Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन - कक्षा पाँचवी, विषय- गणित, हल करने हेतु संकेत (हिन्ट्स)<br> Pratibha Parv evaluation - Class V, subject - Mathematics, hints for solving


प्रतिभा पर्व मूल्यांकन - कक्षा पाँचवी, विषय- गणित, हल करने हेतु संकेत (हिन्ट्स)
Pratibha Parv evaluation - Class V, subject - Mathematics, hints for solving

उप शीर्षक:
कौशल आधारित लिखित प्रश्न खंड 'अ'
कौशल आधारित लिखित प्रश्न

खंड 'अ'

प्रश्न 1:- सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(i) 499 से 1 अधिक कौन सी संख्या है?

(A) 500

(B) 498

(C) 499

(D) 599

उत्तर:- .................

संकेत :- किसी भी संख्या से 1 अधिक संख्या उस संख्या के तुरंत बाद आने वाली संख्या होती है, जबकि एक कम संख्या उस संख्या के पहले आने वाली संख्या होती है। अतः 499 के बाद में क्या आता है वही उत्तर होगा।

(ii) यदि 100 ईंटों की कीमत ₹100 है, तो 1000 ईंटों की कीमत है-

(A) ₹ 100

(B) ₹ 200

(C) ₹1200

(D) ₹ 1000

उत्तर:-

संकेत:- यहाँ कितनी ईंटें हैं उतने ही रुपए उनकी कीमत है, अतः 1000 ईटों की कीमत भी उतनी ही होगी जितनी की ईंटें हैं।

प्रश्न 2:- दिए गए चित्र में बिल्ली के पैरों के चित्र दर्शाए गए हैं बताइए कितनी बिल्लियों के पैर चित्र में दिखाए गए हैं?

(टीप:- नीचे चित्र दिया गया है)

उत्तर:-

संकेत :- चित्र में गिनने पर कुल पैरों की संख्या 24 है। हमें ज्ञात है, एक बिल्ली के चार पैर होते हैं तो कुल बिल्लियों की संख्या निकालने के लिए 24 में 4 का भाग देंगे।

प्रश्न 3:- नीचे कुछ संख्याएँ लिखी गई है, एक संख्या भरने के लिए रिक्त स्थान है रिक्त स्थान में कौन सी संख्या आएगी?

(टीप:- नीचे संख्या चित्र दिया गया है।)

उत्तर:-

संकेत :- चित्र (i) में 100 में से 50 घटाने पर 50 प्राप्त होता है। रिक्त स्थान जहाँ पर है उसमें 50 में 50 जोड़ने पर जो प्राप्त होगा, वही लिखना है।

चित्र (ii) में 8 में 2 का गुणा करने पर 16 प्राप्त होता है, तो 12 में 2 का गुणा करने पर जो प्राप्त होगा उसे रिक्त स्थान में भरा जाएगा।

प्रश्न 4:- नीचे अगस्त 2020 का कैलेंडर दिया गया है इसे पढ़िए एवं नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

( टीप:- नीचे चित्र में अगस्त 2020 का कैलेंडर दिखाया गया है)

(i) चौथा शनिवार किस दिनांक को था?

उत्तर :-

संकेत :- अगस्त माह के सभी शनिवारों को अगर हम देखें तो पहला - शनिवार 1 तारीख, दूसरा शनिवार - 8 तारीख, तीसरा शनिवार - 15 तारीख, चौथा शनिवार - 22 तारीख, पाँचवा शनिवार - 29 तारीख को पड़ता है । अतः चौथा शनिवार किस तारीख को है आप उत्तर में लिखें।

(ii) कैलेंडर से सम संख्याएँ छाँट कर लिखिए।

उत्तर :-

संकेत :- सम संख्याएँ वे संख्याएँ होती हैं, जिनमें 2 का भाग पूरी-पूरी बार चला जाता है। अगस्त माह में कुल 31 दिन हैं, 1 से 31 तक संख्याओं में जिन-जिन में भाग चला जाता है, सम संख्याएँ होंगी।

(iii) कैलेंडर से विषम संख्या छाँटकर लिखिए।

उत्तर:-

संकेत :- विषम संख्याएँ वे संख्याएँ होती हैं, जिनमें 2 का भाग पूरी-पूरी बार नहीं जाता है। अगस्त माह में कुल 31 दिन हैं, 1 से 31 तक संख्याओं में जिन-जिन संख्याओं में 2 का भाग नहीं जाता है, विषम संख्याएँ होंगी।

(iv) माह में कितने रविवार आए हैं उनकी तिथियाँ लिखिए।

उत्तर :-

संकेत:- अगस्त माह में रविवार दो, नौ, सोलह, तेईस, तीस तारीख को पड़े हैं, अतः इन तिथियों को उत्तर में लिख सकते हैं।

प्रश्न 5 :- एक परिवार में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की आवश्यकता निम्नानुसार है -

कार्य पानी लीटर में

पीने में 3 लीटर

कपड़े धोने में 20 लीटर

बर्तन धोने में 4 लीटर

नहाने में। 15 लीटर

(i) बताइए 1 दिन में एक व्यक्ति को कितने लीटर पानी की जरूरत है?

उत्तर:-

संकेत:- उत्तर प्राप्त करने के लिए सभी कार्यों हेतु पानी, जो लीटर में दिए गए हैं उनको जोड़ कर लिखें।

(ii) यदि परिवार में कुल 4 व्यक्ति हैं, तो 1 दिन में कुल कितना पानी लगेगा?

उत्तर :-

संकेत:- पहले प्रश्न के उत्तर में जो संख्या आई है, उसमें चार का गुणा कर दें, आपका उत्तर आ जाएगा।

प्रश्न 6 :- कोई व्यक्ति बिन्दु A से चलना प्रारंभ करता है, उसे पुनः बिंदु A तक पहुंचने में कितनी दूरी तय करनी पड़ेगी?

( टीप :- नीचे चित्र दिखाया गया है)

उत्तर :-

संकेत:- प्रश्नानुसार आपको यहाँ परिमाप निकालना है और परिमाप निकालने के लिए आसपास चली गई सभी दूरियों को जोड़ देते हैं, तो वह परिमाप हो जाता है। दिए गए चित्र में 6 मीटर, 3 मीटर, 6 मीटर, 6 मीटर, 12 मीटर, 9 मीटर सभी दूरियों को जोड़ दें तो एक से A से पुनः A तक पहुँचने की दूरी आपको ज्ञात हो जाएगी।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क)

खंड 'ब'

आपके परिवार में आपके माता-पिता, भाई-बहन एवं दादा-दादी के सुबह जागने का समय, रात्रि में सोने का समय पूछ कर लिखिए तथा सारणी को पूरा कीजिए।

क्र/नाम/संबंध/जागने का समय/सोने कासमय

1.

2.

3.

4.

5.

6.

उक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(i) सबसे कम कौन सोता है?

उत्तर:-

(ii) सबसे अधिक कौन होता है?

उत्तर:-

(iii) सुबह सबसे पहले कौन जागता है?

उत्तर:-

(iv) रात्रि में सबसे देर से कौन होता है?

उत्तर:-

संकेत:- प्रोजेक्ट वर्क में दिया गया प्रश्न बहुत ही सरल है। अपने परिवार के सदस्यों के नाम आपको लिखना है और नाम लिखने के पश्चात उनसे संबंध को लिख लें, उनके सुबह जागने और रात्रि को सोने का समय लिखकर आसानी के साथ में आप दिए गए चारों प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।

जैसे- उदाहरण के लिए आपके दादाजी का नाम हरिलाल है तो इस प्रकार विवरण लिख सकते हैं-

1. हरिलाल/ दादा जी/ 5:00बजे /9:00बजे

2. .....................................................

इसी तरह अन्य सदस्यों का विवरण लिखकर प्रश्नों के उत्तर दें।

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

5 + 8 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us