
प्रतिशत से प्राप्तांक एवं प्राप्तांकों से प्रतिशत निकालने का सूत्र कैसे बना? || Formulas of Percentage || ग्रेड निकाले
[A] दिये गए प्रतिशत (Percentage) से प्राप्तांक ज्ञात करना
यदि किसी विद्यार्थी का परसेंटेज (प्रतिशत) ज्ञात हो तो उसके आधार पर प्राप्तांक कितने हैं, यह ज्ञात किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए किसी विद्यार्थी का परसेंटेज 48% है जबकि पूर्णांक 500 (सभी विषयों के लिए) हैं। हमें उसके प्राप्तांक ज्ञात करने हैं तो इसके लिए एक सूत्र का प्रयोग किया जाएगा।
सूत्र - प्रतिशत×पूर्णांक⁄100
उक्त सूत्र में मान रखने पर-
48×500⁄100
= 48×5
=240
विद्यार्थी के प्राप्तांक 240 होंगे।
सूत्र कैसे बना?
विद्यार्थी का दिया गया प्रतिशत प्रत्येक विषय के लिए एक औसत प्राप्तांक होता है, जो कि पूर्णांक 100 में से मिला हुआ माना जाता है। अतः इसे प्राप्तांक⁄100 के रूप में लिखते हैं। अब इन प्राप्तांकों (प्राप्तांक⁄100) को जितने भी पूर्णांक हों (जिससे इन्हें प्राप्त किया गया है) से गुणा कर दिया जाता है, जिससे कुल प्राप्तांक निकल आते हैं।
परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस
6. 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन के माहों में बच्चों की उपस्थिति
7. प्रगति पत्रक में शिक्षक अभिमत कैसे लिखें?
8. कहाँ और कैसे दें - अंक व ग्रेड कक्षा 1 से 8 वार्षिक मूल्यांकन 2021-22
9. वार्षिक परीक्षा फल पंजी की प्रमुख पप्रविष्टियाँ सत्र 2021-22
[B] दिये गए प्राप्तांकों से प्रतिशत (Percentage) ज्ञात करना
यदि किसी विद्यार्थी के प्राप्तांक ज्ञात हों तो इसके आधार पर प्रतिशत कितने हैं, यह ज्ञात किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए किसी विद्यार्थी के प्राप्तांक 430 है जबकि पूर्णांक सभी विषयों के लिए 500 हैं तो इसके लिए एक सूत्र का प्रयोग किया जाएगा।
सूत्र - प्राप्तांक×100⁄पूर्णांक
उक्त सूत्र में मान रखने पर-
430×100⁄500
= 430÷5
= 86%
विद्यार्थी का 86% होगा।
सूत्र कैसे बना?
विद्यार्थी का दिये गये प्राप्तांक पूर्णांक में से मिले अंक हैं। अतः इसे प्राप्तांक⁄पूर्णांक के रूप में लिखते हैं। अब इन प्राप्तांकों (प्राप्तांक⁄पूर्णांक) को 100 में से मिले औसत अंकों के रूप में प्रकट करने के लिए इसमें 100 का गुणा कर दिया जाता है क्योंकि प्रतिशत का अर्थ है ही है प्रत्येक 100 पर या percentage का अर्थ है per cent अर्थात प्रति 100 पर। इस तरह विद्यार्थी का 100 में से मिला हुआ प्राप्तांक अर्थात प्रतिशत प्राप्त हो जाता है।
वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 3 व 4
1. वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 3
विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण
2.वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 4
विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व पर्यावरण
3. विषय - अंग्रेजी मॉडल आंसर शीट कक्षा - 4
(Watch video for related information)
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments