
Class 6th Model Question Paper Science Annual Exam 2023 || कक्षा 6 वीं मॉडल प्रश्न पत्र विज्ञान
वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. वे जन्तु जो अन्य जन्तुओं को खाते हैं, उन्हें ........... कहते हैं।
(अ) शाकाहारी जन्तु
(ब) माँसाहारी जन्तु
(स) सर्वाहारी जन्तु
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– माँसाहारी जन्तु।
प्रश्न 2. ........... रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं।
(अ) कार्बोहाइड्रेट तथा वसा
(ब) प्रोटीन
(स) विटामिन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– विटामिन।
प्रश्न 3. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन B
(स) विटामिन C
(द) विटामिन D
उत्तर– विटामिन C
प्रश्न 4. वे पदार्थ जिनसे वस्तुओं को आर-पार आसानी से नहीं देखा जा सकता, ............... कहलाते हैं।
(अ) पारदर्शी पदार्थ
(ब) अपारदर्शी पदार्थ
(स) पारभासी पदार्थ
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– पारभासी पदार्थ।
प्रश्न 5. समय का मात्रक है–
(अ) मीटर
(ब) किलोग्राम
(स) सेकण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– सेकण्ड।
प्रश्न 6. वे वस्तुएँ जो स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन नहीं करती हैं, उन्हें ........... कहते हैं।
(अ) दीप्त वस्तुएँ
(ब) अदीप्त वस्तुएँ
(स) पारदर्शी वस्तुएँ
(द) अपारदर्शी वस्तुएँ
उत्तर– अदीप्त वस्तुएँ।
प्रश्न 7. वे पदार्थ जो अपने अन्दर से विद्युत् धारा को प्रवाहित नहीं होने देते, .......... कहलाते हैं।
(अ) विद्युत रोधक
(ब) विद्युत् परिपथ
(स) विद्युत के चालक
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– विद्युत रोधक।
प्रश्न 8. प्रत्येक चुम्बक के .......... ध्रुव होते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– दो।
प्रश्न 9. गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप के ऊपर उठने का क्या कारण है?
(अ) संघनन
(ब) वाष्पन
(स) हिमीकरण
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– वाष्पन।
प्रश्न 10. वायुमण्डल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
(अ) नाइट्रोजन
(ब) हाइड्रोजन
(स) हीलियम
(द) ऑक्सीजन
उत्तर– ऑक्सीजन।
लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर– नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 12. पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक करेंगे?
उत्तर– पकाने से पहले दालों के नमूने से भूसे तथा धूल के कण निस्पावन विधि द्वारा पृथक करते हैं।
प्रश्न 13. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर– यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो, तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समान्तर शिरा-विन्यास होगा।
प्रश्न 14. आपने जिन अदीप्त वस्तुओं को देखा है, उनके नाम लिखिए।
उत्तर– अदीप्त वस्तुओं के नाम– वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुँआ, समतल काँच की शीट, कुहरा, छाता, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, सेलोफेन शीट, तार की जाली, चन्द्रमा आदि।
प्रश्न 15. छड़ चुम्बक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर– छड़ चुम्बक के ध्रुव सिरों के नजदीक होते हैं।
प्रश्न 16. एक जल की ठण्डी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूँदें देखेंगे। इसका कारण बताइए।
उत्तर– ठण्डी बोतल को मेज पर रखने से बोतल की बाहरी सतह, बोतल के आस-पास की बाहरी हवा को ठण्डा कर देती है। इसके फलस्वरूप जलवाष्प बोतल की सतह पर चारों ओर संघनित होकर जल बूँदों के रूप परिवर्तित हो जाती है।
प्रश्न 17. वायु के संघटक क्या हैं?
उत्तर– वायु के संघटक नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा धूल के कण हैं।
प्रश्न 18. लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
उत्तर– लाल केंचुए अजैविक अपशिष्ट जैसे– प्लास्टिक, पॉलीथीन, लोहे की छड़ आदि को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते।
प्रश्न 19. कम्पोस्टिंग किसे कहते हैं?
उत्तर– रसोईघर के अपशिष्ट तथा जीव एवं जन्तु के अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित करना, कम्पोस्टिंग कहलाता है।
प्रश्न 20. घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं?
उत्तर– घर में बचे हुए भोजन को जानवरों को खिला देते हैं अथवा कूड़ेदान में डाल देते हैं तथा कभी-कभी कम्पोस्ट बनाने में उपयोग करते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया कताई कहलाती है। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुन्ज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं, ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है। छोटे पैमाने पर कताई तकली तथा चरखा से की जाती है। वृहत् पैमाने पर कताई मशीनों की सहायता से की जाती है।
प्रश्न 22. कन्दुक-खल्लिका सन्धि क्या है?
उत्तर– कन्दुक-खल्लिका सन्धि में एक लम्बी अस्थि का गेंद की भाँति गोल सिरा एक दूसरी खल्लिका (गड्डा) आकार की खोखली अस्थि में टिका रहता है। इस प्रकार की सन्धि स्वतन्त्रतापूर्वक घूम सकती है। यह सन्धि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।
प्रश्न 23. घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जन्तुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है?
उत्तर– घास के मैदानी क्षेत्रों में शक्तिशाली शेर जैसे जन्तु तथा हिरण आदि जैसे कमजोर जन्तु रहते हैं। घास स्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या कम होती है। इसलिए शक्तिशाली जन्तु कमजोर जन्तुओं को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। हिरण जैसे जन्तुओं को अपने शिकारी से बचने के लिए तेज गति उसे शिकारी से दूर भागने में सहायक होती है। वृक्षों की संख्या कम होने से उन्हें भागने में आसानी रहती है।
प्रश्न 24. विद्युत् मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे– पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ के आवरण चढ़े होते हैं। क्या आप इसका कारण समझा सकते हैं?
उत्तर– रबड़ और प्लास्टिक विद्युत्-रोधक होते हैं, ये विद्युत् को अपने अन्दर से प्रवाहित नहीं होने देते हैं। अतः विद्युत् मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे– पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्लास्टिक अथवा रबड़ के आवरण चढ़ा देते हैं। इससे व्यक्ति (मिस्तरी) विद्युत् आघात से बच जाता है।
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments