Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

मॉडल आंसर शीट विषय गणित कक्षा तीसरी वार्षिक परीक्षा 2021-22 || Modal Answer Sheet Maths Magic


मॉडल आंसर शीट विषय गणित कक्षा तीसरी वार्षिक परीक्षा 2021-22 || Modal Answer Sheet Maths Magic

उप शीर्षक:
वार्षिक परीक्षा 2021-22 की मॉडल आंसर शीट विषय - गणित का जादू कक्षा तीसरी सभी प्रश्नों के हल देखें।

बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1-10)

निर्देश- प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए।

प्रश्न 1. यह मेज का चित्र किस ओर देखकर बनाया गया है?
(A) ऊपर से
(B) नीचे से
(C) सामने से
(D) साइड से
हल - (A) उपर से

प्रश्न 2. 209, 207, 205 की अगली संख्या है-
(A) 209)
(B) 207
(C) 203
(D) 204
हल- (C) 203

प्रश्न 3. संख्या 103 को इस तरह भी लिखा जा सकता है-
(A) 10+3
(B) 100+3
(C) 1 +0+3
(D) 3+0+1
हल- (B) 100 +3

प्रश्न 4. 83 में से 35 निकाल देने पर मिलेगा-
(A) 48
(B) 118
(C) 84
(D) 108
हल- (A) 48

प्रश्न 5 - बच्चों के क्रिकेट मैच में एक टीम ने कुल 241 रन बनाये दूसरी टीम को जीतने के लिए कम से कम कितने रन बनाने होंगे।
(A) 243 रन
(B) 244 रन
(C) 245 रन
(D) 242 रन
हल - (B) 244 रन

प्रश्न 6. 4x10 का मतलब है।
(A) 4 को 10 बा जोड के रूप में लिखना।
(B) 10 को 4 बार जोड़ के रूप में लिखना।
(C) 4 को 4 बार जाड के रूप में लिखना।
(D) 10 को 10 बार जोड के रूप में लिखना।
हल (B) 10 को चार बार जोड़ के रूप में लिखना।

प्रश्न 7. पैटर्न की अगली संख्या है?।
2, 4, 6, .....
(A) 7
(B) 8
(C) 10
(D) 12
हल - (B) 8

प्रश्न 8. 2 लीटर से अधिक पानी आ सकता है-
(A) चम्मच में
(B) कटोरी में
(C) गिलास में
(D) बाल्टी में
हल - (D) बाल्टी में

प्रश्न 9. कक्षा में 48 पुस्तकें वितरण के लिए प्राप्त हुई। प्रत्येक बच्चे को 4-4 पुस्तक बाटी गई तो कक्षा में कितने बच्चों पुस्तक बॉटी गई?
(A) 8
(B) 12
(C) 16
(D) 24
हल (B) 12

प्रश्न 10. मेरे पास 50 रुपये के दो नोट है, बताओ मेरे पास कितने रूपये हैं?
(A) 100 रुपये
(B) 50 रुपये
(C) 200 रुपये
(D) 500 रूपये
हल - (A) 100 रुपये

वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 3 व 4
1. वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 3 विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण
2.वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 4 विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व पर्यावरण
3. विषय - अंग्रेजी मॉडल आंसर शीट कक्षा - 4

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-20)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए।

प्रश्न. 11- कम से कम कितने बिन्दुओं को मिलाकर एक तिकोन बनाया जा सकता है?
हल - कम से कम तीन बिन्दुओं को मिलाकर एक तिकोन बनाया जा सकता है।

प्रश्न 12. 888 में दहाई के स्थान पर आये 8 व सैकर्ड के स्थान पर आये 8 के स्थानीय मानों का जोड़ ज्ञात करें।
हल - 888 में दोनों 8 के स्थान के स्थानीय मान= दहाई स्थान का स्थानीयमान = 80
सैकड़ा स्थान का स्थानीयमान = 800
दोनों स्थानीय मानों का योग = 80+800 = 880
उत्तर = 880

प्रश्न 13. कंचन के बगीचे में 21 कलमी आम के पेड़ 109 दशहरी आम के पेड़ तथा 25 बनारसी आम के पेड लगे हैं। बताइये कंचन के बगीचे में सबसे अधिक कौन से आम के पेड लगे हैं? तथा यह बनारसी आम के पेड से कितने अधिक है?
हल - कंचन के बगीचे में सबसे अधिक दशहरी आम आम के पेड लगे हैं।
दशहरी आम के बनारसी आम से अधिक पेड़ = 109 - 25 =84
उत्तर = 84

प्रश्न 14. दो संख्याओं का योग 100 है। यदि पहली संख्या 55 है तो दूसरी संख्या क्या होगी?
हल- 100 - 55 = 45
उत्तर = 45

प्रश्न 15. खाली बॉक्स में कौन सी संख्या आयेगी?
हल-
24
X6
――
144
उत्तर = 144

प्रश्न 16. पैटर्न को पहचानकर अगली संख्या लिखिए।
1, 3, 5, 7 ...., ...., ......
हल- 9, 11, 13

प्रश्न 17. एक पौधे में एक जग पानी देना होता है। यदि एक बाल्टी में 10 जग पानी आता है। तो 20 पौधों को पानी देने के लिए कितने बाल्टी पानी लगेगा?
हल- 1 जग = 1 पौधा
10 जग = 1 बाल्टी
20 पौधों में 20 जग पानी लगेगा
10 जग = 1 बाल्टी इसलिए
इसलिए 20 जग = 2 बाल्टी
उत्तर- 2 बाल्टी

प्रश्न 18. 12 टाफियाँ 3 बच्चों बराबर बराबर बाँटी गई। प्रत्येक बच्चे को कितनी टाफियाँ मिली?
हल - 12 ÷ 3 = 4
उत्तर = 4

प्रश्न 19. एक बंदर 10-10 अंकों की छलांग लगाता है। वह 50 अंक के निशान पर बैठा है। बंदर को 80 अंक तक पहुँचने के लिए कितनी छलांग लगाना होगी?
हल- 50 || 60 || 70 || 80
.............1........2......3
उत्तर = 3

प्रश्न 20. दी गई आकृति में कितने आयत है? गिनकर लिखो।
हल- आठ आयत।

उत्तरीय प्रश्न (21-24)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए-

प्रश्न 21. संख्या 978 को विस्तारित रूप में लिखिए तथा संख्या में कितनी दहाइयाँ है?
बताइये-
हल - 978 = 200+70+ 8
संख्या 978 में 7 दहाईयाँ हैं।

प्रश्न 22. एक फूल को पंखुड़ियाँ है। फूलों के एक गुच्छे में 13 फूल है। इस गुच्छे में कुल कितनी पखुड़ियाँ है?
हल - 13 × 5 = 65
उत्तर = 65

प्रश्न 23. मिनी की माँ ने लड्डू बनाये और उन्हें बराबर साइज के डिब्बा में भरा-
डिब्बे (1) मे 8 लड्डू
डिब्बे (2) मे 20 लड्ड
डिब्बे (3) में 16 लड्डू
तो बताओ
(A) किस डिब्बे में सबसे ज्यादा लड्डू हैं?
हल - डिब्बे (2) में सबसे ज्यादा लड्डू हैं।
(B) सबसे अधिक व सबसे कम लड्डुओं का अंतर कितना है?
हल- 20- 8 = 12

प्रश्न 24. सारणी में अलग-अलग रंगों को पसंद करने वाले बच्चा की संख्या दी गई है।
रंग - पसंद करने वाले बच्चों की संख्या
लाल - 12
नीला - 17
पीला - 21
हरा - 15
(अ) सबसे अधिक पसंद किये जाने वाला रंग कौन सा है?
(ब) सबसे कम रंग पसंद करने वाले बच्चों की संख्या कितनी है?
(स) सभी रंगों को पसंद करने वाले बच्चों की कुल संख्या कितनी है।
हल- (अ) पीला
हल- (ब) लाल
हल- (स) 65

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस
6. 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन के माहों में बच्चों की उपस्थिति
7. प्रगति पत्रक में शिक्षक अभिमत कैसे लिखें?


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

9 + 7 = ?

You may also like

विषय - गणित कक्षा 3 री माॅडल आंसर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2025-26 (उत्तर सहित)

विषय - गणित कक्षा 3 री माॅडल आंसर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2025-26 (उत्तर सहित)

राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल द्वारा निर्धारित ब्लूप्रिंट पर आधारित कक्षा 3 गणित का अर्द्धवार्षिक परीक्षा मॉडल प्रश्न पत्र (बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान, अति लघु, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय) पूर्ण हल के साथ।

Read more
कक्षा 3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26  : ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र (हल सहित)

कक्षा 3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 : ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र (हल सहित)

कक्षा 3 गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा - गिनती, आकार और जोड़-घटाव पर ब्लूप्रिंट आधारित विस्तृत प्रश्न पत्र

Read more
कक्षा 3 गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 ब्लूप्रिंट आधारित पुनरावृत्ति अभ्यास प्रश्न पत्र

कक्षा 3 गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 ब्लूप्रिंट आधारित पुनरावृत्ति अभ्यास प्रश्न पत्र

कक्षा 3 गणित मेला अर्द्धवार्षिक परीक्षा पुनरावृत्ति प्रश्न पत्र सेट | समूहीकरण और टैली मार्क्स

Read more

Search Option

Follow us