An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा- 1 Maths (गणित) पाठ 1 'आकृतियाँ और स्थान,' | 'अरब और ऊँट' की कहानी से 'अंदर बाहर' की समझ

कक्षा पहली सभी कक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण कक्षा होती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि यह किसी विद्यार्थी की नींव होती है। इस कक्षा में यदि विद्यार्थी के लिए रखी गई मूलभूत दक्षताओं (Core competencies) को प्राप्त कर लेता है तो आगामी कक्षा में जो भी अवधारणाएँ (concepts) रखी गई होती हैं, वे सरलता और सहजता के साथ उन्हें ग्रहण कर सकते हैं। यदि कक्षा एक में रखी गई अवधारणाओं अर्थात जो मूलभूत दक्षता हैं उन्हें बालक नहीं सीख पाया तो फिर अगली कक्षाओं में रखी गई विषयवस्तु को बिल्कुल भी सीख नहीं पाएगा और उस बालक का शिक्षा का स्तर नीचे रह जाएगा। अतः प्रत्येक विषय कक्षा पहली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस लेख में हम गणित विषय के chapter 1 पर बात करेंगे। प्रारंभ में विद्यार्थियों को 'आकृतियाँ और स्थान' (Shapes and locations') के अंतर्गत पहले भाग में 'स्थान की समझ (Sense of location)' की जानकारी प्रदान की गई है। जैसे पहला भाग है- 'अंदर-बाहर' ('Inside Out')। इस अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए विद्यार्थियों के लिए एक छोटी सी चित्रमय कहानी रखी गई है– 'अरब और ऊँट' (Arab and Camel ')। जैसा कि आप यहाँ पाठ के पहले पृष्ठ को देख पा रहे हैं।

इस पहले पृष्ठ में एक अरब 👳 (अरब देश का शेख) और ऊँट 🐪 की छोटी सी चित्रमय कहानी (Graphical story) है। इसके माध्यम से बच्चों को 'अंदर और बाहर' की अवधारणा से परिचय कराया जा सकता है।

कहानी कुछ इस तरह दी गई है–

एक अरब 👳 और उसका ऊँट 🐪।
सरदी का दिन था। अरब 👳 ऊँट 🐪 की पीठ पर बैठकर घूमने जा रहा था। रात को अरब 👳 ने अपना तंबू लगाया और उसके अंदर चला गया। ऊँट 🐪 को बाहर ही रहने दिया।

(ऊँट 🐪 ने कहा–) बाहर तो बहुत ठंड है क्या मैं अपनी गर्दन अंदर कर लूँ?

(अरब 👳 ने कहा-) ठीक है! तुम अपनी गर्दन अंदर कर लो।

नीचे दिए गए प्रश्न क्रमांक 2 पर चित्रकथा इस तरह से दी गई है।

(ऊँट 🐪 ने कहा–) बाहर तो बहुत ठंड है। क्या मैं अपनी आगे की टांगे अंदर कर लूँ?

(अरब 👳 ने कहा-) ठीक है! तुम अपनी आगे की टांगे भी अंदर कर लो।

(ऊँट 🐪 ने कहा–) बाहर तो बहुत ठंड है। क्या मैं अंदर आ जाऊँ,?

(अरब 👳 ने कहा-) अरे! नहीं, यह तंबू हम दोनों के लिए बहुत छोटा है।

(ऊँट 🐪 ने कहा–) इसलिए मैं अंदर आ रहा हूँ और तुम बाहर जाओ।

'अंदर-बाहर' की अवधारणा को भलीभाँति स्पष्ट करने के लिए टी. एल. एम.(Teaching Learning Material) का प्रयोग किया जा सकता है।

T.L.M का निर्माण हेतु प्रयुक्त सामग्री (Materials used to manufacture T.L.M.)

यहाँ 'अरब' (शेख) एवं 'ऊँट' के cutouts बनाए गए हैं जबकि 'तंबू' सफेद कागज से बनाया गया है।
इन्हें तैयार करने के लिए सिर्फ़ सफेद कागज, मोम कलर और मोटा कागज प्रयोग किया है।

T.L.M का प्रयोग कैसे करें? (How to use T.L.M?)

'अंदर' (inside) और 'बाहर' (outside) की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए जिस तरह से कहानी है, उसी प्रकार इन cutouts के माध्यम से प्रदर्शित करके बताया जा सकता है। शेख को तंबू के अंदर दिखाया जा सकता है। इसके पश्चात ऊँट अपनी गर्दन अंदर ले जाएगा, तत्पश्चात आगे की टांगे और फिर सीधे तंबू के अंदर चला जायेगा। अरब (शेख) को बाहर कर दिया जाएगा। इस स्पष्ट कर पाएंगे कि 'अंदर' क्या होता है और 'बाहर' क्या होता है।

उक्त के अलावा अब विद्यार्थियों को कक्षा के 'अंदर' एवं कक्षा के 'बाहर' का ज्ञान कराकर इस अवधारणा को स्पष्ट किया सकता है। इस तरह से विद्यार्थी पूर्णतः 'अंदर' और 'बाहर' की अवधारणा से अवगत हो पाएंगे। साथ ही 'अंदर' और 'बाहर' के लिए अंग्रेजी शब्द भी सिखाए जा सकते हैं। 'अंदर' के लिए 'In' या 'inside' और 'बाहर' के लिए 'Out' या 'outside' सिखाया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए 'Video' पर क्लिक करें और देखें किस तरह से T.L.M. का प्रदर्शन करते हुए 'अंदर-बाहर' की अवधारणा को स्पष्ट किया जा सकता है।

इन 👇 मजेदार पाठों को भी पढ़िये।
1. जिसने सूरज चाँद बनाया भावार्थ एवं अभ्यास
2. पाठ-19 दिन निकला 'बड़े सबेरे मुरगा बोला'
3. पुरानी कविता- पाठ 26 अम्मा (हमारे विद्यार्थी जीवन की याद)
4. कक्षा 1 गणित Chapter 1 TLM से 'अंदर-बाहर' की अवधारणा
5. Lesson 1 Let's Sing Class 1st English Reader
6. पाठ 2 'मेरा घर' (कक्षा-1) चित्र के द्वारा परिवार की समझ, छोटे बच्चों के लिए अभ्यास के प्रश्न

7. जिसने सूरज चाँद बनाया अध्यापन के महत्व बिन्दु।

कक्षा 2 के इन पाठों 👇 को भी पढ़ें।
1. 'प्रार्थना' एवं "अपने बारे में बताओ" - भाषा भारती कक्षा 2
2. पाठ 1 प्रातःकाल भाषा भारती (हिन्दी) कक्षा 2
3. 'आना मेरे गाँव' कविता का भावार्थ एवं अभ्यास

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




कक्षा- 1 Maths (गणित) पाठ 1 'आकृतियाँ और स्थान,' | 'अरब और ऊँट' की कहानी से 'अंदर बाहर' की समझ

कक्षा 1 math ,(गणित) में 'अंदर-बाहर'' की अवधारणा को भलीभाँति स्पष्ट करने के लिए टी. एल. एम.(Teaching Learning Material) का प्रयोग किया जा सकता है

Read more

Follow us

Catagories

subscribe