An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा 2023 पर्यावरण अध्ययन का हल प्रश्न-पत्र | Board exam class 5th Environmental study

  • BY:
     RF Tembhre

[समय - 2.30 घण्टा] [पूर्णांक : 60]
नोट― 1. सभी प्रश्न अनिवार्य है।
2. प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखे जाएँ।

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-10)

निर्देश― प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए—
1. जानवरों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?
(A) कठोर
(B) हिंसात्मक
(C) संवेदनशील
(D) उदासीन
उत्तर— (C) संवेदनशील

2. मैं चने की दाल हूँ लेकिन आप मुझे अंकुरित नहीं कर सकते क्योंकि-----
(A) मैं बीज नहीं हूँ
(B) मुझे प्रकाश नहीं मिलता
(C) मुझे हवा नहीं मिलती
(D) मुझे भोजन नहीं मिलता
उत्तर— (A) मैं बीज नहीं हूँ

3. आँखें बन्द करके भी आप किसी चीज के स्वाद को कैसे पहचान लेते हैं?
(A) सूंघकर
(B) चखकर
(C) बोलकर
(D) छूकर
उत्तर— (B) चखकर

4. महेन्द्र सिंह धोनी किस खेल के लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) कबड्डी
(B) क्रिकेट
(C) बास्केट बॉल
(D) फुटबॉल।
उत्तर— (B) क्रिकेट

5. सूखे मसाले के रूप में उपयोग होने वाला समूह है—
(A) गेहूँ, दाल, चावल
(B) इलायची, सौंफ, सुपारी
(C) हल्दी, खड़ा धनिया, लालमिर्च
(D) लहसुन, प्याज, अदरक
उत्तर— (C) हल्दी, खड़ा धनिया, लालमिर्च

6. जंगल में रहने वाले लोग जंगल के उत्पादों पर निर्भर होते हैं, उनके जीवनयापन के लिए लघु उद्योग होगा—
(A) इमारतें बनाना
(B) मशीनें बनाना
(C) कम्प्यूटर बनाना
(D) टोकरी बनाना
उत्तर— (D) टोकरी बनाना

7. श्रीधर ने किले में जो तोप देखी वह किस धातु की बनी थी?
(A) स्टील
(B) लोहा
(C) सोना
(D) काँसा
उत्तर— (D) काँसा

8. जल ही हमारा जीवन है, नहाते समय जल की बचत करने के लिए आप किसका उपयोगी करेंगे?
(A) नल
(B) पाइप
(C) फब्बारा
(D) बाल्टी और मग
उत्तर— (D) बाल्टी और मग

9. ईंधन की बचत करने के लिए वाहनों के किस समूह का उपयोग करना उचित होगा?
(A) अपनी कार, जीप
(B) सामूहिक वाहन, साइकिल
(C) मोटरसाइकिल, स्कूटी
(D) ट्रैक्टर, कार
उत्तर— (B) सामूहिक वाहन, साइकिल

10. चित्र देखकर पहचानिए यह मध्यप्रदेश में स्थित कौन-सी ऐतिहासिक इमारत है?
(A) लाल किला
(B) ग्वालियर
(C) ताजमहल
(D) साँची का स्तूप
उत्तर— (B) ग्वालियर

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-20)

निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
प्रश्न 11. मृत सागर में हम आराम से लेटे हुए तैर सकते हैं क्यों ? लिखिए।
उत्तर— मृत सागर में लवणता (नमक) अधिक होता है जिससे पानी का घनत्व मानव शरीर के घनत्व से ज्यादा हो जाता है। हमारा शरीर हल्का हो जाता है और हम आसानी से तैर सकते हैं।

प्रश्न 12. नीचे दिए गए उपकरणों में प्रयुक्त होने वाले ईंधन के नाम लिखिए—
उपकरण —————— ईंधन का नाम
1. लालटेन
2. गैस चूल्हा
3. सोलर कुकर
उत्तर—
उपकरण ——— ईंधन का नाम
1. लालटेन —————— केरोसिन मिट्टी का तेल
2. गैस चूल्हा —————— एलपीजी गैस
3. सोलर कुकर —————— सूर्य की रोशनी।

प्रश्न 13. स्लॉथ की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर— (1) ये दिन में करीब 17 घंटे सोते हैं।
(2) ये जिस पेड़ पर रहते हैं उसी पेड़ के पत्ते खाकर पलते हैं।
(3) ये सप्ताह में एक बार ही शौच करने के लिए पेड़ से नीचे उतरते हैं।

प्रश्न 14. नीचे दी गई वस्तुएँ बनाने में उपयोग किए जाने वाले खनिज का नाम लिखिए—
इमारतें एवं फर्नीचर
बिजली का तार
काँच काटने में
उत्तर—
इमारतें एवं फर्नीचर ― लोहा
बिजली का तार ― ताँबा
काँच काटने में ― हीरा

प्रश्न 15. नीचे दिए गए नामों/शब्दों के संकेत चिह्न बनाइए—
1. सीढ़ी
2. दरवाजा
3. सड़क (रोड)
उत्तर— 1. सीढ़ी ― 💈
2. दरवाजा ― 🗄️
3. सड़क (रोड) ― 🛣️

प्रश्न 16. पानी में वस्तु के डूबने/तैरने के आधार पर तालिका में लिखिए—
क्र. — वास्तु ——— डूब जाएगी ——— तैरेगी
1. स्टील की चम्मच
2. कागज की नाव
3. लोहे की कील
4. माचिस की तीली
5. प्लास्टिक की गेंद
6. पत्थर
उत्तर—
क्र. — वास्तु ———― डूब जाएगी ——— तैरेगी
1. स्टील की चम्मच ―― डूब जाएगी ――― ―
2. कागज की नाव ――― ― ―――― तैरेगी
3. लोहे की कील ――― डूब जाएगी ――― ―
4. माचिस की तीली ――――― ――― ―
5. प्लास्टिक की गेंद ――――― ――― ―
6. पत्थर ――――― ― डूब जाएगी ― ―

प्रश्न 17. तोपों और बन्दूकों के साथ भी बादशाह की सेना गोलकोंडा किले में क्यों नहीं घुस पाई?
उत्तर— बादशाह की सेना गोलकोंडा किले में नहीं घुस पाई क्योंकि किले की मोटी-मोटी दीवारें, गहरी लम्बी खाई, मजबूत और बड़ा दरवाजा किले की सुरक्षा के लिए बनाये गये थे।

प्रश्न 18. क्या हम भी जानवरों के लिए खतरा बन रहे हैं? कैसे?
उत्तर— हाँ, मनुष्य जानवरों के लिए खतरा बन रहे हैं। जानवरों के बढ़ते शिकार के कारण वे विलुप्त होते जा रहे हैं। हाथी को उसके दाँतों, गैंडे को सींग, बाघ, शेर, मगरमच्छ, हिरण आदि को अपने फायदे के लिए मार दिया जाता है। मनुष्य अपने उद्योग, आवास आदि के लिए जंगलों का विनाश कर रहे हैं।

प्रश्न 19. आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए आप किस नम्बर पर फोन लगाएँगे?
क्र.— वाहन ———— फोन नम्बर
1. दमकल केन्द्र
2. पुलिस सहायता
3. एम्बुलेन्स
उत्तर—
क्र.— वाहन —— फोन नम्बर
1. दमकल केन्द्र ―― 101
2. पुलिस सहायता ― 100
3. एम्बुलेन्स ――― 108

प्रश्न 20. खरीफ की फसल किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर— खरीफ की फसल जो फसल जून-जुलाई माह में बोई जाती है और सितम्बर-अक्टूबर माह में काटी जाती है। उसे खरीफ की फसल कहते हैं। सोयाबीन, मूँगफली खरीफ की फसल के उदाहरण है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 21-24)

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 21. किसी एक बीज का नाम लिखकर उसके अंकुरण का नामांकित चित्र बनाइए।
बीज का नाम ----------
उत्तर— बीज का नाम - मूंगफली
🥜
टीप― विद्यार्थी किसी भी बीज का नाम लिखकर उसका चित्र बना सकते हैं।

प्रश्न 22. चित्र A और B को देखकर नीचे तालिका में लिखिए कि उचित भोजन नहीं मिलने पर दोनों बच्चों में कौन-कौन सी परेशानियाँ हो सकती हैं?
A. कमजोर बच्चा 🧜
B. मोटा बच्चा 👷
उत्तर—
A. कमजोर बच्चा ― 1. शरीर कमजोर हो जायेगा।
2. शारीरिक व मानसिक थकान होने लगेगी
3. बच्चा जल्दी-जल्दी बीमार हो जायेगा।
4. बच्चा चिड़चिड़ा हो जायेगा।
B. मोटा बच्चा ― 1. शरीर थुलथुला हो जायेगा।
2. शरीर में फुर्ती नहीं रहेगी।
3. बच्चे के वजन की वजह से पैरों में दर्द होने लगेगा।
4. बच्चा जिद्दी और चिड़चिड़ा हो जायेगा।

प्रश्न 23. दी गई क्लीनिकल रिपोर्ट को ध्यानपूर्वक देखकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

5th environmental study clinical report

(1) रिपोर्ट किस रोगी की है?
उत्तर— रिपोर्ट आरती की है।
(2) उसकी उम्र क्या है?
उत्तर— रोगी की उम्र 12 साल है।
(3) हीमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज कितनी है?
उत्तर— हीमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज 12 to 16 gm/dl है
(4) रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन कम है या ज्यादा लिखिए।
उत्तर— रिपोर्ट के अनुसार रोगी का हीमोग्लोबिन 105 gm/dl है जो कि नॉर्मल रेंज से कम है।
(5) हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डॉक्टर क्या-क्या खाने की सलाह देते हैं? लिखिए।
उत्तर— डॉक्टर हरी पत्तेदार सब्जियाँ, आँवला, गुड़ इत्यादि चीजें खाने की सलाह देते हैं। इनमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है।

प्रश्न 24. अन्तरिक्ष में रहना बहुत ही मजेदार है, पर मुश्किल भी। अन्तरिक्ष की कोई पाँच बातें लिखिए जो पृथ्वी पर रहने के अनुभव से अलग हैं।
उत्तर— (1) एक जगह टिककर न बैठ पाना।
(2) हाथ-मुँह धोने के लिए बुलबुलों को पकड़कर कपड़ा गीला कर हाथ-मुँह साफ करना।
(3) उड़ते हुए खाना-खाना।
(4) बालों को कंघी करने की जरूरत नहीं पड़ती, बाल हमेशा खड़े रहते हैं।
(5) चल न पाना, हर समय तैरते रहना।

कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन के इन 👇 पाठों से ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नों भी पढ़ें।
अध्याय 1 कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को से ब्लूप्रिंट आधारित बहु-विकल्पीय , लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 पर्यावरण के पाठों से प्रश्नोत्तरों का अध्ययन करें।
1. विषय पर्यावरण एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका के सभी पाठों से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. पर्यावरण- पाठ 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ
3. पाठ-3 'चखने से पचने तक' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ

गणित के इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास के प्रश्न
2. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा हेतु पाठ 1 'मछली उछली' के Important प्रश्न हल सहित।
3. पाठ 2 'आकृतियों और कोण' प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ अभ्यास हेतु प्रश्न
4. पाठ-3 'कितने वर्ग' प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ अभ्यास के प्रश्न (हल सहित)
5. ऐकिक नियम क्या है? अवधारणा व अभ्यास के प्रश्न


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) | Solved Qurstion Paper Environmental study

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा विषय पर्यावरण अध्ययन के आदर्श प्रश्न पत्र को हल सहित अभ्यास हेतु दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Environmental study Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पाँचवी विषय पर्यावरण अध्ययन का आदर्श प्रश्न पत्र वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हल सहित दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास | Environmental Study blueprint based question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु कक्षा 5 के पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न पत्र की तैयारी के लिए अभ्यास हेतु आदर्श प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।