An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 प्राथमिक/माध्यमिक में विद्यार्थियों के शाला में प्रवेश हेतु निर्देश | पत्र डाउनलोड करें

  • BY:
     RF competition

राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशानिर्देश क्रमांक/राशिके/ईएण्डआर/2025/526 भोपाल, दिनांक 10.02.25 के अनुसार नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 में शालाओं में नामाकंन के संबंध में निर्देश दिये गए हैं।

पत्र में जो जानकारी दी गई है उसका अक्षरशः विवरण निम्नानुसार है―
प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण का मुख्य उद्देश्य 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का कक्षा 1 से 12 तक शतप्रतिशत प्रवेश एवं उनकी गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करना है। वर्ष 2025-26 का अकादमिक सत्र 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है, कि सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 7 में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं का कक्षा 2 से 8 में एवं 8 से 11 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को 9 से 12 में शतप्रतिशत नामांकन की कार्यवाही 25 मार्च 2025 तक पूर्ण करली जाये। कक्षा 2 से 12 तक नामांकित समस्त छात्र-छात्राओं की समग्र शिक्षा पोर्टल पर अद्यतन करने की कार्यवाही 31 मार्च तक पूर्ण की जाये। इस कार्य के लिए यह आवश्यक है कि कक्षा 1 में प्रवेश की प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से प्रारंभ कर दी जाये, जिससे कक्षा में प्रवेश योग्य छात्र एवं छात्राएं सत्र के प्रारंभ में सगस्त शैक्षणिक से लाभांवित हो सकेगे।

2. नवीन शिक्षा सत्र का प्रचार-प्रसार

जिला, ब्लॉक एवं स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे जनसमुदाय, पालकों एवं विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ होने की जानकारी हो तथा विद्यार्थियों की शतप्रतिशत उपस्थिति हो। स्थानीय समाचार पत्रों आदि के माध्यम से नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने एवं आयोजित होने वाली गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जाये।

बाल सभा का आयोजन― 01 अप्रैल को प्रत्येक विद्यालय यथा प्राथमिक/माध्यामिक विद्यालयों में विशेष बाल सभा का आयोजन किया जाये, जिसमें उपस्थित अभिभावकों को अप्रैल माह में छात्रों के नामांकन, उपस्थिति, छात्रों के उपलब्धि स्तर तथा शासन के समय-समय पर जारी नवीन शैक्षणिक निर्देशों के साथ-साथ अध्ययन-अध्यापन की प्रस्तावित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की जाये।

3. शाला प्रबंध समिति एवं पालकों की बैठक का आयोजन― फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से 17 मार्च 2025 के मध्य स्थानीय परिस्थिति (हाट बाजार के दिन) अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी के माता एवं पिता, दोनों को आमंत्रित किया जाये। प्रत्येक पालक से बच्चे की विगत वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर शैक्षणिक स्थिति (शैक्षणिक स्तर, विद्यार्थी की रूचि एवं नियमित उपस्थिति) के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, एवं नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रथम माह में आयोजित होने वाली गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग के लिए प्रेरित किया जाये। कक्षा में संभावित प्रवेश योग्य छात्रों के माता/पिता/पालकों को आमंत्रित कर उनसे चर्चा की जाये।

4. प्रवेशोत्सव― 1 अप्रैल को प्रत्येक प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा एवं विशेष भोज (मध्यान्ह भोजन) का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों का प्रवेश 1 अप्रैल से प्रारंभ किया जाये, विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्रों का शिक्षकों के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाये। विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों के द्वारा भी कनिष्ठ छात्रों का स्वागत किया जाये। 1 अप्रैल को ही उपस्थित समस्त छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण सुनिश्चित किया जाये।

5. नामांकन

कक्षा 1 में नामांकन― राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक छात्र का कक्षा 1 में नामांकन अनिवार्य है। अतः शासन के निर्देशानुसार 30 सितम्बर 2025 तक 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का मार्च माह में नामांकन पूर्ण किया जाये। इस कार्य हेतु समग्र शिक्षा पोर्टल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से कक्षा 1 में प्रवेश योग्य संभावित बच्चों की सूची प्राप्त की जा सकती है। कक्षा 1 में प्रवेश हेतु यदि जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध न हो तो वहां निम्नानुसार दस्तावेज को बालक की आयु का सबूत समझा जायेगा―

अस्पताल/सहायक नर्स तथा प्रसाविका मिडवाइफ (ए.एन.एम.) का रजिस्टर/रिकार्ड।
आआंगनवाड़ी का रिकार्ड।
पालक या अभिभावक द्वारा बालक की आयु का स्व घोषणा पत्र, बशर्ते कि बालक के पालक या अभिभावक को बालक की जन्मतिथि के सत्यापन का प्रमाणपत्र क्षेत्र के स्थानीय प्राधिकारी, नगरीय स्थानीय निकाय या पंचायत जहां कि वह रहता है / रहती है, के निर्वाचित किसी प्रतिनिधि से प्रवेश के 6 माह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

(5.1) कक्षा 2 से 8 में नामांकन― अकादमिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 7 तक अध्ययनरत छात्रों को कक्षा 2 से 8 में प्रवेश दिया जाएगा। इन कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों की जानकारी यथा उम्र माता पिता का नाम, जाति, पता, जन्म तिथि में यदि कोई परिवर्तन हो तो छात्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संग्रहित कर समग्र शिक्षा पोर्टल में तदानुसार अद्यतन की कार्यवाही की जाये।

(5.2) कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश― कक्षा 5वी से 6 वी एवं कक्षा 8 से 9 वी में ट्रांजिशन लॉस को रोकने के लिए म०प्र० शासन के पत्र क्रमांक 2091 भोपाल दिनांक 6/12/2024 का अनुपालन किया जायेगा। "पत्र के अनुसार ऐसे विद्यालय जो कक्षा 5 वीं /8 वीं तक संचालित है उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक निकटस्थ विद्यालयों के लिए कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश की कार्यवाही करेगे। संस्था प्रमुख प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करेंगे कि वे किस विद्यालय में प्रवेश लेना चाहेंगे। सुविधाजनक प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्षा 5 वीं एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्षा 8 वीं से उत्तीर्ण होकर कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश आवेदन भरवाकर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रवेश देंगे तथा संबंधित माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक/हाई/हायर सेकेण्डरी के प्राचार्य को सूचित करेंगे"।

(5.3) म०प्र० शासन सामान्य प्रशासन विभाग का पत्र क्रमांक 165/1813944/2024/1/मा.आ.प्रा दिनांक 8/2/2024 एवं मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली का पत्र क्रमांक D.O. No./R-51/2/2023/PRPP (RU-2) Date 1.1.2024 के सदर्भ में म०प्र० शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 421/1876129/2024/20-2 भोपाल दिनांक 6/3/2024 के अनुपालन में ट्रांसजेण्डर बच्चों की शिक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। इसके अंतर्गत इन बच्चों को शिक्षा सुविधा हेतु समावेशी शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनमें किसी प्रकार के भेदभाव रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये। ट्रांसजेण्डर बच्चों को छात्रवृत्ति एवं निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था के लिए भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

(5.4) छात्रावासों में प्रवेश― शासन के प्रावधानुसार कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय एवं सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित छात्रावासों में तथा कक्षा 8वीं की बालिकाओं को निकटस्थ कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय (कक्षा 9 से 12) में अथवा जनजातीय कार्य विभाग/अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में दर्ज कराया जाये।

6. शाला से बाहर बच्चों का चिन्हांकन

(6.1) सत्र 2022-23 से भारत सरकार द्वारा यू-डाईस के माध्यम से चाइल्ड-वाइज ट्रेकिंग की जा रही है। सत्र 2024-25 में छात्रों की प्रोफाइल अपडेट कर आगामी कक्षा में कक्षोन्नति की गई है। यू-डाईस के अंतर्गत दर्ज सभी छात्रों को PEN (यूनिक कोड) आवंटित किया गया है, PEN नंबर के द्वारा बच्चे को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैक किया जा सकता है। सत्र 2023-24 में यदि छात्र किसी स्कूल में अध्ययनरत थे और वर्तमान सत्र 2024-25 में किसी भी शाला में मैप नहीं है। ऐसे बच्चें ड्राप बॉक्स में चले जाते हैं।

(6.2) ड्राप बॉक्स में स्कूलवार बच्चों की जानकारी उपलब्ध है। अतः जिले स्तर से ड्राप बॉक्स में उपलब्ध बच्चों की संख्या के आधार पर उनका सत्यापन करने हेतु शिक्षकों को जबावदेही सौपी जाये। एक शिक्षक को अधिकतम 5-10 छात्रों की जबावदेही सौंपी जाये जिससे छात्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य 10 अप्रैल 2025 तक पूर्ण किया जा सके।

(6.3) सत्र 2025-26 में पलायन छात्रावास का प्रावधान किया गया है अतः पलायन करने वाले परिवारों को चिन्हित करते हुये उनके बच्चों को पलायन छात्रावास में प्रवेश की प्रक्रिया भी अप्रैल माह से ही प्रारंभ की जाये।

7. योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थियों का निर्धारण―

प्रवेशित विद्यार्थियों को पात्रता के आधार पर प्रदान की जाने वाली सुविधाएं यथा पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति साईकिल इत्यादि का निर्धारण पोर्टल पर प्रविष्टि उपरांत किया जायेगा। समग्र शिक्षा पोर्टल पर डाटा अद्यतन की कार्यवाही पूर्ण की जाये।

अंत में पत्र में कहा गया है ― कृपया उपरोक्तानुसार गतिविधियां समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जानकारी का स्रोत― राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र क्रमांक/राशिके/ईएण्डआर/2025/526 भोपाल, दिनांक 10.02.25

टीप― उक्त पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे ओर स्क्रोल कर Click here to download वाले हरे बटन पर क्लिक करें।

India

India is a very large country. People speaking many languages ​​live in this country. Its richness is hidden in its culture.

भारत

भारत एक बहुत बड़ा देश है। इस देश में कई भाषाएँ बोलने वाले लोग रहते हैं। इसकी समृद्धि इसकी संस्कृति में छिपी हुई है।

इन 👇एतिहासिक महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. भारत देश का नामकरण और इसकी सीमाएँ
2. मध्यप्रदेश के आदिवासी क्रान्तिकारियों का भारत की स्वतन्त्रता में योगदान
3. 1857 की क्रान्ति के पश्चात् भारतीय राष्ट्रीय चेतना का उदय और उसके सहायक तत्व
4. बौद्धकालीन भारत के विश्वविद्यालय - तक्षशिला, नालंदा, श्री धन्यकटक, ओदंतपुरी विक्रमशिला विश्वविद्यालय

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. APAAR ID के सम्बंध में महत्वपूर्ण दो बिन्दु
2. संतान पालन अवकाश की जानकारी व पत्र
3. परीवीक्षा अवधि में संतान पालन अवकाश की पात्रता संबंधित पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन
3. एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानना क्यों आवश्यक है ?

इस 👇 बारे में भी जानें।
FLN कक्षाओं का कोर्स दिसंबर तक कितना हो जाना चाहिए?

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. 6500 से 10500 वेतनमान वाले कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी हैं।
2. नियुक्ति – गलत जानकारी देकर नियुक्ति पाना, नियुक्ति में प्राथमिकता
3. वरिष्ठता निर्धारण नियम
4. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी
5. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
6. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

असाक्षरों का सर्वे एवं साक्षरता पंजी का संधारण सत्र 2025-26

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र अनुसार असाक्षरों का सर्वेक्षण तथा साक्षरता पंजी के संदर्भ हेतु उसके प्रारूप के संदर्भ में जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ | मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश

इस अंश में स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ (मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।