An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल || Half Yearly exam

अकादमिक सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु समस्त शासकीय शालाओं, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश दिये गए हैं। निर्देशों में जो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है उनका विवरण निम्नानुसार हैं―

1. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन आयोजन की तिथि अवधि एवं पाठ्यक्रम सीमा―
(अ) शासकीय शालाओं हेतु―

(i) समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में कक्षा 4, 6 व 7 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का आयोजन दिनांक 8 से 16 अक्टूबर 2023 की अवधि में किया जाएगा। कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट-1 पर संलग्न है।

(ii) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 सितम्बर 2023 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्मित कराए गए प्रश्नपत्र के द्वारा किया जाएगा।

(ब) अशासकीय शालाओं हेतु―

(i) शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों में अर्द्धवार्षिक मूल्याकन हेतु कक्षावार एवं विषयवार प्रश्नपत्रों का निर्माण 30 सितम्बर 2023 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाए। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि इन शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के प्रश्नपत्र शाला स्तर पर ही निर्मित किए जाएंगे। प्रश्नपत्रों के निर्माण हेतु ब्लूप्रिंट परिशिष्ट- 2 अनुसार रहेंगे।

(ii) कक्षा 1 से 4 एवं 6 व 7 में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का आयोजन इन शालाओं द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार कराया जा सकता है।

2 प्रश्नपत्र का स्वरूप
(अ) कक्षा 1, 2 व 3 हेतु ―

(i) FLN अंतर्गत कक्षा 1 व 2 में विभिन्न विषयों हिन्दी, गणित व अंग्रेजी एवं कक्षा 3 में विभिन्न विषयों— हिन्दी, गणित, अंग्रेजी व पर्यावरण अध्ययन में आवधिक आंकलन (सप्ताह 10, 20, 30) का प्रावधान है। समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 1, 2 व 3 हेतु FLN आधारित आवधिक आंकलन अभ्यास पुस्तिका व शिक्षक संदर्शिका अनुसार विषयवार किया जाए इन कक्षाओं में पृथक से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन नहीं किया जाए। विदित है आंकलन की यह प्रक्रिया 9 से 16 अक्टूबर की समय-सीमा में ही संपादित हो, यह आवश्यक नहीं है परन्तु अक्टूबर माह में प्रक्रिया संपादित कर ली जाए।

(ii) शासकीय शालाओं में कक्षा 1, 2 व 3 में विद्यार्थियों के आंकलन के लिए (हिन्दी, गणित, अंग्रेजी व पर्यावरण विषयों हेतु) राज्य द्वारा पृथक से कोई प्रश्नपत्र प्रदाय नहीं किये जाएंगे शिक्षकों हेतु कक्षा 1, 2 व 3 मे शिक्षक मार्गदर्शिका (संशोधित सत्र 2023-24 ) में मूल्यांकन टूल (उपकरण) एवं निर्देश (प्रक्रिया) दिए गए हैं जिसके आधार पर विषयवार आवधिक मूल्यांकन की प्रक्रिया की जाए।

(iii) कक्षा 1, 2 व 3 में उर्दू एवं मराठी भाषा हेतु टूल निर्देश एवं ट्रैकर / संकलन प्रपत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

(ब) कक्षा-4, 6 व 7 हेतु―

(i) वर्तमान सत्र से समस्त शासकीय शालाओं में प्रश्नपत्र का स्वरूप गतवर्ष की भांति प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका के रूप में नहीं होगा अपितु प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका पृथक-पृथक रहेगी। उत्तरपुस्तिका राज्य शिक्षा केन्द्र स्तर से प्रिंट कराकर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के संभागीय डिपो के माध्यम से जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी। कक्षा 4 6 व 7 हेतु कक्षावार एवं विषयवार प्रश्नों का विवरण एवं अंक विभाजन की योजना समान है।

(ii) प्रश्नपत्र प्रारूप का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है―

प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजन (विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न) कुल प्रश्न संख्या पूर्णांक
बहुविकल्पीय (5 प्रश्न x 1 अंक 5 अंक)
रिक्त स्थान की पूर्ति (5 प्रश्न 1 अंक 5 अंक)
अतिलघुत्तरीय- (6 प्रश्न 2 अंक = 12 अंक) 26 60
लघुत्तरीय- (6 प्रश्न x 3 अंक = 18 अक)
दीर्घउत्तरीय- (4 प्रश्न 5 अंक 20 अंक)

(iii) प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर व कौशल―

कौशल Knowledge Remembering 10% Understanding 50% Applying 30% High Order Thinking Questions 10%
कठिनाई स्तर Easy 30% Average-50% Difficult-20%

टीप― समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों में कक्षा 5 एवं 8 हेतु प्रश्नों का विवरण, अंक विभाजन एवं कठिनाई स्तर उपरोक्त सारणी के अनुसार ही रहेगा।

3. प्रश्नपत्रों की जांच व शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र भरना— विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गतवर्षों की भांति शाला स्तर पर किया जाए एवं शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र-1 में जानकारी भरकर शाला स्तर पर संधारित की जाए।

4. शासकीय शालाओं हेतु बजट प्रावधान अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी गतिविधियों में होने वाला समस्त व्यय समग्र शिक्षा के प्रोजेक्ट इनोवेशन अंतर्गत प्रतिभा पर्व मद से किया जाए।

5. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के परिणाम में 'E' ग्रेड प्राप्त करने वाले विषयों में विद्यार्थियों को उपचारात्मक शिक्षण शाला स्तर पर कराया जाए तथा अपेक्षित दक्षता प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

6. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के बारे में मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों को निर्देश उपलब्ध कराकर अनुपालन कराने का उत्तरदायित्व संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी का होगा।

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन समय सारणी 2022-23 परिशिष्ट-1
कक्षा - 4 व 5 की समय सारणी

कक्षा 09-10-2023 (सोमवार) 10-10-2023 (मंगलवार) 11-10-2023 (बुधवार) 12-10-2023 (गुरुवार) 13-10-2023 (शुक्रवार) 16-10-2023 (सोमवार)
4 प्रथम भाषा- (हिन्दी / अंग्रेजी/उर्दू मराठी) गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) पर्यावरण अध्ययन अतिरिक्त भाषा― उर्दू हिन्दी / अन्य आधुनिक भारतीय भाषा
5 प्रथम भाषा- (हिन्दी / अंग्रेजी/उर्दू मराठी) गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) पर्यावरण अध्ययन अतिरिक्त भाषा― उर्दू हिन्दी / अन्य आधुनिक भारतीय भाषा

कक्षा - 6, 7 व 8 की समय सारणी

कक्षा 09-10-2023 (सोमवार) 10-10-2023 (मंगलवार) 11-10-2023 (बुधवार) 12-10-2023 (गुरुवार) 13-10-2023 (शुक्रवार) 16-10-2023 (सोमवार)
6 प्रथम भाषा- हिन्दी/ अंग्रेजी / उर्दू मराठी (सहायक वाचन सहित) गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) विज्ञान तृतीय भाषा― संस्कृत / हिन्दी / मराठी / अन्य अथवा चित्रकला (मूक-बधिरों हेतु) सामाजिक विज्ञान
7 प्रथम भाषा― हिन्दी/ अंग्रेजी / उर्दू मराठी (सहायक वाचन सहित) गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) विज्ञान तृतीय भाषा― संस्कृत/ हिन्दी / मराठी / अन्य अथवा चित्रकला (मूक-बधिरों हेतु) सामाजिक विज्ञान
8 प्रथम भाषा- हिन्दी/ अंग्रेजी / उर्दू मराठी (सहायक वाचन सहित) गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) द्वितीय भाषा अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।) विज्ञान तृतीय भाषा― संस्कृत/ हिन्दी / मराठी / अन्य अथवा चित्रकला (मूक-बधिरों हेतु) सामाजिक विज्ञान

परिशिष्ट - 2
ब्लूप्रिंट

(समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों के लिए)

प्रश्न क्रमांक प्रश्न का प्रकार Multiple Choice Questions ― MCQ Fill In The Blanks ― FIB Very Short Answer ― VSA Short Answer ― SA Long Answer ― LA कौशल Knowledge / Remembering ― K/R Understanding ― U Applying ― A High Order Thinking ― HOTS कठिनाई स्तर Easy ― E Average ― A Difficult ― D LO Code अंक अधिभार
1. MCQ 1 अंक
2. MCQ 1 अंक
3. MCQ 1 अंक
4. MCQ 1 अंक
5. MCQ 1 अंक
6. Fill in the blank 1 अंक
7. Fill in the blank 1 अंक
8. Fill in the blank 1 अंक
9. Fill in the blank 1 अंक
10. Fill in the blank 1 अंक
11. VSA 2 अंक
12. VSA 2 अंक
13. VSA 2 अंक
14. VSA 2 अंक
15. VSA 2 अंक
16. VSA 2 अंक
17. SA 3 अंक
18. SA 3 अंक
19. SA 3 अंक
20. SA 3 अंक
21. SA 3 अंक
22. SA 3 अंक
23. LA 5 अंक
24. LA 5 अंक
25. LA 5 अंक
26. LA 5 अंक

जानकारी का स्रोत― राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र — क्र./रा.शि.के./मूल्यांकन/ अर्द्धवार्षिक मूल्यां. / 2023-24 / 6884 भोपाल दिनांक 13/09/2023

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24
7. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




RSK के निर्देश– नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 | परीक्षा परिणाम | प्रवेशोत्सव | अप्रैल माह की गतिविधियाँ | Activities of the new academic session 2024-25

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में नवीन सत्र 2024-25 की गतिविधियों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी दी गई है।

Read more

परीक्षा के दरम्यान सी.डब्लू.एस.एन. (दिव्यांग) विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी | CWSN students facilities during the examination

इस लेख में cwsn (दिव्यांग) विद्यार्थियों को परीक्षा के दरमियान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 8वीं के प्रोजेक्ट वर्क (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सा.विज्ञान) की सूची

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा आठवीं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट वर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe