An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



18, 19 व 20 तारीखें विद्यालयों के लिये हैं खास || School Chalen Ham Praogrrame | भविष्य से भेंट कार्यक्रम

  • BY:
     RF competition

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल, दिनांक 10 जून, 2024 आदेश क्रमांक 736/2073925/2024/20-2 में दिये निर्देशों के अनुसार स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2024 के संबंध में निम्न जानकारी दी गई है।

1. स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यकम दिनांक 18, 19 एवं 20 जून 2024 को आयोजित किया जाना निर्धारित है।

2. माननीय मुख्यमंत्री जी के आतिथ्य में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2024 दिनांक 18 से 20 जून 2024 के मध्य आयोजित किया जायेगा। इसके निर्देश पृथक से जारी किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई है।

"स्कूल चलें हम अभियान 2024" कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार है―
दिनांक 18 जून 2024 को निर्धारित कार्यकम―

1. माननीय सांसद / विधायक किसी एक शाला में सहभागिता करेंगे।

2. शाला स्तर पर आयोजित "स्कूल चलें हम अभियान" कार्यकम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जन प्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए।

3. ग्राम/बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जाएगा।

4. समस्त पात्र शालाओं में विशेष भोजन का वितरण किया जाएगा।

दिनांक 19 जून 2024 को निर्धारित कार्यकम―

1. सभी शालाओं में अभिभावकों के साथ शालेय गतिविधियों पर चर्चा, जिसमें प्रमुखतः कक्षावार विषयखंड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन-अध्यापन प्रकिया, अभिभावक-शिक्षक बैठकों, सह शैक्षणिक गतिविधियों, शाला में उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी।

2. राज्य शासन की ओर से अभिभावकों को संबोधित पत्र का वितरण किया जाएगा।

3. कक्षावार उपयोगी स्टेशनरी सामग्री की अभिभावकों को जानकारी प्रदाय की जाएगी।

4. निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।

दिनांक 20 जून 2024 को निर्धारित "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम का आयोजन―

1. माननीय जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट हेतु आमंत्रित किया जाए।

2. शालाओं में विद्यार्थियों से भेंट हेतु अन्य इच्छुक व्यक्तियों के लिए शाला चयन की ऑनलाईन सुविधा लिंक के द्वारा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति किसी एक शाला का चयन कर विद्यार्थियों से भेंट हेतु जाएंगे।

3. स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, संस्कृतिधर्मी, समाजसेवी, उद्योगपति, उन्नत एवं सफल किसानों, व्यवसायी, मीडिया और संचार मित्रों, सैन्य और पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों आदि के मध्य उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

4. आमंत्रित व्यक्ति इस दौरान विद्यार्थियों / शाला उपयोगी वस्तुएँ भेंट कर सकेंगे।

5. जिला कलेक्टर के द्वारा जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला में जाकर एक पीरियड अध्यापन कराने हेतु शालाओं का आवंटन किया जाएगा।

अतः उक्तानुसार निर्धारित स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम के सुचारू संपादन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है।
नीचे पत्र का अवलोकन कर सकते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. smc सदस्य संख्या एवं उनका अनुपात
2. smc गठन हेतु वंचित एवं कमजोर वर्ग के परिवार
3. smc गठन हेतु पालकों को आमंत्रण सह सूचना कैसे भेंजें
4. एसएमसी गठन की तिथियाँ चेंज
5. SMC गठन में भरे जाने वाले प्रपत्र की जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
FLN कक्षाओं का कोर्स दिसंबर तक कितना हो जाना चाहिए?

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. 6500 से 10500 वेतनमान वाले कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी हैं।
2. नियुक्ति – गलत जानकारी देकर नियुक्ति पाना, नियुक्ति में प्राथमिकता
3. वरिष्ठता निर्धारण नियम
4. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी
5. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
6. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24
7. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻





आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

असाक्षरों का सर्वे एवं साक्षरता पंजी का संधारण सत्र 2025-26

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र अनुसार असाक्षरों का सर्वेक्षण तथा साक्षरता पंजी के संदर्भ हेतु उसके प्रारूप के संदर्भ में जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ | मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश

इस अंश में स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ (मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।