An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 7वीं विषय- विज्ञान 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021
(Science - Class VII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation year 2021)

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड - "अ"

प्रश्न 1 (अ) उपरोक्त चित्र में मानव दाँतों की व्यवस्था तथा विभिन्न प्रकार के दाँत उनके नाम सहित दिए गए हैं, इन दाँतों को उनके कार्यों के आधार पर पृथक कीजिए-

(टीप – दातों के चित्र सबसे ऊपर दिए गए हैं।)

दातों के कार्य .....................................दाँतों के नाम

1. कर्तन एवं दंशन करने वाले दाँत ................ कृंतक

2. चबाने एवं पीसने वाले दांत ................. अग्रचर्वणक

3. चीरने व फाढ़ने वाले दाँत .............. रदनक

4. पीसने वाले दाँत जो केवल
वयस्कों में पाये जाते है ........................चर्वणक

(ब) दर्पण में देखते हुए अपने दाँतो की गणना कीजिए एवं अपने दाँतो की संख्या लिखिए।

उत्तर:- 28

( टीप:- बच्चों के दाँतो की संख्या बचपन में लगभग 28 ही होती है।)

प्रश्न 2:- पहेली ने स्कूल में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वह दौड़ में प्रथम आई, जब वह घर पहुंची तो बहुत खुश थी लेकिन उसके पैर की पेशियों में ऐंठन आ जाने के कारण उसे बहुत दर्द हो रहा था, कुछ देर मालिश करने से उसे दर्द में आराम मिला। बताइए–

(i) पहेली के पैर की पेशियों में ऐंठन आ जाने का क्या कारण है?

उत्तर:- पहेली के पैर की पेशियों में ऐंठन आ आने का कारण अत्यधिक व्यायाम था। 400 मीटर की दौड़ की वजह से पहेली के पैरों की पेशियाँ अवायवीय रूप से श्वसन करने लगी। अवायवीय श्वसन के प्रक्रम में ग्लूकोस के आंशिक विखंडन से लैक्टिक अम्ल और कार्बन डाइऑक्साइड बनते हैं। लैक्टिक अम्ल का संचयन से ही पेशियों में ऐंठन उत्पन्न होती है।

(ii) ऐंठन होने पर मालिश करने से पेशियों में आराम क्यों मिलता है?

उत्तर:- ऐंठन होने पर मालिश करने से रक्त संचरण बढ़ जाता है, जिससे पेशी कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है और आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाने से लैक्टिक अम्ल का कार्बन डाइऑक्साइड और जल में पूर्ण विखंडन हो जाता है जिससे आराम मिलता है।

प्रश्न 3 :- अपने घर पर दिन का समय ज्ञात करने के लिए धूप घड़ी का निर्माण कीजिए एवं इसकी संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर:- टीप – (1) सूर्य घड़ी की चित्र सबसे नीचे दिया गया है। (2) यदि विद्यार्थी अपने अनुसार सूर्य घड़ी का चित्र बनाते हैं और नामांकित करते हैं तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रश्न 4 :- जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है, बनने वाली गैस का नाम लिखिए तथा यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।

उत्तर:- जब नींबू के रस (सिरका/एसिटिक अम्ल) में खाने का सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड गैस निर्मुक्त होती है।
नीबू का रस+खाने का सोडा –> कार्बन डाई ऑक्साइड(co2)+अन्य पदार्थ
यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 5 :- समझाइए, ऐसा क्यों होता है- (i). चींटी के काटने से उसके डंक द्वारा त्वचा में जलन होने का क्या कारण है। इसके प्रभाव को समाप्त करने के लिए आप निम्न में से किस- किस रसायन का उपयोग करेंगे, कारण समझाइए।

नीबू का रस, खाने का सोडा, साबुन का घोल

उत्तर:- चींटी के काटने से उसके डंक द्वारा त्वचा में फार्मिक अम्ल छोड़ दिया जाता है जिससे जलन होती है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए खाने का सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) या कैलेमाइन विलियन मल कर जलन को दूर किया जा सकता है। ऐसा करने से चींटी द्वारा छोड़ा गया अम्ल उदासीन हो जाता है और जलन बंद हो जाती है।

(ii) कपड़ों पर लगे हल्दी के दाग को साबुन से धोने पर वह लाल रंग का हो जाता है। क्यों? कारण सहित लिखिए।

उत्तर:- जब कपड़े पर हल्दी का दाग लग जाता है और उसे साबुन (सोडियम हाइड्रॉक्साइड/ पोटैशियम हाइड्रोक्साइड) जो कि क्षारकीय होता है से धोया जाता है तो उसका रंग लाल हो जाता है क्योंकि क्षार हल्दी से क्रिया कर लाल रंग देता है।

प्रोजेक्ट कार्य खण्ड 'ब'

प्रश्न 7 :- पोलियो सुरक्षा अभियान एवं टीकाकरण अभियान के संबंधित जानकारी का अध्ययन करना।

प्रक्रिया-

(i)आपके बचपन में अनेक रोगों से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के टीके दिए होंगें। अपने माता-पिता या अभिभावक से पूछकर सूची के रूप में लिखिए-

स.क्र. – आयु ........ किस रोग से बचाव का टीका

1. जन्म के समय ...... हेपेटाइटिस बी, बी सी जी, ........................................... पोलियो का टीका

3. 6 सप्ताह (देढ़ माह) –...... डी पी टी, पोलियो

4. 9 माह से 12 माह –....... खसरा

5. 10 सप्ताह(ढाई माह) – ..........डी पी टी पोलियो

टीप :– विद्यार्थियों द्वारा टीकाकरण से संबंधित भिन्न भिन्न जानकारी को लिखने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

(ii) संचरणीय रोग किसे कहते हैं?

उत्तर:- ऐसे रोग जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छूने या संपर्क में आने से फैलते हैं उन्हें संचरणीय रोग कहते हैं। जैसे – कोरोना, हैजा आदि।

(iii) पल्स पोलियो अभियान क्या है?

उत्तर:- हमारे देश में पोलियो रोग से छुटकारा पाने के लिए एक अभियान चलाया गया है, जिसमें विभिन्न आयु स्तर पर बच्चों को पोलियो की खुराक (ड्राप के रूप में) दी जाती हैं जिससे इस रोग से हमारा देश मुक्त हो चुका है। जिसे पल्स पोलियो अभियान कहा जाता है।

(iv) पोलियो का टीका वर्तमान में किस प्रकार दिया जाता है तथा 20 वर्ष पूर्व इसे किस प्रकार दिया जाता था?

उत्तर:- पोलियो का टीका वर्तमान में ड्रॉप के रूप में बच्चों को एक या दो बूंद पिलाया जाता है जबकि 20 वर्ष पूर्व वैक्सीन के रुप में दिया जाता था।

(v) क्या घरेलू मक्खी भी रोग-वाहक का कार्य करती है? यदि हाँ तो यह किस प्रकार रोग का संचरण करती है?

उत्तर:- घरेलू मक्खी भी निश्चित ही रोगवाहक का कार्य करती है। यह हैजा, दस्त जैसे रोगों को फैलाने का कार्य करती है।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe