An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Practice Question Paper Social Science Class 7th Annual Exam 2023 || सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. 'लाहौरी' किस भाषा का प्राचीन नाम है?
(अ) तमिल
(ब) बंगाली
(स) हिन्दी
(द) पंजाबी
उत्तर– पंजाबी।

प्रश्न 2. इनमें से कौन सा राजवंश बंगाल से सम्बन्धित है?
(अ) राष्ट्रकूट
(ब) चोल
(स) पाल
(द) चौहान
उत्तर– पाल।

प्रश्न 3. इब्नबतूता .......... देश से भारत आया।
(अ) मोरक्को
(ब) लीबिया
(स) सूडान
(द) मिश्र
उत्तर– मोरक्को।

प्रश्न 4. आसफ जाह ने हैदराबाद राज्य की स्थापना ............... में की।
(अ) 17 वीं शताब्दी
(ब) 18 वीं शताब्दी
(स) 19 वीं शताब्दी
(द) 20 वीं शताब्दी
उत्तर– 18 वीं शताब्दी।

प्रश्न 5. इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?
(अ) पादप-वृद्धि
(ब) जनसंख्या वृद्धि
(स) फसल वृद्धि
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– जनसंख्या वृद्धि।

प्रश्न 6. इनमें से कौन सी पृथ्वी की सबसे भीतरी परत है–
(अ) पर्पटी
(ब) मैंटल
(स) क्रोड
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– क्रोड।

प्रश्न 7. हिमनद की निक्षेपण विशेषता है–
(अ) बाढ़कृत मैदान
(ब) पुलिन
(स) हिमोढ़
(द) डेल्टा
उत्तर– हिमोढ़।

प्रश्न 8. उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर है–
(अ) बन्दर
(ब) जिराफ
(स) ऊँट
(द) जेबरा
उत्तर– बन्दर।

प्रश्न 9. इनमें से कौन सा संचार का माध्यम है?
(अ) फ्रीज
(ब) मिक्सी
(स) टी.वी.
(द) ए.सी.
उत्तर– टी.वी।

प्रश्न 10. भारत के किसी भी चुनाव में मत देने के लिए कितनी न्यूनतम आयु आवश्यक है?
(अ) 15 वर्ष
(ब) 18 वर्ष
(स) 21 वर्ष
(द) 25 वर्ष
उत्तर– 18 वर्ष।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. सर्वक्षेत्रीय साम्राज्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– सर्वक्षेत्रीय साम्राज्य से तात्पर्य उस साम्राज्य से है जो अनेक क्षेत्रीय राज्यों को मिलाकर बना हो। जैसे– सल्तनत साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, चोल साम्राज्य और तुगलक साम्राज्य इत्यादि।

प्रश्न 12. जिस तरह के पंचायती चुनाव हम आज देखते हैं, उनसे उत्तरमेरूर के 'चुनाव' किस तरह से अलग थे?
उत्तर– वर्तमान समय के पंचायत चुनाव सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर होते हैं जिसमें मतदाता अपनी पसन्द के उम्मीदवार को अपना मत देता है, जबकि उत्तरमेरूर के चुनाव लॉटरी पद्धति पर आधारित थे। चुनाव पूर्णरूप से उम्मीदवारों के भाग्य पर निर्भर था।

प्रश्न 13. मराठा शासक दक्कन के पार विस्तार क्यों करना चाहते थे?
उत्तर– मराठा शासक अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहते थे क्योंकि–
1. मराठा शासकों को दक्कन के पार से संसाधनों की आशा थी क्योंकि उनके द्वारा किये गये युद्धों में उन्हें असीम धन-धान्य प्राप्त हुआ था।
2. मराठा शासक अधिक से अधिक चौथ तथा सरदेशमुखी वसूल करना चाहते थे।

प्रश्न 14. एक मुगल चारबाग की क्या खास विशेषताएँ हैं?
उत्तर– मुगल चारबाग की विशेषताएँ निम्न हैं–
1. चारबाग चार समान हिस्सों में बँटे होते थे।
2. यह बाग दीवारों से घिरे होते थे।
3. बाग कृत्रिम नहरों द्वारा चार भागों में विभाजित आयताकार अहाते में स्थित थे।

प्रश्न 15. अवसादी शैल अवसाद से कैसे बनती हैं?
उत्तर– किसी स्थान पर अवसाद की परतें एक-दूसरे पर जमा होती जाती हैं। ऊपरी परतों के दबाव और भार के कारण नीचे की परतें कठोर हो जाती हैं। इस प्रकार अवसादी शैलें बनती हैं।

प्रश्न 16. कुछ शैल छत्रक के आकार में क्यों होते हैं?
उत्तर– कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं, क्योंकि पवन शैल के ऊपरी भाग की अपेक्षा निचले भाग को आसानी से काटती है। इसलिए ऐसी,शैल के आधार संकीर्ण एवं शीर्ष विस्तृत होते हैं।

प्रश्न 17. जनसम्पर्क माध्यम क्या है?
उत्तर– समाचार-पत्रों, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं। ये सभी जनसम्पर्क माध्यम हैं।

प्रश्न 18. गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर– गंगा नदी के तट पर प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, पटना, हरिद्वार, भागलपुर, कोलकाता इत्यादि शहर स्थित हैं।

प्रश्न 19. सत्तारूढ़ दल से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– 'सत्तारूढ़' दो शब्दों से मिलकर बना है-सत्ता और आरूढ़। सत्ता का अर्थ शक्ति या शासन व्यवस्था और आरूढ़ का अर्थ आसीन होता है। अर्थात् जो वर्तमान में शासन व्यवस्था पर आसीन है, उसे सत्तारूढ़ कहते हैं। जो राजनीतिक दल शासन व्यवस्था सम्भाल रहा होता है, उसे सत्तारूढ़ दल कहा जाता है।

प्रश्न 20. 'तवा मत्स्य संघ' के संघर्ष का मुद्दा क्या था?
उत्तर– 'तवा मत्स्य संघ' के संघर्ष का मुद्दा लोगों के जीवन निर्वाह के लिए बाँध में मछलियाँ पकड़ने के काम को जारी रखने की अनुमति का था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर– दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों के प्रभावों का विवरण निम्नलिखित है–
1. मंगोलों का सामना करने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने एक विशाल स्थायी सेना खड़ी की।
2. खिलजी ने अपने सैनिकों के लिए सीरो नामक एक नया गैरिसन शहर बसाया।
3. सैनिकों को इक्ता के स्थान पर नकद वेतन देना तय किया।
4. मुहम्मद तुगलक ने कीमतों पर नियन्त्रण करने की जगह कुछ-कुछ आज की कागजी मुद्रा की तरह टोकन मुद्रा चलायी।

प्रश्न 22. बाबर और अकबर शासक बनने के समय आपकी ही उम्र के थे। कल्पना करें कि आपको पैतृक सम्पत्ति के रूप में एक राज्य प्राप्त होता है। आप अपने राज्य को स्थायी और समृद्ध कैसे बनायेंगे?
उत्तर– मैं अपने राज्य को स्थायी और समृद्ध बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाऊँगा–
1. मैं प्रशासन, राजस्व, सैनिक और व्यापार पर कड़ी नजर रखकर उसकी अव्यवस्था को सुधारूँगा।
2. किसान, शिल्पकार, कारीगरों जैसे आम लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास करूँगा।
3. मैं राज्य के दरबारियों में फैला भ्रष्टाचार समाप्त करूँगा।
4. अपने राज्य के विस्तार के लिए सुलह-ए-कुल की नीति का पालन करूँगा।
5. मैं नई युद्ध प्रौद्योगिकी तथा उद्योग-धन्धों के विस्तार को बढ़ावा दूँगा।

प्रश्न 23. शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ।
उत्तर– शंकुधारी वन उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों में पाए जाते हैं। शंकुधारी वन के चार उपयोग निम्नलिखित हैं–
1. इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है, जो सामान्य तथा अखबारी कागज बनाने के काम आती है।
2. नरम काष्ठ का उपयोग माचिस एवं पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता है।
3. इन वनों में रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू इत्यादि जानवर पाए जाते हैं।
4. इन वनों की लकड़ी ईंधन के साथ-साथ सजावट की वस्तुएँ बनाने के काम भी आती है।

प्रश्न 24. सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।
उत्तर– सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठा सकती है–
1. स्वास्थ्य केन्द्रों या चिकित्सा केन्द्रों में वृद्धि करके।
2. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रसार करके।
3. स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञान का प्रसार करके।
4. सरकार स्वास्थ्य की सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए बजट में वृद्धि करे।
5. सरकार प्रदूषण नियन्त्रण कानून लागू करे।
6. सरकार स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, पोषण इत्यादि की व्यवस्था में वृद्धि करे।
7. सरकार मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराये।
8. सफाई की उचित व्यवस्था करे।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

सामाजिक विज्ञान कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23 || Practice Question Paper Social Science Class 7th Annual Exam 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए कक्षा सातवीं की सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

पाठ - 1 'हजारों वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल' || सामाजिक विज्ञान कक्षा - 7 प्रश्नावली उत्तर सहित

सामाजिक विज्ञान कक्षा - 7 के पाठ - 1 'हजारों वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल' की प्रश्नावली उत्तर सहित पढ़ें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe