An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



विविध प्रश्नावली - दो (कक्षा 6वीं) भाषा भारती पाठ 7, 8, 9, 10, 11, 12 व 13 पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर || Vividh Prashnavali - 2 Prashnottar

पाठ 7, 8, 9, 10, 11, 12 व 13 पर आधारित

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए—
(क) 13 वर्ष की आयु में 1300 (तेरह सौ) पंक्तियों की मर्मस्पर्शी कविता लिखी थी—
(i) अहिल्याबाई ने
(ii) सरोजनी नायडू ने
(iii) तारा दत्त ने
(iv) लक्ष्मीबाई ने
उत्तर—(ii) सरोजनी नायडू ने

(ख) भाभा अणु-शक्ति अनुसन्धान केन्द्र स्थित है—
(i) भोपाल में
(ii) हैदराबाद में
(iii) जिनेवा में
(iv) ट्रॉम्बे में
उत्तर—(iv) ट्रॉम्बे में

(ग) पृथ्वी पर रहने वाले जीव कहलाते हैं—
(i) नभचर
(ii) जलचर
(iii) थलचर
(iv) उभयचर
उत्तर—(iii) थलचर

(घ) महात्मा गांधी ने आकाश तत्व को कहा है—
(i) निर्मल आकाश
(ii) आरोग्य सम्राट
(iii) प्रसिद्ध विचारक
(iv) स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तर—(ii) स्वास्थ्य सम्राट।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(क) बीमारी का निदान कराने के बजाय बीमार न पड़ना ही बुद्धिमता है।
(ख) अकबर ने तानसेन को दीपक का आदेश दिया।
(ग) डॉ. भाभा को भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण प‌दवी से अलंकृत किया।
(घ) बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी।
(ङ) जो दिल खोजा आपना मुझसेबुरा न कोय।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए—
(क) सूर्य की किरणें हमारे शरीर में किस विटामिन की वृद्धि करती हैं ?
उत्तर— सूर्य की किरणें हमारे शरीर में विटामिन-डी की वृद्धि करती हैं।
(ख) मीराबाई ने अपने पति की क्या निशानी बताई है?
उत्तर— मीराबाई ने अपने पति की निशानी बताई है कि वह अपने सिर पर मोर-मुकुट धारण करता है।

(ग) बसन्त के स्वागत में कौन गाती थी ?
उत्तर— बसन्त के स्वागत में कोयल गाती थी।
(घ) राग मेघ मल्हार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर— वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला राग जो बादलों को आमन्त्रित करता है।
(ङ) झाँसी की रानी की कहानी हमने किसके मुँह से सुनी है ?
उत्तर— झाँसी की रानी की कहानी हमने बुन्देलखण्ड के हरबोलों के मुख से सुनी है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए—
(क) अकबर ने स्वामी हरिदास के गायन की प्रशंसा में क्या कहा ?
उत्तर— अकबर ने स्वामी हरिदास के गायन को सुनने के लिए सेवक का वेष धारण किया। सम्राट् उनके आश्रम में पहुँचा। संगीत से भाव-विभोर हुआ तथा इस तरह उनका संगीत सुनकर मुक्त कण्ठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामी जी आपका संगीत सचमुच ही जन्नत का संगीत है।

(ख) रानी लक्ष्मीबाई का बचपन कैसा बीता ?
उत्तर— रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बहुत अच्छे वातावरण में बीता। उनका बचपन का नाम छबीली था। वे अपने पिता की इकलौती सन्तान थीं। वह नाना साहब के साथ ही पढ़ती थीं और खेल भी उनके साथ खेलती थीं। बरछी, ढाल, तलवार और कटारों से खेलना उनका प्रिय खेल था। वे बड़ी साहसी थीं। उन्होंने अपने बचपन में ही वीर शिवाजी की वीरता से भरी कहानियाँ याद की हुई थीं।

(ग) कबीर ने कमाल को क्या सीख दी है ?
उत्तर— कबीर ने अपने पुत्र कमाल को यह शिक्षा (सीख) दी है कि उसे ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। साथ ही, जो व्यक्ति दीन और भूखा हो, उसे भिक्षा देनी चाहिए (उसे भोजन आदि करा देना चाहिए)। भूख से पीड़ित व्यक्ति को भोजन देने से बढ़ कर कोई पुण्य नहीं होता है।

(घ) रहीम के अनुसार सच्चे मित्र की क्या पहचान है ?
उत्तर— रहीम के अनुसार सुख-सम्पत्ति के समय में बहुत से लोग अनेक प्रकार से सगे-सम्बन्धी बन जाते हैं। लेकिन विपत्ति रूपी कसौटी पर कसे जाने पर ही सच्चे मित्र की पहचान होती है। शुद्ध सोने की परख कसौटी पर घिसकर की जाती है। उसी तरह सच्चे मित्र की पहचान भी उस समय होती है जब वह किसी की सहायता विपत्ति काल में करने को तत्पर रहता है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए—
(क) अँसुअन जल सींच-सींच, प्रेम-बेलि बोई।
अब तो बेलि फैल गई आनन्द फल होई।।
उत्तर—(भाव) भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में आँसू बहाते हुए, उनके प्रति प्रेम की बेलि को बोया है और लगातार सींचा है। वह बेलि अब फूलकर फैल चुकी है। उस पर अब तो आनन्द के फल लगने शुरू हो गए हैं।

(ख) अभी उम्र कुल तेईस की थी। मराज गहरी अवतारी है।
उत्तर—(भाव) तेईस साल की उम्र में उसकी वीरता को देखकर ऐसा लगता था कि वह कोई मनुष्य नहीं थी बल्कि अवतार लेकर कोई देवी आई थी।

(ग) हरे-भरे जंगल सब तुमने तो काट दिए,
घर मेरा उजाड़कर अपनों में बाँट दिए।
उत्तर—(भाव) हरियाली से परिपूर्ण जंगलों को तुमने काट दिया है। हरे-भरे वन ही मेरे निवास स्थान थे, उन्हें ही काटकर मेरा घर बरबाद कर दिया है। हे मनुष्यो! तुमने ही हरे-भरे वनों को काट कर अपनों में आपस में बाँट लिया है। मेरे लिए तो रहने का स्थान छोड़ा ही नहीं है।

(घ) रहिमन चुप है बैठिए, देखि दिनन के फेर।
जब नीके दिन आई हैं, बनत न लगिहै बेर॥
उत्तर—(भाव) रहीम जी कहते हैं कि दिनों के परिवर्तन से (समय के बदल जाने पर विपरीत समय पर) किसी भी कार्य को सिद्धि न हो सकने की दशा में शान्तिपूर्वक बैठ जाना चाहिए। (खराब समय में शान्ति से विचार करने लग जाना चाहिए, अधीर नहीं होना चाहिए) क्योंकि जब अच्छा समय आएगा, तो बात बनते (काम होने में) देर नहीं लगती।

प्रश्न 6. निम्नांकित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए—
(क) यह वह मिट्टी है, जहाँ के लोगों ने मानवता की रक्षा के लिए खुशी-खुशी अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
उत्तर— प्रेरक प्रसंगों से अवतरित इस पंक्ति का आशय यह है कि पुड़िया में दूत द्वारा लाई गई मिट्टी उस स्थान की है,जहा के लोगों ने सदैव से मानवता की रक्षा की। साथ ही आवश्यकता पड़ी तो अपनी इच्छा से, प्रसन्नतापूर्वक अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।अत: वह मिट्टी बहुत ही महत्वपूर्ण और सम्माननीय है

(ख)"हम सबके चेहरे पर अभावों की धुन्ध छाई है।'
उत्तर— 'क्या ऐसा हो सकता है ?' से अवतरित इस पंक्ति का आशय यह है कि इस दुनिया में अधिकतर मनुष्यों के चेहरो से यह प्रतीत हो जाता है कि उसके पास किसी न किसी वस्तु को कमी है। हम लोग उस कमी को छिपाने का ढोंग करते है। परन्तु उस अभाव की अभिव्यक्ति मनुष्य के चेहरे पर हो ही जाती है। यह अभाव एक धुँधलापन है जो मनुष्य की वास्तविकता को छिपा लेता है।

(ग) “पंचभौतिक शरीर को पंचभौतिक तत्वों से स्वस्थ रखा जा सकता है।"
उत्तर— 'हम बीमार ही क्यों हों ?' पाठ से ली गई इस पक्ति का आशय यह है कि हमारे शरीर की रचना पंच भूतों से हुई। ये पंचभूत पाँच तत्व कहे जाते हैं, वे हैं-(1) पृथ्वी, (2) जल (3) अग्नि, (4) आकाश, (5) समीर (वायु)। इन पाँच तत्वों के सम पर रहने से ही इस पंचभूत शरीर को पूर्ण स्वस्थ रखा जा सकता है। किसी भी तत्व के भाग में विषमता आ जाती है, तो हम रोगी हो जाते हैं।

(घ) "राजमहल का सम्मान और नवरत्नों में स्थान मिल जाना सदा सुखकारी नहीं होता।"
उत्तर— 'संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास' पाठ से अवतरित इस पंक्ति का आशय यह है कि किसी भी राजा या शासन द्वारा राजभवन में प्राप्त सम्मान अथवा राज दरबार के प्रमुख 'नवरलों' मैं स्थान किसी कारण मिल भी जाता है, परन्तु यह ध्यान रखना होगा कि यह सम्मान सदैव सुख देने वाला नहीं होता है। कभी-कभी इस प्राप्त किए गए सम्मान की परीक्षा देनी होती है। उस परीक्षा में प्राण भी जा सकते हैं, अत: यह उक्ति अक्षरशः सत्य है जिसे स्वामी हरिदास ने अपने शिष्य तानसेन के प्रति कहा है।

प्रश्न 7. बसन्त में कौन-कौन से फूल खिलते हैं ? सूची बनाइए ।
उत्तर— बसन्त ऋतु में अन्य कई प्रकार के फूलों के साथ-साथ मुख्य रूप से चम्पा, चमेली और गेंदे के फूल खिलते हैं।

प्रश्न 8. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
नरेन्द्रनाथ की मुलाकात स्वामी रामकृष्ण परमहंस से हुई। स्वामी जी उच्चकोटि के विचारक व सुधारक थे। उन्होंने बालक की अलौकिक शक्तियों को परखा। नरेन्द्रनाथ ने उनके सामने प्रश्न रखा क्या आपने ईश्वर को देखा है?
उत्तर मिला— हाँ, जैसे मैं तुम्हें देख रहा हूँ। स्वामी जी ने अपना हाथ उनके मस्तक पर रखा। स्वामी के वरदहस्त का स्पर्श होते ही नरेन्द्र को एक अलौकिक चेतना की अनुभूति हुई। गुरु ने शिष्य को, शिष्य ने गुरु को पहचाना। यह सत्संग बढ़ता ही गया, परिणाम यह हुआ कि पिता की मृत्यु के बाद नरेन्द्रनाथ ने संन्यास ले लिया। सारा विश्व ही उनके लिए उनका परिवार बन गया। अब वे स्वामी विवेकानन्द बन गए। स्वामी विवेकानन्द को गुरु का आदेश मिला— 'जनसेवा ही प्रभु सेवा है।'

उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
(i) नरेन्द्रनाथ के गुरु का नाम बताइए।
उत्तर— नरेन्द्रनाथ के गुरु का नाम 'स्वामी रामकृष्ण परमहंस' था।
(ii) स्वामी जी ने गुरु से कौन-सा प्रश्न किया ?
उत्तर— स्वामीजी (विवेकानन्द) ने अपने गुरु के सामने प्रश्न रखा कि 'क्या उन्होंने ईश्वर को देखा है ?'
(iii) विवेकानन्द को गुरु ने क्या आदेश दिया ?
उत्तर— विवेकानन्द को गुरु ने आदेश दिया कि उन्हें जन सेवा करनी चाहिए, क्योंकि जन सेवा ही प्रभु सेवा है।
(iv) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
उत्तर— उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक 'स्वामी विवेकानन्द और उनके गुरु' ही है।

प्रश्न 9. अपने ग्राम की सफाई के लिए ग्राम पंचायत को एक पत्र लिखिए।
ग्राम प्रधान महोदय,
ग्राम पंचायत, मेहरा पिपरिया सिवनी (म. प्र.)
मान्यवर,
मैं मेहरा पिपरिया ग्राम का निवासी हूँ। ग्राम पंचायत में सरकारी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत के सभी मुहल्लों और नगरों में वह सफाई करने के लिए नहीं आता है। कृपया, उस कर्मचारी को नियमित सफाई के लिए भेजने का कष्ट करें। उसके द्वारा काम पर न आने से गाँव-गलियों की नालियाँ गन्दगी से भरी पड़ी हैं। मच्छर पैदा हो रहे हैं। इन मच्छरों के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। अतः आपसे सानुरोध निवेदन है कि सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
धन्यवाद।
दिनांक 25.12.2023 ...........................निवेदक
..............................................क, ख, ग ग्राम निवासी

अथवा प्रश्न 9. अपने मित्र को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हुए पत्र लिखिए।
उत्तर—142, बुधवारी बाजार ।
सिवनी (म. प्र.)
दिनांक : 24 दिसंबर, 2023
प्रिय मित्र मोहन,
नमस्कार।
आपके पत्र को पाकर बेहद प्रसन्नता हुई। तुमने कक्षा-6 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली, यह सूचना पाकर मुझे अपार खुशी हुई। अब समझता हूँ कि इस सत्र की समाप्ति से तुम्हारा ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। इस समय गर्मी भी बहुत पड़ रही है। लेकिन कभी-कभी मौसम जल्दी-जल्दी बदलाव ले लेता है। ऐसी दशा में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही इस तरह के मौसम में मच्छर और अन्य बीमारी फैलाने वाले कीटाणु अधिक जन्म लेते हैं। उनसे बचाव के उपाय तुम्हें करना चाहिए। प्रात: सूर्योदय से पूर्व नित्य कर्म से निवृत्त होकर दौड़ लगाने का प्रतिदिन कार्यक्रम रखिए। शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा बनाए रखने से बीमारियों का असर नहीं होता है। स्वच्छ और ताजा आहार लीजिए। फलों का सेवन भी नियमित करते रहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। बस इसी के साथ अपने माता-पिता को मेरा चरण स्पर्श कहिए। पत्र देना न भूलें।
इति
तुम्हारा मित्र
मनोहर

प्रश्न 10. किसी एक विषय पर 100 शब्दों में निबन्ध लिखिए—
(1) गणतंत्र दिवस, (2) होली, (3) पुस्तकालय, (4) बसंत ऋतु।
उत्तर— गणतंत्र दिवस(26 जनवरी)
गणतन्त्र-दिवस का उत्सव प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह उत्सव 26 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन भारत ने अपना नया संविधान लागू किया और देश को 26 जनवरी, 1950 ई. को गणतन्त्र घोषित किया। इस वर्ष इस उत्सव को बड़े जोश और खुशी से अपने विद्यालय में मनाया।विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर प्रातः साढ़े आठ बजे एकत्र हो गए। सबसे पहले विद्यालय की प्रार्थना हुई। इसके बाद सभी छात्र/छात्राएँ सावधान मुद्रा में खड़े हो गए। विद्यालय के प्रधान अध्यापक महोदय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एन. सी. सी. के कैडेट्स ने झण्डे को सलामी दी। राष्ट्रगान हुआ। प्रधानअध्यापक महोदय ने शिक्षा विभाग से प्राप्त पत्र को पढ़कर सुनाया। पत्र के माध्यम से हमें बताया कि हम कठिन परिश्रम करें, समय पर कार्य करें, जिससे हमारे देश की प्रगति हो सके। इसके बाद हम मैदान में चले गए।

क्रीड़ा स्थल पर बॉलीबाल का मैच हुआ। मैच रुचिकर था। दोनों ही टीमें बहुत अच्छी तरह खेलीं। इसके बाद सभी छात्र हॉल मे गए। वहाँ पर प्रधान अध्यापक के आदेश पर कुछ छात्रों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम की घोषणा हुई। बाद में प्रधान अध्यापक महोदय ने अपना संक्षिप्त भाषण दिया जिसमें उन्होंने गणतन्त्र का अर्थ बताया।

बॉलीबाल की दोनों टीमों को तथा गीत प्रस्तुत करने में अच्छे विद्यार्थियों को प्रधान अध्यापक ने इनाम बाँटे और अन्त में सभी छात्रों को अपने घर जाते समय मिष्ठान वितरित किया गया।

कक्षा 6 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़े।
1. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का अर्थ
2. विजयी विश्व तिऱंगा प्यारा प्रश्न उत्तर
3. पाठ 2 'कटुक वचन मत बोल' कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
4. प्रायोजनाकार्य- विजयी विश्व तिऱंगा प्यारा
5. पाठ 3—'हार की जीत' कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख गद्यांशों की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
6. पाठ 4—'अपना हिन्दुस्तान कहाँ है' कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
7. पाठ 5 'व्याकरण परिवार' कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख गद्यांशों की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
8. पाठ 6 'विजय गान 'कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या, प्रश्नोत्तर व व्याकरण
9. कक्षा छठवीं हिंदी विविध प्रश्नमाला एक समस्त प्रश्नों की सटीक उत्तर
10. पाठ 7 हम बीमार ही क्यों हों? गद्यांश, प्रश्नोत्तर

कक्षा 6 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 8 संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास गद्यांशों के अर्थ एवं प्रश्न उत्तर
2. पाठ 9 पद और दोहे कक्षा 6 हिन्दी भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
3. पाठ 10 क्या ऐसा नहीं हो सकता? गद्यांश एवं प्रश्नोत्तरी
4. पाठ 11 झाँसी की रानी सप्रसंग व्याख्या एवं संपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. पाठ 12 डॉ. होमी जहाँगीर भाभा प्रश्नोत्तर व सम्पूर्ण अभ्यास
6. पाठ 13 बसंत पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 6 सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
8. मॉडल प्रश्नपत्र विषय गणित (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023
9. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा 6 वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ 18 परमानंद माधवम् | कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख गद्यांशों की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या | सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण)

इस लेख में कक्षा 6 विषय हिन्दी के पाठ 18—'परमानंद माधवम' के प्रमुख गद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या के साथ प्रश्नोत्तर व व्याकरण की जानकारी दी गई है।

Read more

पाठ 17 संकल्प कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट सम्पूर्ण पाठ एवं पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या, अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण / भाषा अध्ययन) | Path 17 Sankalp

इस लेख में कक्षा 6 विषय हिन्दी के पाठ 17 'संकल्प' के प्रमुख पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या के साथ प्रश्नोत्तर व व्याकरण की जानकारी दी गई है।

Read more

पाठ 16— श्रम की महिमा सम्पूर्ण कविता एवं व्याख्या | कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट पद्यांशों की संदर्भ व सप्रसंग व्याख्या, प्रश्नोत्तर व भाषा अध्ययन (व्याकरण) | Path 15 Shram ki Mahima

इस भाग में पाठ 16—'श्रम की महिमा' कविता एवं कविता की व्याख्या कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट पद्यांशों की संदर्भ व सप्रसंग व्याख्या, प्रश्नोत्तर व भाषा अध्ययन (व्याकरण) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe