
Social Science (सामाजिक विज्ञान) राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट (NMMS) परीक्षा के प्रश्न (हल सहित) || NMMS Exams Solved Questions
1. राजतरंगिणी के लेखक -
(a) विल्हण
(b) कल्हण
(c) देवगुप्त
(d) पाणिनी
Ans - (b) राजतरंगिणी के लेखक कल्हण है। इसमें काश्मीर का इतिहास है। इसकी रचना 1149-1150 में हुई।
2. पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को कब परास्त किया था?
(a) 1091
(c) 1191
(b) 1092
(d) 1192
Ans - (d) तराइन के द्वितीय युद्ध (1192 ई०) में पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को पराजित किया था।
3. किस रचना के द्वारा जायसी ने पद्मिनी की कथा को अमर बना दिया था?
(a) विनय पत्रिका
(b) पद्मावत
(c) जायसी नामा
(d) सूर साहित्य
Ans - (b) मलिक मुहम्मद जायसी ने अपने ग्रन्थ पद्मावत में पद्मिनी की कथा का वर्णन किया है।
4. इल्तुतमिश ने खिल-अत कब प्राप्त की?
(a) 1236
(b) 1229
(c) 1226
(d) 1235
Ans - (b) 18 फरवरी 1229 ई० को बगदाद के खलीफा के की राजदूत ने दिल्ली में इल्तुतमिश को खिलअत प्रदान की।
5. किसने दिल्ली से दौलताबाद राजधानी परिवर्तित की?
(a) गुलबदन बेगम
(b) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(c) ग्यासुद्दीन तुगलक
(d) अलाउद्दीन ।
Ans - (b) सुल्तान मुहम्मद तुगलक की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक प्रमुख योजना राजधानी परिवर्तन की थी। बरनी के अनुसार सुल्तान चाहता था कि साम्राज्य की राजधानी केन्द्र में हो जहाँ से सभी प्रान्त समान दूरी पर हो। देवगिरि जिसका नाम सुल्तान ने दौलताबाद रखा साम्राज्य के केन्द्र में था।
6. दीवान-ए-कोही का गठन मुहम्मद बिन तुगलक ने क्यों किया?
(a) धार्मिक व्यवस्था हेतु
(b) कृषि की व्यवस्था हेतु
(c) कानून व्यवस्था हेतु
(d) कोई नहीं।
Ans - (b) कृषि के विकास के लिए मुहम्मद तुगलक का नूतन प्रयोग था। उसने केन्द्रीय सरकार से पृथक रूप से कृषि विभाग की स्थापना की। बरनी के अनुसार इसका नाम दीवाने-कोही रखा गया। सुल्तान का प्रयोग यह था कि राज्य की ओर से सीधी सहायता देकर कृषि का विकास किया जाये।
7. तहकीके-हिन्द का रचयिता -
(a) फरिश्ता
(b) वर्नी
(c) इब्नबतूता
(d) अलबरूनी
Ans - (c) अल्बरूनी मेहमूद गजनवी के सोमनाथ पर आक्रमण (1025-26) के समय साथ में भारत आया था अल्बरूनी ने तहकीकात -ए-हिन्द ग्रन्थ की रचना की। इस ग्रन्थ में उसने 11 वीं शताब्दी के आरंभ के हिन्दुओं के साहित्य, विज्ञान और धर्म का आँखों-देखा सजीव वर्णन किया है।
8. विजयनगर का दूसरा नाम क्या था?
(a) काम्पिली
(a) वैशाली
(b) हम्पी
(d) चन्द्रनगर।
Ans - (b) हरिहर एवं बुक्का ने 1336 ई० में जिस नवीन राज्य की स्थापना की उसका नाम हम्पी - हस्तिनावती था जो दुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर था, यही नगर बाद में विजय नगर नाम से प्रसिद्ध हुआ।
9. अलाउद्दीन खिलजी के काल के विद्रोह के निम्न कारणों में उसने ध्यान नहीं दिया -
(a) वह जनता की दशा के प्रति लापरवाह था।
(b) अमीरों के मिलने पर प्रतिबंध तथा शराबबंदी।
(c) भूमि का संग्रहण या जमींदारों के पास धन की अधिकता भय।
(d) प्रशासनिक अधिकारियों के अत्याचार पर विद्रोह का भय।
Ans - (a) अलाउद्दीन खिलजी के विरूद्ध होने वाले विद्रोहों के विभिन्न कारण थे। जैसे गुप्तचर विभाग की अकुशलता सामाजिक उत्सवों में अमीर एवं मलिक घनिष्ट संबंध स्थापित करना और सुल्तान के विरूद्ध संगठित होना जमीदारों एवं अमीरों के पास अत्यधिक धन का होना प्रशासनिक अधिकारियों के अत्याचार, इत्यादि परन्तु इन कारणों में जनता की दशा के प्रति लापरवाही कारण न था।
10. आगरा नगर किसने बनवाया?
(a) इब्राहिम लोदी
(b) सिकंदर लोदी
(c) फिरोज तुगलक
(d) महमूद लोदी।
Ans - (b) सिकन्दर लोदी ने आगरा नगर की स्थापना की एवं 1504 ई0 में इसे अपनी राजधानी बनाया। सिकन्दर लोदी ग्वालियर राज्य को जीतना चाहता था इस कारण से उसने आगरा को राजधानी बनाया था।
11. गुरुनानक का जन्म हुआ था -
(a) तलबंडी
(b) लाहौर
(c) अमृतसर
(d) पटना।
Ans - (a) गुरू नानक का जन्म 1469 ई० में तलबन्डी नामक गाँव में हुआ था। तलबन्डी का वर्तमान नाम 'ननकाना है। यह लाहौर से 35 मील दक्षिण पश्चिम में स्थित है।
12. शिवाजी के अष्टप्रधान में पंडितराव का पद था -
(a) सेनापति का।
(b) धार्मिक व दान विभाग का।
(c) वित्त का।
(d) विदेश विभाग का।
Ans - (b) पंडित राव धर्म विभाग का प्रमुख था वह राज्य के दान आदि कार्यों को देखता था।
13. शिवाजी का राज्यारोहण किस वर्ष हुआ?
(a) 1672
(b) 1674
(c) 1676
(d) 1680
Ans - (b) शिवाजी का राज्याभिषेक 1674 ई० को राजधानी रायगढ़ में बनारस के विद्वान गागभद्र के निर्देशन में हुआ था।
14. शिवाजी के जहाजी बेड़े का केन्द्र था -
(a) कोलवा
(b) थाणे
(c) मंगलौर
(d) मुम्बई
Ans - (a) मराठा स्वराज्य की रक्षा के लिये शिवाजी ने समुद्री किलों का निर्माण कराया था। इनकी रक्षा के लिये उन्होंने नौ सेना का गठन किया था। अपनी मृत्यु के पूर्व उन्होंने कोलाबा में मुख्य मराठा नाविक केन्द्र का निर्माण कराया था।
15. शिवाजी ने पहला किला जीता -
(a) जिजियों के विरुद्ध
(b) बीजापुर
(c) तोरण किला
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
Ans - (d) सर्वप्रथम शिवाजी ने 1643 ई० में सिंहगढ़ पर अधिकार किया था।
16. बहमनी साम्राज्य के पतन की मुख्य घटना है -
(a) महमूद गवाँ का पतन
(b) तालीकोटा का युद्ध
(c) देवकृष्ण राय का उत्थान
(d) उपरोक्त सभी।
Ans - (a) 1481 में सुल्तान मुहम्मद तृतीय की आज्ञा से महमूद गवाँ को मृत्युदण्ड दिया गया। महमूद गवाँ की मृत्यु के पश्चात दो दशक के भीतर बहमनी साम्राज्य का तीव्र गति से पतन आरम्भ हो गया।
17. भारत का अन्तिम गवर्नर जनरल था -
(a) लार्ड माउन्टबैटन
(b) राजगोपालाचार्य
(c) लार्ड बावेल
(d) लार्ड लिनलिथगो
Ans - (b) स्वतंत्र भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे।
18. 1946 में युद्धोपरान्त कौन भारत आया?
(a) क्रिप्स मिशन
(b) कैबिनेट मिशन
(c) बावेल योजना
(d) साइमन कमीशन
Ans - (b) 15 मार्च 1946 ई. को प्रधानमन्त्री एटली ने घोषणा की कि भारत को स्वतंत्रता दे दी जाये। इस घोषणा के अनुसार 24 मार्च 1946 ई. को केबिनेट सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल भारत आया। इसमें तीन सदस्य थे - लार्ड पेथिक लारेन्स, सर स्टेफर्ड क्रिम्स एवं ए.वी. अलेक्जेण्डर।
19. 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने -
(a) मोतीलाल नेहरू
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) मौलाना आजाद
(d) चित्तरंजनदास
Ans - (b) 1929 ई. के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने की थी। लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वतन्त्रता का प्रस्ताव पारित हुआ एवं प्रतिवर्ष 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाना स्वीकार किया गया।
20. निम्न में कौन कम विकसित देशों की जनसंख्या की विशेषता है?
(a) घटती मृत्यु दर
(b) उच्च जन्मदर
(c) वृद्धों का अधिक प्रतिशत
(d) कम आयु वाली जनसंख्या का ऊँचा प्रतिशत
Ans - (c) वृद्धों का अधिक प्रतिशत कम विकसित देशों की जनसंख्या की विशेषता है।
21. निम्न देशों में से किसमें वयस्क-लिंग जनसंख्या स्तम्भ का आधार सबसे चौड़ा होगा?
(a) फ्रान्स
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) जापान
(d) मलेशिया
Ans - (a) फ्रान्स
22. स्टील का सबसे बड़ा निर्यातक कौन है?
(a) फ्रांस
(b) जापान
(c) पश्चिम जर्मनी
(d) बेल्जियम
Ans - (b) विश्व में इस्पात का सबसे बड़ा निर्यातक देश जापान है। कच्चे लोहे की कमी के बावजूद जापान अन्य देशों से इसका आयात करके इस्पात का निर्माण करता है।
23. विश्व में इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?
(a) सोवियत संघ
(b) पश्चिम जर्मनी
(c) जापान
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
Ans - (c) जापान।
24. निम्न में कहाँ शीतऋतु में होने वाली वर्षा का स्त्रोत् अन्य तीन से भिन्न है?
(a) पंजाब
(b) तमिलनाडू
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) पश्चिमी उत्तरप्रदेश
Ans - (b) पंजाब हिमाचल प्रदेश तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतकाल में होने वाली वर्षा पश्चिमी विक्षोभों से होती है जबकि तमिलनाडू में शीत काल में होने वाली वर्षा लौटते मानसून से होती है।
25. कौनसा राज्य सर्वप्रमुख ताँबा उत्पादक है?
(a) राजस्थान
(b) मध्यप्रदेश
(c) बिहार
(d) हरियाणा
Ans - (c) भारत में ताँबे का लगभग सारा उत्पादन बिहार के सिंहभूमि और हजारीबाग से प्राप्त होता है।
26. किस राज्य में गन्ने की कुल पैदावार सबसे अधिक होती है?
(a) महाराष्ट्र
(b) कर्नाटक
(c) तमिलनाडू
(d) उत्तरप्रदेश
Ans - (d) भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन उत्तरप्रदेश में होता है।
27. चने की सबसे अधिक पैदावार किस राज्य में होती है?
(a) उत्तरप्रदेश
(b) मध्यप्रदेश
(c) राजस्थान
(d) हरियाणा
Ans - (a) भारत में चने की खेती गंगा और सतलज की ऊपरी घाटियों तथा मध्यप्रदेश तक ही सीमित है। उ.प्र. में चने का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
28. किस राज्य में सिंचाई के संभावित स्त्रोतों में करीब 95 प्रतिशत का विकास किया जा चुका है?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) उत्तरप्रदेश
(d) तमिलनाडू
Ans - (a) भारत में नहरों का सर्वाधिक विकास उत्तरी भारत के उत्तरी मैदानों तथा तटवर्ती नदी डेल्टा क्षेत्रों में हुआ है। पंजाब में सर्वाधिक सिंचाई का प्रमुख साधन नहरें ही हैं। जिनकी वजह से यहाँ अधिकांश भूमि सिंचित है।
29. किस राज्य में सिंचाई का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन कुँआ है?
(a) बिहार
(b) गुजरात
(c) उत्तरप्रदेश
(d) पंजाब
Ans - (b) भारत में कुल सिंचित क्षेत्रफल के लगभग 48 प्रतिशत भाग की सिंचाई कुँओं एवं नलकूपों के द्वारा होती है। देश में कुओं द्वारा सर्वाधिक सिंचाई गुजरात राज्य में होती है।
30. निम्नलिखित में से कौन-सी झील खारे पानी की नहीं है?
(a) सांभर
(b) पुलीकट
(c) चिल्का
(d) डल
Ans - (d) जम्मू कश्मीर में स्थित डल झील ताजे पानी की झील है।
31. किस राज्य में तम्बाकू की कुल पैदावार सर्वाधिक होती है?
(a) तमिलनाडू
(b) गुजरात
(c) आन्ध्रप्रदेश
(d) कर्नाटक
Ans - (c) भारत में तम्बाकू 1508 ई० में पुर्तगाल से आयी। आन्ध्रप्रदेश में भारत का सर्वाधिक तम्बाकू का उत्पादन होता है।
32. सीमेन्ट का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?
(a) म. प्र.
(b) उत्तरप्रदेश
(c) बिहार
(d) गुजरात
Ans - (a) भारत में सीमेण्ट का अधिकतम उत्पादन Hoप्रo में होता है। यहाँ कटनी, सतना, बानमोर तथा कैमूर आदि प्रमुख सीमेन्ट उत्पादक केन्द्र हैं।
33. रेशम की सबसे अधिक पैदावार कहाँ होती है?
(a) बिहार
(b) असम
(c) पश्चिम बंगाल
(d) कर्नाटक
Ans - (d) रेशम की खेती को 'सेरीकल्चर' के नाम से जाना जाता है। भारत में रेशम का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक में होता है।
34. भारत के किस राज्य में कुल मूल्य की दृष्टि से खनिज उत्पादन सबसे अधिक होता है?
(a) बिहार
(b) पश्चिम बंगाल
(c) मध्यप्रदेश
(d) गुजरात
Ans - (a) खनिज की दृष्टि से बिहार, भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। देश के कुल खनिज का लगभग 40 प्रतिशत भाग बिहार से पैदा होता है।
35. लोकसभा की दो बैठकों के बीच अधिकतम अन्तर हो सकता है -
(a) 1 वर्ष
(b) 3 माह
(c) 6 माह
(d) 9 माह
Ans - (c) 6 माह
NMMS परीक्षा से संबंधित जानकारियों का अध्ययन करें
1. NMMS परीक्षा विज्ञान के 35 प्रश्न - 01
2. NMMS परीक्षा विज्ञान के 35 प्रश्न - 02
3. NMMS परीक्षा विज्ञान के 35 प्रश्न - 03
4. NMMS परीक्षा विज्ञान के 35 प्रश्न - 04
5. NMMS परीक्षा सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न - 01
अंग्रेजी ओलंपियाड से संबंधित जानकारियों का अध्ययन करें
1. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 100 प्रश्न हल सहित
2. अंग्रेजी ओलंपियाड - माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 कुल 100 प्रश्न
3. हिन्दी ओलंपियाड 110 प्रश्न कक्षा 6 से 8
4. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 112 प्रश्न (हल सहित)
5. 75 प्रश्न (हल सहित) अंग्रेजी ओलंपियाड कक्षा 2 से 5
6. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 हल सहित प्रश्न भाग - 1
7. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) प्रश्न भाग - 2
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments