
अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 | दिसंबर माह में होगी परीक्षा | परीक्षा समय विभाग चक्र ब्लूप्रिंट एवं महत्वपूर्ण जानकारियां
राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र क्र/रा.शि.के/मूल्यांकन/अर्द्धवार्षिक मूल्यां. / 2024-25 / 5004 भोपाल, दिनांक: 29.10.2024 एवं संदर्भ पत्र रा.शि.के. का पत्र क्र./रा.शि.के. / मूल्यांकन/सी.सी.ई./2024-25/2609, भोपाल, दिनांक 14.06.2024 (सी.सी.ई.निर्देश सत्र 2024-25) के अनुसार मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2024-25 संबंधी दिशानिर्देश निम्नानुसार है —
पत्र में कहा गया है कि अकादमिक सत्र 2024-25 में कक्षा 3 से 8 हेतु प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। निर्देशों में जो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है उनका विवरण निम्नानुसार हैं―
1. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन आयोजन की तिथि अवधि एवं पाठ्यक्रम सीमा―
(अ) शासकीय शालाओं हेतु―
(i) समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में कक्षा 3 से 8 हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का आयोजन दिनांक 16 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 की अवधि में किया जाएगा। कक्षावार एवं विषयवार समय-सारणी परिशिष्ट-1 एवं 2 पर संलग्न है।
(ii) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 सितम्बर 2024 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्मित कराए गए प्रश्नपत्र के द्वारा किया जाएगा।
(ब) अशासकीय शालाओं हेतु―
(i) प्रशासकीय अनुमोदन के उपरांत अकादमिक सत्र 2022-23 से कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा में शासकीय शालाओं के साथ-साथ समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों को भी सम्मिलित किया गया है।
(ii)वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों का 20 अंक अधिभार लिया जायेगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि शाला द्वारा विद्यार्थियों के कक्षा 5 व 8 के विषयवार प्राप्तांकों की प्रतिष्टि परीक्षा पोर्टल पर की जाना है। अधिभार की गणना शाला द्वारा नहीं की जाएगी। यह गणना सॉफ्टवेयर द्वारा स्वतः ही हो जाएगी।
एकरूपता की दृष्टि से शासकीय शालाओं के समान ही मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों में भी कक्षा 5 एवं 8 के छात्रों हेतु अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 की अवधि में संलग्न समय-सारणी (परिशिष्ट-1 एवं 2) अनुसार किया जाएगा। कक्षा 5 एवं 8 के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्रों का निर्माण 30 नवंबर 2024 तक पढ़ाई गई पठन सामग्री के आधार पर किया जाएगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि इन शालाओं में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्न पत्र शाला स्तर पर ही निर्मित किए जाएंगे। कक्षा 5 व 8 के प्रश्नपत्र निर्माण हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट (परिशिष्ट-3) संलग्न है।
शेष कक्षाओं (कक्षा 1 से 4, 6 व 7) में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन शालाओं द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार कराया जा सकता है।
कक्षा 5 व 8 के विषयवार प्रश्न पत्रों की 1-1 प्रति बी.आर.सी.सी. कार्यालय में जमा करना मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसे निर्धारित समय-सारणी अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित करने के उपरांत 24 दिसंबर 2024 तक कक्षा 5 व 8 के विषयवार प्रश्नपत्रों की 1-1 प्रति बी.आर.सी.सी. कार्यालय में जमा कर पावती प्राप्त करेंगे।
बी.आर.सी.सी. यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाली समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसे की प्रत्येक शाला के कक्षा 5 व 8 के विषयवार प्रश्नपत्र उनके कार्यालय में जमा हो जाएं एवं उक्त सभी शालाओं के प्रमुख द्वारा निम्न प्रारूप में प्रमाणीकरण भी बी.आर.सी.सी. कार्यालय में जमा कराया जाए—
प्रश्नपत्र प्रमाणीकरण प्रारूप
प्रमाणित किया जाता है कि (शाला का नाम व डाईस कोड) में दिनांक 16 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 की अवधि में कक्षा 5 एवं 8 में आयोजित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में इन प्रश्नपत्रों का उपयोग किया गया है।
हस्ताक्षर एवं पद मुद्रा
समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों से प्राप्त प्रश्नपत्रों को बी.आर.सी.सी द्वारा संबंधित जिले की डाईट में जमा किया जाए एवं पावती प्राप्त की जाए। उक्त प्रश्नपत्रों को ब्लूप्रिंट में निर्धारित संरचना/कौशल व कठिनाई स्तर हेतु निर्धारित अधिभार इत्यादि मापदण्डों पर विश्लेषण प्रत्येक जिले की डाईट द्वारा किए जाने हेतु निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।
परीक्षा संचालन हेतु पोर्टल की व्यवस्था -
(i) परीक्षा पोर्टल पर कक्षा 5 व 8 के बच्चों का पंजीकरण गतवर्षानुसार ही वर्तमान सत्र 2024-25 में कक्षा 5 एवं 8 की परीक्षा हेतु ऑनलाईन पोर्टल (rskmp.in) की व्यवस्था है, जिसके माध्यम से समस्त शासकीय शालाओं, मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 व 8 के छात्रों हेतु वार्षिक परीक्षा का संचालन किया जाएगा। गतवर्षानुसार ही वर्तमान सत्र 2024-25 में शासकीय शालाओं के साथ-साथ समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों के कक्षा 5 व 8 के छात्रों का पंजीयन परीक्षा पोर्टल पर किया जाना है। बच्चों के पंजीकरण हेतु पोर्टल शीघ्र ही खोला जाएगा।
(ii) परीक्षा पोर्टल पर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों की प्रविष्टि कक्षा 5 व 8 के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन उपरांत समस्त शालाओं द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 26 दिसंबर 2024 तक पूर्ण कर ली जाए। तत्पश्चात् परीक्षा पोर्टल rskmp.in पर छात्रवार विषयवार अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों की प्रविष्टि पूर्ण की जाएगी।
3. प्रश्नपत्र का स्वरूप
कक्षा 1, 2 हेतु -
(i)समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 1 व 2 में विभिन्न विषयों हिन्दी, गणित व अंग्रेजी में FLN आधारित आवधिक आकलन, अभ्यास पुस्तिका व शिक्षक संदर्शिका अनुसार विषयवार किया जाए। इन कक्षाओं में पृथक से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन नहीं किया जाए।
(ii)शासकीय शालाओं में कक्षा 1 व 2 में विद्यार्थियों के आकलन के लिए (हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों हेतु) राज्य द्वारा पृथक से कोई प्रश्नपत्र प्रदाय नहीं किये जाएंगे। शिक्षकों हेतु कक्षा 1 व 2 में शिक्षक मार्गदर्शिका में मूल्यांकन टूल (उपकरण) एवं निर्देश (प्रक्रिया) दिए गए हैं. जिसके आधार पर विषयवार आवधिक मूल्यांकन की प्रक्रिया की जाए।
कक्षा 3 से 8 हेतु -
(i)गतवर्षानुसार ही शासकीय शालाओं, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं (अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त) एवं डांईस कोड प्राप्त मदरसों हेतु कक्षा 3 से 8 के लिए सभी विषयों हेतु प्रश्नों का विवरण एवं अंक विभाजन की योजना समान है।
(ii) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र प्रारूप का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है―
प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजन (विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न) | कुल प्रश्न संख्या | पूर्णांक |
---|---|---|
बहुविकल्पीय (5 प्रश्न x 1 अंक 5 अंक) | ― | ― |
रिक्त स्थान की पूर्ति (5 प्रश्न 1 अंक 5 अंक) | ― | ― |
अतिलघुत्तरीय- (6 प्रश्न 2 अंक = 12 अंक) | 26 | 60 |
लघुत्तरीय- (6 प्रश्न x 3 अंक = 18 अंक) | ― | ― |
दीर्घउत्तरीय- (4 प्रश्न 5 अंक 20 अंक) | ― | ― |
(iii) प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर व कौशल―
कौशल | Knowledge Remembering 10% | Understanding 50% | Applying 30% | High Order Thinking Questions 10% |
---|---|---|---|---|
कठिनाई स्तर | Easy 30% | Average-50% | Difficult-20% | ― |
टीप― समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों में कक्षा 5 एवं 8 हेतु प्रश्नों का विवरण, अंक विभाजन एवं कठिनाई स्तर उपरोक्त सारणी के अनुसार ही रहेगा।
परिशिष्ट - 1
कक्षा 3 से 5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी (Time Table) वर्ष 2024-25 समय 11:00 से 1:30 तक (कुल ढाई घंटे)
क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|---|
1. | 16.12.2024 | सोमवार | प्रथम भाषा- हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
2. | 17.12.2024 | मंगलवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
3. | 18.12.2024 | बुधवार | द्वितीय भाषा - अंग्रेजी (हिन्दी, उर्दू तथा मराठी माध्यम हेतु) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
4. | 19.12.2024 | गुरुवार | पर्यावरण अध्ययन |
5 | 20.12.2024 | शुक्रवार | अतिरिक्त भाषा- हिन्दी, उर्दू (उर्दू एवं मराठी माध्यम हेतु हिन्दी अनिवार्य) |
नोट 1—
1. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निःशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय / लेखक की सुविधा प्रदान की जाये। 2. प्रथम भाषा के रूप में उर्दू / मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा। 3. प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा। 4. परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा, निर्धारित समय-सारणी अनुसार संपन्न होगी।
परिशिष्ट - 2
कक्षा 6 से 8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी (Time Table) वर्ष 2024-25 समय 11:00 से 1:30 तक (कुल ढाई घंटे)
क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|---|
1. | 16.12.2024 | सोमवार | प्रथम भाषा- हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी (सहायक वाचन सहित) |
2. | 17.12.2024 | मंगलवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
3. | 18.12.2024 | बुधवार | द्वितीय भाषा - अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी, उर्दू तथा मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
4. | 19.12.2024 | गुरुवार | विज्ञान |
5. | 20.12.2024 | शुक्रवार | तृतीय भाषा- संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, मराठी |
5. | 21.12.2024 | शनिवार | सामाजिक विज्ञान |
नोट 1—
1. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निःशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय / लेखक की सुविधा प्रदान की जाये। 2. प्रथम भाषा के रूप में उर्दू / मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा। 3. प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा। 4. परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा, निर्धारित समय-सारणी अनुसार संपन्न होगी।
परिशिष्ट - 3
अर्द्धवार्षिक प्रश्न पत्र हेतु ब्लूप्रिंट 2024-25(समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसों के लिए)
कक्षा - ----------विषय ------ पूर्णांक - 60
प्रश्न क्रमांक | प्रश्न का प्रकार Multiple Choice Questions ― MCQ Fill In The Blanks ― FIB Very Short Answer ― VSA Short Answer ― SA Long Answer ― LA | कौशल Knowledge / Remembering ― K/R Understanding ― U Applying ― A High Order Thinking ― HOTS | कठिनाई स्तर Easy ― E Average ― A Difficult ― D | LO Code | अंक अधिभार |
---|---|---|---|---|---|
1. | MCQ | 1 अंक | |||
2. | MCQ | 1 अंक | |||
3. | MCQ | 1 अंक | |||
4. | MCQ | 1 अंक | |||
5. | MCQ | 1 अंक | |||
6. | Fill in the blank | 1 अंक | |||
7. | Fill in the blank | 1 अंक | |||
8. | Fill in the blank | 1 अंक | |||
9. | Fill in the blank | 1 अंक | |||
10. | Fill in the blank | 1 अंक | |||
11. | VSA | 2 अंक | |||
12. | VSA | 2 अंक | |||
13. | VSA | 2 अंक | |||
14. | VSA | 2 अंक | |||
15. | VSA | 2 अंक | |||
16. | VSA | 2 अंक | |||
17. | SA | 3 अंक | |||
18. | SA | 3 अंक | |||
19. | SA | 3 अंक | |||
20. | SA | 3 अंक | |||
21. | SA | 3 अंक | |||
22. | SA | 3 अंक | |||
23. | LA | 5 अंक | |||
24. | LA | 5 अंक | |||
25. | LA | 5 अंक | |||
26. | LA | 5 अंक |
(ii) अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन हेतु प्रश्नपत्र प्रारूप का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है―
प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजन (विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न) | कुल प्रश्न संख्या | पूर्णांक |
---|---|---|
बहुविकल्पीय (5 प्रश्न x 1 अंक 5 अंक) | ― | ― |
रिक्त स्थान की पूर्ति (5 प्रश्न 1 अंक 5 अंक) | ― | ― |
अतिलघुत्तरीय- (6 प्रश्न 2 अंक = 12 अंक) | 26 | 60 |
लघुत्तरीय- (6 प्रश्न x 3 अंक = 18 अंक) | ― | ― |
दीर्घउत्तरीय- (4 प्रश्न 5 अंक 20 अंक) | ― | ― |
(iii) प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर व कौशल―
कौशल | Knowledge Remembering 10% | Understanding 50% | Applying 30% | High Order Thinking Questions 10% |
---|---|---|---|---|
कठिनाई स्तर | Easy 30% | Average-50% | Difficult-20% | ― |
जानकारी का स्रोत― क्र/रा.शि.के/मूल्यांकन/अर्द्धवार्षिक मूल्यां. / 2024-25 / 5004 भोपाल, दिनांक: 29.10.2024 एवं संदर्भ पत्र रा.शि.के. का पत्र क्र./रा.शि.के. / मूल्यांकन/सी.सी.ई./2024-25/2609, भोपाल, दिनांक 14.06.2024 (सी.सी.ई.निर्देश सत्र 2024-25)
इस 👇 बारे में भी जानें।
1. विद्यार्थियों के प्राप्तांको का अधिभार कैसे निकाले? अधिभार सूची (प्राप्तांक 1 से 60)
2. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
3. खाता बही किसे कहते हैं?
4. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
5. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
6. सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं?
7. विद्यालय अभिलेख प्रमुख पंजिकायें
इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?
2. दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें
जन्मतिथि रजिस्टर के लेखन में ध्यान देने योग्य बातें।
4. विद्यालयों में क्रय की प्रक्रिया क्या है?
5. मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? प्रमुख कॉलम
6. अवकाश लेखा रजिस्टर कैसे तैयार करें?
7. विद्यालय का 'पुस्तक इस्यू रजिस्टर' कैसे तैयार करें
8. एम शिक्षा मित्र के अनुसार विद्यालय में रिकॉर्ड संधारण
इस 👇 बारे में भी जानें।
1. लर्निंग आउटकम्स मैपिंग कैसे करें
2. लर्निंग आउटकम मैपिंग का प्रारूप - कक्षा 1 से 8 तक निर्धारित आउटकम्स
3. गणित के लर्निंग आउटकम्स मैपिंग के लिए क्या-क्या करें
4. पर्यावरण विषय के 13 लर्निंग आउटकम्स किन पाठों से मैप करें
5. गणित के सभी लर्निंग आउटकम्स की पाठों से मैपिंग
6. हिन्दी के सभी लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार मासिक मूल्यांकन टेस्ट माह अगस्त 2023
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. जन शिक्षक के कार्य एवं उत्तरदायित्व
2. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
3. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
4. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
5. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
6. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
7. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
8. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है
9. कर्मचारियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के मुख्य बिंदु।
10. Date of birth (जन्मतिथि) अंग्रेजी शब्दों में कैसे लिखें।
11. विद्यालय Udise कैसे भरें
12. शासकीय कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के अलावा मिलने वाली सुविधाएँ।
13. अशासकीय विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क केवल 40% भाग रहेगा- निर्देश
14. मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. विभागीय जाँच निलम्बन एवं निलम्बन से बहाली प्रक्रिया
2. मोटर कारों पर तिरंगा फहराने का विशेषाधिकार किन्हें है?
3. समयमान वेतन एवं क्रमोन्नत वेतनमान
4. न्यू पेंशन स्कीम नियमावली।
5. पेंशन से आशय।
6. अवकाश के प्रकार एवं अवकाश हेतु पात्रता।
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट
2. विद्यालयों में शिक्षक छात्र अनुपात
3. कर्मचारियों हेतु गृह भाड़ा भत्ता से संबंधित संपूर्ण जानकारी।
4. एकीकृत शाला निधि (Composite school grant) वर्ष 2022-23
5. एण्डलाइन टेस्ट 2022_23 महत्वपूर्ण बिंदु।
6. अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता एवं अपात्रता
इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. स्थानान्तरण नीति 2022
2. ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी हाजिरी
3. हाथ धुलाई दिवस- हाथ धोने के प्रमुख स्टेप्स
4. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा 2022 23 का स्वरूप - महत्त्व बिंदु
5. 5th 8th परीक्षा पंजीकरण संशोधित तिथियाँ
6. प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023-24
7. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की प्रमुख धाराएँ
8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारभूत सिद्धांत एवं विजन
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments