
विषय - हिन्दी, कक्षा–6वीं प्रतिभापर्व मूल्यांकन ~ आदर्श उत्तरपत्रक
(Pratibhaprava ~ Model Answer Sheet - Subject - Hindi, Class-VI)
खण्डः- 'अ'
निर्देश -
सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
प्रश्न 1 :– पाठ्यपुस्तक की कविता ' विजय गान' कविता में 'बरस रही बाधाएँ पथ में' पंक्ति में 'बरस' और 'बाधाएँ' शब्दों के प्रारंभ में 'ब' वर्ण की आवृत्ति हुई है। कविता की जिन पंक्तियों में समान वर्णों की आवृत्ति हुई है उन्हें खोजकर लिखिए।
उत्तर- प्राणों पतवारों, अवनी अम्बर, पाश पुराना परवशता, ध्रुव ध्रुवतर, सुखाना सागर।
प्रश्न -2 'हार की जीत' पाठ को पढ़िए और बताइए कि बाबा भारती से मिलने कौन आया ,वह अपने उद्देश्य में कैसे सफल हुआ ? कहानी का सार अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :- बाबा भारती से मिलने के लिए डाकू खड्क सिंह आया था। उसके मन में सुल्तान घोड़े को चुराने की चाहत थी। जब खड्क सिंह ने घोड़े को देखा तो उसे पाने के लिए लालायित हो गया और बाबा भारती से कहा– यह घोड़ा अब आपके पास ना रहने दूंगा। बाबा भारती घबरा गए और दिन पर दिन उसकी रखवाली करने लगे। किंतु एक दिन ऐसा भी आया जब बाबा भारती कहीं जा रहे थे, तब राह में एक अपाहिज मिला। उसने बाबा भारती से याचना की कि उसे अपने घोड़े पर बैठा ले। बाबा भारती दयालु थे उन्होंने उस अपाहिज को अपने घोड़े पर बिठा लिया और स्वयं लगाम संभाले चलने लगे। किंतु अपाहिज के रूप में बहुरूपिया डाकू खड्क सिंह था। उसने एक झटके से लगाम झटकी और घोड़े को दौड़ा दिया। किंतु बाबा भारती ने जाते-जाते कहा कि यह बात किसी को मत बताना कि एक अपाहिज के रूप में तुमने मेरा घोड़ा चुराया है, नहीं तो कोई भी व्यक्ति भविष्य में किसी दिन-दुखी निर्बल पर विश्वास नहीं करेगा, उनकी सहायता नहीं करेगा। यह बात डाकू खड्क सिंह के मन में बैठ गई। वह हमेशा उस बात को सोचता कि कितना नेक दिल इंसान है बाबा भारती। एक दिन वह इसी पश्चाताप में घोड़े 'सुल्तान' को लेकर रात के अंधेरे में बाबा भारती के घोड़े के अस्तबल में ले जाकर बाँध दिया। इस तरह उसने घोड़ा वापस कर दिया। यही कहानी है 'हार की जीत'।
प्रश्न 3.:- 'पाठ कटुक वचन मत बोल' के आधार पर बताइए कि यदि लुकमान की जगह आप होते तो मालिक के प्रश्नों के क्या-क्या उत्तर देते?
उत्तर- यदि हम लुकमान की जगह होते तो स्वामी को जवाब देते कि शरीर का सबसे अच्छा हिस्सा मस्तिष्क है क्योंकि मस्तिष्क के सोचने पर ही मुँह(जीभ) से मीठी बात या कड़वी बात निकलती है। शरीर का सबसे खराब हिस्सा नाखून है जिनका कोई काम नहीं है और समय पर बढ़ जाते हैं जिन्हें काटना पड़ता है।
टीप :- विद्यार्थी इस प्रश्न का उत्तर अपने अनुसार दे सकते हैं उनके दिए उत्तर के अनुसार अंक प्रदान की जानी चाहिए।
प्रश्न 4:- 'विजय विश्व तिरंगा प्यारा' कविता में आए तुकांत शब्द खोजकर लिखिए ,प्रत्येक तुकांत शब्द के कुछ नवीन तुकांत शब्द भी लिखिए। एक या दो उदाहरण सहित।
उत्तर :–
तुकांत शब्द............ नये तुकांत शब्द (बनाये हुए)
प्यारा हमारा सारा ............ नारा, तारा
बरसाने सरसाने हरसाने ......तरसाने
रण क्षण....................कण, गण
निर्भय निश्चय जय.......... भय, तय, लय, समुच्चय
आओ जाओ गाओ..........बनाओ, लगाओ
पाए जाए दिखलाएँँ........ बनाएँ, लगाएँ
टीप :- विद्यार्थीगण यदि नए तुकांत शब्द अपने अनुसार बनाते हैं तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
प्रश्न 5 :- प्रातः भ्रमण क्यों करना चाहिए तथा स्वस्थ रहने के लिए और कौन-कौन सी बातें आवश्यक है? 'हम बीमार ही क्यों हो?' पाठ के आधार पर लिखिए।
उत्तर :- हमें प्रातः भ्रमण करना चाहिए क्योंकि प्रातःकाल भ्रमण करने से शुद्ध वायु शरीर को प्राप्त होती है जिससे कि शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है।
स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि –
(1) हमारी दिनचर्या नियमित हो।
(2) प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व सोकर उठना चाहिए।
(3) सुबह उठने के तुरंत पश्चात पानी पीना चाहिए।
(4) हमें अपना दैनिक आहार उतना ही लेना चाहिए जितना की आवश्यकता है।
(5) आवश्यकता से अधिक भोजन नहीं करना चाहिए।
(6) प्रति दिवस सूर्योदय के समय सूर्य प्रकाश में कुछ समय तक खड़े रहना चाहिए।
(7) नंगे पैर नंगे सिर सबेरे खुले में चलना चाहिए।
प्रश्न 6 :- आप की पाठ्यपुस्तक की कविता 'अपना हिंदुस्तान कहाँ है?' के आधार पर हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को लिखिए।
उत्तर :- "अपना हिंदुस्तान कहाँ है?" कविता के आधार पर हमारे जीवन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़े हैं।
(1) हमारे जीवन में शिक्षा और संस्कार पर प्रभाव पड़े हैं।
(2) परिवारों के बिखरने का प्रभाव पड़ा है।
(3) आपसी संबंधों पर प्रभाव पड़ा है।
(4) स्तुति,श्लोकों/मंत्रोच्चार कम होने पर पर प्रभाव पड़ा है।
(5) मन के संतोष पर प्रभाव पड़ा है।
(6) मनुष्य की सेवा भावना पर प्रभाव पड़ा है।
(7) हमारे संस्कारों पर प्रभाव पड़ा है।
प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड 'ब'
प्रश्न 7 :- आँख, नाक, कान और मुंह का चित्र बनाकर उनसे संबंधित मुहावरे पता कीजिए और चित्र के सामने लिखिए।
(1) आँख – (i) आंख का तारा (ii) आंख में खटकना।
(2) नाक – (i) नाक में दम करना (ii) नाक रगड़ना।
(3) कान – (i) कान का कच्चा (ii) कान कतरना
(4) मुँह – (i) मुँह की खाना (ii) -मुँह मोड़ना
टीप :- यदि विद्यार्थी उपरोक्त मुहावरों के अलावा अन्य मुहावरे चित्र बनाकर लिखते हैं तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
प्रश्न 8 :– दी गई वर्ग पहेली में गाँधीजी से जुड़ी वस्तुओं को संकेतों के द्वारा आधार पर खोजें–
दाएँ से बाएँ
1. आँखों में पहनते हैं – चश्मा
2. समय देखने का यंत्र – घड़ी
3. गाँधी जी का प्रिय वस्त्र – धोती
ऊपर से नीचे
1. सूत काटने का यंत्र – चरखा
4 . गाँधीजी जिसे लेकर चलते थे – लाठी
5. गाँधी जी के द्वारा बनाए गए कपड़ों का प्रकार - खादी
RF competition
INFOSRF.COM
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments