An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा -1 विषय - हिन्दी मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

  • BY:
     RF Temre

राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा-निर्देशानुसार कक्षा 1 हेतु हिन्दी, अंग्रेजी व गणित विषय के लिए 'प्रयास' अभ्यास पुस्तिका एवं 'वर्कबुक' पुस्तिका को में दी गई वर्कशीट के आधार पर मूल्यांकन किया जाना है। दिशा निर्देश में कहा गया है कि 'प्रयास' अभ्यास पुस्तिका के कोई भी पाँच अभ्यास वर्कशीट्स से मूल्यांकन किया जा सकता है। जबकि हिन्दी/अंग्रेजी/गणित 'वर्कबुक' अभ्यास पुस्तिका के प्रारंभ की वर्कशीट से मूल्यांकन किया जाएगा।
नीचे 'प्रयास' अभ्यास पुस्तिका एवं 'वर्कबुक' अभ्यास पुस्तिका की वर्कशीट क्रमशः दी गई हैं।

नीचे कक्षा 1 के विद्यार्थियों के हिन्दी विषय के मूल्यांकन के लिए प्रयास अभ्यास पुस्तिका से 5 अभ्यास वर्कशीट छाँटकर दी गई हैं। वर्कशीट के दो भाग हैं। दोनों भागों में प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक वर्कशीट्स में दिए गए प्रश्नों के नीचे "कैसे हल कराएँ?" के अंतर्गत है बताया गया है कि हिन्दी विषय के मूल्यांकन हेतु प्रश्नों में क्या परिवर्तन किया जा सकता है। प्रत्येक अभ्यास वर्कशीट हेतु प्रयास अभ्यास पुस्तिका का पृष्ठ क्रमांक भी दिया गया है। मूल्यांकन के लिए प्रत्येक अभ्यास वर्कशीट अवलोकन करें और देखें कि यह किस पृष्ठ क्रमांक पर दी गई हैं और इनसे कैसे मूल्यांकन किया जा सकता है।

'प्रयास' अभ्यास पुस्तिका
विषय - हिन्दी

'प्रयास' अभ्यास वर्कशीट (मूल्यांकन- 1) - पृष्ठ क्र. 3 एवं 4

class 1st hindi prayas-1

प्रश्न 1 - देखो! सोचो! बात करो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न को बच्चे से वर्कशीट लेते समय ही हल कराया जा सकता है क्योंकि बच्चे वर्कशीट को घर पर ही हल करेंगे। दिए गए चित्र में किसान और लोमड़ी का चित्र है। इस पर बच्चे की कल्पनाशक्ति एवं वर्णन करने की क्षमता का आंकलन किया जा सकता है।

प्रश्न 2 - हरी चीजों पर घेरा बनाओ।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न में बच्चों को दिए गए चित्रों में सब्जियाँ कौन सी हैं, उन पर गोला लगाने को कहा जा सकता है।

प्रश्न 3 - संख्या वाले गोलों में रंग भरो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न में संख्या वाले गोलों के स्थान पर अक्षर वर्ण वाले गोलों में रंग भरो कहा जा सकता है।

प्रश्न 4 - रास्ता बताओ।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 5 - बिंदुओं को मिलाओ और रंग भरो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

'प्रयास' अभ्यास वर्कशीट (मूल्यांकन- 2) - पृष्ठ क्र. 5 एवं 6

class 1st hindi prayas-2

प्रश्न 1 - देखो! सोचो! बात करो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न को बच्चे से वर्कशीट लेते समय ही हल कराया जा सकता है क्योंकि बच्चे वर्कशीट को घर पर ही हल करेंगे। दिए गए चित्र में गुब्बारे वाला और बच्चे हैं। इस पर बच्चे की क्या प्रतिक्रिया हो सकती है, पूछा जा सकता है।

प्रश्न 2 - संख्या वाले गोलों में रंग भरो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न में संख्या वाले गोलों के स्थान पर वर्ण जिसमें दिया गया है, उसमें रंग भरो, कहा जा सकता है।

प्रश्न 3 - जोड़ी मिलाओ।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 4 - पालतू जानवरों को घर से मिलाओ।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 5 - बिंदुओं को मिलाओ और रंग भरो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

'प्रयास' अभ्यास वर्कशीट (मूल्यांकन- 3) - पृष्ठ क्र. 7 एवं 8

class 1st hindi prayas-3

प्रश्न 1 - देखो! सोचो! बात करो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न को बच्चे से वर्कशीट लेते समय ही हल कराया जा सकता है क्योंकि बच्चे वर्कशीट को घर पर ही हल करेंगे। बच्चों से चर्चा करके उनके जानकारी पूछी जा सकती है कि बैलगाड़ी से ये लोग कहाँ जा रहे होंगे? बैलगाड़ी पर कितने लोग बैठे हैं? ऐसे प्रश्न किए जा सकते हैं।

प्रश्न 2 - कौन ऊपर उस पर भी घेरा बनाओ।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न में बदलाव करते हुए कहा जा सकता है कि पेड़ों के ऊपर जो पक्षी हैं उन पर सही का निशान लगाइए।

प्रश्न 3 - संख्या वाले गोलों में रंग भरो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न में परिवर्तन कर सकते हैं कि जिस गोले में 'क' वर्ण लिखा है उस गोले में रंग भरो।

प्रश्न 4 - रास्ता खोजो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 5 - बिंदुओं को मिलाओ और रंग भरो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

'प्रयास' अभ्यास वर्कशीट (मूल्यांकन- 4) - पृष्ठ क्र. 33 एवं 34

class 1st hindi prayas-4

प्रश्न 1 - देखो! सोचो! बात करो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न को बच्चे से वर्कशीट लेते समय ही हल कराया जा सकता है क्योंकि बच्चे वर्कशीट को घर पर ही हल करेंगे। बच्चों से चर्चा करके उनके जानकारी पूछी जा सकती है कि पिंजरे में क्या है? यदि तुम्हें पिंजरे में ऐसे बंद रखा जाए तो कैसा लगेगा? क्या पक्षियों को हमें पिंजरे में बंद रखना चाहिए? इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

प्रश्न 2 - लाइन खींचकर गिनो।
कैसे हल करायें? - उक्त प्रश्न के स्थान पर प्रश्न बनाया जा सकता है कि-
सही वर्ण पर गोला बनाओ-
पेड़ शब्द किस से शुरू होता है- 'प', 'म', 'ग'
ड्रम शब्द किस से शुरू होता है- 'च', 'ड', 'र'
लालटेन शब्द किस से शुरू होता है- 'य', 'त', 'ल'

प्रश्न 3 - जोड़ी मिलाओ।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 4 - अंतर खोजो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 5 - बिंदुओं को मिलाओ और रंग भरो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

'प्रयास' अभ्यास वर्कशीट (मूल्यांकन- 5) - पृष्ठ क्र. 37 एवं 38

class 1st hindi prayas-5

प्रश्न 1 - देखो! सोचो! बात करो।
कैसे हल करायें? - इस प्रश्न को बच्चे से वर्कशीट लेते समय ही हल कराया जा सकता है क्योंकि बच्चे वर्कशीट को घर पर ही हल करेंगे। बच्चों से चर्चा करके उनके जानकारी पूछी जा सकती है कि बन्दर पतंग का क्या करेगा? चित्र में कौन-कौन से जानवर दिखाई दे रहे हैं? बन्दर कहाँ पर रहता है?

प्रश्न 2 - आकृतियों को मिलाओ।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 3 - कौन कहाँ रहता है?
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

प्रश्न 4 - बिंदुओं को मिलाओ।
कैसे हल करायें? - उक्त प्रश्न में परिवर्तन करते हुए पूछा जा सकता है कि 'क' वर्ण को पहचानो और दिए गए बिंदुओं को मिलाकर 'क' वर्ण बनाओ।

प्रश्न 5 - बिंदुओं को मिलाओ और रंग भरो।
कैसे हल करायें? - प्रश्नानुसार।

वर्कबुक की प्रारंभिक 5 अभ्यास वर्कशीट्स
विषय - हिन्दी

वर्कबुक में दी गई हिन्दी विषय की अभ्यास वर्कशीट्स को निर्देशानुसार हल कराया जाएगा।

वर्कशीट - 1 (अगला भाग एवं पिछला भाग)

class 1st workbook-1

वर्कशीट - 2 (अगला भाग एवं पिछला भाग)

class 1st workbook-2

वर्कशीट - 3 (अगला भाग एवं पिछला भाग)

class 1st workbook-3

वर्कशीट - 4 (अगला भाग एवं पिछला भाग)

class 1st workbook-4

वर्कशीट - 5 (अगला भाग एवं पिछला भाग)

class 1st workbook-5

संबंधित प्रयास अभ्यास पुस्तिका एवं वर्कबुक अभ्यास पुस्तिका की अभ्यास वर्कशीट्स (मूल्यांकन हेतु) को डाउनलोड करना चाहते हैं तो downloadable material के आप्शन पर click करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
5. प्रोजेक्ट कार्य खंड 'ब' मॉडल आंसर शीट कक्षा तीसरी

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
5. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा चौथी

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा -2 विषय - हिन्दी मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के लिए कक्षा -2 विषय - हिन्दी की मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक से) देखें।

Read more

कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।