An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी विशिष्ट कक्षा 7 वीं अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र 2022-23 || Practice Question Paper Hindi Vishisht Class 7th Annual Exam 2023

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. इन्दौर शहर के राजवाड़ा में राजभवन है–
(अ) लोकमाता अहिल्याबाई का
(ब) लक्ष्मीबाई का
(स) सुभद्रा कुमारी का
(द) दुर्गावती का
उत्तर– लोकमाता अहिल्याबाई का।

प्रश्न 2. कर्मवती कहाँ की रानी थी?
(अ) झाँसी
(ब) कालपी
(स) मेवाड़
(द) इन्दौर।
उत्तर– मेवाड़।

प्रश्न 3. कवि के अनुसार कुल्हाड़ी को ............. सुगन्धित करता है।
(अ) फूल
(ब) चन्दन
(स) हवा
(द) भौंरा
उत्तर– चन्दन।

प्रश्न 4. कृष्ण को कौन चिढ़ा रहा है?
(अ) सुदामा
(ब) नन्द बाबा
(स) ग्वाल बाल
(द) बलराम
उत्तर– बलराम।

प्रश्न 5. डॉ. रमण को भौतिक विज्ञान का 'नोबल पुरस्कार' दिया गया–
(अ) सन् 1914 ई. में
(ब) सन् 1930 ई. में
(स) सन् 1931 ई. में
(द) सन् 1920 ई. में
उत्तर– सन् 1930 ई. में।

प्रश्न 6. 'राजा' शब्द का विलोम शब्द है–
(अ) रानी
(ब) राजकुमारी
(स) दासी
(द) नर्तकी
उत्तर– रानी।

प्रश्न 7. महाराजा अग्रसेनजी का जन्म भारत के किस राज्य में हुआ था?
(अ) पंजाब
(ब) कश्मीर
(स) हरियाणा
(द) राजस्थान
उत्तर– हरियाणा।

प्रश्न 8. अर्जुन को कर्म करने का उपदेश किसने दिया?
(अ) श्री राम
(ब) श्री कृष्ण
(स) बलराम
(द) पितामह भीष्म
उत्तर– श्री कृष्ण।

प्रश्न 9. महाराजा छत्रसाल की समाधि स्थित है–
(अ) पन्ना में
(ब) धुबेला में
(स) महेबा में
(द) उज्जैन में
उत्तर– धुबेला में।

प्रश्न 10. 'विदेश' शब्द में उपसर्ग है
(अ) व
(ब) वि
(स) विद
(द) विदे
उत्तर– वि।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. हमें जीवों के प्रति किस तरह की भावना रखनी चाहिए?
उत्तर– हमें जीवों के प्रति मित्रता व दया की भावना रखनी चाहिए।

प्रश्न 12. नेहरूजी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद भस्म को कहाँ-कहाँ डाल देने की इच्छा व्यक्त की है?
उत्तर– नेहरूजी ने अपनी वसीयत में मरने के बाद अपनी भस्म में से मुट्ठीभर गंगा में डालने तथा शेष हिस्से को भारत के उन खेतों में बिखेर देने की इच्छा व्यक्त की है, जहाँ भारतीय किसान अपनी जीतोड़ मेहनत से अन्न उपजाते हैं।

प्रश्न 13. नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवनरेखा क्यों कहा गया है?
उत्तर– नर्मदा नदी मध्यप्रदेश के एक बड़े भू-भाग से होकर गुजरती है। मध्य प्रदेश के कई छोटे-बड़े शहर इसके किनारे बसे हैं। अपने उद्गम स्रोत अमरकंटक से लेकर खम्भात की खाड़ी (गुजरात) तक के मार्ग में यह नदी मध्यप्रदेश की धरती को अपने जीवनदायक जल से अभिसिंचित करती है। फलस्वरूप इसे मध्यप्रदेश की जीवनरेखा कहा गया है।

प्रश्न 14. राखी पाकर हुमायूँ ने क्या निर्णय लिया?
उत्तर– राखी पाकर हुमायूँ ने मेवाड़ की रक्षा के लिए अपनी सेना भेजने का सेनापति को आदेश दिया।

प्रश्न 15. कवि वृन्द ने सज्जन पुरुष के स्वभाव की क्या विशेषता बताई है?
उत्तर– कवि वृन्द के अनुसार सज्जन पुरुष कभी भी, किन्हीं भी परिस्थितियों में अपनी सज्जनता का त्याग नहीं करते हैं।

प्रश्न 16. गोपी प्रात: कहाँ गई थी?
उत्तर– गोपी प्रातः नन्द बाबा के भवन (घर) गई थी।

प्रश्न 17. कवि का ठहरने से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– ठहरने से कवि का तात्पर्य है, गतिहीन हो जाना, किसी भी प्रकार की उन्नति से रहित। दूसरा अर्थ जीवन का रुक जाना भी होता है।

प्रश्न 18. लेखक ने छोटे जादूगर से पहली बार मिलने पर क्या पूछा?
उत्तर– लेखक ने छोटे जादूगर से पहली बार मिलने पर पूछा कि उस पर्दे में क्या है?

प्रश्न 19. "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" कब और क्यों मनाया जाता है?
उत्तर– 'रमण-प्रभाव' की खोज 28 फरवरी, सन् 1928 ई. में हुई थी। इसलिए इस महान् घटना की याद में 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 20. उपवन में सहसा हंस नीचे क्यों गिरा?
उत्तर– उपवन में सहसा ही हंस गिर पड़ा, क्योंकि शिकारी ने उसे बाण मारा। तेज बाण के प्रहार से उसका पंख आहत हो गया और वह घायल होकर गिर पड़ा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. अब्दुल कलाम को, "मिसाइल मैन" बनने की प्रेरणा कहाँ से मिली?
उत्तर– एक बार अब्दुल कलाम ने एक लेख अंग्रेजी समाचार-पत्र 'हिन्दू' में पढ़ा। उस लेख का शीर्षक था, "साफ्ट फायर"। इसका हिन्दी में अर्थ हुआ मन्त्रबाण। यह एक प्राचीन भारतीय अस्त्र का नाम है जिसका प्रयोग द्वितीय विश्व युद्ध में हुआ था। इस मन्त्रबाण ने उन्हें आगे चलकर 'अग्नि' मिसाइल बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अब्दुल कलाम और मिसाइल एक-दूसरे के पूरक हो गये, इसीलिए उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 22. सुभाषचन्द्र बोस के अनुसार अपने आपको बन्दी जीवन के अनुकूल बनाने के लिए स्वयं में क्या-क्या परिवर्तन लाने पड़ते हैं?
उत्तर– सुभाषचन्द्र बोस के अनुसार अपने आपको बन्दी जीवन के अनुकूल बनाने के लिए हमें स्वयं ही पिछली आदतों का त्याग करना होता है। स्वयं को पूर्ण स्वस्थ और फुर्तीला बनाना पड़ता है। प्रत्येक नियम को सिर झुकाकर मानना पड़ता है। आन्तरिक प्रसन्नता बनाये रखनी होती है। मानसिक सन्तुलन स्थिर रखना होता है।

प्रश्न 23. लक्ष्मीबाई के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर– महारानी लक्ष्मीबाई अपनी मातृभूमि से बहुत प्रेम करती हैं। वे उसकी आजादी की रक्षा में अपना सर्वस्व लुटा देती हैं। वे आजादी के लिए लगातार लड़ती रहती हैं। दृढ़ प्रतिज्ञ लक्ष्मीबाई हँसते-हँसते आजादी की बलि वेदी पर स्वयं को न्योछावर कर देती हैं। देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए सब कुछ त्यागने के लिए तत्पर रहती हैं।

प्रश्न 24. अहिल्याबाई ने राज्य की बागडोर किन परिस्थितियों में सँभाली?
उत्तर– भरतपुर के राजा सूरजमल ने मल्हार राव को वार्षिक कर नहीं दिया तो मल्हार राव ने भरतपुर पर आक्रमण कर दिया। तीन महीने तक चले इस भीषण युद्ध में अहिल्याबाई के पति खण्डेराव वीरगति को प्राप्त हुए। इस भीषण आघात से व्याकुल और आहत अहिल्याबाई ने जनकल्याण के लिए दृढ़तापूर्वक होल्कर राज्य की बागडोर अपने हाथों से सँभाली।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 7 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय General English (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय-हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023
5. मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 7 वार्षिक परीक्षा 2023

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




पाठ - 1 "मेरी भावना" कविता का सारांश एवं भावार्थ, बोध-प्रश्न एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण) || जुगलकिशोर "युगवीर"

कक्षा सातवीं भाषा भारती के पाठ - 1 "मेरी भावना" कविता का सारांश एवं भावार्थ, बोध-प्रश्न एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe