An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 2023-24 || 20 जुलाई तक पंजीयन होंगे || परीक्षा अगस्त व सितंबर माह की तिथियों में || Olympiad competition exam

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र क्र./राशिके / पापु / 2023/1618 भोपाल दिनांक 12/7/23 में ओलम्पियाड सत्र 2023-24 के आयोजन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं। पत्र में कहा गया है कि—
उपर्युक्त विषय में लेख है कि सत्र 2023-24 में प्रदेश के समस्त प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड एवं Word Power Championship तथा माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड का आयोजन आगामी माह में किया जाना है। कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ओलम्पियाड 02 चरणों (जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय एवं जिला स्तरीय) में होगा। ओलम्पियाड में सहभागिता हेतु पंजीयन आनलाईन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 05.07.2023 से 20.07 2023 तक होंगे। समस्त प्रतियोगिता के आयोजन जिला स्तर से एपीसी अकादमिक अधिकारी होंगे। प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है।

क्र स्तर कक्षा सम्मिलित विषय
1. जन शिक्षा केंद्र एवं जिला स्तर 2 व 3 अंग्रेजी, हिंदी, गणित
2. 4 व 5 अंग्रेजी, हिंदी, गणित व पर्यावरण
3. 6 से 8 अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं प्रश्न मंच

प्रतियोगिता की संभावित तिथियाँ

स्तर तिथि प्रतियोगिता स्थल
प्रथम चरण जन शिक्षा केंद्र स्तरीय 19 अगस्त 2023 दिन शनिवार प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र
द्वितीय चरण जिला स्तरीय 28 व 29 सितंबर 2023 गुरुवार व शुक्रवार प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय
राज्य स्तरीय 24 जनवरी राज्य द्वारा निर्धारित स्थान

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के द्वारा सहभागिता निम्नानुसार की जाएगी ―

प्राथमिक स्तर

• प्राथमिक स्तर के ओलम्पियाड एवं Word Power Championship में प्रत्येक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 2 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा से 02―02 विद्यार्थी अर्थात् एक विद्यालय से कुल 08 विद्यार्थी जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

• जनशिक्षा स्तर पर कक्षा एवं विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न) हिन्दी (15 प्रश्न) एवं गणित (15 प्रश्न) इस प्रकार तीनों विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न), हिन्दी (10- प्रश्न) गणित (10 प्रश्न) एवं पर्यावरण (10 प्रश्न) इस प्रकार चार विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) में प्रत्येक से 04-04 विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 से चारों विषया (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) में प्रत्येक से 04-04 विद्यार्थी अर्थात प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 25 के कुल 28 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।)

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 2-3 के लिए तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) अलग-अलग प्रश्न पत्र होगा जिसमें 50-50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 4-5 के लिए चारों विषयों (अग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) अलग-अलग प्रश्न पत्र होगा जिसमें 50-50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• प्रत्येक जिले से कक्षा 2-3 में से तीनों विषयों में अलग-अलग 02-02 विद्यार्थी तथा कक्षा 4-5 में से चारों विषयों में अलग-अलग 02-02 विद्यार्थी अर्थात प्रत्येक जिले से कक्षा 2-5 के कुल 14 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा।

• प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में चयनित 02 विद्यार्थियों के समान अंक होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी (जन्मतिथि के आधार पर) को प्राथमिकता दी जायेगी।

• जनशिक्षा केन्द्र एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता का समय 01.30 घण्टा रहेगा।

• सभी स्तर की प्रतियोगिता ओ.एम.आर शीट पर होगी।

माध्यमिक स्तर

क्र कक्षा 6 से 8 में नामांकन प्रत्येक विद्यालय से जन शिक्षा केंद्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की संख्या
1. 1 से 20 06
2. 21 से 40 08
3. 41 से 80 16
4. 81 से 150 18
5. 151 से 500 24
6. 500 से अधिक 48

• जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के लिए एक ही प्रश्न पत्र होगा जिसमे में छः विषय होंगे। प्रथम– हिन्दी, द्वितीय– संस्कृत, तृतीय– अंग्रेजी, चतुर्थ– विज्ञान, पंचम– गणित एवं षष्ठ– प्रश्न मंच। प्रत्येक विषय के पृथक पृथक 20–20 प्रश्नों को मिलाकर कुल 120 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर छः विषयों के लिए सर्वाधिक अंकों के आधार पर प्रत्येक विषय से 04-04 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा अर्थात् एक जनशिक्षा केन्द्र से कुल 24 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के प्रतिभागियों हेतु छः विषयों (हिन्दी संस्कृत, अंग्रेजी विज्ञान, गणित एवं प्रश्न मंच) के लिए पृथक पृथक प्रश्न पत्र होगे जिसमे प्रत्येक विषय से संबंधित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ 50-50 प्रश्न होंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 02 दिवसों में होगी।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर छः विषयों (हिन्दी संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं प्रश्न मंच) में पृथक पृथक 02-02 प्रतिभागियों अर्थात प्रत्येक जिले से 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए होगा।

• प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में चयनित 02 विद्यार्थियों के समान अंक होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी (जन्मतिथि के आधार पर) का प्राथमिकता दी जायेगी।

• जनशिक्षा केन्द्र सार पर प्रतियोगिता का समय 2ः30 घण्टा एवं जिला सार पर 1ः30 घण्टा रहेगा।

• सभी स्तर पर प्रतियोगिता ओ.एम.आर शीट पर होगी।

जिला स्तर से अपेक्षा

• प्रतियोगिता के लिए निर्धारित मापदण्ड अनुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का पंजीयन दिनांक 05/07/2023 से 20.07.2023 तक करवाना।

• राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध करवाए गए कक्षा 2 से 8 के प्रत्येक विषय से संबंधित प्रश्न बैंक में दिए गए प्रश्नों का अभ्यास विद्यार्थियों को करवाना।

• प्राथमिक स्तर कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों हिन्दी, गणित एवं अंग्रेजी की कक्षा 2-3 पाठ्यपुस्तकों में दी गई विषय वस्तु का अध्ययन अध्यापन करवाना।

• कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को कसा 2 से 5 की हिन्दी अंग्रेजी, गणित की पाठ्यपुस्तकों के साथ ही कक्षा 4 एवं 5 की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों का भी अध्ययन- अध्यापन करवाया जाए।

• कक्षा 2 से 5 के लिए अंग्रेजी भाषा हेतु Word Power Championship अन्तर्गत उपलब्ध करवाई जा रही सामग्री से भी अभ्यास करवाना।

• प्रदेश के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 के सभी विद्यार्थियों को हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान गणित एवं प्रश्न मंच (सामाजिक विज्ञान) हेतु संबंधित विषय के कक्षा 7 वीं तक के पाठ्यक्रम से संबंधित विषय वस्तु का गहराई से अध्यापन करवाया जाए।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित होगी जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक के लिए 02 केन्द्रों एवं प्रतिभागियों के लिए बैठक तथा अन्य व्यवस्थाएँ करना।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों एवं शिक्षकों / अभिभावकों के लिए 02 दिवस में भोजन व्यवस्था करना।

• कोई भी विद्यार्थी जिला स्तर से राज्य स्तर के लिए केवल 01 प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जायेगा इसका विकल्प (किसी एक विषय हेतु सहमति) विद्यार्थियों से लिखित में प्राप्त की जाएगी।

• जिला स्तर पर चयनित कोई प्रतिभागी यदि राज्य स्तर पर सहभागिता नहीं करना चाहता है उससे लिखित सहमति प्राप्त कर अगले कम वाले विद्यार्थी को अवसर दिया जाए।

जनशिक्षा केन्द्र एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएँ निर्धारित तिथियों में आयोजित करवाई जाएँ वित्तीय प्रावधान के संबंध पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे राशि का उपयोग भण्डार क नियमों का पालन करते हुए किया जाए।

संलग्न परिशिष्ट (विस्तृत निर्देश)
परिशिष्ट- अ
प्रतियोगिता में सहभागिता करने वालों का विवरण
प्राथमिक स्तर

• प्राथमिक स्तर के ओलम्पियाड एवं Word Power Championship में प्रत्येक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 2 से 5 तक की प्रत्येक कक्षा से 02 02 विद्यार्थी अर्थात एक विद्यालय से कुल 08 विद्यार्थी जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इस प्रकार प्रदेश के कुल 79215 प्राथमिक विद्यालया से 633720 विद्यार्थी जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगे।

• जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर कक्षा 2 एवं 3 के विद्यार्थियों के लिए 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न) हिन्दी (15 प्रश्न) एवं गणित (15 प्रश्न) इस प्रकार तीनों विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए 01 प्रश्न पत्र होगा जिसमें अंग्रेजी (20 प्रश्न) हिन्दी (10) प्रश्न) गणित (10 प्रश्न) एवं पर्यावरण (10 प्रश्न) इस प्रकार चार विषयों के कुल 50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रतियोगिता का समय प्रातः 11ः00 से 12ः30 बजे तक होगा।

• प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) में प्रत्येक से 04–04 विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 से चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) में प्रत्येक से 04–04 विद्यार्थी अर्थात प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2-5 के कुल 28 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 2-3 के लिए तीनों विषयों (अंग्रेजी हिन्दी] गणित) का अलग-अलग प्रश्न पत्र होगा जिसमें 50-50 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 4 व 5 के लिए चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) का अलग-अलग प्रश्न पत्र होगा जिसमे 50-50 बहुविक वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विषयों के लिए प्रतियोगिता का समय अलग अलग होगा।

• प्रत्येक जिले से कक्षा 2-3 में से तीनों विषयों में अलग अलग 02 – 02 विद्यार्थी तथा कक्षा 4 व में से चारों विषयों में अलग अलग 02-02- विद्यार्थी अर्थात् प्रत्येक जिले से कक्षा 2–5 के कुल 14 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा।

• प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में चयन 02 विद्यार्थियों के समान अंक आने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी (जन्मतिथि के आधार पर) की प्राथमिकता दी जायेगी।

• जनशिक्षा केन्द्र एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता का समय 1:30 घण्टा रहेगा।

• सभी स्तर की प्रतियोगिता ओएमआर शीट पर होगी।

क्र. कक्षा स्तर समय विषय
1. 2 से 5 10:00 से 11:30 अंग्रेजी
12:00 से 01:30 हिन्दी
02:00 से 3:30 गणित
04:00 से 05:30 पर्यावरण (केवल कक्षा 4 व 5 के लिए)

माध्यमिक स्तर

स्तर ― विद्यालय स्तर
प्रतियोगिता करवाने वाले संस्थानों की संख्या ― 30184
सहभागिता करने वाले छात्रों की संख्या ― 30184
शालाओं के समस्त छात्र अनुमानित संख्या — 2500000
चयनित विद्यार्थियों की संख्या ― प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार सहभागिता निम्नानुसार होगी―
1. नामांकन 1-20 से ― 06 विद्यार्थी
2. नामांकन 21 40 में से ― 08 विद्यार्थी
3. नामांकन 41-80 में से ― 16 विद्यार्थी
4. नामांकन 81-150 में से ― 18 विद्यार्थी
5. नामांकन 151 500 में से ― 24 विद्यार्थी
6. नामांकन 500 से ज्यादा में से ― 48 विद्यार्थी
इस प्रकार से जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 467106

स्तर ― प्रथम चरण जनशिक्षा केन्द्र स्तर
प्रतियोगिता करवाने वाले संस्थानों की संख्या ― 3099 (प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र)
सहभागिता करने वाले छात्रों की संख्या ― 467106
विद्यार्थी ओ.एम.आर. शीट आधारित प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे प्रतियोगिता में एक ही प्रश्न पत्र होगा जिसमें छ विषयों (हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं प्रश्न मंच) से संबंधित 20-20 प्रश्न सम्मिलित करते हुए कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगें, प्रतियोगिता का समय प्रातः 11:00 से 01:30 बजे तक होगा जो 2:30 घण्टे निर्धारित होगा।
चयनित विद्यार्थियों की संख्या ― 04 विद्यार्थी प्रति विषय प्रति जनशिक्षा केन्द्र, अर्थात एक विषय के लिए कुल 3099 जनशिक्षा केन्द्रों से 12396 विद्यार्थी तथा 06 विषयों में कुल 74376 विद्यार्थी जिला स्तर के लिए चयनित होगे जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

स्तर ― द्वितीय चरण जिला स्तर
प्रतियोगिता करवाने वाले संस्थानों की संख्या ― 322 (प्रत्येक विकासखण्ड)
सहभागिता करने वाले छात्रों की संख्या ― एक विषय के लिए 12396 विद्यार्थी, 06 विषयों में कुल 74376 विद्यार्थी ओ.एम.आर शीट आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इस स्तर पर प्रतियोगिता में छः विषयों के लिए पृथक-पृथक प्रश्न पत्र होंगें जिसमें प्रत्येक विषय से 50-50 प्रश्न होंगे। यह प्रतियोगिता 2 दिवसों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रत्येक के लिए 130 घण्टे का समय निर्धारित होगा।
चयनित विद्यार्थियों की संख्या ― प्रत्येक जिले से 02 विद्यार्थी प्रति विषय चयनित किए जाएगे अर्थात 06 विषयों से 12 विद्यार्थी चयनित किए जाएगे राज्य स्तर की प्रतियोगिता / सम्मान समारोह के लिए विद्यार्थी किसी एक ही विषय में सहभागिता कर सकेगे। अर्थात् 52 जिलों से 624 विद्यार्थी राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।

स्तर ― राज्य स्तर
प्रतियोगिता करवाने वाले संस्थानों की संख्या ― 01
सहभागिता करने वाले छात्रों की संख्या ―
हिन्दी ओलम्पियाड― 104
संस्कृत ओलम्पियाड― 104
अंग्रेजी ओलम्पियाड― 104
विज्ञान ओलम्पियाड― 104
गणित ओलम्पियाड― 104
प्रश्न मंच― 104
प्राथमिक स्तर― 728
कुल प्रतिभागी― 1352
चयनित विद्यार्थियों की संख्या ― राज्य स्तर के कार्यक्रम की जानकारी पृथक से दी जावेगी।

माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय (कुल 322) पर 02 दिवसों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का समय निम्नानुसार रहेगा।

क्र. दिवस कक्षा स्तर समय विषय
1. प्रथम दिवस 6 से 8 10:30 से 11:30 हिन्दी
12:30 से 1:30 संस्कृत
02:00 से 3:30 अंग्रेजी
2. द्वितीय दिवस 6 से 8 10:30 से 11:30 विज्ञान
12:30 से 1:30 गणित
02:00 से 3:30 प्रश्न मंच

टीप ― परिशिष्ट 'ब' में ओलंपियाड प्रत्येक स्तर हेतु व्यय के लिए अनुमानित बजट एवं प्रबंधन मद के बारे में जानकारी दी गई है।

परिशिष्ट 'स'
विस्तृत कार्ययोजना
विद्यालय स्तर से अपेक्षा

• प्रदेश के प्रत्येक शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 2-3 के समस्त विद्यार्थियों हेतु कक्षा स्तर अनुरूप अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित तथा कक्षा 4-5 के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, हिन्दी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन का विस्तृत अध्ययन करवाया जाए।

• प्रदेश के प्रत्येक शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 के सभी विद्यार्थियों का हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं प्रश्न मंच ओलम्पियाड हेतु संबंधित विषय में कक्षा 7 वीं तक के पाठयक्रम से संबंधित विषय वस्तु का गहराई से अध्यापन करवाया जाए।

• प्रश्न मंच हेतु सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 से 8 के साथ साथ निम्नांकित विषयों से संबंधित प्रश्नों को सम्मिलित किए जाएँगे।
क्र. ――― विषय
1. ―― विश्व इतिहास
2. ―― प्राचीन भारत
3. ―― मध्य भारत
4. ―― आधुनिक भारत
5. ―― भूगोल
6. ―― विज्ञान एवं गणित
7. ―― खेल
8. ―― सिनेमा एवं संस्कृति
9. ―― समसामयिक (अन्तर्राष्ट्रीय)
10. ―― समसामयिक (राष्ट्रीय)
11. ―― मध्यप्रदेश से संबंधित
12. ―― भारत का संविधान
13. ――राजनीति

• राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कक्षा 2 से 8 के लिए उपलब्ध करवाए गए प्रत्येक विषय से संबंधित प्रश्न बैंक में दिए गए प्रश्नों से छात्रों को अभ्यास करवाएं जाए।

• विद्यालय स्तर से चयनित विद्यार्थी हिन्दी संस्कृत अंग्रेजी विज्ञान गणित एवं प्रश्न मंच ओलम्पियाड की जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

• विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता में निर्धारित दिनांक को सहभागिता करवाने का उत्तर दायित्व प्राचार्य / प्रधानाध्यापक का होगा।

• चयनित समस्त विद्यार्थियों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।

• विद्यार्थियों को विगत वर्ष की ओ. एम.आर शीट पर अभ्यास करवाएँ।

• विद्यार्थी अपने साथ एचबी पेंसिल, काले अथवा नीले रंग का बाल पेन लेकर जायेंगे।

• जनशिक्षा केन्द्र स्तर तक विद्यार्थियों को उपस्थित कराने हेतु प्रति विद्यार्थी रु. 50/- (पचास रुपये) के मान से जो व्यय भार आएगा उसे शाला प्रबन्धन मद से विद्यालय द्वारा व्यय किया जा सकेगा।

• जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर होगी। जन शिक्षा केन्द्र स्तर से चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करवाने के लिए विद्यार्थी एव शिक्षक / अभिभावक की यात्रा हेतु परिवहन की व्यवस्था जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा की जायेगी।

टीप― विस्तृत कार्य योजना के अंतर्गत नीचे "जन शिक्षा केंद्र स्तर से अपेक्षा", "विकासखंड स्तर से अपेक्षा", "जिला स्तर से अपेक्षा" के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं जिनका विवरण यहाँ नहीं दिया जा रहा है। दिशा निर्देश की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा जारी 12 जुलाई 2023 के पत्र क्रमांक /राशिके / पापु / 2023/1618 भोपाल दिनांक 12/7/23 का अध्ययन करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
एल्युमिनियम के बर्तनों के घातक परिणाम— इनमें मध्याह्न भोजन न पकाने के निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
प्राथमिक शिक्षक, खेल संगीत शिक्षक वरिष्ठता सूची

इस 👇 बारे में भी जानें।
समय विभाग चक्र अकादमिक वर्ष 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
base line test 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
नवीन शैक्षिक सत्र हेतु लोक शिक्षा संचनालय के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
Aera Education Office की स्थापना

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्याह्न भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
स्कूल चले हम अभियान प्रथम चरण 2023-24

इस 👇 बारे में भी जानें।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियाँ। राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के उत्पाद प्रतिबंधित - आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली उत्सव 2022 के दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
कालिदास समारोह क्या है? प्रमुख प्रतियोगिताएँ एवं इनका आधार, सत्र 2022-23 में समारोह हेतु प्रमुख तिथियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण - प्रमुख जानकारियाँ

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 एवं 2022–23 हेतु गणवेश वितरण आदेश के महत्वपूर्ण 10 बिन्दु

इस 👇 बारे में भी जानें।
Class 1st and 2nd FLN Evaluation

इस 👇 बारे में भी जानें।
भाषा संगम कार्यक्रम क्या है? RSK पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
एफ. एल.एन अंतर्गत कक्षा 3 के शिक्षकों हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण आदेश

इस 👇 बारे में भी जानें।
महिला कर्मचारियों को 7.दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश आदेश

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




RSK के निर्देश– नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 | परीक्षा परिणाम | प्रवेशोत्सव | अप्रैल माह की गतिविधियाँ | Activities of the new academic session 2024-25

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में नवीन सत्र 2024-25 की गतिविधियों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी दी गई है।

Read more

परीक्षा के दरम्यान सी.डब्लू.एस.एन. (दिव्यांग) विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी | CWSN students facilities during the examination

इस लेख में cwsn (दिव्यांग) विद्यार्थियों को परीक्षा के दरमियान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 8वीं के प्रोजेक्ट वर्क (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सा.विज्ञान) की सूची

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा आठवीं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट वर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe