An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Practice Question Paper Science Class 7th Annual Exam 2023 || विज्ञान कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. ऐसे पादप जो अपना भोजन परपोषी पादपों से प्राप्त करते हैं, .................. कहलाते हैं।
(अ) परजीवी
(ब) मृतजीवी
(स) सहजीवी
(द) कीटभक्षी
उत्तर– परजीवी।

प्रश्न 2. जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है–
(अ) आमाशय
(ब) ग्रासिका
(स) क्षुद्रांत्र
(द) बृहदांत्र
उत्तर– बृहदांत्र।

प्रश्न 3. 30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा–
(अ) 80°C
(ब) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
(स) 20°C
(द) 30°C तथा 50°C के बीच
उत्तर– 30°C तथा 50°C के बीच।

प्रश्न 4. जल धारण क्षमता सबसे अधिक होती है–
(अ) बलुई मृदा में
(ब) मृण्मय मृदा में
(स) दुमटी मृदा में
(द) बालू और दुमट के मिश्रण में
उत्तर– दुमटी मृदा में।

प्रश्न 5. उच्छवसन के समय पसलियाँ–
(अ) बाहर की ओर गति करती हैं
(ब) नीचे की ओर गति करती हैं
(स) ऊपर की ओर गति करती हैं
(द) बिल्कुल गति नहीं करती हैं
उत्तर– नीचे की ओर गति करती हैं।

प्रश्न 6. मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें–
(अ) छाया में रखकर
(ब) मंद प्रकाश में रखकर
(स) पंखे के नीचे रखकर
(द) पॉलीथीन की थैली में रखकर
उत्तर– मंद प्रकाश में रखकर।

प्रश्न 7. परिपक्व होने पर अंडाशय विकसित हो जाता है–
(अ) बीज में
(ब) पुंकेसर में
(स) स्त्रीकेसर में
(द) फल में
उत्तर– फल में।

प्रश्न 8. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी–
(अ) 100 km
(ब) 25 km
(स) 15 km
(द) 10 km
उत्तर– 25 km.

प्रश्न 9. दो या अधिक विद्युत् सेलों के संयोजन को ........... कहते हैं।
(अ) फ्यूज
(ब) परिपथ
(स) बैटरी
(द) चुम्बक
उत्तर– बैटरी।

प्रश्न 10. बिम्ब के बड़े साइज का आभासी प्रतिबिम्ब बनाया जा सकता है–
(अ) अवतल लेंस द्वारा
(ब) अवतल दर्पण द्वारा
(स) उत्तल दर्पण द्वारा
(द) समतल दर्पण द्वारा
उत्तर– अवतल दर्पण द्वारा।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरन्त प्राप्त होती है?
उत्तर– ग्लूकोस का कोशिकाओं में पहुँचकर ऑक्सीकरण हो जाता है, जिससे शरीर की जैविक क्रियाओं के लिए तुरन्त ऊर्जा प्राप्त हो जाती है।

प्रश्न 12. उदासीनीकरण के प्रक्रम को एक उदाहरण देते हुए समझाइए।
उत्तर– जब किसी अम्ल और किसी क्षारक को मिलाते हैं, तो उदासीनीकरण की अभिक्रिया होती है। इस प्रक्रम में ऊष्मा निर्मुक्त होने के साथ-साथ लवण और जल बनते हैं।
उदाहरण– हाइड्रोक्लोरिक अम्ल + सोडियम हाइड्रॉक्साइड (क्षारक) → सोडियम क्लोराइड (लवण) + जल + ऊष्मा
HCl + NaOH → NaCl + H2O + ऊष्मा

प्रश्न 13. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है?
उत्तर– रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु में आर्द्रता (नमी) की मात्रा बहुत कम होती है जबकि समुद्र तटीय क्षेत्रों में वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक होती है, जो जंग लगने के लिए आवश्यक है। अतः रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगती है।

प्रश्न 14. मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?
उत्तर– पवन, वर्षा, ताप प्रकाश आर्द्रता कुछ जलवायवी कारक हैं जो मृदा को प्रभावित करते हैं। मृण्मय मृदा में बारीक कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है। इस मृदा की जल धारण क्षमता अच्छी है। यह मृदा ह्यूमस से समृद्ध और अत्यधिक उर्वर होती है। अतः यह फसलों के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 15. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?
उत्तर– वाष्पोत्सर्जन से चूषण अभिकर्षण बल उत्पन्न होता है जिसके कारण मूलों द्वारा अवशोषित जल तने और पत्तियों तक पहुँचता है। यह पादपों का ठण्डा भी रखता है।

प्रश्न 16. खण्डन विधि को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर– खण्डन विधि से अलैंगिक प्रजनन सामान्य रूप से एक कोशीय जीवों में होता है। इस विधि में जीव का शरीर दो भागों में टूट जाता है। इसमें अनुकूल परिस्थिति में परिपक्व कोशिका का केन्द्रक दो भागों में विभाजित हो जाता है। इसके पश्चात कोशिका द्रव्य भी दो भागों में विभाजित होकर दो कोशिकाओं को जन्म देता है जो स्वतन्त्र रूप से वृद्धि करते हैं।
उदाहरण– जलाशयों में शैवाल जल और पोषक तत्व पाकर दो या दो से अधिक खण्डों में विखण्डित हो जाते हैं। ये खण्ड नये जीवों में वृद्धि कर जाते हैं। प्रक्रम निरंतर चलता ही रहता है।

प्रश्न 17. विद्युत् धारा के चुम्बकीय प्रभाव से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– जब किसी तार से विद्युत् प्रवाहित होती है, तो वह चुम्बक की भाँति व्यवहार करता है। इसे विद्युत् धारा का चुम्बकीय प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न 18. उत्तल दर्पण के उपयोग लिखिए।
उत्तर– ट्रकों, बसों तथा कारों में ड्राइवर सीट के पास उत्तल दर्पण लगाते हैं, जिससे कि ड्राइवर अधिक क्षेत्र में फैली हुई वस्तुओं के प्रतिबिम्ब एक साथ देख सकें।

प्रश्न 19. वायवीय और अवायवीय श्वसन में क्या होती है?
उत्तर– वायवीय और अवायवीय श्वसन में निम्नलिखित समानताएँ होती हैं–
1. वायवीय तथा अवायवीय दोनों श्वसन में भोजन का विखण्डन होता है।
2. दोनों प्रकार के श्वसन के द्वारा ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

प्रश्न 20. रासायनिक परिवर्तन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर– ऐसे परिवर्तन को जिसमें एक पदार्थ से दूसरा नया पदार्थ बन जाता है, रासायनिक परिवर्तन कहते हैं। इस परिवर्तन के पश्चात् पदार्थ अपने पुराने गुणों को खो देता है। उदाहरण– लोहे में जंग लगना, दूध से दही बनना आदि।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. हरे पादप में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर– पत्तियाँ पादप की खाद्य फैक्ट्रियाँ हैं। पादपों में खाद्य पदार्थों का संश्लेषण उनकी पत्तियों में होता है। मृदा में उपस्थित जल एवं लवण जड़ों द्वारा अवशोषित किये जाते हैं तथा तने के माध्यम से वाहिकाओं द्वारा पत्तियों तक पहुँचते हैं। पत्तियों में सूक्ष्म रन्ध्र होते हैं, जो वायुमण्डल की कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं तथा पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा संग्रहण करने में पत्तियों की सहायता करता है। पत्तियों में संग्रहित सौर ऊर्जा का उपयोग जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड से खाद्य संश्लेषण में होता है।

प्रश्न 22. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर– कई परतों से बने वस्त्र में उसकी परतों के बीच में वायु की परतें विद्यमान रहती है। वायु ऊष्मारोधी होती है। यह वायु हमारे शरीर की ऊष्मा को ठण्डे परिवेश की ओर विकरित होने से रोकती है। चूँकि एक मोटे वस्त्र की अपेक्षा उसी मोटाई का कई परतों से बना वस्त्र अधिक मात्रा में ऊष्मा को विकरित होने से रोक सकेगा। अत: यह वस्त्र हमें अधिक उष्णता प्रदान करेगा।

प्रश्न 23. जब हम अत्यधिक धूल भरी वायु में साँस लेते हैं, तो हमें छींक क्यों आ जाती है?
उत्तर– धूल भरी वायु में अनेक प्रकार के अवांछित कण जैसे धूम्र, धूल, परागकण आदि रहते हैं। जब हम अन्तःश्वसन करते हैं, तो ये कण हमारी नासा-गुहा के रोमों द्वारा अन्दर जाने से रोक दिये जाते हैं। यद्यपि कभी-कभी ऐसे कण नासा गुहा के जाकर नासा गुहा की कोमल परत को उत्तेजित कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हमें छींक आती है। छींकने से अवांछित कण वायु के साथ बाहर निकल आते हैं।

प्रश्न 24. हृदय के कार्य बताइए।
उत्तर– हृदय के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं–
1. हृदय शरीर के समस्त अंगों एवं कोशिकाओं में शुद्ध रक्त प्रवाहित करता है।
2. अशुद्ध रक्त को अंगों से एकत्रित करके फेफड़ों, वृक्क एवं यकृत में शुद्ध होने के लिए प्रवाहित करता है।
3. हृदय रक्त के माध्यम से सभी कोशिकाओं को जल एवं अन्य उपयोगी पदार्थों का संवहन करता है।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Follow us

Catagories

subscribe