An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



10th विषय - सामाजिक विज्ञान मॉडल टेस्ट पेपर (हल सहित) परीक्षा वर्ष 20223-24 || Social 10th Solved Model Test Paper

प्र.1. सही विकल्प चुनिए-
(i) सीमान्त सड़क संगठन कब स्थापित किया गया?
(अ) 1952
(ब) 1958
(स) 1960
(द) 1965
उत्तर― (स) 1960

(ii) जैव विविधता के सन्दर्भ में भारत में विश्व की कितने प्रतिशत उपजातियाँ पाई जाती हैं?br> (अ) 4 प्रतिशत
(ब) 6 प्रतिशत
(स) 8 प्रतिशत
(द) 10 प्रतिशत
उत्तर― (स) 8 प्रतिशत

(iii) निम्न में कौन-सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है?
(अ) ऐलुमीनियम प्रगलन
(ब) सीमेन्ट
(स) कागज
(द) स्टील
उत्तर― (अ) ऐलुमीनियम प्रगलन

(iv) किस स्थान पर महात्मा गाँधी द्वारा आयोजित 'नमक-मार्च' समाप्त हुआ?
(अ) सूरत
(ब) साबरमती
(स) बम्बई
(द) दांडी
उत्तर― (द) दांडी

(v) सरकार का कौन-सा रूप बेहतर है?
(अ) साम्यवादी
(ब) राजतन्त्र
(स) लोकतन्त्र
(द) अराजकता
उत्तर― (स) लोकतन्त्र

(vi) प्राथमिक क्षेत्र की गतिविधि है-
(अ) गन्ने से शक्कर बनना
(ब) मकान निर्माण
(स) बैंकिंग
(द) मछली पकड़ना
उत्तर― (द) मछली पकड़ना

प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) बेल्जियम यूरोप का एक छोटा-सा देश है।
(ii) भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का संघ घोषित किया।
(iii) भारत में औसतन एक स्त्री एक पुरुष की तुलना में रोजाना 1 घण्टा ज्यादा काम करती है।
(iv) एक प्रजातान्त्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी है।
(v) भूमिगत जल नवीकरणीय साधन का उदाहरण है।
(vi) विभिन्न देशों के बाजारों को आपस में जोड़ना ही अन्तर्राष्ट्रीय-व्यापार कहलाता है।

प्र.3. सत्य/असत्य बताइए-
(i) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग, जैसे-रिलायन्स, टिस्को हैं।[असत्य]
(ii) भारतीय रेलमार्गों की लम्बाई एशिया में सबसे अधिक है।[सत्य]
(iii) 5 मार्च, 1931 को गाँधीजी ने इरविन के साथ एक समझौते पर दस्तखत कर दिए।[सत्य]
(iv) सिविल नाफरमानी आन्दोलन में छात्रों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया।[असत्य]
(v) 1840 के दशक से इंग्लैण्ड में और 1860 के दशक से उसके उपनिवेशों में रेलवे का विस्तार होने लगा था।[सत्य]
(vi) गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतन्त्र का आधार है।[सत्य]

प्र.4. जोड़ी मिलाइए-
(i) प्रयागराज - श्रृंगवेरपुर
(ii) कपास - महाराष्ट्र
(iii) काण्डला - गुजरात
(iv) मार्सेई - यंग इटली
(v) फ्रेड्रिक सॉरयू - फ्रांस
(vi) मक्का आयात पर प्रतिबन्ध - कोर्न लॉ

प्र.5. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए-
(i) 1860 के दशक में कानपुर में कौन-सी मिल खोली गई थी?
उत्तर― एल्गिन मिल
(ii) बेल्जियम की राजधानी बताइए।
उत्तर― ब्रूसेल्स
(iii) मानव विकास सूचकांक (2019) में भारत कौन-से स्थान पर था?
उत्तर― 130वाँ स्थान
(iv) 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष व महिला अनुपात क्या था?
उत्तर― 1000 : 943
(v) जी.डी.पी. में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्रक का है?
उत्तर― तृतीयक क्षेत्रक
(vi) भारत में सहकारी बैंकों की रचना किस प्रकार की है?
उत्तर― त्रिस्तरीय

प्र.6. समोच्च जुताई किसे कहा जाता है?
उत्तर― ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समानान्तर हल चलाने से ढाल के साथ जल बहाव की गति घटती है। इसे समोच्च जुताई कहा जाता है।

अथवा

मृदा संरक्षण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― मिट्टी के अपरदन या क्षय को रोकना ही मृदा का संरक्षण है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों का बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है। इसलिए मृदा संरक्षण द्वारा विनाश रोकना आवश्यक है।

प्र.7. पवन अपरदन किसे कहते हैं?
उत्तर― पवन द्वारा मैदान अथवा ढालू क्षेत्र से मृदा को उड़ा ले जाने की प्रक्रिया को पवन अपरदन कहा जाता है।

अथवा

बाँगर किसे कहते हैं?
उत्तर― पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बाँगर कहते हैं। यह नदियों द्वारा निर्मित प्राचीन मृदा है। ऊँचे भागों में पाये जाने वाली यह मिट्टी उन क्षेत्रों में मिलती है जहाँ नदियों की बाढ़ का जल नहीं पहुँच पाता। बाँगर स्लेटी रंग की चिकनी मिट्टी होती है। यह कम उपजाऊ होती है। इसमें प्राय: कंकड़ (कैल्शियम कार्बोनेट) पाये जाते हैं।

प्र.8. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर― कपास, जूट, सन और प्राकृतिक रेशम भारत में उगाई जाने वाली चार मुख्य रेशेदार फसलें हैं। इनमें से पहली तीन मृदा में फसल उगाने से प्राप्त होती हैं और चौथा रेशम के कीड़े के कोकून से प्राप्त होता है जो शहतूत के पेड़ की हरी पत्तियों पर पलता है।

अथवा

नकद व व्यापारिक फसलों से क्या आशय है?
उत्तर― नकद व व्यापारिक फसलों से आशय उन फसलों से है, जो प्रत्यक्ष रूप से भोजन के लिए उत्पन्न नहीं की जाती हैं, किन्तु उन्हें बेचकर नकद राशि प्राप्त की जाती है। इनमें कपास, चाय, कॉफी, तिलहन, सोयाबीन, गन्ना, तम्बाकू, रबर आदि हैं।

प्र.9. भारत में कृषि पर आधारित उद्योग कौन-से हैं?
उत्तर― वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग, कागज उद्योग, पटसन उद्योग, वनस्पति उद्योग कृषि पर आधारित उद्योग हैं।

अथवा

संयुक्त उद्योग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― वे उद्योग जो सरकार और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से चलाये जाते हैं; जैसे- ऑयल इण्डिया लिमिटेड (OIL)।

प्र.10. पवन हंस क्या है?
उत्तर― पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड, तेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा अगम्य व दुर्लभ भू-भागों; जैसे-उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है।

अथवा

डिजिटल भारत क्या है?
उत्तर― डिजिटल भारत ज्ञान आधारित परिवर्तन के लिए, भारत को तैयार करने के लिए एक विशाल कार्यक्रम है। डिजिटल भारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य IT (भारतीय प्रतिभा) +IT (सूचना प्रौद्योगिकी) =IT (कल का भारत) में होने वाले परिवर्तन को समझना है और तकनीक को केन्द्र में रखकर बदलाव लाना है।

प्र.11. देश के प्रमुख संचार साधन बताइए।
उत्तर― निजी दूरसंचार तथा जनसंचार में दूरदर्शन, रेडियो, समाचार-पत्र समूह, प्रेस तथा सिनेमा आदि देश के प्रमुख संचार साधन हैं।

अथवा

विश्व की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग का नाम लिखिए।
उत्तर― विश्व की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग-अटल टनल (9.022 किमी.) है जो सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई है।

प्र.12. 'कार्न लॉ' क्या था?
उत्तर― ब्रिटिश सरकार ने बड़े भू-स्वामियों के दबाव में मक्का के आयात पर पाबंदी लगा दी थी। जिन कानूनों के सहारे सरकार ने यह पाबंदी लागू की थी उन्हें 'कॉर्न लॉ' कहा जाता था।

अथवा

'वीटो' (निषेधाधिकार) का क्या अर्थ है?
उत्तर― वीटो (निषेधाधिकार) इस अधिकार के सहारे एक ही सदस्य की असहमति किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने का आधार बन जाती है।

प्र.13. औद्योगिक उत्पादन से क्या आशय है?
उत्तर― जब हम औद्योगिक उत्पादन की बात करते हैं तो हमारा आशय फैक्ट्रियों में होने वाले उत्पादन से होता है।

अथवा

भारत में कौन-कौन से मुख्य पूर्व औपनिवेशिक बंदरगाहों से समुद्री व्यापार चलता था?
उत्तर― गुजरात के तट पर स्थित सूरत बंदरगाह के जरिए भारत खाड़ी और लाल सागर के बंदरगाहों से जुड़ा हुआ था। कोरोमण्डल तट पर मछलीपटनम और बंगाल में हुगली के माध्यम से भी दक्षिण-पूर्वी एशियाई बंदरगाहों के साथ खूब व्यापार चलता था।

प्र.14. वेलम क्या है?
उत्तर― वेलम, चर्म-पत्र या जानवरों के चमड़े से बनी लेखन सतह है। मुद्रित किताबों को सस्ती, अश्लील मानने वाले कुलीन वर्गों और भिक्षु संघों के लिए छपी किताबों के विलासी संस्करण अभी भी बेशकीमती वेलम या चर्म-पत्र पर छपते थे।

अथवा

कम्पोजीटर व गैली क्या है?
उत्तर― कम्पोजीटर- छपाई के लिए इबारत कम्पोज करने वाला व्यक्ति।
गैली- धातुई फ्रेम, जिसमें टाइप बिछाकर इबारत बनाई जाती थी।

प्र.15. उन्नीसवीं सदी की मशहूर लेखिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर― कैलाशबाशिनी देवी और पंडिता रमाबाई।

अथवा

प्लाटेन से क्या आशय है?
उत्तर― लेटर प्रेस छपाई में प्लाटेन एक बोर्ड होता है, जिसे कागज के पीछे दबाकर टाइप की छाप ली जाती थी। पहले यह बोर्ड काठ का होता था, बाद में इस्पात का बनने लगा।

प्र.16. 'अधोसंरचना' किसे कहते हैं?
उत्तर― वे सुविधाएँ एवं क्रियाएँ जो उत्पादन के कार्यों में सहायक होती हैं, को अधोसंरचना कहा जाता है; जैसे-ऊर्जा, परिवहन के साधन, बाँध, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ आदि।

अथवा

ज्ञान आधारित समाज किसे कहते हैं?
उत्तर― वह समाज जिसमें सभी क्रियाएँ उपलब्ध ज्ञान के आधार पर होती हैं। दूरसंचार तकनीक के विस्तार से ज्ञान आधारित समाज की धारणा का विकास हुआ है।

प्र.17. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी वह है जो एक से अधिक राष्ट्रों में उत्पादन करती हैं। ये कम्पनियाँ बड़े पैमाने पर उत्पादन करती हैं और उत्पादित वस्तुओं को अनेक राष्ट्रों में बेचती हैं।

अथवा

वैश्वीकरण से किस उपभोक्ता वर्ग को अधिक लाभ हुआ है?
उत्तर― शिक्षित, कुशल और सम्पन्न लोगों ने वैश्वीकरण से मिले नये अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग किया है।

प्र.18. भारत में बाघ संरक्षण परियोजनाओं के प्रमुख उदाहरण दीजिए।
उत्तर―
उत्तराखण्ड - कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
मध्य प्रदेश - बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
राजस्थान - सरिस्का वन्य जीव पशुविहार
पश्चिम बंगाल - सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
केरल - पेरियार बाघ रिजर्व
असम - मानस बाघ रिवर्ज

अथवा

"वन पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग हैं।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― वनों एवं पर्यावरण में घनिष्ठ सम्बन्ध है। यह निम्न तथ्यों से स्पष्ट है-
(1) वन वायुमण्डल को शुद्ध रखते हैं और वायु प्रदूषण को कम करते हैं।
(2) वन वायुमण्डल को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
(3) वन वायु के तापमान को बनाये रखते हैं जिससे वर्षा होती है।
(4) वन जलवायु को सम रखते हैं।
(5) वन जल के बहाव को रोकते हैं, जिससे भूमि का कटाव रुक जाता है तथा भूगर्भीय जल में वृद्धि होती है।

प्र.19. संघीय शासन व्यवस्थाएँ किस प्रकार से गठित होती हैं?
उत्तर― संघीय शासन व्यवस्थाएँ आमतौर पर दो तरीकों से गठित होती हैं-
(1) पहला तरीका है दो या अधिक स्वतन्त्र राष्ट्रों को साथ लाकर एक बड़ी इकाई गठित करने का। इसमें दोनों स्वतन्त्र राष्ट्र अपनी सम्प्रभुता को साथ करते हैं, अपनी अलग-अलग पहचान को भी बनाए रखते हैं और अपनी सुरक्षा तथा खुशहाली बढ़ाने का रास्ता अख्तियार करते हैं। साथ आकर संघ बनाने के उदाहरण हैं-संयुक्त राज्य अमरीका, स्विट्जरलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया आदि। इस प्रकार की संघीय व्यवस्था वाले देशों में आमतौर पर प्रान्तों को समान अधिकार होता है।
(2) संघीय शासन व्यवस्था के गठन का दूसरा तरीका है बड़े राष्ट्र द्वारा अपनी आंतरिक विविधता को ध्यान में रखते हुए राज्यों का गठन करना और फिर राज्य और राष्ट्रीय सरकार के मध्य सत्ता का बँटवारा कर देना । भारत, बेल्जियम और स्पेन इसके उदाहरण हैं। इस दूसरी श्रेणी वाली व्यवस्था में राज्यों की अपेक्षा केन्द्र सरकार ज्यादा ताकतवर हुआ करती है। अक्सर इस व्यवस्था में संघ की घटक इकाइयों को असमान अधिकार दिए जाते हैं पर विशेष स्थिति में किसी-किसी इकाई को विशेष अधिकार भी दिए जाते हैं।

अथवा

एकात्मक शासन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― एकात्मक शासन- एकात्मक शासन वह होता है जिसके अन्तर्गत संविधान के द्वारा शासन की समस्त शक्ति केन्द्रीय सरकार में निहित करा दी जाती है और स्थानीय सरकारों का अस्तित्व एवं शक्तियाँ केन्द्रीय सरकार की इच्छा पर निर्भर करती हैं।
गार्नर के अनुसार, "यह शासन की वह प्रणाली है जिसमें संविधान द्वारा शासन की सम्पूर्ण शक्ति केन्द्रीय सरकार के एक या अनेक अंगों को प्रदान की जाती है और केन्द्र से ही स्थानीय सरकारें अपनी समस्त शक्ति या स्वायत्तता प्राप्त करती हैं। वस्तुतः उनका अस्तित्व भी केन्द्र पर ही निर्भर रहता है।"

प्र.20. मुद्रा आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या को किस तरह सुलझाती है? अपनी ओर से उदहरण देकर समझाइए।
उत्तर― यदि व्यक्ति के पास मुद्रा है, तो वह इसका विनिमय किसी भी वस्तु या सेवा खरीदने के लिए सरलता से कर सकता है। उदाहरण के लिए, एक जूता निर्माता बाजार में जूता बेचकर गेहूँ खरीदना चाहता है। जूता बनाने वाला पहले जूतों के बदले मुद्रा प्राप्त करेगा और फिर इस मुद्रा का प्रयोग गेहूँ खरीदने के लिए करेगा।
यदि जूता निर्माता बिना मुद्रा का प्रयोग किए जूते का सीधे गेहूँ से विनिमय करता है तो उसे कठिनाई होती है। उसे गेहूँ उगाने वाले ऐसे किसान को खोजना पड़ता है जो न केवल गेहूँ बेचना चाहता हो, बल्कि साथ में जूते भी खरीदना चाहता हो। अर्थात् दोनों पक्ष एक-दूसरे से चीजें खरीदने और बेचने पर सहमति रखते हों। इसे आवश्यकताओं का दोहरा संयोग कहा जाता है। एक व्यक्ति जो वस्तु बेचने की इच्छा रखता हो, वही वस्तु दूसरा व्यक्ति खरीदने की भी इच्छा रखता हो। वस्तु विनिमय प्रणाली में, जहाँ मुद्रा का उपयोग किये बिना वस्तुओं का विनिमय होता है, वहाँ आवश्यकताओं का दोहरा संयोग होना अनिवार्य विशिष्टता है।

अथवा

औपचारिक क्षेत्रक और अनौपचारिक क्षेत्रक के ऋणों के बीच प्रमुख अन्तरों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर―
औपचारिक ऋण -- अनौपचारिक ऋण
(1.) औपचारिक ऋण में बैंकों और सहकारी समितियों के लिए कर्ज आते हैं। -- अनौपचारिक उधारदाता में साहूकार, व्यापारी, मालिक, रिश्तेदार, दोस्त इत्यादि आते हैं।
(2.) ये भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी में कार्य करते हैं। -- अनौपचारिक क्षेत्रक में ऋणदाताओं की गतिविधियों की देखरेख करने वाली कोई संस्था नहीं है।
(3.) ब्याज की दर अपेक्षाकृत कम होती है। -- ब्याज की दर अपेक्षाकृत अधिक होती है।

प्र.21. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) अजमेर,
(ii) बालाघाट,
(iii) नर्मदा,
(iv) रानीगंज,
(v) सोनीपत।

अथवा

भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) कोरबा,
(ii) विजयपुर,
(iii) दुर्गापुर,
(iv) कलपक्कम,
(v) दिल्ली।

प्र.22. राजनीतिक नेता पृथक् निर्वाचिका के सवाल पर क्यों बँटे हुए थे?
उत्तर― राजनीतिक नेता पृथक् निर्वाचिका के सवाल पर निम्नलिखित कारणों से बँटे हुए थे-
(1) कांग्रेस ने लम्बे समय तक दलितों पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि कांग्रेस रूढ़िवादी सवर्ण हिन्दू सनातन पंथियों से डरी हुई थी।
(2) अम्बेडकर ने 1930 में दलितों को दमित वर्ग एसोसिएशन में संगठित किया। दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्रों के सवाल पर दूसरे गोलमेज सम्मेलन में गांधीजी के साथ उनका काफी विवाद हुआ।
(3) ब्रिटिश सरकार ने अम्बेडकर की माँग मान ली तो गांधीजी आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका मत था कि दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्रों की व्यवस्था से समाज में उनके एकीकरण की प्रक्रिया धीमी पड़ जाएगी।
(4) 1920 के दशक के मध्य से कांग्रेस हिन्दू महासभा जैसे हिन्दू धार्मिक राष्ट्रवादी संगठनों के काफी करीब दिखने लगी थी। जैसे-जैसे हिन्दू-मुसलमानों के बीच सम्बन्ध खराब होते गये, दोनों समुदाय उग्र धार्मिक जुलूस निकालने लगे। इससे कई शहरों में हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक टकराव व दंगे हुए। हर दंगे के साथ दोनों समुदायों के बीच फासला बढ़ता गया।
(5) 1930 में मुस्लिम लीग के अध्यक्ष सर मोहम्मद इकबाल ने मुसलमानों के लिए अल्पसंख्यक राजनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से पृथक् निर्वाचिका की जरूरत पर एक बार फिर जोर दिया।
(6) मुस्लिम लीग के नेताओं में से एक, मोहम्मद अली जिन्ना का कहना था कि अगर मुसलमानों को केन्द्रीय सभा में आरक्षित सीटें दी जाएँ और मुस्लिम बहुल प्रान्तों (बंगाल और पंजाब) में मुसलमानों को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए तो वे मुसलमानों के लिए पृथक् निर्वाचिका की माँग छोड़ने के लिए तैयार हैं।

अथवा

भारत माता की छवि और जर्मेनिया की छवि की तुलना कीजिए।
उत्तर―
भारत माता की छवि -- जर्मेनिया की छवि
1. 1905 में अबनीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत माता की छवि को चित्रित किया। -- 1848 में चित्रकार फिलिप वेट ने जर्मेनिया की छवि को चित्रित किया।
2. भारत माता को एक संन्यासिनी के रूप में दर्शाया गया है। -- जर्मेनिया को 'गार्डिंग द राइने नदी' पर पहरा देती हुई दर्शाया गया है।
3. भारत माता शान्त, गम्भीर, दैवीय और आध्यात्मिक गुणों से युक्त दिखाई देती है। -- जर्मेनिया को एक वीर, साहसी तथा देश की रक्षा करने वाली स्त्री के रूप में दर्शाया गया है।
4. भारत माँ की छवि शिक्षा, भोजन और कपड़े दे रही हैं। एक हाथ में माला उसके संन्यासी गुण को रेखांकित करती है। -- चाक्षुस अभिव्यक्तियों में जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है।
5. इस मातृ छवि के प्रति श्रद्धा को राष्ट्रवाद में आस्था का प्रतीक माना जाने लगा। -- चित्रकार ने जर्मेनिया के चित्र को सूती झण्डे पर बनाया चूँकि इसे सेंट पॉल की छत पर लटकाया था और जहाँ मार्च 1848 में फ्रैंकफर्ट संसद बुलाई गई।

प्र.23. दल व्यवस्था क्या है? उसका महत्व बताइए।
उत्तर― संसदीय लोकतन्त्र के लिए विभिन्न राजनीतिक दल आवश्यक हैं। राजनीतिक दल नागरिकों के संगठित समूह हैं, जो एक-सी विचारधारा रखते हैं। ये अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। राजनीतिक दल एक शक्ति के रूप में कार्य करते हैं और सदैव शक्ति प्राप्त करने और उसे बनाये रखने का प्रयास करते रहते हैं।

दलीय व्यवस्था का महत्त्व- दलीय व्यवस्था लोकतान्त्रिक शासन को सम्भव बनाती है। आधुनिक युग में शासन कार्य राजनीतिक दलों के सहयोग से होता है। यह शासन के नीति निर्धारण में सहयोग करते हैं और इनके सहयोग से नीतियों में परिवर्तन आसान होता है। दल-व्यवस्था के प्रभाव से सरकार जनोन्मुखी होती है व लोकहित में कार्य करती है। राजनैतिक दल शासन की निरंकुशता पर नियन्त्रण करते हैं। इनके माध्यम से जनता की आशाएँ और अपेक्षाएँ सरकार तक पहुँचती हैं। यह जनता को राजनीतिक प्रशिक्षण देते हैं। इनके माध्यम से जनता को शासन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। राजनीतिक दल नागरिक स्वतन्त्रताओं के रक्षक होते हैं। इनके द्वारा राष्ट्र की एकता स्थापित होती है।लॉर्ड ब्राइस का मत है कि, "दल राष्ट्र के मस्तिष्क को उसी प्रकार क्रियाशील रखते हैं, जैसे कि लहरों की हलचल से समुद्र की खाड़ी का जल स्वच्छ रहता है।"

अथवा

राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए उन्हें मजबूत बनाने के कुछ सुझाव दें।
उत्तर― राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए अग्र सुझाव दिए जा सकते हैं―
(1) सांसदों और विधायकों को दल-बदल करने से रोकने के लिए संविधान में संशोधन किया गया। निर्वाचित प्रतिनिधियों के मन्त्रिपद या पैसे के लोभ में दल-बदल करने में आई तेजी को देखते हुए ऐसा किया गया। नए कानून के अनुसार अपना दल-बदलने वाले विधायक या सांसद को अपनी सीट भी गँवानी होगी। इस नए कानून से दल-बदल में कमी आई है, पर इससे पार्टी में विरोध का कोई स्वर उठाना और भी कठिन हो गया है। पार्टी नेतृत्व जो फैसला करता है, सांसद और विधायक को उसे मानना ही होता है।

(2) राजनीतिक दलों का निर्माण जाति, भाषा या क्षेत्र के आधार पर न करके विशुद्ध राजनीतिक तथा आर्थिक सिद्धान्तों के आधार पर किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर ही इन दलों द्वारा राज्य के सभी नागरिकों में एकता उत्पन्न करने व जनमत जाग्रत करने का कार्य भी किया जा सकता है।

(3) उच्चतम न्यायालय ने पैसे और अपराधियों का प्रभाव कम करने के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के द्वारा चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपनी सम्पत्ति का और अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों का ब्यौरा एक शपथपत्र के माध्यम से देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नयी व्यवस्था से लोगों को अपने प्रत्याशियों के बारे में बहुत-सी पक्की सूचनाएँ उपलब्ध होने लगी हैं।

(4) चुनाव का खर्च सरकार उठाए। सरकार दलों को चुनाव लड़ने के लिए धन दे। यह मदद पेट्रोल, कागज, फोन वगैरह के रूप में भी हो सकती है या फिर पिछले चुनाव में मिले मतों के अनुपात में नकद पैसा दिया जा सकता है।

(5) दो और तरीके हैं जिनसे राजनीतिक दलों को सुधारा जा सकता है। पहला तरीका है राजनीतिक दलों पर लोगों द्वारा दबाव बनाने का। यह काम पत्र लिखने, प्रचार करने और आन्दोलनों के जरिये किया जा सकता है। आम नागरिक, दबाव समूह, आन्दोलन और मीडिया के माध्यम से यह कार्य किया जा सकता है। अगर पार्टियों को लगे कि सुधार न करने से उनका जनाधार गिरने लगेगा या उनकी छवि खराब होगी तो इसे लेकर वे चिंतित होने लगेंगे।
सुधार का दूसरा तरीका है सुधार की इच्छा रखने वालों का खुद राजनीतिक दलों में शामिल होना। लोकतन्त्र की गुणवत्ता लोकतन्त्र में लोगों की भागीदारी से तय होती है। अगर आम नागरिक खुद राजनीति में भाग न लें और बाहर से ही बातें करते रहें तो सुधार मुश्किल है। खराब राजनीति का समाधान है ज्यादा से ज्यादा राजनीति और बेहतर राजनीति।

कक्षा 10 English के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. 10th English Modal Question Paper
2. कक्षा 10वीं हिंदी आदर्श प्रश्नपत्र (हल सहित)
3.कक्षा 10 वीं संस्कृत आदर्श प्रश्नपत्र (हल सहित)
4. विज्ञान कक्षा दसवीं परीक्षा उपयोगी 30 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
5. इतिहास (सामाजिक विज्ञान) कक्षा दसवीं परीक्षा उपयोगी 40 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

कक्षा 10 क्षितिज (हिन्दी) के पद्य एवं गद्य खण्ड के पाठ, उनके सारांश एवं अभ्यास
1. 10th हिन्दी (क्षितिज- 2 काव्य-खण्ड) पाठ 1 'पद' (सूरदास, पदों का अर्थ)
2. पाठ 1 'माता का अँचल' (हिन्दी सहायक वाचन - कृतिका) सारांश, शिवपूजन सहाय - अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
3. पाठ - 7 'नेताजी का चश्मा' पाठ व सारांश कक्षा - 10 अभ्यास प्रश्नोत्तर रचना अभिव्यक्ति एवं व्याकरण
4. पाठ 8 बालगोविन भगत पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. रासायनिक समीकरण कैसे लिखा जाता है? | How Is A Chemical Equation Written?
2. द्रव्यमान संरक्षण का नियम | Law Of Conservation Of Mass
3. रासायनिक समीकरण कैसे संतुलित किये जाते हैं? | How Are Chemical Equations Balanced?
4. संयोजन अभिक्रिया (चूने की रासायनिक अभिक्रियाएँ) | Combination Reaction (Chemical Reaction Of Lime)
5. ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया | Exothermic Chemical Reaction

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया और ऊष्माशोषी अभिक्रिया | Decomposition Reaction And Endothermic Reaction
2. विस्थापन अभिक्रिया और उसके उदाहरण | Displacement Reaction And Its Examples
3. अवक्षेपण एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ | Precipitation And Double Displacement Reactions
4. रेडॉक्स (उपचयन-अपचयन) अभिक्रियाएँ | Redox (Oxidation-Reduction) Reactions
5. संक्षारण एवं विकृतगंधिता | Corrosion And Rancidity

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. अम्ल एवं क्षारक के रासायनिक गुणधर्म | Chemical Properties Of Acids And Bases
2. अम्ल, क्षारक, सूचक एवं लिटमस पत्र | Acid, Base, Indicator And Litmus Paper
3. जलीय विलयन में अम्ल या क्षारक– उदासीनीकरण अभिक्रिया एवं तनुकरण | Acid Or Base In Aqueous Solution- Neutralization Reaction And Dilution
4. विलयन की अम्लता या क्षारीयता– pH पैमाना | Acidity Or Alkalinity Of A Solution– pH Scale
5. व्यवहारिक जीवन में pH पैमाना | pH Scale In Practical Life

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. लवण (एवं उनके pH) तथा साधारण नमक | Salts (And Their pH) And Common Salt
2. सोडियम हाइड्रॉक्साइड और क्लोर-क्षार प्रक्रिया | Sodium Hydroxide And The Chlor-Alkali Process
3. विरंजक चूर्ण– रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उपयोग | Bleaching Powder– Chemical Reactions And Uses
4. बेकिंग सोडा– रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उपयोग | Baking Soda– Chemical Reactions And Uses
5. धोने का सोडा– निर्माण एवं उपयोग | Washing Soda– Manufacture And Uses

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. क्रिस्टलन का जल– जिप्सम और प्लास्टर ऑफ पेरिस | Water Of Crystallisation– Gypsum And Plaster Of Paris
2. धातुएँ– भौतिक गुणधर्म | Metals– Physical Properties
3. धातुओं और अधातुओं से संबंधित तथ्य | Facts About Metals And Non-Metals
4. धातुओं की अम्ल, क्षारक और ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया | Reaction Of Metals With Acids, Bases And Oxygen
5. धातुओं की जल के साथ रासायनिक अभिक्रियाएँ | Chemical Reactions Of Metals With Water

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. धातुओं की लवणों के विलयन और अम्लों के साथ अभिक्रियाएँ | Reactions Of Metals With Solutions Of Salts And Acids
2. धातुओं की सक्रियता श्रेणी | Activity Series Of Metals
3. आयनिक यौगिक कैसे बनते हैं? | How Are Ionic Compounds Formed?
4. आयनिक यौगिकों के गुणधर्म | Properties Of Ionic Compounds
5. धातुओं की प्राप्ति (खनिज एवं अयस्क) | Recovery Of Metals (Minerals And Ores)

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. अयस्कों से धातुओं का निष्कर्षण एवं धातुओं का परिष्करण | Extraction Of Metals From Ores And Refining Of Metals
2. यशदलेपन, मिश्रातु, अमलगम, संक्षारण से सुरक्षा | Resilience, Alloy, Amalgam, Protection Against Corrosion
3. कार्बन एवं इसके भौतिक गुणधर्म | Carbon And Its Physical Properties
4. सहसंयोजी आबंध– कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन | Covalent Bonds
5. कार्बन के अपररूप (हीरा एवं ग्रेफ़ाइट) | Allotropes Of Carbon (Diamond And Graphite)

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति (श्रृंखलन) | Ubiquitous Nature Of Carbon (Catenation)
2. संतृप्त और असंतृप्त कार्बनिक यौगिक | Saturated And Unsaturated Organic Compounds
3. हाइड्रोकार्बन (एल्केन, एल्कीन, एल्काइन) एवं प्रकार्यात्मक समूह | Hydrocarbons And Functional Groups
4. कार्बनिक यौगिकों की समजातीय श्रेणी | Homologous Series Of Organic Compounds
5. कार्बनिक यौगिकों की नामपद्धति | Nomenclature Of Organic Compounds

रसायन विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Chemistry.)
1. कार्बनिक यौगिकों का दहन होने पर क्या होता है? | What Happens When Organic Compounds Are Combusted?
2. ऑक्सीकरण, संकलन अभिक्रिया, प्रतिस्थापन अभिक्रिया | Oxidation, Addition Reaction, Substitution Reaction
3. एथेनॉल (एल्कोहॉल) की अभिक्रियाएँ | एल्कोहॉल सेवन के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव || Information About Alcohol
4. सिरका क्या है? | एथेनॉइक अम्ल की अभिक्रियाएँ– एस्टरीकरण अभिक्रिया || Information About Ethanoic Acid
5. साबुन और अपमार्जक कैसे सफाई करते हैं? | How Do Soaps And Detergents Clean?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. प्रकाश का परावर्तन एवं इसके नियम | Reflection Of Light And Its Laws
2. दर्पण किसे कहते हैं? | समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब कैसे बनता है? || Information About Plane Mirror
3. गोलीय दर्पण क्या है? | अवतल और उत्तल दर्पण || What Is Spherical Mirror? | Concave And Convex Mirror
4. अवतल दर्पण में प्रतिबिम्ब किस प्रकार बनते हैं? | How Are Images Formed In Concave Mirror?
5. उत्तल दर्पण में प्रतिबिम्ब किस प्रकार बनते हैं? | How Are Images Formed In A Convex Mirror?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध | f = R/2 || Focus Length = Radius Of Curvature/2
2. गोलीय दर्पण के लिए चिह्न परिपाटी एवं इसके नियम | Mark Convention And Its Rules
3. (1/f) = (1/v) + (1/u) दर्पण सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए | Derive The Mirror Formula
4. गोलीय दर्पण के लिए 'आवर्धन' | 'Magnification' For Spherical Mirror
5. अवतल, उत्तल और समतल दर्पणों के उपयोग | Uses Of Concave, Convex And Plane Mirrors

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. प्रकाश का अपवर्तन | सघन और विरल माध्यम || Refraction Of Light | Denser And Rarer Medium
2. स्नेल का नियम क्या है? | अपवर्तन के नियम || What Is Snell's Law? | Laws Of Refraction
3. निर्गत कोण क्या होता है? | What Is The Output Angle?
4. अपवर्तनांक किसे कहते हैं? | What Is The Refractive Index Called?
5. लेंस किसे कहते हैं? | उत्तल लेंस और अवतल लेंस || What Is Lens? | Convex Lens And Concave Lens

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. उत्तल लेंस में प्रतिबिम्ब किस प्रकार बनते हैं? | How Are Images Formed In A Convex Lens?
2. अवतल लेंस में प्रतिबिम्ब किस प्रकार बनते हैं? | How Are Images Formed In A Concave Lens?
3. लेंस के लिए चिह्न परिपाटी | Mark Convention For Lenses
4. (1/v)-(1/u) = (1/f) | लेंस सूत्र की व्युत्पत्ति || Derivation Of Lens Formula
5. लेंस की क्षमता क्या होती है? | What Is The Power Of The Lens?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. तारे टिमटिमाते हुए क्यों दिखाई देते हैं? | Why Do Stars Appear Twinkling?
2. जल में डूबी पेंसिल मुड़ी हुई क्यों दिखाई देती है? | Why Does A Pencil Immersed In Water Appear Bent?
3. उत्तल और अवतल लेंसों के उपयोग | Uses Of Convex And Concave Lenses
4. पानी में पड़ा सिक्का अपनी सतह से ऊपर उठा क्यों दिखाई देता है? | Why Does A Coin Lying In Water Appear Raised Above Its Surface?
5. सूर्यास्त के बाद भी कुछ समय तक सूर्य क्यों दिखाई देता है? | Why Is The Sun Still Visible For Some Time After Sunset?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. क्रान्तिक कोण किसे कहते हैं? | What Is The Critical Angle Called?
2. प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन | Total Internal Reflection Of Light
3. पानी में डूबी हुई काँच की खाली परखनली चाँदी जैसी क्यों चमकती है? Why Does An Empty Glass Test Tube Immersed In Water Shine Like Silver?
4. रेगिस्तान की मरीचिका क्या होती है? | What Is The Mirage Of The Desert
5. शीत प्रदेशों में जलयान वायु में उल्टे लटके क्यों प्रतीत होते हैं? | Why Do Ships In Cold Regions Seem To Hang Upside Down In The Air?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. दृष्टि दोष क्या होते हैं? | What Are Vision Defect?
2. निकट दृष्टि दोष | कारण एवं निवारण || Myopia Or Short Sightedness | Causes And Remedies
3. दूर दृष्टि दोष | कारण एवं निवारण || Hypermetropia Or Long Sightedness | Causes And Remedies
4. जरा दृष्टि दोष और दृष्टि वैषम्य | Presbyopia And Astigmatism
5. आँखों की संरचना का सचित्र वर्णन | Pictorial Description Of Eye Structure

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. प्रकाशीय यन्त्र क्या होते हैं? | What Are Optical Instruments?
2. सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी क्या होते हैं? | What Are Microscopes And Telescopes?
3. सरल सूक्ष्मदर्शी का चित्र सहित वर्णन | Simple Microscope With Diagram
4. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की संरचना, रेखाचित्र और कार्यविधि | Structure, Diagram And Procedure Of Compound Microscope
5. खगोलीय दूरदर्शी का चित्र सहित वर्णन | Astronomical Telescope With Diagram

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. प्रकाश का वर्णक्रम क्या है? | प्रकाश का वर्ण विक्षेपण || What Is The Spectrum Of Light? | Dispersion Of Light
2. प्रकाश के प्राथमिक वर्ण और मिश्र वर्ण | Primary Colours And Composite Colours Of Light
3. पूरक वर्ण (रंग) क्या होते हैं? | What Are Complementary Colours?
4. वस्तुएँ रंगीन क्यों दिखाई देती हैं? | Why Do Objects Appear Colourful?
5. वर्णक क्या है? | What Is Pigment?

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. संसाधन किसे कहते हैं? | संसाधनों के प्रकार || Who Are The Resources?
2. जैव और अजैव संसाधन | Biotic And Abiotic Resources
3. नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन | Renewable And Non-Renewable Resources
4. मानव जीवन में संसाधनों का महत्व | Importance Of Resources In Human Life
5. संसाधनों का वर्गीकरण– स्वामित्व और पुनः पुर्ति के आधार पर | Classification Of Resources– On Ownership And Replenishment Basis

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. संसाधनों का वर्गीकरण – वितरण के आधार पर | Classification Of Resources – On Distribution Basis
2. संसाधनों का वर्गीकरण – प्रयोग के आधार पर | Classification Of Resources – Based On Use

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. मानव जीवन में ऊर्जा स्त्रोतों का महत्व | Importance Of Energy Sources In Human Life
2. अनवीकरणीय और नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत | Non-Renewable And Renewable Energy Sources
3. जीवाश्म ईंधन क्या है? | What Is Fossil Fuel?
4. कोयला क्या है? | कोयले के प्रकार || What Is Coal? | Types Of Coal
5. पेट्रोलियम क्या है? | What Is Petroleum?

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. पेट्रोलियम परिष्करण का प्रभाजी आसवन | Fractional Distillation Of Petroleum Refining
2. सम्पीडित प्राकृतिक गैस | Compressed Natural Gas (CNG)
3. द्रव पेट्रोलियम गैस | Liquefied Petroleum Gas (LPG)
4. दहन और ज्वलन ताप | Combustion And Ignition Temperature
5. ईंधन का ऊष्मीय मान या कैलोरी मान | Calorific Value Of Fuel

भौतिक विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Physics.)
1. अच्छे ईंधन का चयन कैसे करें? | How To Choose Good Fuel?
2. नाभिकीय ऊर्जा क्या है? | What Is Nuclear Energy?
3. नाभिकीय संलयन क्या है? | हाइड्रोजन बम || What Is Nuclear Fusion? | Hydrogen Bomb
4. नाभिकीय विखण्डन क्या है? | What Is Nuclear Fission?
5. नियंत्रित और अनियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया | Controlled And Uncontrolled Chain Reaction

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट बेस्ड सम्पूर्ण हल सहित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र 2024 हिन्दी विशिष्ट कक्षा 10 | Model Test Paper 10th Hindi

इस भाग में कक्षा 10 वीं विषय हिन्दी विशिष्ट का ब्लूप्रिंट बेस्ड सम्पूर्ण हल सहित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र (Model Test Paper 10th Hindi) 2024 यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe