An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Class 8th हिन्दी प्रोजेक्ट वर्क (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024 | 5 Solved Hindi Project Works

राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्र./रा.शि.के/मूल्यांकन/5-8 परीक्षा/2023-24/8575 भोपाल, दिनांक: 27.12.2023 के अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 हेतु प्रोजेक्ट वर्क तैयार करने के निर्देशानुसार कक्षा 8वीं विषय हिन्दी के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क उदाहरण स्वरूप हल सहित नीचे दिये गये हैं।

सभी प्रयोजना कार्यों का वर्णन केवल एक उदाहरण है। विद्यार्थी इसी तरह की घटनाओं का वर्णन कर अपने शब्दों में लिख सकते हैं।

प्रायोजना क्रमांक ― 1

मुफ्तानन्द जी के समान आपके आस-पास क्या ऐसे कोई मनोरंजन पात्र हैं? यदि हाँ तो उन पर एक आलेख आप भी तैयार कीजिए।
प्रायोजना वर्णन– हाँ बिल्कुल हमारे गाँव में एक मेहंदीलाल नाम का व्यक्ति रहता है जो कदकाठी में नाटा है। वह बड़ा ही विदूषक और मजाकिया है। वह जहाँ भी जाता है लोग उसके पास आकर खड़े हो जाते हैं और उससे बातें करते हैं। वह भी खुश होकर लोगों से बातें करता है और फिर हंसी मजाक का सिलसिला सिर्फ प्रारंभ हो जाता है। वह थोड़ी देर में ही नाचने लगता है तो थोड़ी देर में ही ऐसा रूप बना लेता है जैसे वह रो रहा हो। फिर अचानक एक ठहाका लगाकर हंसने लगता है। जब कोई उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछता तो वह बड़े अजीब से जवाब देता है। वह कहता है मैंने 'एमबीबीएस' अर्थात "मियाँ बीवी बच्चों सहित" की डिग्री प्राप्त करी है। इसी तरह की एमए, बीए या अन्य शैक्षणिक डिग्रियों के नए-नए फुल फॉर्म बनाकर पेश करता है।
मेंहदीलाल से जो कोई भी जिस तरह का प्रश्न करता है वह उसका उत्तर तत्काल दे देता है। कोई भी प्रश्न पूछने पर या बात करने पर वह ऐसे जवाब देता है जिससे लोगों को हँसी आ जाती है। होली के समय मेहंदीलाल से लोग बहुत मजा लेते हैं और वह भी लोगों का खूब मनोरंजन करता है।

प्रायोजना क्रमांक - 2

आपके आस-पास कोई जल प्रपात हो तो उसका विवरण लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– हमारे जिले सिवनी से लगभग 145 किलोमीटर दूरी पर जबलपुर है। इस जिले में जबलपुर शहर से 25 किमी दूर स्थित भेड़ाघाट नामक स्थान पर धुआँधार जलप्रपात है। नर्मदा नदी पर बना यह जलप्रापत अपनी मनमोहक सुंदरता के कारण एक चर्चित पर्यटन स्थल है। एक प्रसिद्ध स्थल है जहाँ पर नर्मदा नदी का पानी नीचे गिरने पर पानी की बूंदे धुएँ के रूप में ऊपर उठती हुई दिखाई देती हैं। इस कारण इस प्रताप का नाम धुआँधार जलप्रपात पड़ा। यह जलप्रपात हमारे मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। जब नर्मदा नदी में जल 10 मीटर की ऊँचाई से नीचे गिरता है तब उसकी अनुपम छटा देखने ही बनती है।
यहाँ की एक और विशेषता है संगमरमर की सफेद चट्टानें। इन संगमरमर की चट्टानों से कलाकार कई तरह की कलाकृतियाँ तैयार करते हैं। लोग यहाँ से देवी देवताओं या अपने नाम इत्यादि खुदवाकर संगमरमर की मूर्तियां लेकर आते हैं।

प्रायोजना क्रमांक - 3

क्या आपने कभी किसी की सहायता की है यदि हाँ तो लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– हाँ मैंने एक किसान की सहायता की है क्योंकि मैं भी एक किसान का ही पुत्र हूँ। हम महापुरुषों एवं गुरुजनों से सुनते हैं कि हमें दूसरों की सहायता करनी चाहिए इससे ईश्वर प्रसन्न होते हैं। मैं एक बार अपनी अपनी साइकिल से शहर जा रहा था। रास्ते में मैंने एक किसान को बैलगाड़ी में कुछ सामान ले जाते देखा। मेरे देखते ही देखते बीच रास्ते में बैलगाड़ी से बैलों की जुआंडी की रस्सी टूट गई जिससे गाड़ी बैलों से अलग हो गई और बैल आगे जाने लगे। अब किसान क्या करता? वह बैलों को पकड़ता या गाड़ी को तैयार करता। ऐसी स्थिति में मैंने अपनी साइकिल को खड़ी कर उस किसान की सहायता की। उसके बैलों को पकड़ रखा। फिर किसान ने जुआंडी बैलों के गर्दन से उतरकर बैलगाड़ी के धुरों में अच्छी तरह रस्सी को बांधकर कसी। फिर मैंने गाड़ी में पुनः बैलों को फाँदने हेतु सहयोग किया। इसके पश्चात किसान मुझे धन्यवाद देकर अपनी राह चला गया।

प्रायोजना क्रमांक - 4

आप यदि पिछले दिनों कहीं भ्रमण पर गए हैं तो उसका विवरण डायरी के रूप में लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– हम अपने मित्रों के साथ माँ शारदा के दर्शन हेतु मैहर जो कि सतना जिले में स्थित है गए थे। हमने दो फोर व्हीलर गाड़ियाँ तैयार की थी। जाने से पूर्व हमने पूरी तैयारी की। अपने साथ आवश्यक खाने-पीने का सामान, पानी की बोतल इत्यादि रख ली। मेरे एक मित्र ने कुछ दवाइयाँ भी अपने साथ रख ली। हम शायं के 7:45 पर अपने गाँव से रवाना हुए। रास्ते में ट्रैफिक काफी था किंतु फोरवे पर यह परेशानी नहीं हुई। हम जबलपुर लगभग 10:30 बजे पहुँच गए। जबलपुर में मेरे मित्रों ने कुछ सामान खरीदा। फिर सभी सीधे गाड़ियों से मैहर की ओर रवाना हो गए।
प्रातः काल लगभग 5:30 पर हम मैहर पहुँच गए। मैहर पहुँचते-पहुंचते लगभग प्रातः काल हो गया। आसमान की लालिमा देखते ही बनती थी। ऐसा लगता था मानो माँ शारदा के स्वागत हेतु ऊषा लाल पुष्प लेकर पूजन अर्चन करने हेतु आ रही है। हमने अपनी गाड़ियाँ यथास्थान खड़ी की। निर्धारित स्थान पर स्नान ध्यान किया और पूजा सामग्री खरीद कर माँ शारदा के दर्शन हेतु पहाड़ी पर चढ़ने लगे। रास्ते में माता रानी की जयकार करते हुए आगे चढ़ने लगे। बीच-बीच में हम मित्र रुक कर आसपास के दृश्य भी देखते जाते थे। कुछ ही देर पश्चात हम पहाड़ी के ऊपर पहुँच गए। पहुँचकर हमने माँ शारदा की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए और आशीर्वाद माँगा। इसके पश्चात चोटी पर पहुँचकर आसपास के विहंगम दृश्यों को देखा। वहाँ से आल्हा उदल का अखाड़ा स्थल को भी हमने देखा। पहाड़ी पर चढ़ने के लिए झूलों की व्यवस्था भी है जो लोग अशक्त थे वे झूलों से माँ शारदा के दर्शन करने आ रहे थे। पहाड़ी के ऊपर से आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुरम्य में लग रहा था। दोपहर के बाद हम पहाड़ी के नीचे आ गए और भोजन ग्रहण कर अपनी गाड़ियों से अपने गाँव की ओर रवाना हो गये। हमारी यह यात्रा बहुत ही सुखद और स्मरणीय थी।

प्रायोजना क्रमांक - 5

आप अपने जीवन से जुड़ी ऐसी कौन-सी घटना है जो सभी को बतलाना चाहेंगे। उसे लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– वैसे तो जीवन में कई घटनाएँ घटी हैं जिनको हम बता सकते हैं। किंतु यहाँ पर मैं अपने जीवन की उस घटना का वर्णन कर रहा हूँ जो पहली बार भूकंप के अनुभव को दर्शाती है। भूकंप कैसे आता है इस बारे में मैं अनभिज्ञ था।
बात मई 1997 की है। मैं अपने घर पर बाहर छप्पर में एक बेंच पर साधारण सा चादर बिछाकर सो रह था। ग्रीष्म काल का समय था उस समय गाँवों में पंखों इत्यादि की व्यवस्था नहीं थी अतः खुले में सभी को सोना अच्छा लगता था। हालांकि पूर्व के समय में गाँवों मच्छर इत्यादि की कोई समस्या भी नहीं थी।
लगभग प्रातः के 4:00 के आसपास की बात है, अचानक घर्र-घर्र की आवाज सुनाई दी। पहले तो मुझे लगा कि कोई ट्रैक्टर या कोई वाहन दीवार या कहीं और टकरा गई है। किंतु जब छप्पर के खपरैल नीचे गिरने लगे तब अहसास हुआ कि पूरा घर ही हिल रहा है और आवाज कोई दूसरी है। मुझे समझते देर नहीं लगी कि यह भूकंप है। इतने में मेरे घर के सारे लोग उठ गए और मेरे चाचा जी ने सबको घर के बाहर आने के लिए कहा। क्योंकि भूकंप आने पर हमें घर के अंदर बिल्कुल नहीं रहना चाहिए ।सीधे खुले में आ जाना चाहिए। मैंने धरती से कान लगाकर भी सुनने का प्रयास किया। भूकंप का यह अनुभव एवं इसकी आवाज पहली बार अपने जीवन काल मुझे सुनने को मिली। यह मेरे जीवन की एक अविस्मरणीय घटना है।
टीप ― उक्त घटना मेरे (आर.एफ. टेमरे के) जीवन की सच्ची घटना है। कक्षा आठ के विद्यार्थीगण अपने जीवन की घटी घटना का उल्लेख कर प्रोजेक्ट तैयार करें।

प्रायोजना कार्य कक्षा 5वीं व 8वी वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. RSK निर्देश कक्षा 5वीं के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क
2. कक्षा 8वीं विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 प्रश्न पत्रों की आदर्श उत्तर शीट को पढ़ें।
अंग्रेजी मॉडल उत्तर शीट (हिन्दी अनुवाद व प्रश्न उत्तर सहित)

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 8 को पढ़ें।
1. अर्द्धवार्षिक परीक्षा मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिंदी विशिष्ट कक्षा आठवीं सत्र 2023-24
2. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा -8
3. Blueprint based solved English half yearly modal question paper 2023-24
4. 25 वैकल्पिक प्रश्न हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 8 हिन्दी
5. 25 बहुविकल्पीय प्रश्न कक्षा आठवीं विषय गणित

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पद्य पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 वर दे ! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे ! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' (हिन्दी 8th) के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24
4. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
5. पाठ 6 'भक्ति के पद पदों का भावार्थ एवं अभ्यास
6. पाठ 11 'गिरधर की कुण्डलियाँ' पदों के अर्थ एवं अभ्यास
7. पाठ- 13 "न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है।" पंक्तियों का अर्थ एवं अभ्यास
8. पाठ 16 'पथिक से' कविता की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर, भाषा अध्ययन (व्याकरण)

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
2. पाठ 3 मध्य प्रदेश की संगीत विरासत― पाठ के प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन
3. पाठ 4 अपराजिता हिन्दी (भाषा भारती) प्रश्नोत्तर एवं भाषाअध्ययन
4. पाठ–5 'श्री मुफ़्तानन्द जी से मिलिए' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 7 'भेड़ाघाट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
6. पाठ 8 'गणितज्ञ ज्योतिषी आर्यभट्ट' हिन्दी कक्षा 8 अभ्यास (प्रश्नोत्तर और व्याकरण)
7. पाठ 9 बिरसा मुण्डा अभ्यास एवं व्याकरण
8. पाठ 10 प्राण जाए पर पेड़ न जाए अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
9. पाठ 12 याचक एवं दाता अभ्यास (बोध प्रश्न एवं व्याकरण)
10. पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
11. पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी ― महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण

सामान्य ज्ञान के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of General Knowledge.)
1. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (हिन्दी) | कक्षा - 08 || पाठ 01 और 02
2. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 1 और 2
3. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 3 और 4
4. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका (विज्ञान) | कक्षा 08 || अध्याय 5 और 6
5. एटग्रेड प्रश्न– ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।
6. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार
7. एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका | कक्षा 08 || सामाजिक विज्ञान | ब्रिटिश प्रशासन, नीतियाँ और प्रभाव

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) यहाँ दिया गया है।

Read more

पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट | गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन | Vasiyatname ka rahasya

इस भाग में पाठ-17 वसीयतनामे का रहस्य (सम्पूर्ण पाठ) कक्षा 8 विषय हिन्दी विशिष्ट के गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या के साथ सम्पूर्ण अभ्यास व भाषा अध्ययन की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe