
8th सुगम भारती (English Medium) अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा2022-23
वैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1 – कविता "मेरा देश महान बने" में कवि के अनुसार जीवन होना चाहिए –
(अ) स्वयं के हित के लिए।
(ब) देश-हित के लिए।
(स) वैभवशाली।
(द) सादा एवं सरल।
उत्तर – (ब) देश-हित के लिए।
प्रश्न 2 – बड़ों के बुलाने पर किस प्रकार उत्तर देना चाहिए?
(अ) जी हाँ
(ब) जी आया
(स) उक्त (अ) व (ब)
(द) उक्त में से कोई नहीं।
उत्तर – (स) उक्त (अ) व (ब)
प्रश्न 3 – डाकू अंगुलिमाल आदमियों को मार कर उनके ......... को गिनती के लिए अपने पास रखता था।
(अ) अंगुलियों को।
(ब) सिर को
(स) बाल को
(द) नाखूनों को
उत्तर – (अ) अंगुलियों को।
प्रश्न 4 – सरदार पटेल को ...... नाम से जाना जाता है।
(अ) आदर्श पुरुष
(ब) बलवान पुरुष
(स) अटल पुरुष
(द) लौह पुरुष
उत्तर – (द) लौह पुरुष
प्रश्न 5 – जुगनू हमें सीख देता है –
(अ) अंधकार को दूर करने की।
(ब) परोपकार में लगे रहने की।
(स) उक्त (अ) व (ब)
(द) सदैव गुनगुनाने की।
उत्तर – (स) उक्त (अ) व (ब)
नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कीजिए एवं नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने हेतु सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न 6 – उक्त पोस्टर में दिखाया गया है –
(अ) किराना की दुकान।
(ब) फलों की दुकान।
(स) सब्जी की दुकान।
(द) मिट्टी के दीयों की दुकान।
उत्तर – (द) मिट्टी के दीयों की दुकान।
प्रश्न 7 – मिट्टी के दीपक ....... पर्व पर जलाए जाते हैं –
(अ) दीपावली
(ब) होली
(स) रक्षाबंधन
(द) बैसाखी
उत्तर – (अ) दीपावली
प्रश्न 8 – हमें दीपावली पर्व पर दीपक जलाने के लिए सदैव मिट्टी के दीपक खरीदना चाहिए क्योंकि .....
(अ) मिट्टी के दीपक सस्ते पर्यावरण हितैषी होते हैं।
(ब) विद्युत की बचत होती है।
(स) कुम्हार को अधिक रोजगार के अवसर मिलते हैं।
(द) उक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर – (द) उक्त सभी कथन सही हैं।
प्रश्न 9 – 'दीपावली' शब्द का संधि विच्छेद है –
(अ) दीपा + वली
(ब) दीपक+अवली
(स) दी +पावली
(द) दीप + अवली
उत्तर – (द) दीप + अवली
प्रश्न 10 – दीपक शब्द का पर्यायवाची नहीं है –
(अ) दिवली
(ब) चिराग
(स) प्रकाश
(द) प्रदीप
उत्तर – (स) प्रकाश
लघुत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11 – युग की आशा कहकर कवि ने किन-किन आदशों की चर्चा की है?
उतर – युग की आशा कहकर कवि ने देशभक्ति, वीरता और अतीत के गौरव जैसे आदर्शों की चर्चा की है।
प्रश्न 12 – सोच-समझकर पैसा खर्च करने से क्या-क्या लाभ हैं?
उतर – सोच-समझकर पैसा खर्च करने से धन का संग्रह होता है। इससे निजी बड़ी आवश्यकता की पूर्ति में सहायता पहुँच है।
प्रश्न 13 – रहीम ने सबसे बड़ा लाभ किसे माना है?
उतर – रहीम ने सबसे बड़ा लाभ समय के सदुपयोग को माना है।
प्रश्न 14 – नीचे दिए गए शब्दों में यथास्थान 'ता', 'त्व' और 'ई' प्रत्यय लगाकर भाववाचक संज्ञाएँ बनाइए –
व्यक्ति, गरीब, सज्जन
उतर – व्यक्ति+ त्व = व्यक्तित्व (भाववाचक संज्ञा)
गरीब + ई = गरीबी (भाववाचक संज्ञा)
सज्जन+ ता = सज्जनता (भाववाचक संज्ञा)
प्रश्न 15 – अटल बिहारी वाजपेयी प्रथम बार प्रधानमंत्री कब बने?
उतर – अटल बिहारी वाजपेयी प्रथम बार 1996 में प्रधानमंत्री बने।
प्रश्न 16 – 'दीप से दीप जले' से लेखिका का क्या आशय है?
उतर – 'दीप से दीप जले' से लेखिका का आशय है - पर्यावरण की शुद्धता के लिए देशवासियों को प्रेरित करना।
प्रश्न 17 – दीनू और छगन एक-दूसरे को ऋणी क्यों मान रहे थे?
उतर – दीनू और छगन एक-दूसरे को ऋणी मान रहे थे यह इसलिए कि वे दोनों एक-दूसरे के सहयोग को बार-बार याद कर रहे थे।
प्रश्न 18 – निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम तद्भव, देशज और विदेशी शब्द अलग-अलग कीजिए–
निमंत्रण, दरवाजा, मात्र, वृक्ष, नर्सिंग होम, स्कूल, छात्रवृत्ति, सुबक, छांह, सरपट, स्थानांतरण, तीव्र, पगडण्डी।
उतर – तत्सम शब्द – निमंत्रण, मात्र, वृक्ष, छात्रवृत्ति, स्थानान्तरण, तीव्र।
तद्भव शब्द – छांह, दरवाज़ा।
देशज शब्द – सुबक, पगडण्डी, सरपट।
विदेशी शब्द – नर्सिंग होम, स्कूल।
प्रश्न 19 – "दूध का दूध और पानी का पानी" कथन का क्या आशय है?
उतर – "दूध का दूध और पानी का पानी” इस कथन का आशय है – सच्चा न्याय, निष्पक्ष निर्णय है।
प्रश्न 20 – लिंकन ने किताव का दाम किस प्रकार चुकाया?
उतर – जिसकी किताब थी, उसके खेत में लिंकन ने चार दिनों तक कड़ी मेहनत की। इसके लिए उसे तनख्वाह नहीं मिली। केवल भरपेट भोजन ही मिला।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 21 – बिस्मिल अपनी माँ से क्यों नहीं मिलना चाहते थे?
उतर – उत्तर-बिस्मिल अपनी माँ से नहीं मिलना चाहते थे। यह इसलिए कि उन्हें डर था कि उनकी माँ को उनकी एक दिन की जिंदगी को देखकर अपार दुख होगा। उन्हें यह भी डर था कि माँ की भींगी आँखें कहीं उनके कदमों को न डगमगा दें। उनकी मौत के लिए उसे अफ़सोस न होने लगे।
प्रश्न 22 – अपने प्रधानाध्यापक को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखिए– सेवा में, प्रश्न 23 – "बेटा खुदा से डरो। पंच न किसी के दोस्त होते हैं, न किसी के दुश्मन और तुम्हारा किसी पर विश्वास न हो, तो जाने दो।" मौसी के उक्त कथन को स्पष्ट कीजिए। प्रश्न 24 –
उठें, देश के लिए उठें हम, 8th English Medium Solved Modal Question Papers 5th English Medium Solved Modal Question Papers
उतर –
श्री मान प्रधानपाठक महोदय,
शास. (अंग्रेजी मा.) मा. शाला, xyz,
वि. ख. व जिला - सिवनी।
विषय- तीन दिन की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र।
द्वारा- कक्षा शिक्षक महोदय, कक्षा 8 वीं।
मान्यवर,
विनम्र निवेदन है कि मेरे घर पर मेरे बड़े भाई का विवाह संस्कार का कार्यक्रम है। यह विवाहोत्सव लगभग 3 दिवसों तक चलेगा।
अतः महोदय जी से प्रार्थना है कि मुझे दिनांक 31 मार्च 2023 से 02 अप्रैल 2023 तक 3 दिवसों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
उचित विनय सेवा में पेश है।
दिनांक- आपका आज्ञाकारी शिष्य
31 03⁄23 कखग
कक्षा - 8 वीं
उतर – जुम्मन शेख की मौसी ने जब उससे पंचों का नाम पूछा, तब जुम्मन शेख ने क्रोधित होकर कहा था कि वह उसका मुँह न खुलवाए। वह जिसे चाहे, उसे पंच बनावे। यह सुनकर उसकी मौसी ने उसे शिक्षा देते हुए कहा कि वह खुदा का ध्यान रखकर अपनी गलतियों से डरने की कोशिश करे। उसने उसे यह भी शिक्षा दी कि पंच (न्यायकर्त्ता) किसी का पक्ष या किसी का विरोध नहीं करते हैं, हाँ यह दूसरी बात अवश्य है कि वह भले ही किसी का विश्वास करे या न करे। खुद उसकी अपनी बात है ।
जिएँ, देश के लिए जिएँ हम,
गलें, देश के लिए गलें हम,
मरें, देश के लिए मरें हम,
तन में, मन में यही ध्यान हो,
भारत महिमावान् बने।
मेरा देश महान बने।
कविता कि उक्त पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए –
उतर – उक्त पंक्तियों में कवि उदयशंकर भट्ट कहते हैं कि हम जिएँ तो केवल अपने देश-हित के लिए ही जिए। हम गलें तो केवल अपने देश हित के लिए ही गलें। हम मरे तो केवल अपने देश हित के लिए मरें। हमारे तन-मन में इस प्रकार का ध्यान हमेशा बना रहे कि किसी कीमत पर हमारा देश भारत महिमावान् बना रहे। इस प्रकार हमारा देश महान् बने।
1. [1] 8th Social Science (English Medium) Solved Molal Question Paper
2. [2] 8th Social Science (English Medium) Solved Molal Question Paper
3. English (special series) Practice Question Paper (English Medium) Class 8th
4. 8th Mathematics (English Medium) modal practice question paper
5. 8th Science (English Medium) modal practice question paper
6. 8th Sanskrit modal solved question paper 2023
1. 5th सुगम भारती (English Medium) Practice paper annual exam 2023
2. कक्षा 5 सुगम भारती 50 महत्वपूर्ण प्रश्न (उत्तर सहित)
3. 5th EVS (English Medium) Practice paper annual exam 2023
4. 5th Mathematics (English Medium) Practice Question Paper (English Medium)
5. English (special series) Practice Question Paper (English Medium) Class 5th
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments