An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 6 वीं विषय- विज्ञान 'मॉडल आंसर शीट' माह - फरवरी वर्ष 2021
(Science - Class VI 'Model Answer Sheet' Month- February evaluation – year 2021)

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड- 'अ'

प्रश्न 1:- कुछ दिनों से पहेली के मसूड़ों में सूजन आ रही थी फिर मसूड़ों से खून निकलना प्रारंभ हो गया। जब वह डॉक्टर को दिखाने गई तो डॉक्टर ने उसे बताया कि उसके घाव को भरने में अधिक समय लगेगा। आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(i) पहेली किस रोग से ग्रसित है?

उत्तर :- पहेली पायरिया रोग से ग्रसित है?

(ii) पहेली को यह रोग किस विटामिन की कमी से हो रहा है?

उत्तर :- पहेली को यह रोग विटामिन 'C' की कमी से हो रहा है।

(iii) डॉक्टर ने पहेली को अपने भोजन में किन खाद्य पदार्थों को अधिकता में लेने की सलाह दी होगी?

उत्तर :- डॉक्टर ने पहेली को अपने भोजन में ऑवला, नीबू, संतरा, अमरुद जैसे विटामिन 'C' के स्रोत वाले खाद्य पदार्थों को अधिकता में लेने की सलाह दी होगी।

(iv) अभाव-जन्य रोग किसे कहते हैं?

उत्तर :- ऐसे रोग जो भोज्य पदार्थ एवं उनसे मिलने वाले पोषक तत्वों की कमी से होते हैं उन्हें अभाव जन्य रोग कहते हैं।

प्रश्न 2:- (i) अपने दैनिक जीवन में होने वाली विभिन्न गतियों को पहचान कर तालिका पूर्ण करिए–

क्र. ..उदाहरण ........................ गति का प्रकार

1. सिलाई मशीन में सुई की गति – आवर्ती (दोलन) गति

2. साइकिल के पहिए की गति ....–वर्तुल (घूर्णन) गति

3. सितार के डोरियों की गति .......– आवर्ती (दोलन) गति

4. सीधी सड़क पर किसी
वाहन की गति – ........................... सरल रेखीय
............................................................. (क्षैतिज) गति

(ii) पौधे के भाग को उसके नाम से जोड़िए–

टीप :- पौधे के भाग का उसके नाम से जुड़ा चित्र नीचे दिया गया है।

प्रश्न 3 :- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(i) तिलचट्टा जमीन पर चलता है, दीवार पर चढ़ता है, और वायु में उड़ता भी है। यह कैसे संभव है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :- तिलचट्टा जमीन पर चलता है, दीवार पर चढ़ता है, और वायु में उड़ता भी है। यह इसलिए संभव हो पाता है क्योंकि इसमें चलने के लिए तीन जोड़ी पैर होते हैं। तिलचट्टे का शरीर कठोर बाहरी कंकाल द्वारा ढका होता है। यह बाह्य कंकाल विभिन्न एककों की परस्पर संधियों द्वारा बनता है जिसके कारण गति संभव हो पाती है। वक्ष से दो जोड़े पंख भी जुड़े होते हैं। अगले पैर सँकरें तथा पिछले पैर चौड़े एवं बहुत पतले होते हैं। तिलचट्टे में विभिन्न पेशियाँ होती हैं। पैर की पेशियां उन्हें चलने में सहायता करती हैं। वक्ष की पेशियाँ तिलचट्टे के उड़ने उड़ने के समय उसके पैरों को गति देती है। इस तरह वह गति कर पाता है।

(ii) बैलगाड़ी के लकड़ी के पहिए पर लोहे की रिम को कैसे चढ़ाया जाता है?

उत्तर :- बैलगाड़ी के लकड़ी के पहिए पर लोहे के रिम चढ़ाने के लिए लोहे के रिम को पहले से थोड़ा छोटा बनाया जाता है फिर रिम को गर्म किया जाता है। गर्म करने पर लोहा फैल जाता है और नरम हो जाता है। इसके पश्चात पहिए के ऊपर रिम को चढ़ाकर ठंडा पानी डाला जाता है, जिससे गरम लोहा ठंडा होकर सिकुड़ने लगता है और पहिए के ऊपर कस जाता है।

(iii) लाल, हरे तथा नीले रंग के समान आकार के कपड़ों कपड़े एक ही कतार में तार पर सूर्य के प्रकाश में सूख रहे हैं। इसमें से किस रंग के कपड़े की छाया बनेगी और छाया का रंग भी बताइए।

उत्तर :- उपरोक्त सभी प्रकार के कपड़ों की छाया बनेगी और छाया का रंग काला होगा।

प्रश्न 4 :- (i) आपके चारों और पाए जाने वाले भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन को उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर :- भौतिक परिवर्तन:- जब कोई वस्तु कुछ समय के लिए अपने रंग-रूप, दिशा या स्वरूप में परिवर्तन कर लेती है और पुनः उसी अवस्था में वापस आ जाती है, जिसे हम भौतिक परिवर्तन कहते हैं।

उदाहरण – बल्ब का जलना, गुब्बारे का फुलाना, दरवाजा का बंद होना, घड़ी के समय का बदलना आदि।

रासायनिक परिवर्तन :- जब कोई वस्तु अपने स्वरूप, रंग-रूप.आदि में पूर्णतः बदलाव कर लेती है और पुनः उसी अवस्था में वापस नहीं आती है। तब ऐसे परिवर्तन को रासायनिक परिवर्तन कहा जाता है।

उदाहरण :- लकड़ी का जलना, मोमबत्ती का जलना, अमरूद का पकना केले का पीला होना आदि।

(ii) पारदर्शी एवं अपारदर्शी में उदाहरण सहित अंतर लिखिए।

उत्तर:- पारदर्शी वस्तुएँ:- पारदर्शी वस्तुएँ वे होती हैं जिनके आर पार देखा जा सकता है या प्रकाश की किरणें आर-पार जा सके पारदर्शी वस्तुएँ कहलाती हैं। जैसे काँच, प्लास्टिक की पन्नी, पानी आदि।

अपारदर्शी वस्तुएँ :- ऐसी वस्तुएँ जिनके आर-पार देखना संभव न हो या प्रकाश की किरणें जिनके आर पार न जा सके, ऐसी वस्तुओं को अपारदर्शी वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- लकड़ी, पत्थर आदि।

प्रश्न 5 :- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(i) मछलियाँ जल में रहने के लिए अनुकूलित है जबकि ऊँट मरुस्थल में रहने के लिए अनुकूलित है। बताइए यह कैसे संभव है?

उत्तर :- मछली और ऊँट दोनों प्राणी अपने अपने परिवेश में रहने के लिए अनुकूलित होते हैं। जैसे- मछली का शरीर धारा रेखीय होता है जोकि चिकने शल्कों से ढका होता है। ये शल्क मछली को सुरक्षा प्रदान करते हैं। मछली के गिल अर्थात क्लोम पाए जाते हैं जो कि श्वास लेने में सहायता करते हैं। मछलियों में पंख एवं पूछ चपटी होती हैं जो जल के अंदर दिशा परिवर्तन और संतुलन बनाए रखने में सहायता करती है। इस तरह मछली आसानी के साथ में जल में रह सकती है।
ऊँट मरुस्थल में रहने के लिए अनुकूलित होता है. इसके पैर लंबे और गद्देदार होते हैं जिससे पैर रेत में नहीं बसते हैं और उसका शरीर रेत की गर्मी से दूर रहता है। ऊँट बहुत कम मूत्रोत्सर्जन करता है एवं उसका मल काफी शुष्क का होता है। पसीना इसे नहीं आता है अर्थात शरीर से जल की बहुत कम हानि होती है इसलिए बिना जल के वह कई दिनों तक रेगिस्तान में रह सकता है।

(ii) पानी का स्वरूप : पानी तीन प्रकार से आसपास देखने को मिलता है। निम्न को उनके स्वरूपों के अनुसार छाँटकर लिखिए–

बादल, बारिश, नदी, समुद्र, ओला, ओले के साथ वर्षा, बर्फ, हिमनद, तालाब, आँसू , ओस, कोहरा, झील, भाप, नल का पानी, पसीना।

टीप :- भरी हुई तालिका एवं चित्र नीचे दिया गया है।

प्रश्न 6 :- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(i) सैनिक पुल पर मार्च पास्ट क्यों नहीं करते? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :- सैनिक पुल पर अक्सर मार्च पास्ट नहीं करते क्योंकि पुल खोखला होता है। मार्च पास्ट से पदचाप की ध्वनि दूर तक सुनाई देती है जिससे दुश्मनों को सैनिकों के आने का आभास हो सकता है और शत्रु सतर्क हो सकते हैं। इसलिए सैनिक पुल पर मार्च पास्ट नहीं करते।

(ii) एक पौधा लीजिए उसके ऊपर एक पारदर्शी पर बाँध दीजिए। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। इसमें..

टीप :- चित्र नीचे दिया गया है।

आपने क्या क्या परिवर्तन देखा? लिखिए।

उत्तर :- हमने देखा कि पौधा को मुरझा चुका है, पत्तियाँ सीधी तनी न होकर नीचे झुकने लगी है। धीरे-धीरे करके कुछ दिन बाद पौधा मरने लगा है।

पन्नी में क्या हुआ है?

उत्तर :- पन्नी की सतह पर जल की बारीक बारीक जल की बूंदे जमा हो चुकी है।

आप इसका कारण सोचकर लिखिए।

उत्तर :- पन्नी की सतह पर जल की बारीक बारीक बूंदे आने का कारण यह है पत्तियों से जल का वाष्पीकरण हुआ है जो कि पन्नी की सतह पर जमा हो गया।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड 'ब'

प्रश्न 7:- आपके एवं आपके परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले जल की मात्रा की गणना –

(i) नीचे दी गई सूची अनुसार व्यय किए गए जल की कुल मात्रा की गणना कीजिए–

टीप :– भरी हुई सूची नीचे दी गई है, इसके अनुसार उदाहरण रूप में उत्तर दिए गए हैं.

(ii) वर्ष 2021 में आपके परिवार द्वारा व्यय किए जाने वाले जल की मात्रा लिखिए।

उत्तर :- वर्ष 2021 में हमारे परिवार द्वारा व्यय किए जाने वाले जल की मात्रा लगभग 1,37,984 लीटर है।

(iii) जल को बचाने के लिए आप क्या क्या प्रयास करेंगे?

उत्तर :- जल को बचाने के लिए हम अनावश्यक जल के प्रयोग को रोकेंगे। नहाने, कपड़े धोने इत्यादि में उपयोग किए जाने वाले जल की मात्रा को घटायेंगे। अनावश्यक जल को न बहाते हुए बगीचे में सिंचाई करेंगे जिससे बागवानी की जा सके।

(iv) पृथ्वी पर कुल कितने प्रतिशत जल पीने योग्य है? पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।

टीप :- पाई चार्ट का चित्र नीचे दिया गया है।

(iv) प्रदूषण जल प्रदूषण के कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर :- (1) जल स्त्रोत के किनारे कपड़े धोना।

(2) जल स्रोत में पशुओं को नहलाना.

(ब) आप और आपका मित्र मैदान में खड़े होकर अपनी एवं मित्र की छाया की लंबाई लिखिए तथा होने वाले परिवर्तनों को अपने शब्दों में लिखिए।

आपकी वास्तविक लंबाई 125 से.मी.

आपके मित्र की वास्तविक लंबाई 130 से.मी.

टीप :- भरी हुई तालिका का चित्र नीचे दिया गया है।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

  • img

    uttam kashyap

    Posted on March 08, 2021 12:03AM

    Reply

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe