An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 (सम्पूर्ण सत्र) हेतु अकादमिक गतिविधियों की जानकारियाँ | अप्रैल माह हेतु 10 कुल एवं ग्रीष्मावकाश के बाद के लिए 16 बिन्दु

नवीन शैक्षणिक सत्र की अकादमिक गतिविधियाँ

1. नवीन शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ ― म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26, का प्रारंभ 1 अप्रैल 2025 से किया जा रहा है।

2. अकादमिक गतिविधियों का संचालन― प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अकादमिक गतिविधियों के संचालन के संबध में बिन्दुवार इस प्रकार है―

खण्ड 'अ' अप्रैल माह हेतु गतिविधियाँ

(i) प्रवेशोत्सव― 1 अप्रैल 2025 को समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालयों में प्रवेश हेतु गृह सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

(ii) परीक्षा परिणाम की घोषणा ― परीक्षाएँ संपन्न होने के पश्चात् समस्त कक्षाओं के परिणाम 29 मार्च को घोषित होने पर नवीन सत्र 1 अप्रैल 2025 से प्रांरभ होगा।

(iii) कक्षोन्नति ― परीक्षा परिणाम की घोषणा के पश्चात विद्यार्थियों की कक्षोन्नति अनिवार्यतः की जाएगी।

(iv) शाला प्रबंधन समिति की बैठकों की आयोजन― पूर्व में दिये गए विस्तृत दिशानिर्देश अनुसार शाला प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।

(v) पाठ्यपुस्तकों का वितरण― पाठ्यपुस्तकों को सत्र आरम्भ से ही उपलब्ध कराया जायेगा। जिसका वितरण सभी विद्यार्थियों को किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

(vi) पुस्तकालय की पुस्तकें― पुस्तकालय की पुस्तकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा एवं लर्निंग कार्नर में भी प्रदर्शित करना होगा।

(vii) रेडिनेस कार्यक्रम― कक्षा 1 के लिए नव-प्रवेशित बच्चों को स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत संलग्न परिशिष्ट-1 के अनुसार प्रारंभिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

परिशिष्ट-1

स.क्र. गतिविधि का नाम सुझावात्मक गतिविधि
1. स्थानीय खेल शिक्षक स्थानीय खेल जो बच्चों द्वारा खेले जाते हो उनको संकलित करते हुए खेल खिलाएँ जैसे-स्टेघु, टापू घोड़ा बादाम शाही, चिड़िया फुर्र आदि।
2. खेल-गीत स्थानीय स्तर गाए जाने वाले गीतों का संकलन करते हुए खेल गीत जैसे पोशम पास, भाई पोशम पाश... आदि।
3. मिट्टी के खिलौने बनाना पशु-पक्षियों की आकृति बनाना, रसोई के वर्तनों एवं चूल्हा आदि की आकृति बनाना आदि।
4. कागज की कटिंग पंतग, फूल की आकृति, पशु-पक्षियों की आकृति, सजावटी आकृतियों आदि।
5. कागज की फोल्डिंग नाव, हवाई जहाज, पशु-पक्षियों की आकृति, गेंद, चकरी आदि।

नोट― इसके अतिरिक्त शिक्षक स्व-विवेक से अन्य रोचक गतिविधियों आयोजित कर सकते हैं।

(viii) छूटी हुई दक्षताओं को पूर्ण कराना― कक्षा 2 से 4 में क्रमशः 10 वे, 20 वे एवं 30 वें, सप्ताह के ट्रेकर एवं पूर्व कक्षा के परीक्षा परिणामों के आधार पर बच्चों द्वारा जिन दक्षताओं में सीखना शेष रह गया है, उनको चिन्हांकित करते हुए अभ्यास के अवसर प्रदान किए जाएँ एवं छूटी हुई दक्षताओ को पूर्ण कराया जायेगा।

(ix) जॉयफुल लर्निंग― एक अप्रैल से कक्षा संचालन के साथ बच्चों की छूटी हुई मूलभूत दक्षताओं के उन्नयन हेतु जॉयफुल लर्निंग के माध्यम से सीखना सुनिश्चित किया जाएगा।

टीप― जॉयफुल लर्निंग हेतु विस्तृत दिशा निर्देश पृथक से जारी किए जाएँगे। सम्पूर्ण अप्रैल माह में उपलब्ध कराई जा रही गतिविधियों के अनुसार कक्षा संचालन किया जायेगा।

3. ग्रीष्मावकाश में प्रोजेक्ट कार्य― विधार्थियो को ग्रीष्म अवकाश स्थानीय, विषयगत एवं कौशल विकास के प्रोजेक्ट कार्य चिन्हित करते हुए व्यक्तिगत एवं सामुहिक रूप से प्रदाय किए जायेगा।

4. प्री-प्रायमरी में बच्चों का प्रवेश― जिले के चयनित ऐसे विद्यालय जिसमें प्री-प्रायमरी कक्षाएँ खोली गई है उनके लिए +3, +4, +5 आयुवर्ग के बच्चों का चिन्हांकन एवं शाला में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

खण्ड 'ब' ग्रीष्मावकाश के बाद की गतिविधियाँ

(1) साफ-सफाई एवं साज-सज्जा― ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की जायेगी।

(2) विभिन्न क्लबों एवं समितियों का गठन― विद्यालय में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया जायेगा। इसी के साथ बैगलेस गतिविधियाँ, खेल गतिविधियाँ, हेल्थ क्लब, एक भारत श्रेष्ठ भारत, ई-पुस्तकालय, तम्बाकू मुक्त विद्यालय, ई-वेस्ट प्रबंधन एवं विद्यालय प्रशासन से संबंधित गतिविधियो आदि के सम्पादन हेतु प्रभारी एवं समितियों का गठन किया जायेंगे।

(3) समय-सारणी का निर्माण― प्रत्येक कक्षा के लिए समय-सारणी का निर्माण (जिसमें, खेल पीरियड अनिवार्यतः सम्मिलित किया जायेंगे)

(4) पुस्तकों की प्रविष्टि― प्राप्त पुस्तकों की पोर्टल पर प्रविष्टि की जायेगी।

(5) प्रोजेक्ट्स की जाँच― ग्रीष्मावकाश के दौरान अभ्यास हेतु प्रदत्त प्रोजेक्ट की जाँच, आवश्यक रूप से की जायेगी।

(6) नैतिक शिक्षा― प्रार्थना सभा में भारत के महापुरूषों की जयंती / पुण्यतिथि महत्वपूर्ण दिवसों की जानकारी एवं नैतिक शिक्षा से संबधित सुभाषित सूक्ति आदि का वाचन कराते हुए आयोजन किया जायेगा।

(7) FLN एवं प्रीपेटरी स्टेज पुस्तिकाओं का उपयोग― कक्षा 1 से 4 हेतु पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ FLN एवं प्रीपेटरी स्टेज के अन्तर्गत प्रदाय अभ्यास पुस्तिकाओं का उपयोग किया जाएगा।

(8) शिक्षक संदर्शिकाओं का उपयोग― कक्षा 1 व 2 एवं 3 व 4 की शिक्षक संदर्शिका में वर्णित पाठ योजनाओं के अनुसार शिक्षण कार्य करवाया जाना सुनिश्चित करना होगा। 'मिशन अंकुर अंतर्गत एफ. एल. एन. प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक ही कक्षा 1 व 2 व कक्षा 3 व 4 में अध्यापन कार्य कराना अनिवार्य होगा।

(9) एटग्रेड अभ्यास पुस्किाओं का उपयोग― एटग्रेड अभ्यास पुस्किाएँ कक्षा 5 से 8 हेतु विषयावार प्रदाय की गई है। यह सामग्री पाठ्यपुस्तकों से मैप्ड है उन्हें नियमित कक्षा शिक्षण के साथ-साथ अभ्यास कार्य हेतु उपयोग में लाया जावेगा।

(10) जाँच कार्य― अभ्यास कार्य का शिक्षक द्वारा नियमित रूप से जाँच कर हस्ताक्षर किए जाना अनिवार्य होगा एवं उनकी त्रुटियों को सुधार कर दूर कराया जाना अनिवार्य होगा।

(11) प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शनियों का आयोजन― विगत सत्रों की भाँति सत्र 2025-26 में भी ओलंम्पियाड, विज्ञान, गणित, पर्यावरण सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं कक्षा 1 व 2 में एफएलएन मेला' का आयोजन किया जाएगा। टीप― इस संबंध में विस्तृत निर्देश पृथक से जारी किए जायेगें।

(12) ओलम्पियाड ओएमआर शीट भरने का अभ्यास― ओलम्पियाड पूर्व तैयारी हेतु ओलम्पियाड प्रश्न बैंक से विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रश्नों का एवं ओएमआर शीट भरने का अभ्यास कराया जाना आवश्यक है।

(13) विद्यार्थियों के बैठने का चकीय क्रम― कक्षा में विद्यार्थियों को चकीय क्रम (रोटेशन क्रम) में बैठाया जाना आवश्यक होगा जिससे सभी विद्यार्थीयों को सीखने के समान अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

(14) टैबलेट का उपयोग― प्रदाय किए गए टैबलेट का उपयोग कक्षा शिक्षण के दौरान किया जाना सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

(15) दीक्षा पोर्टल ई कन्टेन्ट का उपयोग― दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध ई कन्टेन्ट तथा पाठ्यपुस्तकों में दिए गए क्यू आर कोड को स्केन कर दी गई विषयवस्तु का उपयोग सीखने की प्रक्रिया में किया जायेंगे।

(16) ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल― राज्य द्वारा संचालित म.प्र. पी.एम. ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल (108,109) द्वारा प्रसारित होने वाले अकादमिक विषयवस्तु का अवलोकन करने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा।

टीप― उपर्युक्त अकादमिक गतिविधियों का संचालन सत्र प्रारंभ से ही किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

जानकारी का स्रोत― उक्त दिशानिर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र क्र. / पा.पु / रा.शि.के. / 2025 / 373 भोपाल, दिनांक 10/03/2025

टीप― उक्त पत्र को नीचे स्क्रोल कर नीचे जाने पर एक हरा बटन Click here to download मिलेगा जिस पर क्लिक कर उक्त पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अन्य जानकारियों की लिंक्स

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. APAAR ID के सम्बंध में महत्वपूर्ण दो बिन्दु
2. संतान पालन अवकाश की जानकारी व पत्र
3. परीवीक्षा अवधि में संतान पालन अवकाश की पात्रता संबंधित पत्र

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन
3. एक शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानना क्यों आवश्यक है ?

इस 👇 बारे में भी जानें।
FLN कक्षाओं का कोर्स दिसंबर तक कितना हो जाना चाहिए?

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. 6500 से 10500 वेतनमान वाले कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी हैं।
2. नियुक्ति – गलत जानकारी देकर नियुक्ति पाना, नियुक्ति में प्राथमिकता
3. वरिष्ठता निर्धारण नियम
4. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 व 8) सत्र 2023-24 हेतु दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी
5. ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
6. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 हेतु RSK के दिशा-निर्देश व टाइम टेबल

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Download the above referenced information
(उपरोक्त सन्दर्भित जानकारी को डाउनलोड करें।)
Click here to downlod

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 (सम्पूर्ण सत्र) हेतु अकादमिक गतिविधियों की जानकारियाँ | अप्रैल माह हेतु 10 कुल एवं ग्रीष्मावकाश के बाद के लिए 16 बिन्दु

इस भाग में मध्यप्रदेश के प्रायमरी एवं मिडिल स्कूलों के लिए नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 (सम्पूर्ण सत्र) हेतु अकादमिक गतिविधियों की जानकारियाँ दी गई हैं।

Read more

नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 प्राथमिक/माध्यमिक में विद्यार्थियों के शाला में प्रवेश हेतु निर्देश | पत्र डाउनलोड करें

इस भाग में नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 प्राथमिक/माध्यमिक में विद्यार्थियों के शाला में प्रवेश हेतु निर्देश एवं पत्र को डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी दी गई है।

Read more

वर्तमान के विद्यालयीन दायित्व 2025 | निर्देश- जिन्हें पूर्ण करना आवश्यक है!

उक्त अंश में वर्तमान के विद्यालयीन दायित्व 2025 | निर्देश- जिन्हें पूर्ण करना आवश्यक है! की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe