An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



7th हिन्दी (Hindi) Model Question Paper (हल सहित) अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश — प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए -

प्रश्न 1. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए—
(A) स्त्रोत
(B) द्रष्टी
(C) ईर्ष्या
(D) दुजर्न
उत्तर— (C) ईर्ष्या

प्रश्न 2. दीपू पिकनिक के लिए कहां जा रहा था?
(A) साॅंची
(B) भोपाल
(C) विदिशा
(D) पचमढ़ी
उत्तर— (A) साॅंची

प्रश्न 3. कर्मवती कहाँ की रानी थी?
(A) झाँसी
(B) कालपी
(C) मेवाड़
(D) इन्दौर
उत्तर— (C) मेवाड़

प्रश्न 4. ग) तुलसीदास ने सन्त को किसके समान कहा है?
(A) कौआ
(B) हंस
(C) बगुला
(D) कोयल
उत्तर— (B) हंस

प्रश्न 5. गौरैया कैसे आँगन में फुदक रही है?
(A) साफ आँगन में।
(B) बड़े आँगन में।
(C) मटमैले आँगन में।
(D) हरे-भरे आँगन में।
उत्तर— (C) मटमैले आँगन में।

रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न

निर्देश― उपयुक्त शब्दों से नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
1. मैहर में माॅं शारदा का मन्दिर है।
2. शरीर पाॅंच विराट तत्वों से बना है।
3. डॉ. कलाम फुर्सत के क्षणों में रुद्रवीणा बजाते थे।
4. स्वाध्याय व्यक्ति को व्यर्थ विचलन और भटकाव से बचाता है।
5. अष्टांग योग का सातवाँ अंग ध्यान है।

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 1 या 2 शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 1. अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या है?
उत्तर— अबुल पकीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम

प्रश्न 2. हमें जीवों के प्रति किस तरह की भावना रखनी चाहिए?
उत्तर— मित्रता एवं दया की।

प्रश्न 3. 'दूध' का तत्सम शब्द क्या है?
उत्तर— दुग्ध

प्रश्न 4. "स्वराज्य की लड़ाई स्वराज्य मिलने पर ही समाप्त हो सकती है, बाई साहब।" यह कथन किसने किससे कहा?
उत्तर— मुन्दर ने लक्ष्मीबाई से।

प्रश्न 5. 'तम' प्रत्यय लगाकर दो शब्द बनाइए।
उत्तर— 1. सरल + तम = सरलतम 2. विशाल + तम = विशालतम

प्रश्न 6. गौरैया की आँखों और परों की तुलना किससे की गई है?
उत्तर— नीलम और सोने से।

लघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 2 से 3 वाक्यों में लिखिए।
प्रश्न 1. बिना अलार्म घड़ी के दादी सुबह कैसे उठ जाती थी?
उत्तर— दादी सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने रखे तकिए से सुबह उठने का समय कहकर सोती थीं। आश्चर्यजनक रूप से ठीक उसी समय पर प्रातः उनकी आँख स्वयं ही खुल जाती थी।

प्रश्न 2. यशोदा ने गोधन की कसम खाकर क्या कहा?
उत्तर— यशोदा ने गोधन की कसम खाकर कहा कि वह उसकी (कृष्ण की) माता है और वह (कृष्ण) उसका पुत्र है।

प्रश्न 3. नेहरूजी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद भस्म को कहाँ-कहाँ डाल देने की इच्छा व्यक्त की है?
उत्तर— नेहरूजी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद अपनी भस्म में से मुट्ठीभर गंगा में डालने तथा शेष हिस्से को भारत के उन खेतों में बिखेर देने की इच्छा व्यक्त की है, जहाँ भारतीय किसान अपनी जीतोड़ मेहनत से अन्न उपजाते हैं।

प्रश्न 4. विक्रमादित्य के चरित्र के कोई चार गुण लिखिए।
उत्तर— विक्रमादित्य अपनी न्यायप्रियता, बुद्धिमत्ता, विवेकपूर्ण निर्णय और प्रजापालन आदि के लिए इतिहास में अमर हैं।

प्रश्न 5. सुभाषचन्द्र बोस ने माण्डले जेल को तीर्थ स्थल क्यों कहा है?
उत्तर— सुभाषचन्द्र बोस ने माण्डले जेल को तीर्थ स्थल, इसलिए कहा है, क्योंकि वह जेल एक ऐसी जेल थी जहाँ भारत का एक महानतम् सपूत (लोकमान्य तिलक) लगातार छः वर्ष तक रहा था।

प्रश्न 6. 'प्राणायाम' से आप क्या समझते हो?
उत्तर— प्राणायाम शब्द संस्कृत के दो शब्दों • से मिलकर बना होता है-प्राण एवं आयाम । "प्राण" का अर्थ है "जीवन शक्ति" अर्थात् जिस शक्ति के रहते शरीर जीवित बना रहता है और "आयाम" का अर्थ है "विकास एवं नियन्त्रण"। अतः प्राणायाम शब्द का अर्थ हुआ, "जीवनी शक्ति को विकसित एवं नियन्त्रित करने की क्रिया।"

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 7 से 8 वाक्यों में लिखिए।
प्रश्न 1. गंगा नदी से नेहरूजी की कौन-कौन सी भावनाएँ लिपटी हुई हैं?
उत्तर— नेहरूजी ने गंगा को बेहद करीब से और लम्बे समय तक देखा है। इससे उनकी अनेकानेक भावनाएँ लिपटी हुई हैं। गंगा के प्राकृतिक सौन्दर्य, उसके पल-पल बदलते स्वरूप व पग-पग परिवर्तित होते मार्ग के मनोरम दृश्य सदैव स्मृति पटल पर ताजा रहते हैं। गंगा जनता की सर्वप्रिय नदी है। वह तो भारत की प्राचीन सभ्यता का प्रतीक रही है। वास्तव में, नेहरू जी के लिए गंगा मात्र एक नदी न होकर भूत को वर्तमान के मार्ग से होते हुए भविष्य को जोड़ने का एक जीवनदायक स्रोत है।

अथवा

सुभाषचन्द्र बोस ने लोकमान्य तिलक को विश्व के महापुरुषों की प्रथम पंक्ति में स्थान मिलने की सिफारिश क्यों की है?
उत्तर— सुभाषचन्द्र बोस ने सिफारिश की है कि लोकमान्य तिलक को विश्व के महापुरुषों की प्रथम पंक्ति में स्थान मिले क्योंकि लोकमान्य तिलक प्रतिकूल और शक्तिहारी वातावरण में भी 'गीता-भाष्य' जैसे महान दर्शन की रचना कर सके। उनमें प्रकाण्ड पाण्डित्य था, प्रबल इच्छाशक्ति थी। उनमें साधना की गहराई और सहनशीलता थी। वे बौद्धिक क्षमतावान एवं संघर्ष शक्ति से संयुक्त थे। उन्होंने बन्दीगृह के अन्धकारमय टिनों में अपनी मातृभूमि के लिए 'गीता-भाष्य' जैसे अतुलनीय ग्रन्थ की रचना भेंट स्वरूप प्रस्तुत की।

प्रश्न 2. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए—
नींद खुलना, नाक कटना, आँख का तारा, नौ दो ग्यारह होना, श्रीगणेश करना, प्राण मुरझा जाना।
उत्तर- (1) नींद खुलना— मोहन की नींद अब तो खुल जानी चाहिए, क्योंकि उस की असफलता का कारण उसकी लापरवाही है।
(2) नाक कटना— रामसरन एक इज्जतदार वकील है; उसके लड़के आवारा बन चुके हैं। उनके कारनामों से तो वकील साहब की नाक ही कट गयी है।
(3) आँख का तारा— आशीष इकलौता पुत्र होने से अपने माँ-बाप की आँखों का तारा है।
(4) नौ दो ग्यारह होना— सिपाही को आते देख, सड़क पर इकट्ठी भीड़ के लोग नौ दो ग्यारह होने लगे।
(5) श्रीगणेश करना— हम चाहते हैं कि अपने व्यवसाय का श्रीगणेश अब कर देना चाहिए।
(6) प्राण मुरझा जाना— अपनी परीक्षा का परिणाम अच्छा न होने से रवीन्द्र के प्राण मुरझा गये।

अथवा

सही जोड़ी मिलाइए—
(क) जिसके आने की तिथि मालूम न हो—(1) लम्बोदर (गणेश)
(ख) जिसके दस आनन हैं — (2) साक्षर
(ग) जो बहुत बोलता है — (3) संगीतज्ञ
(घ) जो पढ़ना-लिखना जानता है — (4) अतिथि
(ङ) जो संगीत जानता है — (5) वाचाल
(च) जिसका उदर लम्बा है — (6) दशानन (रावण)

उत्तर—
(क) जिसके आने की तिथि मालूम न हो — (4) अतिथि
(ख) जिसके दस आनन हैं — (6) दशानन (रावण)
(ग) जो बहुत बोलता है — (5) वाचाल
(घ) जो पढ़ना-लिखना जानता है। — (2) साक्षर
(ङ) जो संगीत जानता है — (3) संगीतज्ञ
(च) जिसका उदर लम्बा है — (1) लम्बोदर (गणेश)

प्रश्न 3. कम्प्यूटर पर निबंध लिखिए—
उत्तर—
प्रस्तावना—
देश का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। यहाँ उद्योग-धन्धे, बैंकें आदि सभी संस्थानों में कम्प्यूटर लगाने का दौर चल पड़ा है।

कम्प्यूटर क्या है? — कम्प्यूटर में यांत्रिक मस्तिष्क लगा हुआ है जो कम-से-कम समय में बिना किसी गलती के ज्यादा से ज्यादा गणना कर सकता है। कम्प्यूटर सर्वाधिक तीव्र, शुद्ध और उपयोगी गणना करने में सक्षम है। चार्ल्स बेबेज (Charles Babbage) ने 19वीं शताब्दी के आरम्भ में पहला कम्प्यूटर बनाया।

कम्प्यूटर के उपयोग — आज कम्प्यूटर का व्यापक रूप से प्रयोग हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में कम्प्यूटर फिट है।

बैंकिंग के क्षेत्र में — बैंकों में कम्प्यूटर पर लेन-देन का व्यवहार बड़ी आसानी से किया जा रहा है।

प्रकाशन का काम — समाचार और पुस्तकों के क्षेत्र में कम्प्यूटर से छपाई और प्रकाशन का काम किया जा रहा है।

सूचना और समाचार भेजने के क्षेत्र में — दूरसंचार की दृष्टि से कम्प्यूटर अति महत्त्वपूर्ण है।

डिजाइनिंग के क्षेत्र — कम्प्यूटरों से कारों, जहाजों, भवनों, बसों आदि के डिजाइन तैयार किये जा रहे हैं।
कला के क्षेत्र में, वैज्ञानिक खोजों के क्षेत्र में, औद्योगिक क्षेत्र में, युद्ध क्षेत्र में कम्प्यूटर मानव मस्तिष्क की तरह कार्य कर रहे हैं।

उपसंहार— कम्प्यूटर ने मनुष्य के जीवन व संसार को ही बदल दिया है।

अथवा

अपने मित्र के जन्मदिन पर बधाई पत्र लिखिए—
उत्तर—
63, कटंगी रोड, सिवनी (म. प्र.)
दिनांक : 21/12/2023
प्रिय मित्र गुरचरण,
जय हिन्द,
आज तुम्हारी 13 वीं वर्षगाँठ है। इसके लिए मैं तुम्हें जन्म दिवस की ढेर सारी बधाई देता हूँ। तुम दीर्घायु हो, स्वस्थ रहो, ऐसी मेरी कामना है। उपहार के रूप में, तुम्हारे लिए अपने छोटे भाई के द्वारा मिठाईयां और फल भेज रहा हूँ इसी के साथ तुम्हारा मनपसंद गिफ्ट भी है। आशा है तुम्हे पसंद आएगा। स्वीकार करियेगा।
तुम्हारा स्नेही
गणेश अंबर

प्रश्न 4. निम्न पंक्तियों का संदर्भ एवं प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए—
फूले कदम्ब
टहनी-टहनी में कन्दुक सम झूले कदम्ब
फूले कदम्ब।
सावन बीता
बादल का कोप नहीं रीता
जाने कब से वो बरस रहा
ललचाई आँखों से नाहक
जाने कब से तू तरस रहा
मन कहता है, छू ले कदम्ब
फूले कदम्ब
फूले कदम्ब।

उत्तर- सन्दर्भ— प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के दो कविताएँ नामक पाठ से ली गई हैं। इस कविता का नाम है 'फूले कदम्ब' तथा इसके रचयिता सुप्रसिद्ध कवि नागार्जुन हैं।

प्रसंग— इन पंक्तियों में बरसात के मौसम में प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन किया गया है।

व्याख्या— कवि कहता है कि वर्षाकाल में जीव-जन्तुओं के साथ-साथ वनस्पतियों में भी मानो नई जान आ गयी है। कदम्ब परिवर्तित मौसम में मदमस्त हो फलने-फूलने लगा है। वृक्ष की असंख्य शाखाओं के हिलने से ऐसा प्रतीत होता है मानो कदम्ब का पेड़ एक गेंद के समान झूल रहा है। अब सावन का माह भी गुजर चुका है, किन्तु ऐसा लगता है कि बादल का गुस्सा अभी भी थमा नहीं है। वह लगातार अपनी पूरी शक्ति से अब भी जल-वर्षा के लिए तैयार खड़ा है।
कवि आगे कहता है कि तू (बादल) बिना किसी अधिकार के, लालच भरी आँखों से जाने कब से उसे (कदम्ब) देखने के लिए तरस रहा है। तेरा मन कहता है कि तू कदम्ब को स्पर्श करके अपनी इच्छा को पूर्ण कर ले। कदम्ब तो फल-फूल रहा है।

अथवा

निम्न दोहे की संदर्भ एवं प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए—
एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय।
रहिमन मूलहिं सींचिबो फूले फलै अघाय॥

उत्तर- सन्दर्भ— सन्दर्भ-प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के 'नीति के दोहे' नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता कबीर हैं।

प्रसंग— प्रस्तुत दोहे में रहीम ने 'मूल' की महत्ता पर प्रकाश डाला है।

व्याख्या— रहीम कहते हैं कि जिस प्रकार वृक्ष के मात्र एक स्थान-मूल (जड़) को सींचने से पूरा पेड़ फलता-फूलता है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य को किसी एक मूल (आधार) को साधना चाहिए। एक मूल के साधने पर सब अपने आप ही सध जाते हैं अर्थात् सब कुछ प्राप्त हो जाता है। इसके विपरीत सबको साधने की हालत में सब कुछ चला जाता है अर्थात् कोई भी कार्य नहीं बनता।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के पाठों व प्रश्नोत्तर पढ़ें।
पाठ - 1 'हजारों वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल' (सामाजिक विज्ञान कक्षा - 7) प्रश्नावली उत्तर सहित

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 7 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. विज्ञान - पाठ 1 'पादपों में पोषण' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. विज्ञान - पाठ 2 'प्राणियों में पोषण' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

कक्षा 7 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 "मेरी भावना" भावार्थ, बोधप्रश्न एवं भाषा अध्ययन
2. 'मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है।'

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




पाठ - 1 "मेरी भावना" कविता का सारांश एवं भावार्थ, बोध-प्रश्न एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण) || जुगलकिशोर "युगवीर"

कक्षा सातवीं भाषा भारती के पाठ - 1 "मेरी भावना" कविता का सारांश एवं भावार्थ, बोध-प्रश्न एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe