कक्षा-3 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 उत्तर शीट विषय पर्यावरण अध्ययन (हिन्दी माध्यम) | Answer Sheet Environmental Studies class- 3rd
पूर्णांक-60 समय - 2.5 घंटा
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
निर्देश- मही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए। अंक निर्धारित है।
प्र-1. सबसे अधिक पानी निम्न में से किस कार्य में लगता है?
(A) खेत में
(B) खाना बनाने में
(C) बर्तन धोने में
(D) गमले में
उत्तर― (A) खेत में
प्र-2. आपके परिवार का निम्न में से कौन सदस्य नहीं हो सकता है-
(A) माँ
(B) पिता
(C) दोस्त
(D) भाई
उत्तर― (C) दोस्त
प्र-3. दीपावली पर घर के दरवाजे को सजाने के लिए आप किस पेड़ के पत्तों का उपयोग करते हैं?
(A) आम
(B) नीम
(C) बरगद
(D) इमली
उत्तर― (A) आम
प्र-4. रात में जागने वाले जंतुओं में से इसके पंख पतली त्वचा के बने होते हैं वह जंतु है-
(A) चमगादड
(B) सांप
(C) बिल्ली
(D) चूहा
उत्तर― (A) चमगादड
प्र-5. दी गयी घड़ी में समय बताईए-
(A) 15:20
(B) 03:04
(C) 04:03
(D) 04:15
उत्तर― (D) 04:15
रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)
निर्देश― भीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक निर्धारित है।
प्र-6. बूंद बूंद से ही ....... भरता है।
प्र-7. ...... पेड़ के तने में छेद करता है।
प्र-8. रोज सबेरे जल्दी उठकर जी खेतों पर जाता।
नाम बताओ उसका जो फसले सभी उगाता।"
...........
प्र-9. जो व्यक्ति देख नहीं सकते हैं उन्हें पढ़ने में ....... लिपि मदद करती है।
प्र-10. जिसे सुनाई नहीं देता हम उससे ........ बात कर सकते हैं।
उत्तर― प्र-6. घड़ा प्र-7. कठफोड़वा प्र-8. किसान प्र-9. ब्रेल प्र-10. इशारों
अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 11-16)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक निधारित हैं।
प्र-11. हमारे घरों में बिना अनुमति के रहने वाले कोई चार जीवों के नाम लिखिए।
(जिनको हम अपने घर में नहीं रखना चाहते)
उत्तर― 1. चूहा 2. छिपकली 3. काकरोच 4. मक्खी
प्र-12. दो पेड़ों के नाम लिखिए, जिनको तने मोटे होते हैं।
उत्तर― 1. आम 2. जामुन
प्र-13. शौचालय की स्वच्छता के लिए आपको क्या-क्या उपाय करना चाहिए?
उत्तर― शौचालय की स्वच्छता के लिए हमें फिनाइल डालकर ब्रश से अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
प्र-14. पक्षियों की चोंच अलग अलग क्यों होती है?
उत्तर― पक्षियों की सोच उनके आहार अर्थात भोजन खाने की प्रक्रिया के कारण अलग-अलग होती है।
प्र-15. तुम्हारे घर के आस-पास के पेड़-पौधों को पानी कहाँ से मिलता है?
उत्तर― हमारे घर के आस-पास के पेड़ पौधों को पानी बरसात एवं सिंचाई से प्राप्त होता है।
प्र-16. नीचे दिए गए उपकरणों में उपयोग होने वाले ईधन का नाम लिखिए-
सिगड़ी, सोलर कुकर, हीटर, स्टोव
उत्तर― सिगड़ी ― कोयला, सोलर कुकर ― सूर्य प्रकाश, हीटर ― बिजली, स्टोव ― मिट्टी का तेल
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 17-22)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17. नीम के पेड़ की पत्तियां, निबोली व छाल का उपयोग किस कार्य में किया जाता है?
उत्तर― नीम के पेड़ की पत्तियां का खाज-खुजली दूर करने, निबोली का तेल निकालकर सखबुन बनाने और छाल का तेज बुखार को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है।
प्र-18. पानी कहाँ कहाँ से मिलता है?
उत्तर― पानी का उपयोग पीने, भोजन तैयार करने, कपड़े धोने, बगीचे में सिंचाई करने, पशुओं को नहलाने और खेती में सिंचाई करने के लिए किया जाता है।
प्र-19. अपने परिवार में आप किन-किन कार्यों को करके मदद करते है?
उत्तर― हम अपने परिवार में बड़े लोगों को पानी पिलाने, घर के लिए दुकान आदि से सामग्री लाने, वस्तुओं को साफ करने एवं सही जगह पर रखना तथा घर का कचरा साफ करने में मदद करते है।
प्र-20. लोगों को इशारों से बात करने की जरूरत कब पड़ती है और क्यों?
उत्तर― जब लोग सुन नहीं सकते ऐसी स्थिति में उनसे इशारों में बात करने की जरूरत पड़ती है।
प्र-21. यदि कम बारिश हो तो क्या होगा?
उत्तर― यदि बारिश कम हो तो फसलों की पैदावार बहुत कम होगी और अकाल भी पड़ सकता है।
प्र-22. तुम बड़ी उम्र वाले लोगों की मदद कैसे कर सकते हो? कोई तीन मदद लिखें।
उत्तर― 1. यदि बड़े उम्र के लोग प्यासे हैं तो उन्हें पानी पिलाते हैं।
2. यदि बड़े लोग घर का कोई सामान लाने को कहते हैं तो उन्हें हम लाकर देते हैं।
3. यदि बड़े बुजुर्ग चलने में असमर्थ हो तो उन्हें सहारा देते हैं।
दीर्घ जलरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23-26)
निर्देश- भीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23. आयु के अनुसार दिए वर्ग में कौन क्या खा सकता है और कौन क्या नहीं खा सकता, लिखिए।
वर्ग ―― क्या-क्या खा सकते है ― क्या-क्या नहीं खा सकते हैं
बच्चा ―
जवान ―
बुजुर्ग ―
उत्तर―
वर्ग ― बच्चा
क्या-क्या खा सकते है ― दूध, मसला अनाज
क्या-क्या नहीं खा सकते हैं ― भुट्टा, ककड़ी, चावल, रोटी।
वर्ग ― जवान
क्या-क्या खा सकते है ― भुट्टा, ककड़ी, चावल, रोटी आदि।
क्या-क्या नहीं खा सकते हैं ― सबकुछ खा सकते हैं।
वर्ग ― बुजुर्ग
क्या-क्या खा सकते है ― खिचड़ी, दूध, मसला अनाज।
क्या-क्या नहीं खा सकते हैं ― भुट्टा, ककड़ी, गाजर मूली
प्र-24. आपके दादा और नाना के जमाने के भोजन पकाने के बर्तनों और आज के बर्तनों में क्या अंतर है? पाँच अंतर बताएं।
उत्तर― 1. पहले के बर्तन मिट्टी, एवं मजबूत लोहा, पीतल, कासा के हुआ करते थे। आज के बर्तन स्टील के होते हैं।
2. बर्तनों में बड़े-बड़े हैंडल लगे होते थे। आज के बर्तनों में छोटे हैंडल लगे होते हैं।
3. पहले के जमाने में भोजन केवल बर्तनों में ही पकता था आज के जमाने में भोजन सोलर कुकर, कुकर इत्यादि में पकता है।
4. पहले के जमाने में मिट्टी के बर्तनों में भोजन धीरे-धीरे पकता था। आज गैस, कुकर की सहायता से भोजन बहुत जल्दी पक जाता है।
5. दादा और नाना के जमाने के भोजन पकाने के बर्तन लकड़ी में पकने के कारण जल्दी काले हो जाते थे किंतु आज रसोई गैस में भोजन बनाने के कारण बर्तन काले नहीं होते हैं।
प्र-25. कविता को पूर्ण कीजिए।
(रेलगाड़ी, चलती, इंजन, डीजल)
रेलगाडी ......... ।
छुक छुक चलती ...........।
........ खीचे चलती गाड़ी।
......... बिजली से ......... गाड़ी।
उत्तर―
रेलगाडी रेलगाडी।
छुक छुक चलती रेलगाडी।
इंजन खीचें चलती गाड़ी।
चलती बिजली से डीजल गाड़ी।
प्र-26. निम्न स्थानों में क्या-क्या काम होते हैं?
अस्पताल
डाकघर
पुलिस थाना
बैंक
स्कूल
उत्तर― अस्पताल ― मरीजों का इलाज होता है।
डाकघर ― चिट्ठी, पत्री एवं पार्सल आते हैं।
पुलिस थाना ― अपराधियों को पकड़ने का काम किया जाता है।
बैंक ― पैसों का लेनदेन किया जाता है।
स्कूल ― विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है।
उत्तर शीट एवं मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री(हल सहित)
1. कक्षा-3 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) उत्तर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
2. उत्तर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय- गणित (हिन्दी माध्यम) कक्षा- 3
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र 2024
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
3. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
4. कक्षा 3री सभी विषय हल प्रोजेक्ट वर्क
ओलंपियाड मॉडल आंसर शीट कक्षा 2 व 3 सत्र 2023-24 जिला स्तरीय प्रतियोगिता 👇
1. कक्षा 2 व 3 गणित Modal Answer शीट जिला स्तरीय ओलम्पियाड 2023-24
2. कक्षा 2 व 3 Modal Answer शीट Subject - English जिला स्तरीय ओलम्पियाड 2023-24
3. मॉडल उत्तर शीट जिला स्तरीय ओलम्पियाड कक्षा 2 व 3 विषय- हिन्दी सत्र 2023-24
4. ओलंपियाड मॉडल आंसर शीट कक्षा 2 व 3 सत्र 2023-24
5. मॉडल उत्तर शीट- अंग्रेजी ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2 एवं 3 सत्र 2022-23
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com





