली के विद्यार्थियों को भाषा भारती के पाठ 1 "जिसने सूरज चाँद बनाया" कैसे पढ़ाना है, इस बारे में विवरण दिया गया है। यदि आप इस अध्यापन विधि का पालन करते हैं तो बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ा पायेंगे और पाठ की अवधारणा स्पष्ट करा पायेंगे। अन्त में आपको इस पाठ से संबंधित Video भी देखने को मिलेगा, जिसमें बच्चों को हाव भाव पूर्वक सस्वर वाचन करके पढ़ाया गया है।
आपको बच्चों के साथ शुरुआत कैसी करनी है? इसका प्रारंभ यहाँ दिया गया है जिसे आप नीचे देखेंगे।

प्रिय विद्यार्थियों,
आपके लिए यहाँ पर भाषा भारती (कक्षा - पहली) के पाठ 1 'जिसने सूरज चांद बनाया' कविता दी गई है। इस कविता को पूरे हाव भाव के साथ गाइए। यहाँ आपको कविता का अर्थ भी जानने को मिलेगा। जब हम कविता को समझ जाए, तो प्रश्नों के उत्तर भी आप को हल करने होंगे। यहाँ आपके लिए नये शब्द दिये गए हैं, उनके के अर्थ भी जाने। आखिरी में बताइएगा इस कविता से आपने क्या-क्या जाना?

कक्षा 1 -भाषा भारती
पाठ-1 जिसने सूरज चाँद बनाया
जिसने सूरज चाँद बनाया
जिसने तारों को चमकाया।
जिसने फूलों को महकाया
जिसने चिड़ियों को चहकाया।
जिसने सारा जगत बनाया।
जिसने रची हमारी काया।
उस ईश्वर को सदा मनाएँ
उस प्रेंम से शीश झुकाएँ।

सरल भावार्थ

बच्चों! जिसने सूर्य और चंदा को बनाया है, जिसने तारों में प्रकाश भरकर उन्हें चमकाया है, जिसने फूलों में महक डाली है, जिसने चिड़ियों को चहकना सिखाया है, जिसने ये पूरा संसार बनाया है और हमारे शरीर की रचना की है, ऐसे रचनाकार ईश्वर को हम सदैव प्रार्थना करके मनाएँ और हमेशा उनके सामने प्रेंम के साथ अपना सिर झुका लें।

अवधारणा प्रस्तुतिकरण

बच्चों से प्रश्न करेंगे-
लकड़ी का सामान बनाने वाले को क्या कहते है?
बच्चों का उत्तर - बढ़ई।
बच्चों से प्रश्न करेंगे- लोहे के समान बनाने वाले को क्या कहते है?
बच्चों का उत्तर होगा- लुहार।
बच्चों से प्रश्न करेंगे- इस प्रकार इस दुनिया को भी बनाने वाला कोई तो है, तो वो कौन है?
बच्चों का उत्तर होगा- भगवान।
बच्चों से प्रश्न कर सकते हैं- भगवान की पूजा कहाँ कहाँ करते हैं?
बच्चों का उत्तर होगा- मंदिर में, फोटो में।

कठिन शब्द

जगत= संसार।
काया=शरीर।
रचा=बनाया।
सदा=हमेशा ।
शीश=मस्तक।
झुकना=नमन।

बोध प्रश्न

प्रश्न 1- सूर्य किस दिशा से निकलता है?
उत्तर- पूर्व।
प्रश्न 2- पक्षी रात में कहाँ सोते है?
उत्तर- पेड़ों पर।
प्रश्न- संसार का मालिक कौन है?
उत्तर- भगवान।

लेख से संबंधित **PDF देखें एवं डाउनलोड करें** (File: DOC1)।

**फाइल का नाम:** जिसने सूरज चांद बनाया Jisne Suraj Chand Banaya.pdf

नीचे PDF का **प्रीव्यू** देखें और डाउनलोड करने के लिए **बहुरंगी बटन** पर क्लिक करें।

PDF Preview लोड हो रहा है...


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए **विडियो** को देखें।👇🏻
(Watch **video** for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

3 - 2 = ?

You may also like

"जिसने सूरज चाँद बनाया" कविता (Class 1 भाषा भारती) || शिक्षकों के लिए अध्यापन हेतु मुख्य बिन्दु एवं कार्ययोजना

"जिसने सूरज चाँद बनाया" कविता (Class 1 भाषा भारती) || शिक्षकों के लिए अध्यापन हेतु मुख्य बिन्दु एवं कार्ययोजना

"जिसने सूरज चाँद बनाया" एक प्रार्थना कविता है और इस कविता को एक प्रार्थना के रूप में ही विद्यार्थियों को याद करवाया जाना चाहिए।

Read more
पाठ 2 'मेरा घर' (कक्षा-1) चित्र के द्वारा परिवार की समझ || छोटे बच्चों के लिए अभ्यास के प्रश्न

पाठ 2 'मेरा घर' (कक्षा-1) चित्र के द्वारा परिवार की समझ || छोटे बच्चों के लिए अभ्यास के प्रश्न

कक्षा-1 की भाषा-भारती पाठ्यपुस्तक में पाठ 2 'मेरा घर' दिया गया है। परिवार की समझ के लिए एक चित्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Recent post