Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा 8 वीं हिन्दी विशिष्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25का प्रश्नपत्र (हल सहित) || 8th hindi modal


ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा 8 वीं हिन्दी विशिष्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25का प्रश्नपत्र (हल सहित) || 8th hindi modal

उप शीर्षक:
इस अंश में ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा 8 वीं हिन्दी विशिष्ट अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 का प्रश्नपत्र (हल सहित) जानकारी दी गई है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए ― [अंक 1]
(1) विहग वृन्द का आशय है ―
(A) पशुओं का समूह
(B) मनुष्यों का समूह
(C) पक्षियों का समूह
(D) विटपों का समूह।

(2) तानसेन के गुरु थे - [अंक 1]
(A) बैजू बावरा
(B) स्वामी हरिदास
(C) राजा मानसिंह तोमर
(D) पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्कर

(3) 'अपराजिता' शब्द में उपसर्ग है ― [अंक 1]
(A) अ
(B) अप
(C) अपरा
(D) ता

(4) "श्रुति ईमानदार है और प्रतिभाशाली भी है" यह वाक्य है ― [अंक 1]
(A) साधारण वाक्य
(B) मिश्रित वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) सरल वाक्य

(5) श्री निहालचन्द विश्नोई को भारत सरकार ने सम्मानित किया― [अंक 1]
(A) पद्मश्री से
(B) शौर्य चक्र से
(C) परमवीर चक्र से
(D) वीर चक्र से

उत्तर ― (1) (C) पक्षियों का समूह (2) (B) स्वामी हरिदास (3) (A) अ (4) (C) संयुक्त वाक्य (5) (B) शौर्य चक्र से

प्रश्न 2. रिक्त स्थान भरिए ― [अंक 5]
1. ------- का चंदन घिस मेरे -------।
2. रात का पर्यायवाची ------ है।
3. सतपुड़ा का जंगल ----- स्थित है।
4. ग्रहणों की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले तरुण पण्डित का नाम ------- था।
5. मुण्डा लोगों के प्रमुख अस्त्र-शस्त्र ----- और ----- थे।

उत्तर ― 1. मुफ्त, नंदन 2. रजनी 3. मध्यप्रदेश 4. आर्यभट्ट 5. भाले, तीर कमान

प्रश्न 3. निम्नलिखित अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में दीजिए―
(1) कवि भारत में कौन-सा मन्त्र भरने की बात कह रहा है? [अंक 2]
उत्तर ― कवि भारत में नव अमृत मन्त्र भरने की बात कह रहा है।
(2) कुमार गन्धर्व का वास्तविक नाम क्या था? [अंक 2]
उत्तर ― कुमार गन्धर्व का वास्तविक नाम सिद्राम कोयकली था।
(3) अपराजिता संस्मरण की लेखिका कौन हैं? [अंक 2]
उत्तर ― अपराजिता संस्मरण की लेखिका गौरा पन्त 'शिवानी' हैं। वे हिन्दी की लोकप्रिय कथा-लेखिका हैं।
(4) भेड़ाघाट पर नर्मदा के दोनों ओर की चट्टानें किस पत्थर की बनी हुई हैं? [अंक 2]
उत्तर ― भेड़ाघाट पर नर्मदा के दोनों ओर की चट्टानें संगमरमर के पत्थर की बनी हुई हैं।
(5) बिरसा रोगियों का उपचार कैसे करते थे? [अंक 2] उत्तर ― बिरसा रोगियों का उपचार जड़ी-बूटियों से करते थे।
(6) अमृता देवी का नारा क्या था? [अंक 2]
उत्तर ― पेड़ों से लिपटकर वह कहती रही "सिर साँटे पर रूख रहे तो भी सस्तो जाण" । यही अमृतादेवी का नारा था।

प्रश्न 4. निम्नलिखित लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में दीजिए―
(1) कृष्ण ने महाभारत में सर्वोत्तम काम क्या किया? [अंक 3]
उत्तर ― महाभारत में कृष्ण ने न्याय के साथ पाण्डव पक्ष का सहयोग करते हुए निर्वासित पाण्डवों को उनका अधिकार प्राप्त करवाया। उनमें आत्मविश्वास पैदा किया।

(2) लेखक, मुफ़्तानन्द जी को साष्टांग प्रणाम क्यों करता है? [अंक 3]
उत्तर ― लेखक मुफ़्तानन्द जी को साष्टांग प्रणाम करता है क्योंकि लेखक ने उन जैसा मुफ्तखोर नहीं पाया, न देखा। वे इस मृत्युलोक को भी मुफ़्त में सुधार गये तथा अब परलोक की टिकट भी मुफ्त में प्राप्त करने की जुगाड़ में हैं।

(3) दूध धारा किसे कहते हैं? [अंक 3]
उत्तर ― 'दूध धारा' संगमरमरी चट्टानों पर से नर्मदा का बहता जल है। वह जब घर्षण के साथ धुआँधार झरने से पानी गिरता है, तो वह दूध जैसा दीख पड़ता है। इसलिए इसे दूधधारा कहते हैं।

(4) वेधशाला किसे कहते हैं? [अंक 3]
उत्तर ― वेधशाला में तारामण्डल और नक्षत्रों की गति का अध्ययन किया जाता है। यह एक प्रयोगशाला ही होती है जिसमें ज्योतिषी ग्रहण आदि के लगने और समाप्त होने के समय की भविष्यवाणी करते हैं।

(5) अंग्रेजों ने बिरसा का दाह-संस्कार सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं किया? [अंक 3]
उत्तर ― स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी के रूप में बिरसा को अंग्रेजों ने पकड़ लिया। वे स्वतन्त्रता की ज्योति लोगों में जगा चुके थे। बन्दी बनाये जाने से पूर्व बिरसा बीमार चल रहे थे। अदालत में पेश करने पर उनकी दशा बिगड़ गयी। उन्हें खून की उल्टियाँ होने लगीं। बिरसा जो मुण्डा समाज का उद्धारक था, सदा के लिए सो गया। इसलिए उपद्रव के भय से अंग्रेजों ने बिरसा का दाह-संस्कार सार्वजनिक रूप से नहीं किया।

(6) राजा अभयसिंह ने पश्चाताप किस प्रकार किया? [अंक 3]
उत्तर ― जब जोधपुर के राजा अभयसिंह को विश्नोई समाज द्वारा किए गये बलिदान सम्बन्धी भीषण घटना का समाचार मिला तो उन्हें बड़ा दुःख हुआ। वे स्वयं खेजड़ली गाँव आए। अपनी सेना के द्वारा किए गये दुष्कृत्य के लिए क्षमा माँगी। उन्होंने ताम्रपत्र जारी किया। उसमें राजाज्ञा जारी की गई कि विश्नोई गाँवों में कोई पेड़ नहीं काटेगा। यदि काटेगा तो राजदण्ड का भागी होगा। इस प्रकार राजा के द्वारा निर्णय लिया गया और पश्चाताप किया गया।

प्रश्न 5. निम्नलिखित लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए ―
(1) संगीत की महिमा अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए। [अंक 5]
उत्तर ― संगीत की महिमा अनन्त है। संगीत में मौजूद शास्त्रीयता से साधना को महत्त्व दिया जाता है। संगीत में विद्यमान मधुरता से हमें आत्मिक शान्ति मिलती है तथा जीवन को जीने की उमंग व उत्साह भी उत्पन्न होता है। गीतों को संगीत में ढालकर मनुष्य के पैर अपने आप ही थिरक उठते हैं। मनुष्य में करुणा का भाव पैदा हो जाता है जिससे उसकी आँखों से अनायास ही आँसू बह उठते हैं। यही संगीत का सामाजिक महत्त्व व प्रभाव है।

(2) 'पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है', इस कथन को आर्यभट्ट ने किस तरह लोगों को समझाया? [अंक 5]
उत्तर ― आर्यभट्ट ने कभी भी आँखें मूंदकर पुरानी गलत धारणाओं को स्वीकार नहीं किया। वे अपने विचारों को बिना झिझक और भय के प्रस्तुत कर दिया करते थे। उन्होंने ग्रहणों और आकाश की अन्य अनेक घटनाओं के सम्बन्ध में स्वतन्त्र रूप से अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों को खुलकर बताया कि हमारी पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है। वह स्थिर नहीं है। आकाश का तारामण्डल स्थिर है। आर्यभट्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है और इसके साथ हम भी घूमते रहते हैं। इसलिए आकाश का स्थिर तारामण्डल हमें पूर्व से पश्चिम की ओर जाता हुआ जान पड़ता है।

(3) धन पाकर हमें अभिमान क्यों नहीं करना चाहिए? [अंक 5]
उत्तर ― धन पाकर हमें अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि धन तो चंचल है, कभी धन आ जाता है, तो कभी चला जाता है। सम्पत्ति किसी पर भी सदा के लिए नहीं रहती। यह तो बहते हुए जल के समान होती है जिस प्रकार जल एक स्थान पर स्थिर नहीं रहता उसी तरह धन कभी भी एक व्यक्ति के पास सदा स्थिर बनकर नहीं रहता। इसे स्थिर बनाकर रखने का कोई उपचार भी नहीं है। यह धन तो चार दिन-रात का मेहमान होता है। इसलिए मीठा बोलकर, विनयपूर्वक सबके साथ व्यवहार करना चाहिए। हमें प्रेमपूर्वक सन्तुलित बात करनी चाहिए। धन पर घमण्ड करना घाटे का (हानि का) सौदा है।

(4) 'सेठ याचक था और वह दाता', इस वाक्य का आशय स्पष्ट कीजिए। [अंक 5]
उत्तर ― वृद्धा ने सेठजी के घर जाकर मोहन के माथे पर हाथ फेरा। मोहन ने हाथ को पहचान लिया; उसने अपनी आँखें तुरन्त खोल दीं। कहने लगा, 'माँ', तुम आ गईं। वृद्धा कहने लगी, "हाँ बेटा, तुम्हें छोड़कर कहाँ जा सकती हूँ। उसने मोहन का सिर गोद में रखा, थपथपाया। मोहन को नींद आ गई। कुछ दिन बाद मोहन स्वस्थ हो गया। जो काम दवाइयाँ, डॉक्टर और हकीम नहीं कर - सके, वह काम वृद्धा माँ की ममता ने कर दिखाया।"
अब वह वृद्धा माँ वापस लौटने लगी तो सेठजी ने उससे कहा कि वे मोहन के ही पास रुक जाएँ, लेकिन वे नहीं मानी। सेठजी हाँडी के रुपये न देने के लिए क्षमा माँगने लगे और वह हाँडी लौटाने लगे तो वृद्धा ने कहा कि यह तो मैंने मोहन के लिए जमा किये थे। उसी को दे देना।
वृद्धा ने सेठजी की धरोहर (मोहन) ईमानदारी से लौटा दी। अब वह उसे यहाँ छोड़कर अपनी लाठी का सहारा लेकर चलती हुई अपनी झोंपड़ी में लौट गई। उसके नेत्रों से आँसू बह रहे थे, परन्तु यह आँसू फूलों के पराग से, ममता की महक से महक रहे थे। वृद्धा माँ का ममत्व सेठ बनारसीदास के धन से अधिक गरिमावान सिद्ध हुआ। इस तरह सेठजी याचक थे और वृद्धा माँ दाता के रूप में महान् और उदारता की साक्षात् मूर्ति सिद्ध हुई।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान को पढ़ें।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा -8

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
2. पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत― पाठ के प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन
3. पाठ 4 अपराजिता हिन्दी (भाषा भारती) प्रश्नोत्तर एवं भाषाअध्ययन
4. पाठ–5 'श्री मुफ़्तानन्द जी से मिलिए' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 7 'भेड़ाघाट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
6. पाठ 8 'गणितज्ञ ज्योतिषी आर्यभट्ट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर और व्याकरण)
7. पाठ 9 बिरसा मुण्डा अभ्यास एवं व्याकरण
8. पाठ 10 प्राण जाए पर पेड़ न जाए अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
9. पाठ 12 याचक एवं दाता अभ्यास (बोध प्रश्न एवं व्याकरण)
10. पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
11. पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी ― महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पद्य पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 वर दे ! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे ! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' (हिन्दी 8th) के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24
4. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
5. पाठ 6 'भक्ति के पद पदों का भावार्थ एवं अभ्यास
6. पाठ 11 'गिरधर की कुण्डलियाँ' पदों के अर्थ एवं अभ्यास
7. पाठ- 13 "न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है।" पंक्तियों का अर्थ एवं अभ्यास
8. पाठ 16 'पथिक से' कविता की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर, भाषा अध्ययन (व्याकरण)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02
2. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2
3. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6
5. एटग्रेड प्रश्न– ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
6. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार
7. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | ब्रिटिश प्रशासन, नीतियाँ और प्रभाव

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 8 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सा. विज्ञान के पाठों को पढ़ें।
1. संस्कृत - प्रथमः पाठः-लोकहितं मम करणीयम् 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
2. संस्कृत - द्वितीयः पाठः "कालज्ञो वराहमिहिरः" 'ऐटग्रेड' अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न
3. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 1 'वर दे' कविता (एटग्रेट) प्रश्नों के सटीक उत्तर
4. हिन्दी विशिष्ट - पाठ 2 'आत्मविश्वास' (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
5. विज्ञान कक्षा 8 पाठ 1 "फसल उत्पादन एवं प्रबंध" (एटग्रेट पाठ्यपुस्तक) प्रश्नों के सटीक उत्तर
6. English Lesson 1 'Another Chance' सटीक प्रश्नों के उत्तर

कक्षा - 8 के इन 👇सामाजिक विज्ञान के अध्यायों को भी पढ़ें।
1. भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार - अध्याय- 1
2. अध्याय 2 'ब्रिटिश प्रशासन नीतियाँ और प्रभाव'
3. 8th सामाजिक विज्ञान पाठ-6 स्थलमण्डल- स्थल एवं स्थलाकृतियाँ

संस्कृत कक्षा 8 के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. वन्दना श्लोकों का हिन्दी अनुवाद (कक्षा 8 वीं) संस्कृत
2. लोकहितम मम करणीयम्- पाठ का हिंदी अनुवाद (कक्षा- 8 वीं) संस्कृत
3. अभ्यास: – प्रथमः पाठः लोकहितम मम करणीयम् (कक्षा आठवीं संस्कृत)
4. कालज्ञो वराहमिहिरः पाठ का हिन्दी अनुवाद एवं अभ्यास
5. तृतीय पाठः गणतंत्रदिवसः पाठ का अनुवाद एवं अभ्यास कार्य

संस्कृत कक्षा 8 के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. चतुर्थः पाठः नीतिश्लोकाः कक्षा 8 संस्कृत
2. पञ्चमः पाठः अहम् ओरछा अस्मि पाठ का हिन्दी अनुवाद एवं प्रश्नोत्तर
3. षष्ठःपाठः स्वामीविवेकानन्दः हिन्दी अनुवाद एवं अभ्यास
4. अष्टमः पाठः - यक्षप्रश्नाः (पाठ 8 यक्ष के प्रश्न)
5. नवमः पाठः वसन्तोत्सवः (संस्कृत) हिन्दी अनुवाद एवं अभ्यासः

संस्कृत कक्षा 8 के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. दशमः पाठः आजादचन्द्रशेखरः (कक्षा 8 संस्कृत) हिन्दी अनुवाद, अभ्यास एवं व्याकरण
2. सुभाषितानि (एकादश: पाठ:) संस्कृत हिन्दी अनुवाद
3. द्वादशः पाठः चित्रकूटम् (कक्षा 8 विषय संस्कृत)
4. त्रयोदशः पाठ: 'अन्तर्जालम्' (कक्षा 8 विषय- संस्कृत)
5. चतुर्दशः पाठः आचार्योपदेशाः, कक्षा 8 विषय संस्कृत, हिन्दी अनुवाद एवं प्रश्नोत्तर
6. पञ्चदशः पाठः - देवी अहिल्या, कक्षा 8 विषय संस्कृत
7. षोडशः पाठ: - कूटश्लोकाः (कक्षा 8 विषय संस्कृत), हिन्दी अनुवाद एवं प्रश्नोत्तर

कक्षा 8 के प्रोजेक्ट वर्क को पढ़ें।
1.प्रोजेक्ट वर्क विषय हिन्दी कक्षा 8, 2022
2. हिन्दी एवं संस्कृत वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

9 * 7 = ?

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र  Solved Model Question Paper Hindi

वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र Solved Model Question Paper Hindi

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (Solved Model Question Paper Hindi) यहाँ दिया गया है।

Read more
वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Recent post