Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

5th and 8th बोर्ड पैटर्न  परीक्षा 2022-23 || शासकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों की परीक्षा योजना || लिखित एवं प्रोजेक्ट वर्क

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

5th and 8th बोर्ड पैटर्न परीक्षा 2022-23 || शासकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों की परीक्षा योजना || लिखित एवं प्रोजेक्ट वर्क

बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में किए गए संशोधन के अनुक्रम में प्रत्येक अकादमिक वर्ष के अन्त में कक्षा 5 व 8 की नियमित परीक्षा आयोजित किए जाने का प्रावधान है।

1. म.प्र. राजपत्र दिनांक 02.03.2019 अनुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में किए गए संशोधन के अनुक्रम में प्रत्येक अकादमिक वर्ष के अन्त में कक्षा 5 व 8 की नियमित परीक्षा आयोजित किए जाने का प्रावधान है।

2. परीक्षा में निर्धारित अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले छात्रों को पुनः परीक्षा का अवसर दिए जाने तथा पुनः परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उसी कक्षा में रोके जाने (डिटेंशन पॉलिसी) का प्रावधान है।

3. कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में परीक्षा संपादित होगी।

4. परीक्षा योजना - परीक्षा के विभिन्न घटकों का अधिभार निम्नानुसार होगा-
○ अर्द्धवार्षिक परीक्षा - अधिभार 20 प्रतिशत (पूर्णाक 50)
○ वार्षिक परीक्षा (लिखित) - अधिभार 60 प्रतिशत (पूर्णांक 60)
○ वार्षिक परीक्षा (प्रोजेक्ट कार्य) - अधिभार 20 प्रतिशत (पूर्णाक 20)

5. शासकीय शालाओं हेतु अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा निर्मित कराए गए प्रश्नपत्रों एवं निर्धारित समय-सारणी अनुसार कराया जाएगा।

6. अशासकीय शालाओं द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन शाला स्तर पर राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्दिष्ट पाठ्यक्रम एवं ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र निर्मित कर राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार कराया जाएगा।

7. वार्षिक परीक्षा हेतु कक्षावार विषयवार निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार एटग्रेड (वर्तमान कक्षा) पाठ्य पुस्तकों के आधार पर लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न पत्रों का निर्माण राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कराया जाएगा।

8. वार्षिक परीक्षा हेतु विषयवार परीक्षा की योजना निम्नानुसार होगी-

प्राथमिक स्तर (कक्षा 5)

विषय लिखित परीक्षा पूर्णांक प्रोजेक्ट कार्य पूर्णांक
1. प्रथम भाषा विशिष्ट (हिन्दी / अंग्रेजी / मराठी / उर्दू) 60 20
2. द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी (अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों हेतु) 60 20
3. अतिरिक्त भाषा सामान्य हिन्दी (यदि मातृभाषा हिन्दी नहीं है) या सामान्य उर्दू / मराठी या अन्य आधुनिक भारतीय भाषाओं में से एक भाषा 60 20
4. गणित 60 20
5. पर्यावरण अध्ययन 60 20

(9) अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को द्वितीय भाषा के रूप में सामान्य हिन्दी एवं हिन्दी, उर्दू एवं मराठी माध्यम के विद्यार्थियों को द्वितीय भाषा के रूप में सामान्य अंग्रेजी का चयन करना अनिवार्य होगा। माध्यमवार भाषा चयन कक्षा 5 हेतु कुछ उदाहरण निम्न सारणी में दिए गए हैं -

माध्यम हिन्दी अंग्रेजी उर्दू मराठी
प्रथम भाषा हिन्दी विशिष्ट अंग्रेजी विशिष्ट उर्दू विशिष्ट मराठी विशिष्ट
द्वितीय भाषा अंग्रेजी सामान्य हिन्दी सामान्य अंग्रेजी सामान्य अंग्रेजी सामान्य
अतिरिक्त भाषा - - हिन्दी सामान्य हिन्दी सामान्य

(10) अतिरिक्त भाषा वैकल्पिक है लेकिन अतिरिक्त भाषा विषय लेने की स्थिति में प्राप्तांकों को वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन एवं परिणाम हेतु जोड़ा जाएगा।

(11) पूर्व माध्यमिक स्तर (कक्षा 8)

विषय लिखित परीक्षा पूर्णांक प्रोजेक्ट कार्य पूर्णांक
1. प्रथम भाषा विशिष्ट (हिन्दी / अंग्रेजी / मराठी / उर्दू) 60 20
2. द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को छोड़कर) अथवा सामान्य हिन्दी (अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों हेतु) 60 20
3. तृतीय भाषा संस्कृत / सामान्य हिन्दी / सामान्य उर्दू / सामान्य मराठी 60 20
4. गणित 60 20
5. विज्ञान 60 20
6. सामाजिक विज्ञान 60 20

(12) हिन्दी भाषा का अध्ययन अनिवार्य होगा। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी द्वितीय भाषा के रूप में सामान्य हिन्दी का अध्ययन करेंगे प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी या अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य किसी भारतीय भाषा का चयन किया जाता है तो द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी तथा तृतीय भाषा के रूप में सामान्य हिन्दी का अध्ययन अनिवार्य होगा।
माध्यमवार भाषा चयन कक्षा 8 हेतु कुछ उदाहरण निम्न सारणी में दिए गए हैं -

माध्यम हिन्दी अंग्रेजी उर्दू मराठी
प्रथम भाषा हिन्दी विशिष्ट अंग्रेजी विशिष्ट उर्दू विशिष्ट मराठी विशिष्ट
द्वितीय भाषा अंग्रेजी सामान्य हिन्दी सामान्य अंग्रेजी सामान्य अंग्रेजी सामान्य
तृतीय भाषा संस्कृत / उर्दू / मराठी संस्कृत / उर्दू / मराठी हिन्दी सामान्य हिन्दी सामान्य

13. वार्षिक परीक्षा हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम एवं प्रोजेक्ट कार्यों की सूची पृथक से जारी की जाएगी।

14. प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा में पूर्णांक 60 एवं प्रोजेक्ट कार्य हेतु पूर्णांक 20 होंगे।

15. वार्षिक परीक्षा उपरान्त कक्षोन्नति हेतु परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा (बाह्य मूल्यांकन) एवं प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) में पृथक-पृथक न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

16. प्रत्येक विषय के बाह्य एवं आंतरिक मूल्याकन में न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षाफल घोषणा के उपरान्त अनुत्तीर्ण विषयों में अतिरिक्त शिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं लगभग दो माह की कालावधि में पुनः परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाएगा। पुनः परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को उसकी अध्ययनरत कक्षा में ही वापस रोका जाएगा।

17. परीक्षा शुल्क - परीक्षा आयोजन हेतु आवश्यक प्रक्रियागत व्यय यथा प्रश्नपत्र- मुद्रण, वितरण, मूल्यांकन, प्रगति पत्रक तैयार करना, परीक्षा पोर्टल संचालन आदि कार्यों हेतु कक्षावार एवं छात्रवार निम्नानुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान शाला द्वारा परीक्षा पोर्टल पर छात्रों के पंजीयन के दौरान ऑनलाईन पेमेंट गेटवे प्रक्रिया से किया जाएगा -
कक्षा 5 हेतु रू. 50/- प्रतिछात्र
कक्षा 8 हेतु रू. 100/- प्रतिछात्र

18. परीक्षा पद्धति से परिचय कराने तथा विद्यार्थियों को अभ्यास के अधिक अवसर देने हेतु विगत वर्षों के प्रश्नपत्र प्रोजेक्ट कार्य तथा प्रश्नबैंक शीघ्र ही समस्त सबंधित शालाओं को उपलब्ध कराये जायेंगे।

19. बोर्ड पैटर्न पर वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन माह फरवरी / मार्च 2023 में किया जाएगा। इस हेतु समय सारणी पृथक से जारी की जायेगी।

20. वार्षिक परीक्षा का आयोजन माह मार्च / अप्रैल 2023 में किया जाना संभावित है इस हेतु समय-सारिणी पृथक से जारी की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के 12 सितंबर 2022 की दिशा निर्देश को नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर अवलोकन करें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता
7. स्थानान्तरण नीति 2022


उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के नीले/पर्पल बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF (doc1)
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/45EeniqCqpI

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us