An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पर्यावरण : कक्षा– 5 वीं माह– फरवरी प्रश्न पत्र विषय को हल करने हेतु महत्वपूर्ण संकेत
Environment: Class - 5th month - February Question paper Important hints to solve the topic

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

प्रश्न 1:– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

(अ) - आप अपने घर के आस-पास दो ऐसे पक्षियों का पता लगा जो अपनी गर्दन घुमा कर आसपास देख लेते हैं।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 6 एवं 7 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - हमारे घर के आस-पास दो पक्षियों के नाम- (1) उल्लू (2) बत्तख हैं जो अपनी गर्दन घुमा कर आसपास देख लेते हैं।

(ब) - चोर को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 3 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है इसलिए पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने के लिए कुत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

(स) - अगर आपको पहाड़ पर चढ़ना है तो किन किन सामग्री को आप ले जाना चाहेंगे?

संकेत :- उक्त प्रश्नों के उत्तर हेतु पर्यावरण अध्ययन पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 80 रॉक क्लाइंबिंग चैप्टर देखें। जैसे-

उत्तर - अगर हमको पहाड़ पर चढ़ना है तो निम्न सामग्री को हम ले जाना चाहेंगे।

1. खाने का डिब्बा

2. पानी की बोतल

3. रस्सी

4. हुक

5. प्लास्टिक शीट

6. डायरी

7. टॉर्च

8. तौलिया

9. साबुन

10. विंडचीटर (जैकेट)

11. सीटी

12. ग्लूकोस

13. गुड़

14. चना

15. खाने पीने का सामान

16. पिट्ठू बैग

(द) - आप आपको अपने घर में एक संग्रहालय (म्यूजियम) तैयार करना है उसमें क्या-क्या रखा जा जाना चाहिए?

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए उदाहरण अनुसार जो बहुत पुराने जमाने की चीजें हैं और जिनका उपयोग घर में अब नहीं होता है उनका नाम आप लिख सकते हैं। नीचे उदाहरण दिया गया है।

उत्तर :- जैसे- दादा जी का चश्मा, पुरानी अलार्म घड़ी, पुराने जमाने के ताले, पुरानी स्टाइल्स (खपरैल), पुरानी पीतल की प्लेट, चाबी वाली हाथ घड़ी, लकड़ी की पुरानी कुर्सी, तराजू-बाँट, पुरानी कांसे की चम्मच आदि सामान अपने घर के संग्रहालय में रखना चाहिए।

प्रश्न 2 :- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 2 - 3 वाक्य में लिखिए।

(अ) - चित्र देखिए एक सर्कस में शेर को बंद करके रखा है यदि उसकी जगह आप होते तो क्या सोचते वाक्यों को पूर्ण करिए?

टीप:– (1) चित्र नीचे दिया गया है।

(2) पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 19 को पढ़ें। उदाहरण.....

1 . मेरी इच्छा है कि मैं.........

उत्तर- आजाद हो जाऊँ और जंगल में स्वतंत्र घूमूँ

2 . मैं उदास होता हूं जब.......

उत्तर- अपने साथियों से मिल नहीं सकता और न तो उनके साथ स्वतंत्र घूम सकता।

3 . मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं ......

उत्तर- जबरदस्ती पीट-पीटकर काम करतब करवाये जायें।

(ब) नमक और चाक के पाउडर के घोल को थोड़ी देर पानी में रखने पर दोनों में क्या अंतर दिखेगा । का कपड़े को छानकर आप किस चीज को पानी से अलग कर पाओगे?

टीप :- (1)इस प्रश्न में "नमक और चाक के पाउडर के घोल को", वाक्य में 'घोल' शब्द अनावश्यक प्रिंट है यहाँ पर 'घोल' न पढ़ा जावे।

(2) पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 63 एवं 64 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - जब नमक और चॉक के पाउडर को थोड़ी देर पानी में रखा जाता है तो हमें अंतर या दिखाई देता है कि नमक पानी में घुल जाता है किंतु चॉक पाउडर पानी में नहीं घुलता।

जब कपड़े से हम छानते हैं तो हमें चॉक पाउडर अलग कर पाएंगे।

प्रश्न 3 :- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

चित्र का अवलोकन करिए?

टीप - नीचे चित्र दिया है।

(अ) चित्र देखकर स्वच्छता अथवा कामगारों के कार्य पर कहानी लिखिए?

संकेत :- पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 149 का अध्ययन करें। उदाहरण.....

उत्तर - उक्त चित्र को देखने पर हम स्वच्छता अथवा कामगारों पर कहानी इस तरह से लिख सकते हैं। कामगार जोकि दिनभर पूर्ण मेहनत और लगन से कार्य करते हैं जिससे कि हमारे सभी कार्य पूरे होते हैं। यदि कामगार न हो तो देश के लोगों का जीवन चलना संभव नहीं हो पाएगा। चित्र में आप देखिए एक व्यक्ति हाथ ठेला पर सामान रखकर एक स्थान से दूसरे से पहुँचा रहा है, जिससे कि दुकानों में सामान की पूर्ति होती है। सब्जी वाला ठिलिया पर सब्जी रख कर बेच रहा है। गृहणिया उससे सब्जी खरीद कर शाम और सुबह की सब्जी हमें परोसती हैं। स्कूल में पहरेदार अपना पहरा दे रहा है ताकि किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना न हो। यहाँ पर ट्रैफिक पुलिस भी पूर्ण ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं जिससे कि यातायात में सुविधा हो रही है। कामगार अपने अपने कामों में व्यस्त हैं कई तरह की दुकानें सामानों का क्रय विक्रय करती हैं जिससे कि हमारी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं।
चित्र में स्वच्छता को हम देखें तो कचरा यहाँ वहाँ नहीं फैला है बल्कि सड़कों पर सफाई का कार्य हो रहा है। यह कार्य नियमित रूप से होता है कचरे को यथा स्थान डालने से हमारे आसपास की सफाई बनी रहती है।

(ब) - आप शीशा देखकर कंघी कर रहे हैं और शीशे में आपका बिंब धुंधला दिखने लगे तो बताओ ऐसा क्यों हुआ?

संकेत :– (1) इस प्रश्न में- आप शीशा देखकर कंघी कर रहे हैं और आपके मुँह की सांस शीशे पर पड़ने से बिंब धुंधला दिखाई देने लगे तो बताओ ऐसा क्यों हुआ ? होना चाहिए।

(2) पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 144 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - जब कभी हम शीशा देखकर कंघी कर रहे होते हैं और हमारे मुँह की सांस जब शीशे पर पड़ जाती है तो शीशा धुँधला दिखाई देने लगता है क्योंकि हमारे मुँह से निकली हुई सांस के साथ वाष्प के कण रहते हैं जो कि शीशे पर पड़ने पर उसमें चिपक जाते हैं और शीशा धुँधला दिखाई देने लगता है।

(स) - चित्र का अवलोकन करिये निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

टीप - चित्र नीचे दिया है।

(1) - यह कौन सा खेल है?

उत्तर - यह बास्केटबॉल का खेल है।

( 2 ) - खेल को खेलने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए ?

उत्तर - इस खेल को खेलने के लिए एक वॉलीबॉल चौड़ा सा मैदान, बास्केट जो कि ऊपर स्टैंड में लगा हो की आवश्यकता होगी।

(द) - यदि आप 'कबड्डी खेल' के समूह के लीडर है तो उसके लिए आपका तैयारी करेंगे?

उत्तर - यदि हम एक कबड्डी खेल के समूह लीडर हैं तो खेल की तैयारी के लिए हमें पर्याप्त खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी। खिलाड़ियों में एक या दो खिलाड़ी एक्स्ट्रा रखना होगा क्योंकि कभी चोट की वजह से खिलाड़ी खेल से बाहर भी हो सकते हैं तो उनके स्थान पर नए खिलाड़ी भरे जा सके। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों के लिए उचित पोशाक तय करेंगे ताकि सभी खिलाड़ी एक समान दिख सकें। खेल हेतु मुख्य रूप से रेडर्स और केचर्स का चुनाव करेंगे। टीम में कौन सा खिलाड़ी किस स्थान पर होगा इस बात का भी हम चयन करेंगे। इन सबके अलावा खेल शुरू होने से पहले पर्याप्त अभ्यास करेंगे।

प्रश्न 4:- निम्नलिखित के बारे में आप क्या जानते हैं?

(अ) - जल का संरक्षण

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 53 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर :– जल संरक्षण से आशय है बरसात के जल को धरती पर अधिक से अधिक मात्रा में रोकना ताकि जल जमीन के भीतर जा सके और जल स्तर ऊपर उठ सके जिससे कि पानी की समस्या से निजात पाया जा सके। जल संरक्षण के लिए बरसात के समय वाटर हार्वेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था करना, छोटे-छोटे ताल-तलैया का निर्माण करना, मेढ़ बधान करना ऐसे बहुत सारे उपाय हैं जिनसे की जल संरक्षण किया जा सकता है।

(ब)- पर्वतारोही बछेंद्री पाल के बारे में लिखिए -

संकेत :- उक्त प्रश्न का उत्तर पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 85 पर देखें। जैसे –

उत्तर - बछेंद्री पाल अपने बचपन में खेल खेल में ही अपनी सहेलियों के साथ 4000 मीटर ऊँची पहाड़ की चोटी पर चढ़ गई थी। बड़े होकर "नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग" से उन्होंने पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग ली और उन्हें गाइड करने वाले थे ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह। सन् 1984 में बछेंद्री को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए चुना गया। 18 लोगों की टीम थी जिसमें 7 महिलाएँ थी चढ़ाई के दौरान 15 मई की रात को टीम जब लगभग 7300 मीटर की ऊंचाई पर पहुलचे तो बेहद थक चुके थे। सब लोग तंबू गाड़ कर सो गए। करीब रात के 12:30 बजे धड़-धड़ गड़-गड़ की आवाज के साथ एक जोरदार धमाका हुआ और उनका टेंट उड़ गया उनसे कोई भारी चीज आकर टकराई। बचेंद्री पाल बर्फ से ढक गई किंतु पूरी टीम के लोगों ने उनको बर्फ खोद-खोद कर बाहर निकाला। उनके सिर पर चोट थी। यह एक भयंकर तूफान था। टीम के और लोग नीचे बेस कैंप लौट गए लेकिन बछेंद्री से ऊपर की तरफ बढ़ी। 23 मई 1984 के दिन 1:07 पर 8900 मीटर ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की।

(स) - चित्र का अवलोकन कर दिए गए बिंदुओं के आधार पर कोई (3)अंतर बताइए?

टीप - नीचे चित्र दिया है।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 89 को पढ़ें। उदाहरण.....

बिन्दु ...ऐतिहासिक इमारत .. वर्तमान की इमारत

दीवारें - .......बहुत मोटी........... पतली

दरवाजे - .....बहुत बड़े बड़े......... छोटे

बुर्ज - ........आसपास रक्षा .........कोई बुर्ज नहीं

.................. के लिए बुर्ज

प्रश्न 5:- सोचिए और उत्तर दीजिए।

(अ) - आप घर में चने के कुछ दाने और तीन कटोरियाँ लीजिए। पहली कटोरी में चने के चार पाँच दाने लेकर उसे पानी से पूरा भर दे। दूसरी में उतने ही चने भीगी हुई रुई या कपड़े में लपेटकर रख दें। रुई या कपड़ा सूखने ना पाए। तीसरी कटोरी में केवल चने ही रखें। तीनों कटोरिया को ढक दें। 2 दिन बाद तीनों कटोरिया का अवलोकन करें और परिणाम को तालिका में भरे।

टीप :- इस प्रश्न का प्रत्यक्ष अवलोकन नीचे दिए गए वीडियो मैं अवश्य देखें।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 43 को पढ़ें। उदाहरण.....

बिंदु :–

1. क्या बीजों को हवा मिल रही है?

कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3

नहीं.................... हाँ.....................हाँ

2. क्या बीजों को पानी मिल रहा है?

. कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3

हाँ.........................हाँ.....................नहीं

3 . बीजों में क्या बदलाव आया ?

कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3

फूल गये........ फूलकर अंकुरित.......ज्यों के त्यों

4. क्या बीजों में अंकुरण हुआ ?

कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3

नहीं...................... हाँ.................नहीं

(ब) - किस कटोरी के बीजों में अंकुरण हुआ ?

इस कटोरी और बाकी कटोरिया के बीजों में अंतर क्या है?

उत्तर :- कटोरी 2 के बीजों में अंकुरण हुआ। बाकी कटोरियों की तुलना में इस कटोरी के बीज फूलकर बड़े हो गए साथ ही उनमें अंकुर भी आ गया। कटोरी 1 में केवल दाने फूलकर बड़े हुए जबकि कटोरी 3 में किसी प्रकार का भी परिवर्तन नहीं हुआ।

(स) - निम्न दिए गए जानवरों की सोने और जागने के समय को 24 घंटे की घड़ी में अलग-अलग रंग भर कर बताइए?

टीप:– (1) नीचे रंग भरे चित्र दिये गये हैं।

(2) इस प्रश्न के उत्तर हेतु पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 11 पर देखें।

उत्तर :– जानवरों के सोने का समय– (1) गाय – 4घंटे (2) अजगर – 18 घंटे (3) जिराफ – 2 घंटे (4) बिल्ली –12 घंटे

(द) - वाहनों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कोई दो दुष्परिणाम लिखे ?

टीप:- यह प्रश्न – वाहनों से निकलने वाले धुएँ से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कोई दो दुष्परिणाम लिखें। ऐसा होना चाहिए।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 110 व 111 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर:- वाहनों से निकलने वाले धुएँ से काफी नकारात्मक प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।

(1) सांस लेने में तकलीफ होती है।

(2) फेफड़ों की बीमारियाँ हो जाती है।

(3) व्यक्ति दमा का शिकार हो जाते हैं।

(4) सांस लेने में अक्सर तकलीफ होती है।

प्रश्न6 :- (अ) चित्र देखकर बताइए निम्न दी गयी वस्तुओं में कौन-कौन से ईंधनों का उपयोग होता है?

टीप :- (1)पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 116 को पढ़ें। उदाहरण.....

(2) चित्र नीचे दिया है।

(3) इस प्रश्न में दिए गए शब्द ईंधन के स्थान पर तेल (ऑयल) का उपयोग होना चाहिए।

उत्तर - चित्र 1– कैरोसीन (मिट्टीतेल)

चित्र 2 – पेट्रोल

चित्र 3 – डीजल

चित्र 4 – तारपीन

ब. किसी मुसीबत के समय आपको अपने इलाके में इनकी जरूरत पड़ सकती है तालिका का अवलोकन कर पूरा करें।

क्र........ पता फोन नंबर

1. ..... दमकल केंद्र –................1018

3. ...नजदीकी अस्पताल – 07692-220358

4. ....एंबुलेंस –............ 108

5. .....पुलिस थाना – ...... 100

टीप :- विद्यार्थी गण अपने-अपने जिले से संबंधित प्रतिष्ठानों के फोन नंबर लिख सकते हैं।

स . कोविड-19 के संरक्षण में बचने के लिए हम क्या क्या उपाय कर सकते हैं?

उत्तर - कोविड-19 के संरक्षण में बचने के लिए हम निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।

1. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना।

2. हमेशा मुँह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलना।

3. दूसरों से 1 से 2 मीटर की दूरी बनाए रखना।

4. सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचना।

5. बुखार या जुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से जाँच कराना।

6. सदैव गरम पानी पीना।

7. ठंडी चीजों जैसे- आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करना।

8. कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड -'ब'

1. सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष वैज्ञानिक के जीवन के प्रयास उपलब्धियों के बारे में खोजिए और 10 वाक्य लिखिए।

टीप :- अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स के बारे में जानकारी हेतु पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 109 पर देखें।

उत्तर :- 1. सुनीता विलियम्स जब 5 साल की थी उन्होंने टीवी पर नील आर्मस्ट्रांग को चाँद पर उतरते देखा था।

2. सुनीता नील आर्मस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थी, नील आर्मस्ट्रांग 1969 में चाँद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति थे।

3. बचपन में सुनीता की खेलकूद में बहुत रुचि थी।

4. वे तैराकी पसंद करती थी।

5. सुनीता पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थी किंतु वह गोताखोर (डाइवर) बनना चाहती थी।

6. वे हेलीकॉप्टर की पायलट बनी।

7. उन्हें किसी अंतरिक्ष यात्री से पता चला कि यदि वह आगे पढ़ाई करें तो अंतरिक्ष में जा सकती हैं।

8. सुनीता ने आगे जमकर पढ़ाई की।

9. वे अपने जीवन में कभी भी निराश नहीं हुई।

10. उन्होंने ट्रेनिंग लिया और फिर अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने वाली पहली महिला बन गई।

2. वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष के अनुभवों की भी अनोखी बातें जानते हैं, ऐसा क्यों हुआ होगा?

(i) अंतरिक्ष में बालों का खड़ा रहना ....

उत्तर :- ऐसा इसलिए हुआ होगा क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है, धरती पर गुरुत्वाकर्षण होने के कारण बाल सदैव नीचे झुके रहते हैं।

(ii) पानी पीना ....

उत्तर :– अंतरिक्ष में पानी बुलबुलों के रूप में उड़ते रहता है। उड़ते हुए बुलबुलों को ही मुँह में लेकर पीना होता है। कारण गुरुत्वाकर्षण का ना होना।

3. पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में इन क्रियाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को बताने के लिए पोस्टर बनाइए या ढूँढकर चिपकाए।

टीप :– विद्यार्थीगण पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 101 एवं 102 से चित्र देखकर पोस्टर निर्माण कर सकते हैं या कहीं अन्य स्थान से काटकर पोस्टर बना सकते हैं।

4. क्या आप वैज्ञानिक सुनीता विलियम की तरह बनना चाहेंगे?

उत्तर :– हाँ। यदि हमें अवसर मिला तो हम अवश्य ही सुनीता विलियम की तरह बनना चाहेंगे।

5. अंतरिक्ष जीवन पृथ्वी से अलग है यदि आपको अंतरिक्ष में रहने जाना हो तो क्या तैयारियाँ आप करेंगे? क्यों कर रहे होगे? सोचे और इसकी कल्पना करते हुए लेख लिखिए।

टीप :– पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 101, 102 एवं 109 का अध्ययन करें। इसके पश्चात अपना उत्तर लिख सकते हैं।

उत्तर :– हम जानते हैं अंतरिक्ष का जीवन पृथ्वी से अलग है यदि हमें अंतरिक्ष में रहने जाना है तो इसके लिए हमें ट्रेनिंग लेनी होगी। प्रशिक्षण के बाद ही हम अंतरिक्ष में जा पाएंगे। अंतरिक्ष में जाने के लिए पर्याप्त अभ्यास करना होगा- किस तरह भोजन करना है? किस तरह कार्य करना है? कहाँ, कैसे सोना है? इन सब की जानकारी लेनी होगी। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है इसलिए हर चीज उड़ते रहती हैं उनको पकड़ने के लिए, यथा स्थान रखने के लिए हमें समस्त जानकारी लेना अनिवार्य होगा। इस तरह पूरा प्रशिक्षण लेने के पश्चात ही हम अंतरिक्ष में रहने जा पाएंगे।

यह सारी जानकारी और प्रशिक्षण इसलिए लेना होगा ताकि हम सुविधाजनक एवं सावधानीपूर्वक अंतरिक्ष में रह सके। अंतरिक्ष में छोटी सी चूक भी हमारे लिए कष्टकर और घातक हो सकती है इसलिए हर बात में सावधानी रखना आवश्यक होगा।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe